Vivo के बाद अब iQOO भी अपने स्मार्टफोन के लिए OriginOS 7 सॉफ्टवेयर अपडेट लाने की तैयारी में है. इस अपडेट के बाद फोन का इंटरफेस और इस्तेमाल करने का अनुभव पहले से बेहतर हो सकता है. इससे ऐप खोलने, एक साथ कई ऐप चलाने और रोजमर्रा के काम करने में आसानी हो सकती है. इसके अलावा, इसमें नए AI फीचर्स भी मिलेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे पहले iQOO 15 फोन में यह अपडेट देखने को मिलेगा. इसके बाद दूसरे स्मार्टफोन में भी दिया जाएगा.
OriginOS 7 में क्या नया मिलेगा?
OriginOS 7 एंड्रॉइड 17 पर आधारित है. इसमें फोन के इंटरफेस और एनिमेशन में बदलाव देखने को मिलेंगे. उदाहरण के लिए, जब आप एक ऐप से दूसरे ऐप पर जाते हैं या स्क्रीन बदलते हैं, तो कभी-कभी हल्का अटकाव महसूस होता है. ऐसे में ये नया सॉफ्टवेयर इस समस्या को दूर कर सकता है. नया सॉफ्टवेयर गेमिंग के भी अनुभव को भी स्मूद बनाएगा.
मिलेंगे नए AI फीचर्स
इस अपडेट में Jovi AI असिस्टेंट मिलेगा, जो यूजर्स को जानकारी खोजने और रोजमर्रा के कुछ काम करने में मदद कर सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर फोन को कंप्यूटर से जोड़कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
इसके अलावा, इसमें Snap Note नाम का फीचर मिलेगा. इसकी मदद से नोट्स में जरूरी जानकारी खोजना आसान हो सकता है. वहीं, Snap and Go फीचर यूजर को स्क्रीनशॉट, ईमेल या कैलेंडर में मौजूद टिकट और यात्रा से जुड़ी जानकारी को पहचानकर उससे जुड़े नोटिफिकेशन दिखा सकेगा.
साथ ही इसमें मिलने वाले Origin Workbench फीचर की मदद से यूजर्स एक साथ कई विंडो खोल सकेंगे. जिससे एक ऐप पर काम करते हुए दूसरे ऐप का इस्तेमाल करना आसान हो सकता है.
इन फोन्स में मिलेंगे अपडेट
रिपोर्ट के मुताबिक, Android 17 पर आधारित OriginOS 7 अपडेट इन 13 iQOO स्मार्टफोन में मिलेगा. हालांकि, इंडिया में यह अपडेट कब तक आएगा इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
- अक्टूबर 2026 – iQOO 15
- नवंबर 2026 – iQOO 15R, iQOO 13
- दिसंबर 2026 – iQOO 12, iQOO Neo 10, iQOO Neo 10R
- जनवरी 2027 – iQOO Neo 9 Pro, iQOO Z11 5G, iQOO Z11x 5G, iQOO Z11xa 5G, iQOO Z10 5G, iQOO Z10R 5G
OriginOS 6 से कितना अलग होगा नया वर्जन?
पुराने OriginOS 6 के मुकाबले OriginOS 7 में नए AI फीचर्स, बेहतर एनिमेशन और एक साथ कई ऐप चलाने की सुविधा में सुधार देखने को मिल सकता है. इससे यूजर्स के लिए फोन पर रोजमर्रा के काम करना आसान हो सकता है.
हालांकि, नए वर्जन में मिलने वाले सभी बदलावों की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है. यह भी जरूरी नहीं है कि हर iQOO स्मार्टफोन में सभी फीचर्स मिलें. कुछ सुविधाएं फोन के मॉडल और हार्डवेयर के हिसाब से अलग हो सकती हैं. इसलिए अपडेट मिलने के बाद फोन की परफॉर्मेंस में कितना सुधार होगा, यह उसके मॉडल पर भी निर्भर करेगा.
ये भी पढ़ें: ColorOS 17 पर बेस्ड OPPO Find X10 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म, मिलेगा 200MP कैमरा और 8000mAh की बैटरी
The post iQOO फोन में आने वाला है नया सॉफ्टवेयर अपडेट, OriginOS 7 से बदल जाएगा चलाने का अंदाज, मिलेंगे ये खास फीचर्स appeared first on Naya Vichar.