मकर राशिफल 06 फरवरी 2026: आज लव लाइफ में रहें सावधान, सेहत का रखें ख्याल
Aaj Ka Makar Rashifal 06 January 2026: मकर (Capricorn): आपकी राशि में सूर्य-मंगल की युति आपको जिद्दी बना सकती है और साझेदारी में तनाव दे सकती है. आज का दिन थोड़ा सावधानी बरतने वाला है. किसी के साथ पार्टनरशिप में काम करने से बचें, वरना पार्टनर से अनबन या धोखा मिल सकता है. अपने फैसलों पर खुद भरोसा रखें और किसी पर आंख बंद करके विश्वास न करें. आज का राशिफल. करियर-बिजनेस: आपकी राशि में सूर्य-मंगल की युति आपको बहुत शक्तिशाली लेकिन साथ ही ‘जिद्दी’ भी बना सकती है. करियर में आप जो चाहेंगे उसे हासिल कर लेंगे, लेकिन साझेदारी के काम में आज तनाव बढ़ सकता है. किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करना आज आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है. लव लाइफ: आपके स्वभाव की जिद लव लाइफ में कलह पैदा कर सकती है. मंगल के प्रभाव से आप पार्टनर पर अधिकार जमाने की कोशिश करेंगे, जो उन्हें पसंद नहीं आएगा. आज के दिन थोड़ा लचीला रुख अपनाएं और पार्टनर की पसंद-नापसंद का भी ख्याल रखें. हेल्थ: सूर्य और मंगल की युति ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती है. गुस्से पर काबू रखें और शांत रहने की कोशिश करें. आपको आज सिर के पिछले हिस्से में दर्द या तनाव महसूस हो सकता है. भरपूर पानी पीना और समय पर नींद लेना ही आज की सबसे अच्छी औषधि है. सावधानी: पार्टनरशिप में काम करने से बचें और किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े साइन न करें. उपाय: शनि देव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं. शुभ अंक-6.शुभ रंग- नीला ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- आज का पंचांग 06 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय Also Read:– शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये 5 चीजें, जानें क्यों है वर्जित The post मकर राशिफल 06 फरवरी 2026: आज लव लाइफ में रहें सावधान, सेहत का रखें ख्याल appeared first on Naya Vichar.