Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लोकसभा में आज 2 बजे पीएम मोदी वेस्ट एशिया के हालात पर बोलेंगे

बजट सत्र के बीच आज दोपहर 2 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में वेस्ट एशिया में चल रहे तनाव और उस पर हिंदुस्तान का रुख साफ करेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई बैठक में कैबिनेट सचिव ने पूरी ग्लोबल सिच्वेसन पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस संकट को लेकर प्रशासन अब तक क्या कदम उठा चुकी है? आगे क्या योजनाएं बनाई जा रही हैं? अलग-अलग मंत्रालय और विभाग मिलकर हालात से निपटने के लिए तैयारी कर रहे हैं, ताकि देश पर इसका असर कम से कम पड़े. At 2 PM today, Prime Minister Narendra Modi will speak in the Lok Sabha on key aspects of the ongoing West Asia conflict. pic.twitter.com/DisWargi3C — ANI (@ANI) March 23, 2026 सभी पार्टियों की बैठक बुलानी चाहिए थी : कांग्रेस सांसद मल्लू रवि कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने कहा कि पीएम मोदी को शुरुआत में ही सभी पार्टियों की बैठक बुलानी चाहिए थी, ताकि एलपीजी से जुड़ी समस्या से बचा जा सकता. उन्होंने कहा कि अभी भी समय है, सभी दलों को साथ बैठाकर देश की राय ली जाए. #WATCH | Delhi | On PM Modi chaired CCS meeting to review ongoing West Asia Conflict, Congress MP Mallu Ravi says, “The Prime Minister should have called for an All-Party meeting in the beginning so that the problem regarding LPG could have been avoided. Now it looks like a… pic.twitter.com/BEWqjdtBuj — ANI (@ANI) March 23, 2026 पीएम खुद नजर रखे हुए हैं : जेडीयू सांसद संजय कुमार झा जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि यह नहीं पता कि यह तनाव कब तक चलेगा. प्रधानमंत्री ने पूरे हालात की समीक्षा की है. फिलहाल एलपीजी की स्थिति नियंत्रण में है और पीएम खुद नजर रखे हुए हैं. आगे अगर हालात बिगड़ते हैं, तो प्रशासन उससे निपटने का रास्ता भी निकाल लेगी. #WATCH | Delhi | On PM Modi chaired CCS meeting to review ongoing West Asia Conflict, JDU MP Sanjay Kumar Jha says, “There is no idea till when the conflict will last. The PM reviewed the entire matter. Everything seems under control with regard to the LPG situation, and the PM… pic.twitter.com/BKSZqo7keI — ANI (@ANI) March 23, 2026 इस बैठक से क्या नतीजा निकला : कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा कि लोग जानना चाहते हैं कि इस बैठक से क्या नतीजा निकला? यह पहले क्यों नहीं हुई? उन्होंने मांग की कि संसद में पीएम बताएं कि जनता के पैसे की कैसे बचत हो रही है. लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए क्या इंतजाम किए गए हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासन इस मामले में नाकाम साबित हो रही है. #WATCH | Delhi | On PM Modi chaired CCS meeting to review ongoing West Asia Conflict, Congress MP Ujjwal Raman Singh says, “The people want to know what is the outcome of the meeting and that why it did not take place earlier… We demand that during the Parliament session, the… pic.twitter.com/xPQnYCOysJ — ANI (@ANI) March 23, 2026 The post लोकसभा में आज 2 बजे पीएम मोदी वेस्ट एशिया के हालात पर बोलेंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छोटे सरकार के जेल से निकलने पर जश्न, 3 लाख रसगुल्ले-गुलाब जामुन का शाही भोज

Anant Singh: बिहार की नेतृत्व के ‘दबंग’ कहे जाने वाले अनंत सिंह आज बेऊर जेल की सलाखों से बाहर आ रहे हैं. करीब चार महीने बाद बाहर आ रहे ‘बाहुबली’ नेता के स्वागत में पटना से मोकामा तक भव्य तैयारियां हैं, जहां जश्न, भीड़ और शक्ति प्रदर्शन एक साथ देखने को मिल सकता है. 3 लाख रसगुल्ले, 15,000 लोगों का शाही भोज और मीलों लंबा गाड़ियों का काफिला मोकामा के विधायक की इस ‘विजय वापसी’ ने पूरे सूबे का सियासी पारा चढ़ा दिया है. मोकामा के विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में बेल मिलने के बाद 23 मार्च को बेऊर जेल से रिहा किया जा रहा है. पटना स्थित उनके आवास पर 3 लाख रसगुल्लों और भव्य महाभोज के साथ 10–15 हजार समर्थकों के जुटने की तैयारी है. टेंट, पंखे और कूलर की व्यवस्था की गई है. रिहाई के बाद… pic.twitter.com/rxkeGH6CA9 — Naya Vichar (@prabhatkhabar) March 23, 2026 3 लाख रसगुल्ले और भव्य स्वागत की तैयारी बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थकों के लिए 23 मार्च का दिन किसी ऐतिहासिक उत्सव से कम नहीं है. पटना स्थित 1, मॉल रोड आवास को छावनी के बजाय उत्सव केंद्र में बदल दिया गया है. स्वागत की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाढ़ से विशेष रूप से बुलाए गए हलवाइयों की टीम ने 3 लाख रसगुल्ले और गुलाब जामुन तैयार किए हैं. समर्थकों का हुजूम सुबह से ही जुटना शुरू हो गया है, जिनके लिए शाही पनीर, पुलाव और लिट्टी-चोखा जैसे लजीज व्यंजनों की व्यवस्था की गई है. 15 हजार लोगों के लिए दावत पटना में उनके आवास पर करीब 15 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद है. इसके लिए बड़ा वाटरप्रूफ टेंट लगाया गया है. गर्मी को देखते हुए कूलर और वॉटर मिस्ट फैन भी लगाए गए हैं, ताकि समर्थकों को कोई परेशानी न हो. तपती गर्मी को देखते हुए पूरे परिसर में वाटर-मिस्ट पंखे और एयर कूलर लगाए गए हैं ताकि ‘छोटे प्रशासन’ के स्वागत में आए प्रशंसकों को कोई असुविधा न हो. जेल में रहकर जीती जंग अनंत सिंह की यह रिहाई इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने 2025 के विधानसभा चुनाव की जंग जेल की कालकोठरी में रहते हुए ही जीत ली थी. उन्होंने राजद की वीणा देवी को 28,000 से अधिक मतों के भारी अंतर से शिकस्त दी थी. बिना प्रचार किए मिली इस जीत के बाद यह पहला मौका होगा जब वे शारीरिक रूप से अपने क्षेत्र की जनता का आभार जताने निकलेंगे. मंगलवार 24 मार्च को सुबह 8 बजे जब उनका काफिला पटना से मोकामा के लिए कूच करेगा, तो हजारों गाड़ियों का रेला साथ होने की उम्मीद है. बरहिया स्थित प्रसिद्ध महारानी स्थान मंदिर में मत्था टेकने के बाद वे सीधे अपने गढ़ मोकामा में प्रवेश करेंगे, जहां हर चौराहे पर उनके स्वागत की तैयारी की गई है. हाई कोर्ट की कड़ी हिदायत पटना हाई कोर्ट के जस्टिस रुद्र प्रकाश मिश्रा की पीठ ने अनंत सिंह को 15,000 रुपये के निजी मुचलके पर नियमित जमानत दे दी है. दुलारचंद यादव हत्याकांड में बचाव पक्ष की दलीलों और सबूतों के अभाव को देखते हुए कोर्ट ने यह राहत प्रदान की है. अदालत ने एक सख्त शर्त भी रखी है कि यदि केस के गवाहों या पीड़ित परिवार को किसी भी तरह से धमकाने की कोशिश की गई, तो जमानत तुरंत रद्द कर दी जाएगी. प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि पटना से बख्तियारपुर मार्ग पर यातायात बाधित न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे. अनंत सिंह की रिहाई सिर्फ एक नेतृत्वक घटना नहीं, बल्कि शक्ति प्रदर्शन और जनसमर्थन का बड़ा संदेश भी मानी जा रही है. Also Read: बिहार के CM फेस पर बोले चिराग पासवान- गठबंधन में सहमति लगभग पूरी, सम्राट मॉडल पर क्या कहा? The post छोटे प्रशासन के जेल से निकलने पर जश्न, 3 लाख रसगुल्ले-गुलाब जामुन का शाही भोज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Board 12th Result 2026: बिना इंटरनेट चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे देखें पूरी मार्कशीट

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद लाखों छात्र अपने परिणाम देखने में जुटे हुए हैं. आमतौर पर रिजल्ट देखने के लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ती है, लेकिन कई बार वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से साइट खुलने में परेशानी होती है. ऐसे में छात्र बिना इंटरनेट के भी अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं. इसके लिए SMS और अपने स्कूल से जानकारी लेने का विकल्प भी मौजूद है. SMS से ऐसे चेक करें Bihar Board 12th Result 2026 अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या वेबसाइट सही से नहीं खुल रही है, तो आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं. इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर एक छोटा सा मैसेज भेजना होगा. सबसे पहले अपने मोबाइल का मैसेज (SMS) बॉक्स खोलें. अब नया मैसेज लिखें. मैसेज में टाइप करें: BIHAR12 स्पेस देकर अपना रोल नंबर. उदाहरण: BIHAR12 12345678 इसके बाद इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें. कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर एक SMS आएगा, जिसमें आपके रिजल्ट की जानकारी मिल जाएगी. इसके बाद इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें. कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर एक SMS आएगा, जिसमें आपके कुल अंक और रिजल्ट की जानकारी मिल जाएगी. यह तरीका खासतौर पर उन छात्रों के लिए काफी उपयोगी है, जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या जिनके इलाके में नेटवर्क की समस्या रहती है. स्कूल से भी मिल सकती है पूरी जानकारी रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने स्कूल जाकर भी परिणाम की जानकारी ले सकते हैं. कई स्कूलों में रिजल्ट जारी होने के बाद नोटिस बोर्ड पर टॉपर्स लिस्ट और छात्रों के अंक भी लगाए जाते हैं. इसके अलावा स्कूल प्रशासन की ओर से छात्रों को उनकी प्रोविजनल मार्कशीट भी उपलब्ध कराई जाती है. स्कूल से मिलने वाली मार्कशीट में विषयवार अंक, कुल अंक और पास या फेल की पूरी जानकारी दी होती है. बाद में बिहार बोर्ड की ओर से जारी की गई ओरिजिनल मार्कशीट भी स्कूल के माध्यम से ही छात्रों को दी जाती है. ऑनलाइन मार्कशीट भी कर सकते हैं डाउनलोड जो छात्र इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं, वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों को अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होता है. रिजल्ट स्क्रीन पर आने के बाद उसका प्रिंट या स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रखा जा सकता है. यह भी पढ़ें: Bihar Board Result 2026 LIVE Update: बिहार बोर्ड रिजल्ट थोड़ी देर में होगा जारी, टॉपर मुजफ्फरपुर से भी The post Bihar Board 12th Result 2026: बिना इंटरनेट चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे देखें पूरी मार्कशीट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कांग्रेस ने कहा- असम में JMM को थोड़ा बड़ा दिल दिखाना चाहिए था

Assam Election 2026 : झारखंड कांग्रेस के नेता राकेश सिन्हा ने कहा कि हम असम चुनाव में झामुमो (JMM) के साथ मिलकर लड़ना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. उनका कहना है कि झामुमो को थोड़ा बड़ा दिल दिखाना चाहिए था, ताकि दोनों पार्टियां साथ आकर चुनाव लड़ पातीं. न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने ये बात कही. देखें वीडियो. VIDEO | Jharkhand Congress leader Rakesh Sinha on JMM contesting solo in the Assam Assembly polls says, “We wanted an alliance with JMM to contest the Assam polls; they should have shown a big heart.” (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/vjK7W7A6p4 — Press Trust of India (@PTI_News) March 23, 2026 राकेश सिन्हा ने कहा कि असम कांग्रेस के नेता  गौरव गोगोई झारखंड भी आये थे. उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन से बातचीत भी की थी. हम चाहते थे कि असम में हमारा गठबंधन हो. हमारी भी मंशा है कि बीजेपी को सत्ता से हटाया जाए. झारखंड में झामुमो हमारे बड़े भाई की भूमिका में है. असम में झामुमो अगर बड़ा दिल दिखाती तो हमारा गठबंधन मजबूत होता. ऐसे भी असम से बीजेपी प्रशासन का जाना तय है. VIDEO | Assam polls: Congress leader Rajesh Thakur on JMM contesting the Assam polls says, “It is a mutual decision; both parties have their own targets and constraints.” (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/bgALeVCbwC — Press Trust of India (@PTI_News) March 23, 2026 कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि यह दोनों पार्टियों का आपसी फैसला है. हर पार्टी के अपने-अपने लक्ष्य और मजबूरियां होती हैं. उसी के हिसाब से यह निर्णय लिया गया है. झामुमो के नेता विनोद पांडेय ने क्या कहा झामुमो के नेता विनोद पांडेय ने बताया कि कांग्रेस के साथ बात नहीं बन पाई, इसलिए अब झामुमो अकेले ही चुनाव लड़ेगी. हमारी पार्टी 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि एक सीट वाम दलों के लिए छोड़ी गई है. दोनों पार्टियों के बीच काफी समय से सीटों के बंटवारे पर बातचीत चल रही थी, लेकिन आखिर में कोई समझौता नहीं हो सका. यह भी पढ़ें : असम में बिना हाथ के चलेगा तीर, झामुमो ने 19 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद दिल्ली जाकर कांग्रेस नेताओं से मिले, वहीं विनोद पांडेय असम में रहकर तैयारी करते रहे. लेकिन इतनी कोशिशों के बाद भी सीटों के बंटवारे पर बात नहीं बन पाई. The post कांग्रेस ने कहा- असम में JMM को थोड़ा बड़ा दिल दिखाना चाहिए था appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के मुताबिक, मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पहुंची एयर कनाडा एक्सप्रेस की फ्लाइट लैंडिंग के समय जमीन पर खड़ी एक गाड़ी (ट्रक) से टकरा गई. इस घटना के बाद अमेरिकी एविएशन अथॉरिटी (FAA) ने तुरंत एक्शन लेते हुए एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को कुछ समय के लिए रोक दिया. हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो. 🚨 BREAKING UPDATE: MULTIPLE CRITICAL PATIENTS AFTER AIR CANADA FLIGHT COLLIDES WITH VEHICLE WHILE LANDING AT LAGUARDIA AIRPORT. POSSIBLE FATALITIES. https://t.co/hZWimAuwe5 pic.twitter.com/62SUgxoUkA — Breaking911 (@Breaking911) March 23, 2026 बताया जा रहा है कि एयर कनाडा एक्सप्रेस की फ्लाइट और फायर ब्रिगेड की गाड़ी के बीच टक्कर हुई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की आशंका है.  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर हादसे के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में एयरपोर्ट पर राहत और बचाव का काम चलता दिख रहा है. एक वीडियो में दिखा कि विमान का अगला हिस्सा थोड़ा ऊपर उठा हुआ था, जबकि यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा था. An Air Canada Express plane flying from Montreal collided with a ground vehicle upon landing at New York’s La Guardia Airport, according to flight tracking website FlightRadar24. The U.S. Federal Aviation Administration (FAA) issued a ground stop for all planes at the airport… — ANI (@ANI) March 23, 2026 हालांकि, अभी तक अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि कितने लोग घायल हुए हैं या नुकसान कितना हुआ है. The post एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Board Result 2026 Update: बिहार बोर्ड रिजल्ट आज होगा जारी, यहां देखें पक्की खबर 

Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड रिजल्ट आज होगा जारी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से नोटिस जारी करके रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की घोषणा की गई है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि शिक्षा मंत्री सुनील कुमार आज यानी कि दिनांक 23-03-2026 को 1:30 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 का परीक्षाफल जारी किया जाएगा. BSEB Notice: बिहार बोर्ड ने जारी किया नोटिस बिहार बोर्ड ने X पर पोस्ट जारी करते हुए कहा कि आज बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. खुद शिक्षा मंत्री सुनील कुमार 1:30 बजे रिजल्ट जारी करेंगे. इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंद्र भी रहेंगे. #BSEB #BiharBoard #Bihar #Inter_Result_2026 #BiharBoardResult pic.twitter.com/gU9ycp341o — Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 23, 2026 किन वेबसाइट पर देखें रिजल्ट? बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, बिहार बोर्ड रिजल्ट https://interbiharboard.com अथवा https://www.bsebexam.com पर उपलब्ध रहेगा. कैंडिडेट्स यहां से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. Bihar Board Result 2026: कैसे चेक करें बिहार बोर्ड का रिजल्ट? सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं होमपेज पर दिख रहे “Result” या “Intermediate Result” लिंक पर क्लिक करें अब Bihar Board 12th Result 2026 के लिंक को ओपन करें अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरें सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा पिछले साल का रिजल्ट बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में भी पिछले साल लड़कियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था, जहां तीनों स्ट्रीम में टॉपर्स में लड़कियां थीं. आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी (वैशाली) और शाकिब शाह (बक्सर) ने 473 अंक यानी 94.6% के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया था, जबकि साइंस स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल और कॉमर्स स्ट्रीम में रोशनी कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया था. यह भी पढ़ें- Bihar Board Result 2025: रिजल्ट से पहले देखें पिछले साल के टॉपर्स, लड़कियों ने मारी थी बाजी The post Bihar Board Result 2026 Update: बिहार बोर्ड रिजल्ट आज होगा जारी, यहां देखें पक्की समाचार  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CSK ने दिग्गज क्रिकेटर्स को दिया तोहफा, रैना और हेडन बने हॉल ऑफ फेम का हिस्सा

Highlights रैना और हेडन को मिला बड़ा सम्मान CSK के लिए रैना का शानदार रिकॉर्ड हेडन ने दिलाई थी शुरुआती कामयाबी संजू सैमसन और शिवम दुबे का सम्मान IPL 2026 में CSK का शेड्यूल CSK Hall of Fame: आईपीएल 2026 शुरू होने वाला है. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने एक बड़ा कदम उठाया है. रविवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम के फैंस के लिए ‘रोर 26’ नाम का एक खास कार्यक्रम रखा गया. इस दौरान सीएसके ने अपने दो पुराने और दिग्गज खिलाड़ियों, सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन को टीम के पहले ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया. यह सम्मान पाने वाले ये दोनों सीएसके के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इस खास मौके पर महेंद्र सिंह धोनी भी वहां मौजूद थे. रैना और हेडन को मिला बड़ा सम्मान सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन ने चेन्नई की टीम को कई बार मैच जिताने में अहम रोल निभाया है. इसी वजह से फ्रेंचाइजी ने इन दोनों को अपने पहले ‘हॉल ऑफ फेम’ के लिए चुना. रैना को फैंस प्यार से ‘चिन्ना थाला’ बुलाते हैं. वह साल 2008 से 2021 तक इस टीम के साथ जुड़े रहे. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज मैथ्यू हेडन 2008 से 2010 के बीच चेन्नई के लिए स्पोर्ट्से थे. इस कार्यक्रम में मुथैया मुरलीधरन, अंबाती रायडू, लक्ष्मीपति बालाजी, एस बद्रीनाथ और माइकल हसी जैसे कई पूर्व खिलाड़ी भी आए थे. इनकी मौजूदगी से इस ऐतिहासिक पल का जश्न और भी खास हो गया. View this post on Instagram A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl) CSK के लिए रैना का शानदार रिकॉर्ड रैना ने चेन्नई की टीम के लिए कमाल का स्पोर्ट्स दिखाया है. वह 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल की ट्रॉफी जीतने वाली टीम के सदस्य थे. उन्होंने सीएसके के लिए स्पोर्ट्सते हुए 4687 रन बनाए हैं. इसमें एक शतक और 33 फिफ्टी शामिल हैं. वह टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. इसके अलावा रैना ने 2010 और 2014 में चैंपियंस लीग टी20 जिताने में भी मदद की. साल 2014 के टूर्नामेंट में उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का अवार्ड भी मिला था. धोनी के ना होने पर उन्होंने कई मौकों पर टीम की कप्तानी भी की. हेडन ने दिलाई थी शुरुआती कामयाबी मैथ्यू हेडन ने आईपीएल के शुरुआती सालो में चेन्नई को काफी मजबूत बनाया. वह साल 2010 में पहली बार आईपीएल जीतने वाली सीएसके टीम का हिस्सा थे. हेडन ने फ्रेंचाइजी के लिए कुल 1107 रन बनाए. साल 2009 के सीजन में उन्होंने 572 रन बनाकर ‘ऑरेंज कैप’ हासिल की थी. वह सीएसके के लिए ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे. उनका यह शानदार प्रदर्शन टीम की शुरुआती सफलता में बहुत काम आया. संजू सैमसन और शिवम दुबे का सम्मान इस इवेंट में सिर्फ पुराने खिलाड़ियों को ही नहीं, बल्कि मौजूदा खिलाड़ियों को भी सम्मान मिला. टीम को अपनी कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने संजू सैमसन, शिवम दुबे और अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान आयुष म्हात्रे को खास पट्टिकाएं देकर सम्मानित किया. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे संजू सैमसन इस बार सीएसके के लिए अपना पहला सीजन स्पोर्ट्सेंगे. इवेंट के दौरान फैंस लगातार ‘माही-माही’ और ‘संजू-संजू’ के नारे लगा रहे थे. View this post on Instagram A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl) IPL 2026 में CSK का शेड्यूल आईपीएल 2026 का नया सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है. कप्तान रितुराज  गायकवाड़ की अगुवाई में सीएसके की टीम अपना पहला मैच सोमवार, 30 मार्च को स्पोर्ट्सेगी. यह मुकाबला गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में पहले सीजन के चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा. इसके बाद टीम 3 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान चेपॉक में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी. फिर 5 अप्रैल को टीम मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना करने के लिए बेंगलुरु जाएगी. इसके बाद 11 अप्रैल को चेन्नई की टीम एक बार फिर अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स की मेजबानी करेगी. ये भी पढ़ें- आरसीबी की जर्सी पहने बच्चो से धोनी ने की मस्ती, वायरल वीडियो जीता दिल IPL 2026: धोनी ने किया वर्ल्ड चैंपियंस का सम्मान, चेपॉक में गूंजा संजू का नाम The post CSK ने दिग्गज क्रिकेटर्स को दिया तोहफा, रैना और हेडन बने हॉल ऑफ फेम का हिस्सा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

Bihar News: बिहार के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सुनवाई तेज हो और उन्हें जल्द ही सजा मिले, इसके लिए निगरानी की टीम अब तकनीक का सहारा ले रही है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 200 संदिग्ध अफसरों और कर्मियों के खिलाफ डिजिटल एविडेंस जुटाकर स्पीडी ट्रायल की राह आसान कर दी है, जिससे अब मामलों में देरी की गुंजाइश बेहद कम रह गई है. इस खास मशीन से कार्रवाई हुई आसान भ्रष्टाचार के मामलों में अक्सर सबूतों के साथ छेड़छाड़ और सुनवाई में देरी की शिकायतें सामने आती रही हैं. लेकिन अब निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ऐसी संभावनाओं को लगभग खत्म करने की तैयारी कर ली है. ब्यूरो ने सात लाख रुपए की लागत से ओपन टेक्स्ट फॉरेंसिक इमेजर मशीन का इस्तेमाल शुरू किया है, जो जब्त किए गए पेन ड्राइव, डॉक्यूमेंट और अन्य डिजिटल एविडेंस का सटीक क्लोन तैयार करती है. जानकारी के मुताबिक, एक बार डेटा इस मशीन में सुरक्षित हो जाने के बाद उसमें किसी तरह का बदलाव या क्षति संभव नहीं रह जाती. इसी तकनीक के जरिए निगरानी ने करीब 200 घूसखोर अफसरों और कर्मियों की डिटेल प्रोफाइल तैयार कर ली है. इस पूरे सिस्टम के संचालन के लिए एक्सपर्ट और टेक्नीशियन्स की विशेष टीम तैनात की गई है, जो सबूतों को सुरक्षित रखने और कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया को मजबूत बना रही है. 10 अधिकारियों की टीम गठित इसके साथ ही स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित करने के लिए एसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई है, जिसमें डीएसपी, इंस्पेक्टर समेत करीब दस अधिकारी शामिल हैं. इस टीम का उद्देश्य मामलों की लगातार मॉनिटरिंग करना और गवाहों की समय पर पेशी सुनिश्चित करना है, ताकि सुनवाई में अनावश्यक देरी न हो. 200 आरोपित अफसरों की लिस्ट कोर्ट को सौंपी जानकारी के मुताबिक, निगरानी ने कोर्ट को 200 आरोपित अफसरों की लिस्ट भी सौंप दी है. पिछले 25 सालों में पहली बार साल 2025 में सबसे ज्यादा 29 घूसखोर अफसरों और कर्मियों को सजा सुनाई गई, जो इस सख्त निगरानी और समन्वित प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है. Also Read: बिहार में अब AI देगा मौसम की जानकारी, 15 दिन पहले ही आंधी-तूफान और साइक्लोन से करेगा अलर्ट The post बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

17,309 रुपये से गिरकर 14,596 रुपये पर आया सोना, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 23 March 2026: अगर आप शादी-ब्याह के लिए गहने बनवाने की सोच रहे हैं, तो आज की समाचार आपके लिए राहत भरी हो सकती है. पिछले एक हफ्ते से सोने और चांदी की कीमतों में मंदी का दौर जारी है. 23 मार्च 2026 की सुबह हिंदुस्तानीय सर्राफा बाजार में नरमी देखी जा रही है. आपको बता दें कि यहां दिए गए रेट आखिरी सेशन के बंद होने के समय और आज की शुरुआती स्थिति के आधार पर दिए गए हैं.  सोने की कीमतों में कितनी आई गिरावट? सोने के दाम में मार्च के महीने में बड़ी हलचल देखी गई है. 24 कैरेट सोना, जो महीने की शुरुआत में 17,309 रुपये प्रति ग्राम था, आज गिरकर 14,596 रुपये पर आ गया है. यानी सिर्फ तीन हफ्तों में करीब 15% से ज्यादा की गिरावट आई है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव और मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण निवेशक अब डॉलर और बॉन्ड की तरफ भाग रहे हैं, जिससे सोने की डिमांड कम हुई है.  सोने का रेट टेबल 23 मार्च 2026: शुद्धता  आज का रेट (प्रति 1 ग्राम) कल का रेट (प्रति 1 ग्राम) बदलाव 24 कैरेट  ₹14,596 ₹14,597 – ₹1 22 कैरेट  ₹13,379 ₹13,380 – ₹1 18 कैरेट ₹10,947 ₹10,948 – ₹1 प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव 23 मार्च 2026 शहर   24 कैरेट (1g) 22 कैरेट (1g) 18 कैरेट (1g) चेन्नई ₹14,857 ₹13,619 ₹11,359 मुंबई ₹14,596 ₹13,379 ₹10,947 दिल्ली ₹14,611 ₹13,394 ₹10,962 कोलकाता ₹14,596 ₹13,379 ₹10,947 बेंगलुरु ₹14,596 ₹13,379 ₹10,947 हैदराबाद ₹14,596 ₹13,379 ₹10,947 पटना ₹14,601 ₹13,384 ₹10,952 रांची ₹14,760 ₹13,530 ₹11,070 चांदी के भाव में क्या है हलचल? चांदी की चमक भी आज थोड़ी फीकी पड़ी है. आज 1 किलो चांदी का भाव 2,44,900 रुपये के आसपास चल रहा है. चांदी में भी मार्च के महीने में 50,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट देखी गई है. रांची और पटना जैसे शहरों में भी कीमतें काफी नीचे आई हैं, जिससे आम खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है.  चांदी का रेट टेबल 23 मार्च 2026: मात्रा   आज का रेट   कल का रेट  बदलाव 1 ग्राम ₹244.90 ₹245 – ₹0.10 100 ग्राम ₹24,490 ₹24,500 – ₹10 1 किलोग्राम ₹2,44,900 ₹2,45,000 – ₹100 प्रमुख शहरों में आज चांदी का भाव 23 मार्च 2026 शहर  चांदी (10 ग्राम) चांदी (100 ग्राम) चांदी (1 किलोग्राम) चेन्नई ₹2,499 ₹24,990 ₹2,49,900 मुंबई ₹2,449 ₹24,490 ₹2,44,900 दिल्ली ₹2,449 ₹24,490 ₹2,44,900 कोलकाता ₹2,449 ₹24,490 ₹2,44,900 बेंगलुरु ₹2,449 ₹24,490 ₹2,44,900 पटना ₹2,449 ₹24,490 ₹2,44,900 रांची ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000 ये भी पढ़ें: आज महंगा हुआ तेल या मिली राहत? जानिए अपने शहर के ताजा पेट्रोल-डीजल रेट्स The post 17,309 रुपये से गिरकर 14,596 रुपये पर आया सोना, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर पर बनानी है 5 तरह की हेल्दी और स्वादिष्ट चपाती, तो फॉलो करें ये आसान टिप्स 

Healthy Chapati Recipes: हिंदुस्तानीय भोजन में चपाती का विशेष स्थान है और यह लगभग हर घर की थाली का अहम हिस्सा होती है. साधारण गेहूं की चपाती के अलावा, आजकल लोग सेहत और स्वाद को ध्यान में रखते हुए कई तरह की वैरायटी ट्राय कर रहे हैं. अलग-अलग आटे, सब्जियों और पोषक तत्वों से बनी चपातियां न केवल खाने में स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी देती हैं. इन विविध प्रकार की चपातियों को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है, जिससे रोज़ के खाने में नया स्वाद और सेहत दोनों जोड़े जा सकते हैं. सादी गेहूं की चपाती यह सबसे आम और रोज़ाना बनने वाली चपाती है. गेहूं के आटे में पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें और गोल बेलकर तवे पर सेक लें.  यह पचने में आसान होती है और शरीर को ऊर्जा देती है. मल्टीग्रेन चपाती गेहूं के साथ ज्वार, बाजरा, रागी या ओट्स का आटा मिलाकर गूंथ लें और चपाती बनाएं.  इसमें फाइबर और मिनरल्स ज्यादा होते हैं, जो दिल और पाचन के लिए अच्छे हैं. मेथी की चपाती आटे में बारीक कटी हुई मेथी, नमक और थोड़ा मसाला मिलाकर गूंथ लें.  मेथी ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करती है और स्वाद भी बढ़ाती है. पनीर भरी चपाती आटे की लोई में मसालेदार पनीर भरकर हल्के हाथ से बेलें और सेंक लें.  यह प्रोटीन से भरपूर होती है और बच्चों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है. बीटरूट चपाती आटे में कद्दूकस किया हुआ चुकंदर मिलाकर आटा गूंथें और चपाती बनाएं. यह चपाती रंगीन होने के साथ आयरन और विटामिन्स से भरपूर होती है. यह भी पढ़ें- How To Make Gravy Thick: इन आसान टिप्स की मदद से घर पर बनाएं परफेक्ट गाढ़ी ग्रेवी यह भी पढ़ें- How to Make Idli Without Stand: इडली मेकर की जरूरत नहीं! आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट इडली The post घर पर बनानी है 5 तरह की हेल्दी और स्वादिष्ट चपाती, तो फॉलो करें ये आसान टिप्स  appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top