Hot News

AI अपग्रेड और पावर मैनेजमेंट के साथ आया Windows 11 का 24H2 अपडेट, जानें इंस्टॉल करने का पूरा प्रोसेस

माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में अपना सालाना Windows 11 का 25H2 अपडेट जारी किया है. नए अपडेट में कई नए AI फीचर्स शामिल किए गए हैं. 30 सितंबर से यह अपडेट योग्य डिवाइसेज तक पहुंचना शुरू हो चुका है. अगर आपका PC पहले से Windows 11 (24H2) पर चल रहा है, तो 25H2 में अपडेट करना काफी आसान और जल्दी हो जाता है. 

इसके लिए बड़े साइज का नया अपडेट डाउनलोड करने की आपको जरूरत नहीं है. बस एक ‘Enablement package’ इंस्टॉल करना होता है, जो पहले से मौजूद सिस्टम फाइल्स में छिपी नई फीचर्स को एक्टिव कर देता है. इससे इंस्टॉलेशन जल्दी हो जाता है और इंटरनेट डेटा भी कम खर्च होता है. लेकिन अगर आप अभी 23H2 या Windows 10 पर हैं, तो आपको 25H2 में जाने के लिए पूरा अपडेट डाउनलोड करके इंस्टॉल करना पड़ेगा. ऐसा करना बेशक थोड़ा लंबा प्रोसेस है.

कैसे करें अपडेट?

  • सबसे पहले Start मेन्यू से Settings खोलें.
  • Windows Update वाले ऑप्शन में जाएं.
  • फिर आपको Check for updates पर क्लिक करना होगा.
  • जब Windows 11 25H2 दिखे, तो Download and install now को सेलेक्ट कर लें.

नए अपडेट में क्या है खास?

25H2 में सबसे बड़ी और दिखने वाली बदलाव है नया Start Menu. अब आपके पिन किए हुए ऐप आपको ऊपर दिख जाएंगे, जबकि नीचे रिकमेन्डेशन और पूरे ऐप्स की लिस्ट एकदम सही तरीके से दिखाई देती है. आप तीन तरह के व्यू में स्विच कर सकते हैं- कैटेगरी, कॉम्पैक्ट ग्रिड, या क्लासिक लिस्ट और यह भी तय कर सकते हैं कि कितने ऐप्स या रिकमेन्डेशन दिखें.

File Explorer पहले ज्यादा अब और भी स्मार्ट हो गया है. अब आप राइट-क्लिक मेनू से ही AI Actions की मदद से रिवर्स इमेज सर्च या बैकग्राउंड रिमूवल कर सकते हैं. इसके अलावा, Microsoft ने डार्क मोड में कॉपी, मूव और डिलीट के डायलॉग्स को भी बेहतर और एक जैसा लुक देने के लिए अपडेट किया है.

इस अपडेट से Windows Hello की सिक्योरिटी और मजबूत हो गई है. अब डेस्कटॉप और Copilot+ PCs में भी बाहरी फिंगरप्रिंट रीडर के जरिए प्रोटेक्शन का फायदा मिलेगा. मतलब, अब यूजर किसी भी कम्पेटिबल फिंगरप्रिंट सेंसर को प्लग इन करके उसी एंटरप्राइज लेवल की सुरक्षा का लाभ उठा सकते हैं, जो पहले सिर्फ लैपटॉप्स में बिल्ट-इन बायोमेट्रिक्स के साथ ही उपलब्ध थी.

यह भी पढ़ें: Windows 10: 14 अक्टूबर के बाद क्या होगा आपके लैपटॉप का? Windows 11 अपग्रेड क्यों और कैसे करें?

The post AI अपग्रेड और पावर मैनेजमेंट के साथ आया Windows 11 का 24H2 अपडेट, जानें इंस्टॉल करने का पूरा प्रोसेस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top