Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gurugram Biker Case: कौन चला रहा था गाड़ी? कार मालिक बोला- 2 दिन पहले दोस्त को दी थी गाड़ी

Gurugram Hit-and-Run Case: गुरुग्राम के Golf Course Road पर स्त्री बाइकर को कार से टक्कर मारने का मामला अब एक नए सवाल पर पहुंच गया है- आखिर उस समय कार कौन चला रहा था? जिस सफेद कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसके मालिक ने दावा किया है कि घटना के वक्त वह खुद गाड़ी में नहीं था. उसने बताया कि उसने अपनी कार करीब दो दिन पहले एक दोस्त को दी थी. गुरुग्राम पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर केस दर्ज किया है और कथित ड्राइवर की पहचान की कोशिश कर रही है. कार मालिक बोला- मैंने दोस्त को दी थी गाड़ी कार के मालिक की पहचान मनीष के तौर पर हुई है. उसने मीडिया से बातचीत में कहा कि उसने अपनी कार दो दिन पहले एक दोस्त को दी थी. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक उसका कहना है कि जिस समय स्त्री बाइकर को टक्कर लगी, उस वक्त वह खुद गाड़ी नहीं चला रहा था. वह सेना में काम करता है और घटना के समय शहर में नहीं होने की बात भी सामने आई है. वहीं, कुछ रिपोर्टों में कार मालिक के हवाले से दोस्त का नाम कल्याण बैसला बताया गया है. फिलहाल पुलिस भी कथित ड्राइवर की पहचान और भूमिका की जांच कर रही है. ये भी पढ़ें: Emergency Landing: भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी स्त्री बाइकर ने क्या आरोप लगाया? यह घटना रविवार को गुरुग्राम के Golf Course Road पर हुई. स्त्री बाइकर की पहचान सिया के रूप में हुई है. वह अपने कुछ साथियों के साथ बाइक राइड पर थीं. उनके मुताबिक, एक कार काफी देर से उनके ग्रुप के पीछे चल रही थी. सिया ने अपने वीडियो बयान में आरोप लगाया कि उन्होंने कार सवारों से दूरी बनाए रखने को कहा था. इसके बाद कार सवार कथित तौर पर उनके पीछे आते रहे और उन्हें रास्ते में रोकने की कोशिश की. वीडियो में कार को बाइक के पास आते और फिर टक्कर मारते हुए देखा जा सकता है. टक्कर के बाद सिया सड़क पर गिर गईं और उनकी बाइक कुछ दूरी तक घिसटती हुई चली गई. घटना के बाद कार वहां से निकल गई. सिया ने इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद मामला तेजी से वायरल हुआ. सिया ने कार में बैठे लोगों के नशे में होने का भी आरोप लगाया है. ये भी पढ़ें: Doni Bal Gang के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर, Blood Donation Camp पर करने वाले थे हमला पुलिस अब किसकी तलाश कर रही है? गुरुग्राम पुलिस ने वायरल वीडियो का खुद संज्ञान लिया है और कथित ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज की है. पुलिस का कहना है कि वीडियो और दूसरे उपलब्ध सबूतों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है. वहीं, स्त्री बाइकर सिया ने भी कहा है कि वह अपने वकील के साथ FIR दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई करेंगी. The post Gurugram Biker Case: कौन चला रहा था गाड़ी? कार मालिक बोला- 2 दिन पहले दोस्त को दी थी गाड़ी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

FATF से पहले पाकिस्तान का नया दांव? मसूद अजहर पर 70 लाख का इनाम, 26/11 से जुड़े 19 नाम Red Book में शामिल

पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) ने 2026 के लिए मोस्ट वांटेड आतंकियों की नई Red Book जारी की है. इस सूची में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) प्रमुख मसूद अजहर का नाम भी शामिल है. FIA ने अजहर को भगोड़ा बताते हुए उस पर घोषित इनाम 20 लाख पाकिस्तानी रुपये बढ़ाकर 70 लाख रुपये कर दिया है. नई सूची में 26/11 मुंबई हमलों से जुड़े 19 लोगों के नाम भी शामिल किए गए हैं. अक्टूबर में होने वाली Financial Action Task Force (FATF) की बैठक से पहले जारी इस सूची की टाइमिंग को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. मसूद अजहर पर इनाम 50 लाख से बढ़ाकर 70 लाख रुपये FIA ने 2021 में मसूद अजहर पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का इनाम घोषित किया था. पांच साल बाद 2026 की नई Red Book में इसे बढ़ाकर 70 लाख पाकिस्तानी रुपये कर दिया गया है. अजहर को पाकिस्तान के मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में रखा गया है. सूत्रों का दावा है कि यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब अक्टूबर में FATF की बैठक होनी है. सूत्र इसे पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद और टेरर फाइनेंसिंग के खिलाफ कार्रवाई दिखाने की कोशिश के तौर पर देख रहे हैं. मसूद अजहर को अफगानिस्तान में बताता रहा है पाकिस्तान पाकिस्तान2021 से यह दावा करता रहा है कि मसूद अजहर उसके देश में मौजूद नहीं है और वह अफगानिस्तान जा चुका है. इसी दौरान FIA ने उसके खिलाफ 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का इनाम भी घोषित किया था. अब पांच साल बाद इनाम बढ़ाए जाने से उसके ठिकाने को लेकर पाकिस्तान के पुराने दावों पर फिर सवाल उठ रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक हिंदुस्तानीय खुफिया एजेंसियों ने पिछले छह महीने के तकनीकी विश्लेषण में ऐसे संकेत पाए हैं कि मसूद अजहर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के नवाबशाह शहर में मौजूद हो सकता है. हालांकि पाकिस्तान ने इस दावे को स्वीकार नहीं किया है. नई रेड बुक में 26/11 से जुड़े 19 नाम FIA की 2026 रेड बुक में 26 नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमलों से जुड़े 19 लोगों के नाम भी शामिल हैं. इन लोगों पर हमलावरों की मदद करने, आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने या समुद्री रास्ते से मुंबई पहुंचाने के लिए नावों की व्यवस्था करने जैसी भूमिकाओं के आरोप हैं. सूत्रों के मुताबिक इनमें से 17 लोगों के नाम के साथ तस्वीरें और 26/11 हमले में उनकी कथित भूमिकाओं का विवरण दिया गया है. वहीं दो लोगों के मामले में 2021 की सूची की तुलना में कुछ जानकारियां नई रेड बुक में दिखाई नहीं देती हैं. दो नामों से तस्वीर और LeT कनेक्शन हटाने का दावा सूत्रों के मुताबिक 2021 और 2026 की FIA सूचियों की तुलना में तुर्बत के मोहम्मद खान से जुड़ी कुछ जानकारियों में बदलाव नजर आता है. नई सूची में उसका नाम मौजूद है, लेकिन तस्वीर, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से कथित जुड़ाव और मुंबई हमलों में उसकी भूमिका का विवरण नहीं है. मोहम्मद खान पर अल-हुसैनी नाव उपलब्ध कराने का आरोप रहा है, जिसका इस्तेमाल हमलावरों को मुंबई तक पहुंचाने में किए जाने का दावा है. इसी तरह बहावलनगर के अब्दुल रहमान का नाम भी सूची में है, लेकिन सूत्रों के अनुसार उसकी तस्वीर और LeT से कथित संबंध का उल्लेख नई सूची में नहीं है. सूत्रों का कहना है कि 2021 की सूची में इन दोनों से जुड़ी अधिक विस्तृत जानकारी उपलब्ध थी. समुद्री रास्ते से मदद के आरोप वाले 11 नाम नई रेड बुक में ऐसे 11 लोगों के नाम भी दिए गए हैं, जिन पर अल-हुसैनी और अल-फौज नावों के जरिए मुंबई हमलावरों की समुद्री यात्रा में मदद करने का आरोप है. इनमें मोहम्मद अमजद खान, शाहिद गफूर, मोहम्मद उस्मान, अतीक-उर-रहमान, रियाज अहमद, मोहम्मद मुश्ताक, मोहम्मद नईम, अब्दुल शकूर, मोहम्मद साबिर सल्फी, मोहम्मद उस्मान और शकील अहमद के नाम शामिल हैं. 26/11 की फंडिंग से जुड़े छह नाम FIA की सूची में छह ऐसे लोगों के नाम भी शामिल हैं, जिन पर मुंबई हमलों के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के आरोप हैं. इनमें मोहम्मद इफ्तिखार अली, मोहम्मद जिया, मोहम्मद अब्बास नासिर, जावेद इकबाल, मुख्तार अहमद और अहमद सईद शामिल हैं.सूची में दिए गए विवरण के मुताबिक मोहम्मद इफ्तिखार अली पर 70 हजार पाकिस्तानी रुपये खर्च कर VOIP कनेक्शन तैयार कराने का आरोप है. दावा है कि इन कनेक्शनों के जरिए हमलावर अपने हैंडलर्स से संपर्क में थे. अन्य नामों पर भी अलग-अलग रकम उपलब्ध कराने के आरोप दर्ज हैं. 18 साल से फरार बताए जा रहे आरोपी FIA के मुताबिक 26/11 से जुड़े 17 आरोपी पिछले 18 साल से फरार हैं. दूसरी ओर, हिंदुस्तानीय खुफिया सूत्रों का दावा है कि ये लोग पाकिस्तान में ही मौजूद हैं. सूत्र इसी आधार पर नई रेड बुक में उनके नाम शामिल किए जाने की टाइमिंग पर सवाल उठा रहे हैं. यह दावा हिंदुस्तानीय खुफिया सूत्रों पर आधारित है और FIA ने आधिकारिक तौर पर इन लोगों की मौजूदा लोकेशन की पुष्टि नहीं की है. पांच साल में 1,330 से बढ़कर 1,804 हुई संख्या उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, FIA की 2021 Red Book में 1,330 मोस्ट वांटेड आतंकियों के नाम थे. 2026 की नई सूची में यह आंकड़ा बढ़कर 1,804 हो गया है. इस तरह पांच वर्षों में संख्या में करीब 35 फीसदी की वृद्धि हुई है. ऑपरेशन सिंदूर में निशाने पर था बहावलपुर का JeM ठिकाना मसूद अजहर का नाम ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी चर्चा में आया था. हिंदुस्तान की कार्रवाई में पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद के मरकज सुभान अल्लाह को निशाना बनाया गया था. हिंदुस्तानीय सशस्त्र बलों के मुताबिक यह ठिकाना पाकिस्तान के अंदर करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक 2015 से सक्रिय मरकज सुभान अल्लाह को JeM के प्रशिक्षण, वैचारिक तैयारी और ऑपरेशनल गतिविधियों के प्रमुख केंद्रों में गिना जाता रहा है. इसे पुलवामा आतंकी हमले की साजिश से भी जोड़ा गया है. इस परिसर में मसूद अजहर और उसके परिवार से जुड़े लोगों के आवास होने की जानकारी भी सामने आती रही है. FATF बैठक से पहले Red Book की टाइमिंग पर क्यों उठ रहे सवाल? पाकिस्तान की नई Red Book की टाइमिंग इसलिए चर्चा में है क्योंकि FATF की अगली Plenary अक्टूबर 2026 में

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-बराबरी के लिए नहीं, देश के मुसलमानों को टारगेट करने के लिए बीजेपी कर रही UCC की बात

असदुद्दीन ओवैसी ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि UCC क्यों लाई जा रही है. बीजेपी देश के नागरिकों के बीच भेदभाव की बात करती है और कहती है कि यह सभी नागरिकों को बराबरी का अधिकार दिलाने की पहल है, लेकिन सच्चाई यह है कि बीजेपी देश के 18 लाख मुसलमानों को टारगेट कर रही है. हिंदुस्तानीय संविधान के आर्टिकल 25 (धर्म की आजादी), 14 (बराबरी का अधिकार), 26 और 29 का उल्लंघन कर रहे हैं. देश की रूह ही प्लूरलिज्म है असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमारे देश की रूह ही प्लूरलिज्म है, लेकिन बीजेपी गैर हिंदुओं पर हिंदुओं का कानून थोपना चाहती है. अमित शाह और उनके सहयोगी इसी प्रयास में हैं. मोदी प्रशासन द्वारा खुद बनाए गए लॉ कमीशन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि UCC हिंदुस्तान के लिए न तो जरूरी है और न ही सही. गोवा में चुनाव आ रहे हैं, मैं अमित शाह, BJP और RSS को चुनौती देता हूं कि वे यहां UCC लागू करके दिखाएं, वे ऐसा नहीं कर सकते हैं. गोवा में कई ऐसे कानून हैं, जो देश के अन्य राज्यों में नहीं हैं. वहां कैथोलिक चर्च एक कपल को तलाक दे सकता है. वहीं वहां यह कानून भी है कि हिंदू स्त्री अगर 30 साल की उम्र तक बेटे को जन्म ना दे पाए, तो उसके पति को दूसरी शादी करने की आजादी है. अमित शाह का दावा 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा UCC असदुद्दीन ओवैसी ने यह बयान तब दिया है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 13 सितंबर को समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले NDA शासित सभी 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू हो जाएगी. शाह ने कहा कि कई राज्यों में इसे पहले ही लागू किया जा चुका है और बाकी राज्यों में भी काम जारी है. उन्होंने कहा कि ट्रिपल तलाक को समाप्त कर मुस्लिम स्त्रीओं को समान अधिकार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. ये भी पढ़ें: 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC, अमित शाह बोले- घुसपैठियों की पहचान कर डिपोर्ट करेंगे The post असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-बराबरी के लिए नहीं, देश के मुसलमानों को टारगेट करने के लिए बीजेपी कर रही UCC की बात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Artificial Sun: धरती पर सूरज बनाने की कोशिश में भारत? 82.6 GHz की मशीन करेगी प्लाज्मा को गर्म

Artificial Sun: क्या धरती पर भी सूरज जैसी ऊर्जा बनाई जा सकती है? दुनिया के वैज्ञानिक लंबे समय से इसका जवाब खोज रहे हैं. हिंदुस्तान भी इस कोशिश का हिस्सा है. अब इस दिशा में हिंदुस्तान को एक और अहम कामयाबी मिली है. गुजरात के Institute for Plasma Research (IPR) में हिंदुस्तान के SST-1 Tokamak के साथ एक नई और ज्यादा ताकतवर 82.6 GHz, 400 kW Gyrotron मशीन जोड़ी गई है. India Today के मुताबिक, यह सिस्टम अब काम करने की स्थिति में है. इसका इस्तेमाल Tokamak के अंदर मौजूद बेहद गर्म plasma को और बेहतर तरीके से गर्म करने के लिए किया जाएगा. सूरज में ऊर्जा कैसे बनती है और वैज्ञानिक क्या कर रहे हैं? सूरज के अंदर बहुत ज्यादा ग्रर्मी और प्रेशर होता है. इसी माहौल में हाइड्रोडन के छोटे-छोटे nuclei आपस में जुड़ते हैं. इस प्रोशेश को nuclear fusion कहते हैं. इसी दौरान बहुत ज्यादा उर्जा निकलती है. वैज्ञानिक चाहते हैं कि इसी प्रोशेस को धरती पर भी किया जाए. लेकिन यहां सूरज जैसा pressure और gravity बनाना संभव नहीं है. इसलिए इसके लिए Tokamak जैसी मशीन का इस्तेमाल किया जाता है. ये भी पढ़ें: Trump on Iran War: मिडटर्म चुनाव के बाद खत्म हो जाएगी ईरान जंग? ट्रंप बोले- तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी Tokamak एक ऐली मशीन है, जिसके अंदर गैस को बहुत ज्यादा गर्म किया जाता है. जिससे गैस, plasma में बदल जाती है. अब मुश्किल यह है कि यह plasma बहुत गर्म होता है. अगर यह मशीन की दीवारों को छू ले तो इसे संभालना मुश्किल हो जाता है. इसलिए powerful magnetic field की मदद से plasma को बीच में रखने की कोशिश की जाती है. ये भी पढ़ें: AI का मिसयूज कर मिसाइल सॉफ्टवेयर बनाने की कोशिश? टेस्ट फेल हुआ तो Claude से पूछी गड़बड़ी की वजह, Anthropic रिपोर्ट में खुलासा हिंदुस्तान में plasma का तापमान कितना पहुंच चुका है? हिंदुस्तान पहले ही अपने fusion experiments में बहुत ज्यादा तापमान हासिल कर चुका है. India Today की रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदुस्तान में plasma का तापमान 200 million degrees Celsius यानी करीब 20 करोड़ डिग्री Celsius से ज्यादा तक पहुंच चुका है. यह सूरज के core के temperature से करीब 20 गुना ज्यादा है. यह आंकड़ा सुनने में बहुत बड़ा लगता है, लेकिन यहां एक जरूरी बात समझनी होगी. सिर्फ तापमान बहुत ज्यादा कर देना ही काफी नहीं है. असली चैलेंज यह है कि इतने गर्म plasma को stable और controlled रखा जाए. इसके बाद ही fusion process से useful energy हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है. नई Gyrotron technology इसी research को आगे बढ़ाने में मदद करेगी. The post Artificial Sun: धरती पर सूरज बनाने की कोशिश में हिंदुस्तान? 82.6 GHz की मशीन करेगी प्लाज्मा को गर्म appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पहली तस्वीर में लगा सैफ बना रहे हैं बप्पा की मूर्ति, अगली तस्वीर में खुला ऐसा राज, नाम जानकर चौंक जाएंगे

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर बॉलीवुड की बेगम यानी करीना कपूर खान ने फैंस को अपने घर के गणेश उत्सव की बेहद खास और क्यूट झलक दिखाई है. इस बार करीना की तरफ से दी गई गणेश चतुर्थी की बधाई बेहद स्पेशल रही. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5 साल के छोटे बेटे जहांगीर अली खान (जेह) की बप्पा बनाते हुए एक प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिसे देखकर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं. सैफ अली खान की मदद से छोटे जेह ने बनाई इको-फ्रेंडली मूर्ति करीना कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पटौदी परिवार में गणेश चतुर्थी की तैयारियां पूरी श्रद्धा के साथ चल रही हैं. पहली तस्वीर में सैफ अली खान मिट्टी से बप्पा की मूर्ति गढ़ते नजर आ रहे हैं, लेकिन अगली ही फोटो में करीना ने सस्पेंस खत्म करते हुए खुलासा किया कि यह मूर्ति सैफ ने नहीं बल्कि उनके 5 साल के बेटे जेह बाबा ने बनाई है और सैफ बस उनकी मदद कर रहे थे. करीना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा “मेरे जेह बाबा ने बनाई है. सभी को शांतिपूर्ण और खुशहाल गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं”. करीना कपूर ने बेटे जेह अली खान द्वारा बनाई गई गणेश प्रतिमा की झलक साझा की ‘दिखता मेरी तरह है, लेकिन शैतानी सैफ की है’ करीना और सैफ अक्सर अपने बच्चों की मासूमियतों के बारे में बात करते रहते हैं. एक इंटरव्यू में जेह की पर्सनालिटी पर बात करते हुए करीना ने बताया था कि जेह दिखने में तो बिल्कुल उनकी तरह (कपूर फैमिली पर) है, लेकिन स्वभाव से वह सैफ की तरह बेहद नटखट और शैतान है. वहीं सैफ अली खान भी कई बार कह चुके हैं कि छोटे जेह पूरी तरह से ‘मामाज़ बॉय’ हैं और करीना के बेहद करीब हैं. वर्कफ्रंट पर करीना और सैफ का जलवा काम की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही मेघना गुलज़ार की फिल्म ‘दायरा’ में एक पुलिस अफसर के रोल में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आने वाली हैं. वहीं सैफ अली खान हाल ही में प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हैवान’ में दिखाई दिए हैं, जिसमें 18 साल बाद अक्षय कुमार और सैफ की जोड़ी फिर से एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आई है. ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: चिकन बना आफत, माही विज-आम्रपाली दुबे में छिड़ी ऐसी महाहिंदुस्तान, इस एक लाइन से मचा बवाल ये भी पढ़ें: गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 के बाद इस एक्टर पर हुई पैसों की बारिश, टेबल पर रखे थे ब्लैंक चेक, फिर भी ठुकराईं 200 स्क्रिप्ट्स The post पहली तस्वीर में लगा सैफ बना रहे हैं बप्पा की मूर्ति, अगली तस्वीर में खुला ऐसा राज, नाम जानकर चौंक जाएंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजपाल यादव के तीन भाइयों ने फूंकी गरीबों की झोपड़ी! जमीन को लेकर शाहजहांपुर में बवाल, जानें पूरा मामला

Rajpal Yadav Shahjahanpur News: फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के पैतृक गांव से जुड़े जमीन विवाद ने अब बड़ा रूप ले लिया है. शाहजहांपुर में बंडा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया हरीशचंद्र में रविवार रात एक खेत में बनी छप्परपोश झोपड़ी जलकर राख हो गई. पीड़ित परिवार ने सीधे राजपाल यादव के तीन सगे भाइयों श्रीपाल यादव, राजेश यादव और सत्यपाल यादव पर गाड़ी से आकर आग लगाने का आरोप लगाया है. घटना का वीडियो भी गांव में तेजी से वायरल हो रहा है. दवा लेने गया था किसान, पीछे बच्चों के सामने लगा दी आग यह मामला रविवार रात करीब 10 बजे का है शिकायतकर्ता प्रदीप यादव पुत्र रामपाल निवासी पिपरिया हरीशचंद्र ने बंडा थाने में तहरीर दी है. प्रदीप का कहना है कि वह दवा लेने के लिए बंडा कस्बा गए थे, खेत पर उनके छोटे-छोटे शिशु मौजूद थे. आरोप है कि इसी दौरान श्रीपाल, राजेश और सत्यपाल यादव अपने वाहन से खेत पर पहुंचे और लाठी-डंडों से धमकाते हुए झोपड़ी में आग लगा दी. देखते ही देखते झोपड़ी में रखा चारपाई, कपड़े, अनाज और घरेलू सामान जलकर खाक हो गया. बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे. 17 साल पुरानी रजिस्ट्री को लेकर है रगड़ा गांव में चर्चा है कि यह पूरा विवाद करीब डेढ़ बीघा खेत को लेकर है. प्रदीप यादव का आरोप है कि राजपाल यादव के भाई राजेश यादव ने उनके परिवार से कुछ हिस्सा खरीदा था, लेकिन अब पूरे खेत पर कब्जा करने का दबाव बनाया जा रहा है. इसी को लेकर कई महीनों से दोनों पक्षों में तनातनी चल रही है. वहीं दूसरे पक्ष का दावा बिल्कुल अलग है. श्रीपाल यादव ने बताया कि विवादित जमीन उनके भाई राजेश यादव के नाम 17 साल पहले ही रजिस्ट्री है. कुछ दिन पहले प्रदीप पक्ष ने जबरन खेत पर झोपड़ी डाल ली थी, जिसकी शिकायत बंडा पुलिस से की गई थी. जब एक बाहरी खरीदार ने जमीन के कागज चेक कराए तो बैनामा राजेश के नाम निकला, तब से प्रदीप पक्ष ने खुद ही झोपड़ी में आग लगाकर उन्हें फंसाने की साजिश रची है. सच क्या है, पैमाइश के बाद ही पता चलेगा. पुलिस बोली- जांच जारी शाहजहांपुर के बंडा थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से प्रार्थना पत्र मिला है. मौका मुआयना कर लिया गया है. राजस्व टीम से पैमाइश कराने के बाद ही स्पष्ट होगा कि खेत किसका है और आग किसने लगाई. फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पवन तोमर की रिपोर्ट यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं का गुबार उठते ही बाहर भागे सैकड़ों मजदूर The post राजपाल यादव के तीन भाइयों ने फूंकी गरीबों की झोपड़ी! जमीन को लेकर शाहजहांपुर में बवाल, जानें पूरा मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Honda Amaze खरीदने जा रहे हैं? कंपनी ने अचानक बढ़ा दी कीमत, अब इतने में मिलेगी ये सेडान

जापानी कार कंपनी होंडा ने सितंबर 2026 में अपनी थर्ड-जनरेशन अमेज (Honda Amaze) के कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमतों में 15,210 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. थर्ड-जनरेशन होंडा अमेज को सेकंड-जनरेशन अमेज के साथ ही बेचा जाता है. हालांकि, थर्ड-जनरेशन अमेज अभी भी हिंदुस्तान में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) देने वाली सबसे सस्ती कारों में से एक बनी हुई है. Honda Amaze: किस वेरिएंट्स की कीमत कितनी बढ़ी? शुरुआती V मैनुअल वेरिएंट अब 14,010 रुपये महंगा हो गया है, जबकि ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाले शुरुआती V वेरिएंट की कीमत में 4,710 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. मिड-लेवल VX मैनुअल वेरिएंट की कीमत में 13,410 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि इसके ऑटोमेटिक वेरिएंट में सबसे ज्यादा 15,210 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, थर्ड-जनरेशन होंडा अमेज के टॉप ZX मैनुअल वेरिएंट की कीमत 14,210 रुपये बढ़ गई है. हालांकि, ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाले ZX वेरिएंट की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है और यह अपनी पुरानी कीमत पर ही मिल रहा है. कीमत में बढ़ोतरी के बाद, अमेज की कीमत अब 7.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो गई है. Honda Amaze: पावरट्रेन थर्ड-जनरेशन होंडा अमेज तीन वेरिएंट्स में आती है, जिनमें V, VX और ZX शामिल हैं. इसमें 1.2-लीटर चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड i-VTEC इंजन दिया गया है, जो 88 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. ये भी पढ़ें: Skoda Slavia हुई महंगी, Facelift लॉन्च से पहले इन वेरिएंट्स के दाम बढ़े, अब कितनी है शुरूआती कीमत? Honda Amaze: फीचर्स थर्ड-जनरेशन होंडा अमेज में कई फीचर्स मिलते हैं, जिनमें फुल-LED लाइटिंग पैकेज, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और USB टाइप-A व टाइप-C दोनों तरह के चार्जिंग पोर्ट्स शामिल हैं. होंडा की यह सब-कंपैक्ट सेडान हिंदुस्तान में ADAS के साथ उपलब्ध कार है. ये भी पढ़ें: Punch EV खरीदने के लिए अब खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे, 10,000 से 20,000 रुपये तक बढ़े दाम, देखें नई प्राइस लिस्ट हिंदुस्तान में होंडा ZR-V का लॉन्च होंडा ने हाल ही में देश में अपनी फ्लैगशिप कार, ZR-V को 47.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. इस हाइब्रिड SUV को जापान से पूरी तरह से बनी हुई यूनिट (CBU) के रूप में इम्पोर्ट किया जा रहा है. कंपनी ने इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी है. होंडा का कहना है कि हिंदुस्तान के लिए तय किए गए शुरुआती दो बैच पहले ही बुक हो चुके हैं. The post Honda Amaze खरीदने जा रहे हैं? कंपनी ने अचानक बढ़ा दी कीमत, अब इतने में मिलेगी ये सेडान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शमिक भट्टाचार्य की टीम में फेरबदल, अनुपम घोष नये मीडिया संयोजक, देवजीत सरकार बने रहेंगे मुख्य प्रवक्ता

पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा में बड़े पैमाने पर सांगठनिक बदलाव हुए हैं. हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने मीडिया, आईटी और सोशल मीडिया के नये संयोजक नियुक्त किये हैं. इनके अलावा पार्टी प्रमुख ने 14 प्रवक्ता भी नियुक्त किये हैं. पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के महामंत्री और स्टेट ऑफिस इन-चार्ज शशि अग्निहोत्री ने सोमवार को यह जानकारी दी. अनुपम घोष को मीडिया विभाग की जिम्मेवारी विमल शंकर नंदा की जगह अनुपम घोष को नया मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है. पार्थ सारथी चौधरी और चंद्रशेखर बासुतिया मीडिया विभाग के सह-संयोजक बनाये गये हैं. जॉय मल्लिक बने आईटी सेल के संयोजक शमिक भट्टाचार्य ने जॉय मल्लिक को अपनी टीम के आईटी डिपार्टमेंट का संयोजक बनाया है. रत्नेश सिंह, राम्याज्योति प्रशासन, शुभोजीत कर्मकार और सव्यसाची रॉय को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है. उपमन्यु भट्टाचार्य सोशल मीडिया के कन्वेनर बंगाल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष ने उपमन्यु भट्टाचार्य को सोशल मीडिया विभाग का कन्वेनर बनाया है. प्रितम भट्टाचार्य और कमेलिया सान्याल को सह-संयोजक यानी को-कन्वेनर नियुक्त किया गया है. देवजीत प्रशासन समेत 14 प्रवक्ता की नियुक्ति शमिक भट्टाचार्य ने एडवोकेट देवजीत प्रशासन को अपनी टीम का मुख्य प्रवक्ता बरकरार रखा है. उनके साथ 13 और प्रवक्ता नियुक्त किये गये हैं. जिन लोगों को प्रवक्ता बनाया गया है, उनकी पूरी लिस्ट इस प्रकार है. प्रवक्ताओं की पूरी लिस्ट रीतेश तिवारी सायंतन बोस केया घोष प्रणय रॉय डॉ तन्मय मुखर्जी सप्तर्षि चौधरी ओफेलिया सिंघा अंकन दत्त मेघा सेन रॉय डॉ निखिल प्रसुन सिंह शमिक दासगुप्ता सुदीप्त गुहा मेजर रित्विक पॉल (रिटायर्ड) इन लोगों को दी गयी बदलाव की सूचना बंगाल प्रदेश भाजपा की टीम में हुए बदलाव की सूचना पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के प्रभारी सुनील बंसल और मंगल पांडेय, सह-प्रभारी अमित मालवीय, संगठन महामंत्री अमिताभ चक्रवर्ती और संयुक्त महामंत्री (संगठन) सतीश धोंद को दे दी गयी है. The post शमिक भट्टाचार्य की टीम में फेरबदल, अनुपम घोष नये मीडिया संयोजक, देवजीत प्रशासन बने रहेंगे मुख्य प्रवक्ता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bank Holiday: 14 से 20 सितंबर तक बैंक रहेंगे 4 दिन बंद,जानिए क्यों…?- देखें पूरी लिस्ट

Bank Holiday: 14 से 20 सितंबर 2026 के बीच त्योहारों और रविवार के साप्ताहिक अवकाश के चलते देश के अलग-अलग शहरों में बैंक 4 दिन बंद रहेंगे. मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और शिलोंग समेत कई शहरों में बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित रहेगा. हिंदुस्तानीय रिजर्व बैक ऑफ इंडिया ( RBI) के मुताबिक, इन छुट्टियों का असर डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर नहीं पड़ेगा. ग्राहक UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिए लेन-देन कर सकेंगे. 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के कारण बैंक बंद सोमवार, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, हरतालिका और गणेश पूजा के कारण महाराष्ट्र के मुंबई, नागपुर और बेलापुर, कर्नाटक के बेंगलुरु, ओडिशा के भुवनेश्वर, तमिलनाडु के चेन्नई, तेलंगाना के हैदराबाद, गोवा के पणजी और आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. तारीख दिन कारण बैंक बंद रहने वाले प्रमुख शहर 14 सितंबर 2026 सोमवार गणेश चतुर्थी, हरतालिका, गणेश पूजा मुंबई, नागपुर, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, पणजी, विजयवाड़ा 15 सितंबर 2026 मंगलवार संवत्सरी, नुआखाई, गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन अहमदाबाद, भुवनेश्वर, पणजी 18 सितंबर 2026 शुक्रवार यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे शिलोंग 20 सितंबर 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में 15 सितंबर को संवत्सरी और नुआखाई के कारण छुट्टी मंगलवार, 15 सितंबर को संवत्सरी, नुआखाई और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन के कारण गुजरात के अहमदाबाद, ओडिशा के भुवनेश्वर और गोवा के पणजी में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा. 18 सितंबर को मेघालय में यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे के अवसर पर बैंक अवकाश शुक्रवार, 18 सितंबर को यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे के अवसर पर मेघालय की राजधानी शिलोंग में बैंक बंद रहेंगे. यह अवकाश स्थानीय स्तर पर लागू होगा और देश के अन्य हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे. 20 सितंबर को साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे देश में बैंक बंद रविवार, 20 सितंबर को साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में बैंक से जुड़े जरूरी काम के लिए ग्राहकों को अपनी स्थानीय शाखा की छुट्टी देखकर ही योजना बनानी चाहिए. डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकेगा. ग्राहक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने, बिल भुगतान और अन्य डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का लाभ सामान्य रूप से उठा सकते हैं. ये भी पढ़ें: Bank Holiday September : 14 सितंबर को 7 राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, 15 सितंबर को भी 3 राज्यों में छुट्टी; देखें पूरी लिस्ट The post Bank Holiday: 14 से 20 सितंबर तक बैंक रहेंगे 4 दिन बंद,जानिए क्यों…?- देखें पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ganesh Chaturthi 2026 LIVE: गणपति को कौन से फूल हैं प्रिय? गणेश चतुर्थी की पूजा में जरूर चढ़ाएं

Ganesh Chaturthi 2026 LIVE: आज गणेश चतुर्थी 2026 पर विघ्नहर्ता गणेश की पूजा करें. जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, भोग, आरती और विसर्जन की पूरी जानकारी लाइव अपडेट के साथ. The post Ganesh Chaturthi 2026 LIVE: गणपति को कौन से फूल हैं प्रिय? गणेश चतुर्थी की पूजा में जरूर चढ़ाएं appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top