Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JPSC-JSSC नियुक्ति मामला: सरकार ने सीलबंद लिफाफे में हाईकोर्ट को सौंपी स्टेटस रिपोर्ट, जवाब दाखिल करने के लिए सिर्फ 48 घंटे

Jhrkhand High Cort Hearing: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षा धांधली के मामले में राज्य प्रशासन ने मंगलवार को सीआईडी जांच से जुड़ी स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाईकोर्ट को सौंप दिया है. हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान राज्य प्रशासन की जांच की रफ्तार पर गंभीर चिंता जताई है. जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने स्पष्ट किया कि यह मामला 2500 से ज्यादा अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ा है, इसलिए जांच केवल तेज नहीं, बल्कि लगातार प्रभावी गति से आगे बढ़नी चाहिए. अदालत ने यह भी साफ किया कि फिलहाल उसका मुख्य उद्देश्य प्रशासन की उस अधिसूचना की वैधता या अवैधता की जांच करना है, जिसके तहत भर्ती विज्ञापन रद्द होने के बाद नियुक्तियां प्रभावित हुई हैं. सीलबंद लिफाफे में सौंपी गई स्टेटस रिपोर्ट सुनवाई के दौरान राज्य प्रशासन की ओर से महाधिवक्ता ने आपराधिक जांच की प्रगति रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में अदालत के समक्ष प्रस्तुत की. कोर्ट ने रिपोर्ट खोलकर उसका अवलोकन किया और फिर उसे दोबारा सील कर रिकॉर्ड पर रख लिया. अदालत ने स्पष्ट किया कि जांच से जुड़ी इस रिपोर्ट की प्रति याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ताओं को साझा नहीं की जाएगी. प्रशासन ने चार सप्ताह का समय मांगा राज्य प्रशासन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा और महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने दलील दी कि मामले में आपराधिक जांच जारी है, इसलिए जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए कम से कम चार सप्ताह का समय दिया जाए. उनका कहना था कि जांच पूरी तरह आगे बढ़ने तक विस्तृत जवाब दाखिल करना मुश्किल है. कोर्ट बोला, सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं हो सकते सुनवाई के दौरान अदालत ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप जरूर हैं और जांच भी चल रही है, लेकिन केवल इसी आधार पर यह नहीं माना जा सकता कि नियुक्ति पाने वाले सभी अभ्यर्थियों ने अनियमितता की है. अदालत ने यह भी कहा कि कई उम्मीदवार पूरी तरह वास्तविक हो सकते हैं, जबकि कुछ अभ्यर्थी कथित गड़बड़ियों से प्रभावित हुए होंगे. इसी कारण जांच जारी है और कोर्ट फिलहाल केवल अधिसूचना की कानूनी वैधता पर विचार करेगा. जांच की रफ्तार पर सख्त टिप्पणी जस्टिस दीपक रोशन ने सीलबंद रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि शुरुआती दौर में जांच की प्रगति काफी तेज थी, लेकिन बाद में उसकी रफ्तार कम होती दिखाई देती है. अदालत ने कहा कि ऐसे गंभीर मामलों में जांच एजेंसियों को लगातार अच्छी गति से काम करना चाहिए, ताकि सच्चाई जल्द सामने आ सके और प्रभावित अभ्यर्थियों को अनिश्चितता का सामना न करना पड़े. इसे भी पढ़ें: JPSC-JSSC मामलों की धीमी जांच पर हाईकोर्ट नाराज, प्रशासन को लगाई फटकार 18 सितंबर को अगली सुनवाई हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 18 सितंबर को तय की है. इस दिन W.P.(S) No. 6512/2026 समेत कई संबंधित याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई होगी. अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि तब तक प्रशासन से आवश्यक निर्देश प्राप्त नहीं होते हैं, तो महाधिवक्ता कानून के बिंदुओं पर अदालत की सहायता करेंगे, क्योंकि अंततः कोर्ट को उसी अधिसूचना की वैधता पर फैसला देना है, जिससे 2500 से अधिक अभ्यर्थियों का करियर प्रभावित हुआ है. साथ ही पहले से दी गई अंतरिम राहत अगले आदेश तक जारी रहेगी. इसे भी पढ़ें: BGR माइंस पर INTUC का हमला, बोले सुरजीत नागवाला – रैयत-विस्थापितों को ठगना बंद करे, नहीं तो होगी तालाबंदी The post JPSC-JSSC नियुक्ति मामला: प्रशासन ने सीलबंद लिफाफे में हाईकोर्ट को सौंपी स्टेटस रिपोर्ट, जवाब दाखिल करने के लिए सिर्फ 48 घंटे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

2000 रुपये से ज्यादा UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा या नहीं? जानें केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा

UPI Payment: अगर आप यूपीआई से 2,000 रुपये से ज्यादा का भुगतान करते हैं तो क्या आने वाले समय में इसके लिए शुल्क देना होगा? इस सवाल को लेकर नेतृत्वक बहस तेज हो गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रशासन पर बड़े यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोलने का आरोप लगाया है. अब केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने इन आरोपों को खारिज किया है. 2000 रुपये से ज्यादा के लेनदेन पर क्या बोले अठावले? न्यूज एजेंसी एएनआई की एर रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि केंद्र प्रशासन ने 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर शुल्क लगाने का फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं कि 2,000 रुपये से अधिक का लेनदेन होने पर प्रशासन चार्ज लगाने पर विचार कर रही है, लेकिन यह आरोप गलत है. अठावले के मुताबिक फिलहाल प्रशासन के सामने ऐसा कोई मामला नहीं है, जिसमें इस तरह का शुल्क लागू करने या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा हो. अब राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं कि यदि कोई लेनदेन 2,000 रुपये से अधिक का होता है, तो प्रशासन उस पर शुल्क लगाने पर विचार कर रही है. राहुल गांधी का यह आरोप झूठा है. फिलहाल, प्रशासन के समक्ष इस तरह के किसी भी शुल्क को लागू करने या बढ़ाने के संबंध में कोई मामला नहीं है- केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले राहुल गांधी ने क्या आरोप लगाया? लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि केंद्र प्रशासन ने यूपीआई पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया है. राहुल गांधी का कहना है कि 2,000 रुपये से अधिक के व्यापारी यूपीआई लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी MDR लगाने की संभावना बन सकती है. उन्होंने दावा किया कि भले ही प्रशासन सीधे ग्राहकों से शुल्क न लेने की बात कहे, लेकिन अगर व्यापारियों पर शुल्क लगाया गया तो उसका असर सामान की कीमतों पर पड़ सकता है और आखिरकार इसका बोझ ग्राहक को उठाना पड़ सकता है. मोदी प्रशासन ने चुपचाप यूपीआई पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया है. अब 2,000 रुपये से अधिक के व्यापारी यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर ((मर्चेंट डिस्काउंट रेट) लगाया जा सकता है. भले ही ये लेनदेन कुल लेनदेन का सिर्फ 5% हों, लेकिन ये यूपीआई के कुल लेनदेन मूल्य का लगभग 65% हिस्सा बनाते हैं. प्रशासन का कहना है कि ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. लेकिन दुकानदारों पर लगाया गया यह शुल्क आखिर आएगा कहां से? कीमतों में जुड़कर सीधे ग्राहक की जेब से ही निकलेगा- विपक्ष के नेता राहुल गांधी अमेरिकी दबाव के आरोप पर भी जवाब रामदास अठावले ने अमेरिकी दबाव के आरोप को भी खारिज किया. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रशासन किसी बाहरी दबाव में काम नहीं करती है. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के अमेरिका के साथ अच्छे व्यापारिक संबंध हैं और चीन, रूस, ईरान समेत दूसरे देशों के साथ भी अच्छे संबंध हैं. Also Read: राहुल गांधी का दावा – 2000 रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर लग सकता है चार्ज, कहा- अमेरिकी दबाव में झुकी प्रशासन The post 2000 रुपये से ज्यादा UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा या नहीं? जानें केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाकर क्या दिखाना चाहता है पाकिस्तान? भारत ने कहा- नौटंकी, आंखों में धूल झोंकने की कोशिश

जैश-ए-मोनौटंकी, आंखों में धूल झोंकने की कोशिश, जैश प्रमुख मसूद अजहर पर इनामी राशि बढ़ाने के पाकिस्तानी कदम पर हिंदुस्तान की प्रतिक्रियाहम्मद (JeM) के चीफ मसूद अजहर पर पाकिस्तान द्वारा इनाम की राशि 70 लाख रुपए करने के ऐलान पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने टिप्पणी की है. प्रेस काॅन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से इस तरह की नौटंकी और लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिशें कोई नई बात नहीं है. हमने पहले भी ऐसी नौटंकी देखी हैं, ये सिर्फ और सिर्फ आंख में धूल झोंकने की कोशिश है. आतंकवाद को स्पॉन्सर करने वाले देश के लिए इस तरह की झूठी घोषणाएं करना महज ढोंग है. पाकिस्तान को ऐसी घोषणाएं करने के बजाय ठोस कार्रवाई करनी चाहिए ताकि विश्व को ऐसा लगे कि वह आतंकवाद के खिलाफ है. रणधीर जायसवाल का यह बयान तब आया है जब पाकिस्तान की फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) ने 2026 के लिए मोस्ट वांटेड आतंकियों की नयी रेड बुक जारी की. इस सूची में जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर का नाम भी शामिल है. FIA ने अजहर को भगोड़ा बताते हुए उस पर घोषित इनाम को 50 लाख से बढ़ाकर 70 लाख रुपये कर दिया है. इस सूची में 26/11 मुंबई हमलों से जुड़े 19 लोगों के नाम भी शामिल किए गए हैं. अक्टूबर में होने वाली FATF की बैठक से पहले यह सूची जारी कर लाभ लेने की कोशिश कर रहा है. ये भी पढ़ें: कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ 130 कैंडिडेट का किया इंटरव्यू! The post मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाकर क्या दिखाना चाहता है पाकिस्तान? हिंदुस्तान ने कहा- नौटंकी, आंखों में धूल झोंकने की कोशिश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CAT के लिए अप्लाई करने का एक और मौका, बढ़ी लास्ट डेट

CAT 2026 Registration: IIM में MBA और मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए जरूरी समाचार है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIMs) ने Common Admission Test (CAT) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ा दी है. अब कैंडिडेट्स 22 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक CAT 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इससे पहले रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 15 सितंबर 2026 है. CAT 2026 की नई लास्ट डेट CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 3 अगस्त 2026 से शुरू हुआ था. अब कैंडिडेट्स को अप्लाई करने के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया है. IIMs ने साफ किया है कि 22 सितंबर शाम 5 बजे रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट है. कब होगा CAT 2026 एग्जाम? CAT 2026 का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा. परीक्षा तीन सेशन में आयोजित होगी. इस परीक्षा के जरिए 21 IIM समेत देश के कई प्रमुख मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के MBA और अन्य पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए कैंडिडेट्स का चयन किया जाता है. आवेदन करने का तरीका CAT 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है. कैंडिडेट्स CAT की ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. आवेदन करते समय पर्सनल डिटेल, एकेडमिक डिटेल और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जानकारी देनी होगी. इसके बाद एप्लिकेशन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा. आवेदन करने से पहले ध्यान दें कैंडिडेट्स को सलाह है कि वे लास्ट डेट का इंतजार न करें. रजिस्ट्रेशन के दौरान किसी तरह की गलती या पेमेंट से जुड़ी समस्या होने पर आवेदन पूरा करने में परेशानी हो सकती है. इसलिए 22 सितंबर शाम 5 बजे से पहले अपना एप्लिकेशन फॉर्म सबमिट कर दें. CAT परीक्षा के लिए कैसे करें अप्लाई? CAT की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. New Candidate Registration पर क्लिक करें. नए उम्मीदवार के तौर पर रजिस्ट्रेशन शुरू करें और नाम, DOB, मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी जैसी जरूरी जानकारी भरें. लॉगिन करें रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद मिले User ID और Password से लॉगिन करें. आवेदन फॉर्म भरें फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी डिटेल्स डालें. मांगे गए फोटो, साइन और अन्य आवश्यक डॉक्यूमेंट्स डालें. परीक्षा शहर चुनें और आवेदन शुल्क जमा करें फॉर्म सबमिट करें और कंफर्मेशन पेजो को डाउनलोड कर लें. ये भी पढ़ें: NEET, JEE वाले ध्यान दें! NTA ने बदला अपना पता, नोट कर लें नया एड्रेस The post CAT के लिए अप्लाई करने का एक और मौका, बढ़ी लास्ट डेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vaibhav Sooryavanshi: सूर्यवंशी के नहीं खेलने पर पूर्व क्रिकेटर के घर में हुआ क्लेश, बोले-‘मेरी बीवी चिल्लाने लगी’

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बहुत कम समय में क्रिकेट फैंस के बीच ऐसी पहचान बना ली है कि अब उनके बल्ले को देखने के लिए दर्शकों में अलग ही उत्सुकता रहती है. यही दीवानगी पूर्व हिंदुस्तानीय क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत के घर तक पहुंच गई है. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में जब वैभव को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली, तो श्रीकांत ने मैच देखना तक छोड़ दिया. इतना ही नहीं, उनकी पत्नी ने भी वैभव के नहीं स्पोर्ट्सने पर सवाल उठाए. वैभव नहीं स्पोर्ट्से तो श्रीकांत ने शुरू कर दी फिल्म अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में वैभव के बाहर रहने पर श्रीकांत ने अपने शो में इस पूरे वाकये का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि वैभव के नहीं स्पोर्ट्सने की वजह से उन्होंने मैच के बजाय फिल्म देखना शुरू कर दिया था. श्रीकांत ने कहा कि उनकी पत्नी भी इस बात से हैरान थीं कि पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को टीम से बाहर क्यों रखा गया. उनके मुताबिक, वैभव की लोकप्रियता अब सिर्फ क्रिकेट फैंस तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके घर में भी उनकी बल्लेबाजी को लेकर उत्सुकता रहती है. श्रीकांत बोले- वैभव के साथ गलत हो रहा है श्रीकांत ने टीम मैनेजमेंट के फैसले पर खुलकर सवाल उठाया. उनका मानना है कि अगर वैभव को मौका देने के बाद एक खराब प्रदर्शन पर बाहर कर दिया गया, तो इससे युवा खिलाड़ी के मन में अनिश्चितता पैदा हो सकती है. उन्होंने कहा कि वैभव ने दलीप ट्रॉफी, टी20 क्रिकेट, इंडिया-ए और आईपीएल जैसे अलग-अलग स्तरों पर रन बनाए हैं. ऐसे में उन्हें लगातार मौके देकर आगे बढ़ाना चाहिए. श्रीकांत ने यह भी कहा कि अगर वैभव अगले मुकाबले में स्पोर्ट्सते हैं और रन नहीं बना पाते, तो उनके मन में यह सवाल आ सकता है कि क्या उन्हें फिर से टीम से बाहर कर दिया जाएगा. उनके मुताबिक, टीम मैनेजमेंट को युवा खिलाड़ी के साथ सही संदेश देना चाहिए. पहले टी20 में संजू सैमसन नहीं छोड़ पाए छाप अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में वैभव को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली और उनकी जगह बल्लेबाजी क्रम में संजू सैमसन को मौका मिला. हालांकि, संजू इस मौके का फायदा नहीं उठा सके और 10 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की और हिंदुस्तान ने मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया. यानी टीम के नतीजे के लिहाज से फैसला सफल रहा, लेकिन वैभव को लेकर बहस जरूर तेज हो गई. अब दूसरे टी20 में सबसे बड़ा सवाल- वैभव स्पोर्ट्सेंगे या नहीं? हिंदुस्तान और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जाना है. हिंदुस्तान सीरीज में 1-0 से आगे है और उसके पास सीरीज अपने नाम करने का मौका है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या टीम मैनेजमेंट 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करेगा, या संजू सैमसन को एक और मौका दिया जाएगा? वैभव के लिए यह सिर्फ एक मैच नहीं होगा. अगर उन्हें मौका मिलता है, तो उनकी नजर एक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय पारी पर होगी. वहीं टीम मैनेजमेंट के लिए युवा प्रतिभा को मौका देने और मौजूदा कॉम्बिनेशन को बनाए रखने के बीच संतुलन बनाना चुनौती होगी. ये भी पढ़ें: IND vs AFG 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें मैच का लाइव टेलीकास्ट वैभव को लेकर क्यों बढ़ी है चर्चा? उम्र सिर्फ 15 साल. IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह. अलग-अलग स्तर के क्रिकेट में लगातार रन. पहले टी20 में प्लेइंग इलेवन से बाहर. श्रीकांत जैसे पूर्व क्रिकेटर ने चयन पर सवाल उठाए. दूसरे टी20 में उनकी संभावित एंट्री पर सभी की नजरें. ये भी पढ़ें: Richest Cricket Board: आखिर कौन है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड? देखें टॉप-10 की पूरी लिस्ट The post Vaibhav Sooryavanshi: सूर्यवंशी के नहीं स्पोर्ट्सने पर पूर्व क्रिकेटर के घर में हुआ क्लेश, बोले-‘मेरी बीवी चिल्लाने लगी’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Advance Tax कैसे जमा करें? UPI और Net Banking से घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन पेमेंट

Advance Tax Deadline: अगर आपकी एडवांस टैक्स की देनदारी बनती है तो आज यानी 15 सितंबर की तारीख आपके लिए जरूरी है. एडवांस टैक्स की दूसरी किस्त जमा करने की अंतिम तारीख आज (15 सितंबर) है. नया Income-tax Act, 2025 एक अप्रैल 2026 से लागू हो चुका है और Tax Year 2026-27 के एडवांस टैक्स भुगतान पर यही कानून लागू है. आज कितना एडवांस टैक्स जमा करना है? Income-tax Act, 2025 की धारा 408 के अनुसार एडवांस टैक्स देने वाले सामान्य taxpayers को चार किस्तों में भुगतान करना होता है. 15 जून तक कुल एडवांस टैक्स का कम से कम 15 प्रतिशत 15 सितंबर तक कुल एडवांस टैक्स की देनदारी का कम से कम 45 प्रतिशत, जिसमें पहले जमा की गई किस्त भी शामिल है. 15 दिसंबर तक 75 प्रतिशत 15 मार्च तक पूरा एडवांस टैक्स जमा करना होता है. किसे देना पड़ता है एडवांस टैक्स? साल में कटने वाले TDS और TCS को ध्यान में रखने के बाद साल के लिए आपका अनुमानित एडवांस टैक्स 10,000 रुपये या इससे ज्यादा बनता है, तो आपको एडवांस टैक्स देना पड़ सकता है. यह नियम सिर्फ कारोबार करने वालों के लिए नहीं है. नौकरीपेशा लोगों पर भी यह लागू हो सकता है. आम तौर पर कर्मचारियों की सैलरी से कंपनी TDS काट लेती है, इसलिए अलग से एडवांस टैक्स देने की जरूरत नहीं पड़ती. लेकिन अगर सैलरी के अलावा आपकी दूसरी कमाई भी है तो स्थिति बदल सकती है. बैंक FD या दूसरे ब्याज से कमाई, मकान के किराये से आय, शेयर या दूसरी संपत्ति बेचने से कैपिटल गेन (Capital Gains) जैसी आमदनी होने पर अतिरिक्त टैक्स बन सकता है. अगर इस आय पर पर्याप्त TDS नहीं कटा और एडवांस टैक्स की देनदारी 10,000 रुपये या उससे ज्यादा बनती है, तो एडवांस टैक्स जमा करना पड़ सकता है. एडवांस टैक्स ऑनलाइन कैसे जमा करें? सबसे पहले Income Tax Department का e-Filing Portal खोलें और e-Pay Tax विकल्प पर जाएं. इसके बाद नया भुगतान शुरू करें और एडवांस टैक्स का विकल्प चुनें. e-Pay Tax का इस्तेमाल लॉगिन करके या बिना लॉगिन के भी किया जा सकता है. बिना लॉगिन भुगतान के लिए PAN/TAN और मोबाइल OTP की जरूरत पड़ती है. Tax Year 2026-27 के लिए भुगतान करते समय Income Tax Act, 2025 वाला विकल्प चुनें. अब जितना एडवांस टैक्स बनता है, उतनी रकम भरें और भुगतान का तरीका चुनें. टैक्स का भुगतान Net Banking, चुनिंदा Debit Card, RTGS/NEFT या अधिकृत बैंक काउंटर के जरिए किया जा सकता है. Payment Gateway के जरिए UPI, Credit Card, Debit Card और Net Banking से भी भुगतान किया जा सकता है. भुगतान पूरा होने के बाद मिलने वाली चालान रसीद को सेव कर लें. आज भुगतान नहीं किया तो क्या होगा? अगर तय तारीख तक जरूरी एडवांस टैक्स जमा नहीं होता या किस्त में कमी रहती है, तो Income-tax Act के नियमों के मुताबिक ब्याज लग सकता है. ब्याज वास्तविक shortfall और लागू प्रावधानों के आधार पर तय होगा. हालांकि हर taxpayer के लिए ब्याज की रकम एक जैसी नहीं होती, इसलिए अपनी वास्तविक टैक्स की देनदारी की सही गणना करना जरूरी है. क्या वरिष्ठ नागरिकों को मिलती है छूट? हिंदुस्तान में रहने वाले 60 साल या उससे अधिक उम्र के ऐसे वरिष्ठ नागरिक, जिनकी बिजनेस या पेशे से कोई कर देने लायक आय नहीं है, उन्हें एडवांस टैक्स नहीं देना होता है. वहीं कुछ अनुमानित कराधान योजना वाले करदाताओं के लिए सामान्य चार किस्तों वाला नियम लागू नहीं होता. उन्हें अपने नियमों के मुताबिक 15 मार्च तक पूरा एडवांस टैक्स जमा करना होता है. Also Read: Aadhaar Card: माता-पिता ध्यान दें! 30 सितंबर से पहले बच्चों के आधार में करा लें यह अपडेट, अभी नहीं लगेगा पैसा The post Advance Tax कैसे जमा करें? UPI और Net Banking से घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन पेमेंट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gemstone Astrology: पन्ना रत्न किसे पहनना चाहिए और किसे नहीं? जानें शुभ लग्न, फायदे, और धारण करने की विधि

Gemstone Astrology: पन्ना रत्न का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है. यह गहरे हरे से लेकर हल्के हरे रंग में पाया जाता है. ज्योतिष शास्त्र में बुध को वाणी, बुद्धि, तर्क, गणना और व्यापार का कारक माना गया है. कुंडली में बुध की स्थिति देखकर ही पन्ना धारण करने की सलाह दी जाती है. ऐसे में आइए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानते हैं कि किन लग्न और कुंडली की स्थिति में पन्ना शुभ फल दे सकता है और इसे पहनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. पन्ना रत्न (AI Image) किन लोगों के लिए पन्ना धारण करना शुभ माना जाता है? ज्योतिषाचार्य के अनुसार, अगर जन्मकुंडली में बुध 2, 3, 4, 5, 7, 9, 10 या 11वें भाव का स्वामी होकर छठे भाव में स्थित हो, तो ऐसे जातकों के लिए पन्ना धारण करना लाभकारी माना जाता है. इससे जीवन में आने वाले कष्ट कम होने और लाभ मिलने की मान्यता है. किन लोगों को पन्ना पहनने से बचना चाहिए? पन्ना हर व्यक्ति के लिए शुभ नहीं माना जाता. ज्योतिषीय मत के अनुसार, अगर कुंडली में बुध की स्थिति अनुकूल नहीं है, तो पन्ना पहनने से बचने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा अगर बुध ग्रह कुंडली के 6वें, 8वें या 12वें भाव में स्थित हो, तो पन्ना धारण करने से बचने की सलाह दी जाती है. ऐसी स्थिति में यह रत्न आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानियों का कारण भी बन सकता है. पन्ना रत्न पहनने के क्या फायदे बताए जाते हैं? ज्योतिषाचार्य के अनुसार, पन्ना धारण करने से मानसिक अशांति और बेचैनी कम होती है. इसे बुद्धि और एकाग्रता से जोड़ा जाता है. व्यापार और नौकरी में भी इससे लाभ मिलता है. पन्ना सुख-समृद्धि, संतान सुख और व्यापार में उन्नति के लिए भी लाभकारी माना जाता है. इसे नकारात्मक ऊर्जा और सर्प भय से बचाव से भी जोड़ा जाता है. हालांकि, इन दावों को वैज्ञानिक तथ्य नहीं माना जाता है. ये भी पढ़ें: The post Gemstone Astrology: पन्ना रत्न किसे पहनना चाहिए और किसे नहीं? जानें शुभ लग्न, फायदे, और धारण करने की विधि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘एवेंजर्स और ड्यून के बीच चटपटी टिक्की हैं हम’ शाहरुख खान ने हॉलीवुड को क्यों ललकारा?

बॉलीवुड के ‘किंग’ शाहरुख खान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘King’ के साथ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार हैं. रिलीज से 100 दिन पहले शाहरुख ने सोशल मीडिया (X) पर फैंस के साथ #AskSRK सेशन रखा, जहां उन्होंने अपनी इंजरी, एक्शन सीन्स, VFX और फिल्म की रिलीज को लेकर कई बड़े खुलासे किए. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके उस जवाब की हो रही है, जिसमें उन्होंने हॉलीवुड की विशालकाय फिल्मों ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ और ‘ड्यून पार्ट 3’ के साथ होने वाले क्लैश पर दिया है. ‘बाकी ब्रेड के टुकड़ों का सोचो, हम तो टेस्टी टिक्की हैं!’ दरअसल, ‘किंग’ की रिलीज के आसपास ही हॉलीवुड की दो बहुत बड़ी फिल्में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ और ‘ड्यून पार्ट 3’रिलीज होने जा रही हैं. #AskSRK सेशन के दौरान जब एक फैन ने शाहरुख से पूछा कि क्या दो बड़ी हॉलीवुड फिल्मों के बीच ‘किंग’ किसी सैंडविच की तरह पिस जाएगी और क्या रिलीज डेट बदली जाएगी? इस पर किंग खान ने अपने सिग्नेचर अंदाज और तड़कते-भड़कते सेंस ऑफ ह्यूमर के साथ जवाब देते हुए कहा: “बिल्कुल नहीं! बाकी ब्रेड के टुकड़ों का भी तो सोचो… हम तो सेंटर की टेस्टी टिक्की हैं!” शाहरुख के इस करारे जवाब ने साबित कर दिया कि उन्हें अपनी फिल्म पर कितना भरोसा है और वे हॉलीवुड के इस महा-मुकाबले से बिल्कुल भी घबराए हुए नहीं हैं. शूटिंग के दौरान टूटीं हड्डियां, VFX टीम का जीना किया हराम! सेशन के दौरान शाहरुख ने यह भी खुलासा किया कि ‘किंग’ के हाई-वोल्टेज एक्शन सीन्स को शूट करते समय उन्हें कई बार चोटें आईं, जिसकी वजह से शूटिंग बार-बार रोकनी पड़ी. उन्होंने मजाक में लिखा कि ‘जितना टूटा था सब जुड़ चुका है और अब काम लगभग खत्म है.’ इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वे अपनी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज की VFX टीम के सिर पर बैठकर देर रात तक काम करवा रहे हैं, और हो सकता है कि VFX टीम जल्द ही उनके ऑफिस आने पर ही बैन लगा दे. अरिजित सिंह दे रहे हैं गानों को फाइनल टच जब फैंस ने उनसे फिल्म के गाने और ट्रेलर रिलीज करने की मांग की, तो SRK ने बताया कि सिंगर अरिजित सिंह गानों पर काम कर रहे हैं. वे परफेक्ट काम करते हैं, इसलिए थोड़ा वक्त ले रहे हैं. वहीं ट्रेलर के लिए उन्होंने फैंस को 24 दिसंबर से पहले सब कुछ सामने लाने का भरोसा दिया है. ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan Retirement: अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट रूमर्स पर फाइनली तोड़ी चुप्पी, कहा- Time To Retire मतलब… ये भी पढ़ें: “व्हाट्सऐप यूनिवर्सिटी और ‘गूगल बाबा’ से पढ़कर धार्मिक फिल्म बनाओगे, तो आदिपुरुष जैसा होगा हश्र” – धार्मिक फिल्मों के ट्रेंड पर क्यों बोले इतिहासकार The post ‘एवेंजर्स और ड्यून के बीच चटपटी टिक्की हैं हम’ शाहरुख खान ने हॉलीवुड को क्यों ललकारा? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UP में अब ऑनलाइन होगा जमीन का बंटवारा, खुला नया पोर्टल, घर बैठे दर्ज होगी शिकायत, ऐसे करेगा काम

Online Land Partition In UP : उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग ने नया पोर्टल लॉन्च किया है. इस पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज करने से लेकर लेखपाल और तहसीलदार की रिपोर्ट तक की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. साथ ही, मामलों की मॉनिटरिंग भी की जाएगी. दरअसल, प्रदेश की तहसीलों में जमीन के बंटवारे से जुड़े बड़ी संख्या में मामले लंबित हैं. इनके निस्तारण में देरी के कारण राजस्व अदालतों पर भी लगातार दबाव बढ़ रहा है. इसी समस्या को देखते हुए राजस्व परिषद ने जमीन बंटवारे की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की पहल की है. नई व्यवस्था लागू होने से लोगों को बार-बार एसडीएम और तहसीलदार कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी. घर बैठे दर्ज होगी जमीन बंटवारे की शिकायत नए पोर्टल के जरिए सह-खातेदार जमीन के बंटवारे से संबंधित शिकायत घर बैठे ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे. शिकायत मिलने के बाद तहसीलदार और लेखपाल भी अपनी रिपोर्ट ऑनलाइन ही लगाएंगे. पूरी प्रक्रिया की ऑनलाइन मॉनिटरिंग होने से यह पता लगाया जा सकेगा कि मामला किस स्तर पर लंबित है. इससे मामलों के समयबद्ध निस्तारण में मदद मिलने की उम्मीद है और लोगों को बार-बार एसडीएम या तहसीलदार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. धारा 116 के मामलों के लिए शुरू हुआ पोर्टल उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद की चेयरमैन अर्चना अग्रवाल ने शुक्रवार को तीन नए पोर्टल लॉन्च किए. इनमें से एक पोर्टल राजस्व अधिनियम की धारा 116 से जुड़े मामलों के लिए है. इसके माध्यम से जमीन के बंटवारे से संबंधित शिकायतें ऑनलाइन दर्ज की जा सकेंगी. इस व्यवस्था का उद्देश्य जमीन बंटवारे की प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और तेज बनाना है. GIS तकनीक से देख सकेंगे जमीन की स्थिति नए सिस्टम में GIS टेक्नोलॉजी की सुविधा भी जोड़ी गई है. इसके जरिए भूमि की वास्तविक भौगोलिक स्थिति को देखा जा सकेगा. जमीन से जुड़े रिकॉर्ड, खतौनी और नक्शे को तकनीक के माध्यम से एक-दूसरे से जोड़ने की कोशिश की गई है. इससे जमीन के रिकॉर्ड को समझने और बंटवारे से जुड़े विवादों के निस्तारण में आसानी हो सकती है. EWS प्रमाण पत्र के लिए भी ऑनलाइन पोर्टल राजस्व परिषद ने कमजोर आय वर्ग यानी EWS प्रमाण पत्र के लिए भी ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की है. इसमें आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इसके बाद लेखपाल और तहसीलदार अपनी रिपोर्ट भी ऑनलाइन भेजेंगे. जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी किया जा सकेगा. खास बात यह होगी कि आवेदक अपने आवेदन की स्थिति भी ऑनलाइन देख सकेंगे और यह पता लगा सकेंगे कि आवेदन किस स्तर पर लंबित है. सरलीकृत खतौनी में दिखेगा सटीक रकबा राजस्व परिषद ने सरलीकृत खतौनी की व्यवस्था भी शुरू की है. इसमें जमीन का क्षेत्रफल छह दशमलव स्थानों तक दर्ज किया जाएगा. इससे भूमि के सटीक रकबे की जानकारी मिल सकेगी. खासकर छोटे भूखंडों से जुड़े मामलों में सटीक क्षेत्रफल की जानकारी काफी महत्वपूर्ण होगी. नई व्यवस्था से जमीन के रिकॉर्ड को लेकर होने वाली दिक्कतों को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है. दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी राहत राजस्व परिषद की चेयरमैन अर्चना अग्रवाल के मुताबिक, ऑनलाइन व्यवस्था का उद्देश्य लोगों को अपने जरूरी काम छोड़कर बार-बार प्रशासनी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है. शिकायत, रिपोर्ट और मॉनिटरिंग की प्रक्रिया ऑनलाइन होने से जमीन बंटवारे के मामलों में पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण को बढ़ावा मिलेगा. Also Read : UP वाले सावधान, 44 जिलों में बारिश का अलर्ट, 26 में बाढ़ का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट The post UP में अब ऑनलाइन होगा जमीन का बंटवारा, खुला नया पोर्टल, घर बैठे दर्ज होगी शिकायत, ऐसे करेगा काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ 130 कैंडिडेट का किया इंटरव्यू!

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की जोड़ी एक बार फिर पार्टी को खड़ा करने की कोशिश में हैं. इसी कोशिश में उन सेक्रेटरी को बदलना चाह रहे हैं, जिनके नेतृत्व में पार्टी लगातार कमजोर हुई है. रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मंगलवार को पार्टी के सेक्रेटरी के साथ बैठक करेंगे और उनके प्रदर्शन का रिव्यू करके उन्हें उन्हें फीडबैक देंगे. 130 नेताओं के साथ बैठक कर चुके हैं राहुल-प्रियंका इंडियन एक्सप्रेस में छपी समाचार के अनुसार अबतक राहुल और प्रियंका गांधी 130 से अधिक उम्मीदवारों का इंटरव्यू कर चुके हैं. इंटरव्यू में उनसे कई सवाल पूछे गए हैं, जिनमें से एक सवाल यह भी है कि आप पार्टी में राज्य को कैसे खड़ा करेंगे. जिन राज्यों में पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा है, वहां की स्थिति सुधारने के लिए पार्टी के नेता ये मशक्कत कर रहे हैं. इसके अलावा चुनावी राज्यों में भी पार्टी अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए सेक्रेटरी की भूमिका को तराशना चाह रही है. पार्टी में है कुल 54 सेक्रेटरी कांग्रेस की वेबसाइट के अनुसार कुल 54 सेक्रेटरी अभी कार्य कर रहे हैं. सूत्रों के अनुसार राहुल और प्रियंका इनमें से 50 प्रतिशत सेक्रेटरी को बदलने का मन बना चुके हैं. इसकी वजह यह है कि 7 सितंबर को राहुल और प्रियंका ने जो इंटरव्यू लिया था उसमें तमाम दस्तावेज और प्रदर्शन के आंकड़ों पर बात हुई है.रिपोर्ट के अनुसार जिन उम्मीदवारों का इंटरव्यू हुआ उनसे पहले एक मिनट में अपना इंट्रोडक्शन देने के लिए कहा गया. उसके बाद, राहुल जी, प्रियंका जी और वेणुगोपाल जी ने हमसे पार्टी में हमारी परफॉर्मेंस के बारे में सवाल पूछे. उन्होंने हमसे पूछा कि हमने अपने रोल में क्या किया, हमने चीजें उस तरह से क्यों कीं, हमने पार्टी में कैसे कंट्रीब्यूट किया और हमसे कहां कमी रही. इंटरव्यू के लिए आए एक अन्य नेता ने बताया कि कैंडिडेट्स से कुछ काल्पनिक स्थितियों पर भी जवाब देने के लिए कहा गया था, जिसमें यह भी शामिल था कि वे उस राज्य में पार्टी को कैसे फिर से खड़ा करेंगे जहां पार्टी ने खराब परफॉर्म किया था या जहां चुनाव होने वाले थे. ड्यूटी कैसे करेंगे, जैसे सवाल भी पूछे गए एक नेता ने बताया कि हमसे यह सवाल भी पूछा गया कि अगर हमें किसी खास राज्य का सेक्रेटरी बनाया जाता है तो हम अपनी ड्यूटी कैसे करेंगे. हमें अपने पुराने प्रदर्शनों से जुड़े सवाल भी पूछे गए. इसके अलावा संगठन सृजन अभियान के बारे में भी सवाल पूछे गए, जो कांग्रेस द्वारा पूरे देश में किया जा रहा ऑर्गेनाइजेशनल बदलाव है. ये भी पढ़ें: असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-बराबरी के लिए नहीं, देश के मुसलमानों को टारगेट करने के लिए बीजेपी कर रही UCC की बात The post कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ 130 कैंडिडेट का किया इंटरव्यू! appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top