ICSIL DEO Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर नौकरी पाने का मौका है. इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) ने कुल 20 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों की तैनाती दिल्ली कंज्यूमर कोऑपरेटिव होलसेल स्टोर लिमिटेड (DCCWS) में की जाएगी. आवेदन की अंतिम तारीख कल, 18 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे है. योग्य उम्मीदवारों को अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए जल्द आवेदन कर देना चाहिए. आइए जानते हैं योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने का तरीका.
ICSIL DEO Recruitment 2026: भर्ती की मुख्य जानकारी
ICSIL की ओर से यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्स आधार पर की जा रही है. उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारी से भर्ती की जरूरी डिटेल्स देख सकते हैं:
- भर्ती संस्था: इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL)
- पद का नाम: डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)
- कुल पद: 20
- तैनाती का स्थान: दिल्ली/एनसीआर
- विज्ञापन संख्या: ICSIL/RC/10-A/DCCWS/DEO/2026-27
- आवेदन शुरू होने की तारीख: 15 अक्टूबर 2026
- आवेदन की अंतिम तारीख: 18 अक्टूबर 2026, शाम 5 बजे
- रजिस्ट्रेशन शुल्क: 590 रुपये
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में 130 पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
ICSIL DEO भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवारों को कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी होनी चाहिए. इसमें MS Excel, Tally और बेसिक अकाउंट्स का ज्ञान शामिल है.
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. पात्र उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिल सकती है. आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए पात्रता संबंधी निर्देश जरूर पढ़ें.
कितनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 22,411 रुपये वेतन दिया जाएगा. यह राशि दिल्ली प्रशासन के न्यूनतम वेतन मानकों के आधार पर निर्धारित की गई है. नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार, नियुक्ति के शुरुआती दो महीनों में कुल 15 दिनों के वेतन के बराबर राशि सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में काटी जाएगी. यह राशि रिफंडेबल होगी और दोनों महीनों में 50-50 प्रतिशत के हिसाब से काटी जाएगी.
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जा सकता है. इसमें आवेदन की छंटनी, पर्सनल इंटरव्यू, स्किल टेस्ट या टाइपिंग से संबंधित जांच, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच शामिल हैं. यदि पदों की तुलना में आवेदकों की संख्या काफी अधिक होती है, तो ICSIL निर्धारित मानदंडों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर सकता है.
ICSIL DEO Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले ICSIL की आधिकारिक वेबसाइट https://icsil.in/requirement-careers पर जाएं
- वेबसाइट पर Current Job सेक्शन में जाकर ‘How to apply for current Jobs’ विकल्प पर क्लिक करें
- निर्देशों के अनुसार अपना प्रोफाइल रजिस्टर करें. यदि पहले से रजिस्ट्रेशन है, तो पोर्टल के निर्देशों के अनुसार आगे बढ़ें
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी, 10वीं से लेकर उच्चतम शैक्षणिक योग्यता और संबंधित कार्य अनुभव का विवरण भरें
- निर्धारित 590 रुपये का नॉन-रिफंडेबल OTR शुल्क ऑनलाइन जमा करें
- संबंधित DEO भर्ती का आवेदन फॉर्म पूरा भरें और सभी जानकारियां जांचने के बाद सबमिट कर दें
- आवेदन पूरा होने के बाद उपलब्ध होने पर कन्फर्मेशन या आवेदन की रसीद सुरक्षित रख लें
ये भी पढ़ें: UPSSSC PET Admit Card 2026: जारी हुआ एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड, जानें परीक्षा की तारीखें
The post ICSIL DEO Recruitment 2026: कल है आवेदन की आखिरी तारीख, 12वीं पास जल्द करें अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

