Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CNG कार में विस्फोट के बाद भड़की आग, यूपी में ब्लास्ट के बाद जिंदा जलकर दो लोगों की मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. कानपुर-इटावा हाईवे पर मुंगीसापुर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर के तुरंत बाद कार के सीएनजी टैंक में विस्फोट हो गया और देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया. आग इतनी भीषण थी कि कार में सवार दोनों लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला. दिल्ली से लौटते समय हुआ हादसा पुलिस के अनुसार, कानपुर नगर के बर्रा निवासी 23 वर्षीय ओम शुक्ला अपनी बाइक और कार मेंटेनेंस की दुकान के लिए ऑटो पार्ट्स खरीदने दिल्ली गए थे. उनके साथ कार चला रहे गुरप्रीत ढिल्लों (40) भी मौजूद थे, जो कानपुर नगर के मेहरबान सिंह का पुरवा क्षेत्र के रहने वाले थे. दोनों देर रात दिल्ली से वापस लौट रहे थे, तभी मुंगीसापुर के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. आग बुझने के बाद मिले दोनों के शव हादसे की सूचना मिलते ही डेरापुर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. जब कार की तलाशी ली गई तो अंदर से दोनों के बुरी तरह झुलसे शव बरामद हुए. आग इतनी भयावह थी कि शव पूरी तरह जल चुके थे. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया. तेज रफ्तार और झपकी की आशंका प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि हादसा तेज रफ्तार और चालक को झपकी आने के कारण हुआ. बताया जा रहा है कि कार का नियंत्रण बिगड़ने के बाद वह सीधे डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर के साथ ही सीएनजी टैंक में विस्फोट हुआ, जिससे आग ने कुछ ही क्षणों में पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटनाग्रस्त वाहन फॉक्सवैगन वेंटो मॉडल की थी, जो पेट्रोल और सीएनजी दोनों से चलती थी. आधार कार्ड से हुई मृतकों की पहचान थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार दिल्ली नंबर की थी. रजिस्ट्रेशन से मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर जानकारी मिली कि वाहन पहले ही बिहार के एक व्यक्ति को बेचा जा चुका था. इसके बाद पुलिस को कार के अंदर जला हुआ आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर मृतकों की पहचान ओम शुक्ला और गुरप्रीत ढिल्लों के रूप में हुई. पुलिस ने घटना की सूचना दोनों परिवारों को दे दी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस हादसे के सही कारणों की पुष्टि के लिए जांच कर रही है. हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना से पहले की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों की अंतिम पुष्टि की जाएगी. Must Read- लखनऊ के प्रशासनी जवाहर भवन में लगी भीषण आग, 2 किमी दूर तक दिखा धुएं का गुबार The post CNG कार में विस्फोट के बाद भड़की आग, यूपी में ब्लास्ट के बाद जिंदा जलकर दो लोगों की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने मांगी छुट्टी, बोले- मैं ठीक हूं, संसद मार्च में जाने दें

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोमवार (20 जुलाई) को अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को एक हाथ से लिखा लेटर दिया. इसमें उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत अब पूरी तरह ठीक है और सभी हेल्थ चेकअप में नॉर्मल हैं. वांगचुक ने हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन से अनुरोध किया कि उन्हें कुछ समय के लिए ही सही, अस्पताल से बाहर जाने की अनुमति दी जाए ताकि वे CJP के ‘संसद चलो’ मार्च में शामिल होकर अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से संसद तक पहुंचा सकें. उनका यह पत्र ऐसे समय सामने आया है, जब संसद का मानसून सत्र शुरू हो चुका है और उनके आंदोलन को लेकर नेतृत्वक हलचल भी तेज है.  The post अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने मांगी छुट्टी, बोले- मैं ठीक हूं, संसद मार्च में जाने दें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्काईरूट की सफलता का जिक्र कर पीएम मोदी का तंज, बोले- यह कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के सफल रॉकेट लॉन्च का जिक्र करते हुए टीम की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि को 28 साल के युवा इंजीनियरों और वैज्ञानिकों ने हासिल किया है. इसी दौरान उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर इनडायरेक्ट तंज भी कसा. पीएम मोदी ने कहा कि यह सफलता 28 साल के युवाओं की मेहनत का नतीजा है, किसी “56 साल के युवा” का कमाल नहीं. उनके इस बयान को विपक्ष पर नेतृत्वक निशाने के तौर पर देखा जा रहा है. संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम की जमकर तारीफ की. उन्होंने स्काईरूट एयरोस्पेस की हालिया सफलता को हिंदुस्तान के युवाओं के लिए गर्व का पल बताया. पीएम ने कहा कि युवा अपनी मेहनत और नए विचारों के दम पर देश का नाम दुनिया में रोशन कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने विपक्ष से भी अपील की कि मानसून सत्र में सभी दल मिलकर सार्थक चर्चा करें. The post स्काईरूट की सफलता का जिक्र कर पीएम मोदी का तंज, बोले- यह कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

120km की रेंज वाला ये इलेक्ट्रिक स्कूटर डेली ऑफिस-कॉलेज जाने वालों के लिए है बेस्ट, जानें खासियत

अगर आप डेली ऑफिस, कॉलेज या दूसरे काम के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो सही मॉडल चुनना आसान नहीं होता. बाजार में कई ऑप्शन मौजूद हैं. ऐसे में यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि कौन-सा स्कूटर आपके लिए बेहतर रहेगा. अगर आप भी इसी उलझन में हैं, तो हम आपकी मदद कर सकते हैं. नीचे हमने 1 लाख रुपये से कम कीमत में आने वाली Lectrix NDuro के बारे में बताया है. आइए जानते हैं इसकी कीमत, बैटरी, रेंज, स्पेसिफिकेशंस, वेरिएंट्स और फीचर्स के बारे में. Lectrix NDuro: कीमत कंपनी ने इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किया है. पहला है Lectrix NDuro 2.0. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 87,550 रुपये है. वहीं, ज्यादा फीचर्स और बेहतर ऑप्शन चाहने वालों के लिए Lectrix NDuro 3.0 मौजूद है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.02 लाख रुपये तक जाती है. Lectrix NDuro: बैटरी और रेंज अगर आप NDuro 2.0 चुनते हैं, तो इसमें 2.3 kWh की लिथियम-आयन बैटरी मिलती है. यह फुल चार्ज पर करीब 90 km की रेंज देती है. वहीं, NDuro 3.0 कंपनी का टॉप वेरिएंट है. इसमें 3 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसकी मदद से स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 120 km तक की दूरी तय कर सकता है. ये भी पढ़ें: पहले स्कूटर चलाइए, फिर उसी को बना दीजिए ऑटो, Hero की ये इलेक्ट्रिक गाड़ी 500kg तक उठा सकती है वजन Lectrix NDuro: चार्जिंग टाइम इसे चार्ज करने के लिए किसी खास चार्जिंग स्टेशन की जरूरत नहीं पड़ती. बस घर के किसी भी नॉर्मल वॉल सॉकेट में प्लग लगाइए और चार्जिंग शुरू हो जाएगी. Lectrix NDuro की बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 4.5 घंटे का समय लगता है. Lectrix NDuro: स्पीड और परफॉर्मेंस Lectrix NDuro कि दोनों वेरिएंट में 1.2 kW की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो थ्रॉटल घुमाते ही स्मूद और तुरंत पावर देती है. स्पीड की बात करें तो Lectrix NDuro की टॉप स्पीड 65 km/h है. वहीं, यह सिर्फ 5.1 सेकंड में 0 से 40 km/h की स्पीड पकड़ लेता है. इसकी मोटर IP67 रेटिंग के साथ आती है. यानी तेज बारिश या पानी भरे रास्तों पर भी यह बेहतर प्रोटेक्शन देता है. राइडिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए इसमें Eco, Normal और Sport जैसे तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं. Lectrix NDuro: स्मार्ट टेक और फीचर्स स्कूटर में 5 इंच का डिजिटल डिस्प्ले मिलता है, जिसमें स्पीड, बैटरी लेवल और राइडिंग मोड जैसी जरूरी डिटेल्स एक नजर में दिखाई देती है. इतना ही नहीं, इसमें Bluetooth कनेक्टिविटी भी दी गई है. यानी आप अपने स्मार्टफोन को स्कूटर से कनेक्ट कर सकते हैं और नेविगेशन के टर्न-बाय-टर्न अलर्ट सीधे डिस्प्ले पर देख सकते हैं. रात में बेहतर विजिबिलिटी के लिए इसमें ब्राइट LED हेडलाइट और स्टाइलिश LED टेललाइट दी गई है. राइडिंग कम्फर्ट की बात करें तो सामने टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे हाइड्रोलिक ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं. वहीं, 12 इंच के ट्यूब वाले टायर बेहतर ग्रिप और बैलेंस देने में मदद करते हैं. ये भी पढ़ें: Ather ने बदली Rizta और 450 सीरीज की बैटरी, अब कम कैपेसिटी में भी मिलेगी पहले जैसी रेंज The post 120km की रेंज वाला ये इलेक्ट्रिक स्कूटर डेली ऑफिस-कॉलेज जाने वालों के लिए है बेस्ट, जानें खासियत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्पेन बना वर्ल्ड चैंपियन: ट्रॉफी सेरेमनी में मंच पर जमे रहे डोनाल्ड ट्रंप, फीफा अध्यक्ष के हटाने पर अलग हुए

Trump Trophy Ceremony : स्पेन ने डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को बेहद रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है. लेकिन मैच के बाद हुए ट्रॉफी सेरेमनी के दौरान एक बेहद अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप विजेताओं को ट्रॉफी सौंपने के बाद भी स्पेन के खिलाड़ियों के साथ मंच (पोडियम) पर ही खड़े रहे. जश्न के इस माहौल में ट्रंप का काफी देर तक मंच पर जमे रहना चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया. फीफा अध्यक्ष के हटाने पर अलग हुए ट्रंप जब स्पेन की पूरी टीम विश्व कप ट्रॉफी उठाने की तैयारी कर रही थी, तब भी डोनाल्ड ट्रंप खिलाड़ियों के ठीक बगल में ही खड़े रहे. आखिरकार फीफा के अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो ने खुद आगे आकर ट्रंप का हाथ पकड़ा और उन्हें थोड़ा किनारे किया. इसके बाद ही स्पेन के कप्तान रोड्री अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रॉफी को हवा में लहरा सके. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी. स्टेडियम में ट्रंप के खिलाफ हुड़दंग और हूटिंग मैच खत्म होने के बाद जब डोनाल्ड ट्रंप और फीफा अध्यक्ष मैदान पर प्रेजेंटेशन के लिए पहुंचे, तो स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने उनके खिलाफ हूटिंग शुरू कर दी और ‘बू’ करने लग गए. ट्रंप हेलीकॉप्टर से सीधे स्टेडियम पहुंचे थे. उन्होंने मंच पर आने वाले खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उन्हें बधाई दी, लेकिन जब ट्रॉफी उठाने का पल आया, तो वे मंच से पीछे हटने के बजाय खिलाड़ियों के बीच ही जमे रहे, जिससे कुछ देर के लिए माहौल काफी अजीब हो गया. फेरान टोरेस के गोल से स्पेन बना चैंपियन अगर मैच की बात करें तो स्पेन और लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना के बीच मुकाबला काफी कड़ा रहा. तय 90 मिनट तक दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं, जिसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया. एक्स्ट्रा टाइम के 106वें मिनट में सब्सटीट्यूट खिलाड़ी के रूप में आए फेरान टोरेस ने पेनल्टी बॉक्स के पास से एक शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी. इसी एक गोल की बदौलत स्पेन ने साल 2010 के बाद पहली बार अपना दूसरा फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीता. The post स्पेन बना वर्ल्ड चैंपियन: ट्रॉफी सेरेमनी में मंच पर जमे रहे डोनाल्ड ट्रंप, फीफा अध्यक्ष के हटाने पर अलग हुए appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्कूल से लेकर IIT-IIM तक, उठाएं सारे स्कॉलरशिप का फायदा NSP पोर्टल से

National Scholarship Portal: बहुत से ऐसे स्टूडेंट्स होते हैं जो हायर एजुकेशन हासिल करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक तंगी या किसी मजबूरी के कारण ऐसा नहीं कर पाते हैं. हालांकि, देश में कई तरह के स्टूडेंट लोन या स्कॉलरशिप दिए जाते हैं, जिनकी मदद से आप अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ा सकते हैं. ऐसा ही एक प्लेटफॉर्म है जो स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप देता है, NSP यानी कि नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल. अब छात्रों को केंद्र प्रशासन और राज्य प्रशासन द्वारा दी जाने वाली स्कॉलरशिप के लिए भटकने की जरूरत नहीं बल्कि सब इसी पोर्टल पर मिलेगा. यह एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहां छात्र केंद्र प्रशासन, राज्य प्रशासनों और विभिन्न प्रशासनी संस्थानों द्वारा संचालित स्कॉलरशिप योजनाओं के लिए एक ही जगह आवेदन कर सकते हैं. स्कॉलरशिप के लिए 31 अगस्त तक कर लें आवेदन शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. छात्र वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) के माध्यम से आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की लास्ट डेट अलग-अलग हैं. प्री-मैट्रिक (कक्षा 1 से 10) छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की लास्ट डेट 31 अगस्त 2026 है, जबकि पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए छात्र 31 अक्टूबर 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं.  क्या है नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP)? नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (National Scholarship Portal) हिंदुस्तान प्रशासन का एक डिजिटल पोर्टल है, जिसके माध्यम से तरह-तरह के स्कॉलरशिप योजनाओं के लिए आवेदन, वेरिफिकेशन, मंजूरी और स्कॉलरशिप राशि का वितरण किया जाता है. इस पोर्टल का उद्देश्य है छात्रों तक स्करॉलरशिप की राशि आसानी से पहुंचाना. इसने स्टूडेंट्स की भागदौड़ की मेहनत बचा दी. कौन कर सकता है आवेदन? NSP के माध्यम से देशभर के अलग-अलग कोर्स के स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं. विभिन्न योजनाओं के लिए पात्रता अलग-अलग होती है. हालांकि, सभी योजना के लिए कुछ चीजों कॉमन होती हैं, जैसे कि-  हिंदुस्तान के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा हो  संबंधित स्कॉलरशिप योजना की पात्रता शर्तों को पूरा करते हों. निर्धारित आय सीमा और शैक्षणिक योग्यता के मानदंडों पर खरे उतरते हों. किसी भी राज्य के छात्र अप्लाई कर सकते हैं, यदि वे संबंधित योजना के पात्र हैं. NSP पर किन छात्रों को मिलता है लाभ? नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से कई प्रकार की छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं, जैसे कि-  प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप मेरिट-कम-मीन्स स्कॉलरशिप सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप अल्पसंख्यक छात्रों के लिए छात्रवृत्ति अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) सहित विभिन्न श्रेणियों के लिए योजनाएं प्रोफेशनल और टेक्निकल कोर्सेज के लिए स्कॉलरशिप  NSP पर आवेदन कैसे करें? नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें-  NSP की ऑफिशियल वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाएं. होमपेज पर New Registration ऑप्शन पर क्लिक करें. मोबाइल नंबर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें. OTP वेरिफिकेशन पूरा करें. पर्सनल डिटेल डालें और एजुकेशनल डिटेल भरें. लॉगिन करके अपनी पात्रता के अनुसार स्कॉलरशिप योजना चुनें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. आवेदन की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें. फ्यूचर के लिए आवेदन का प्रिंटआउट सेव कर लें.  आवेदन के समय किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ सकती है? योजना के अनुसार डॉक्यूमेंट्स अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन सामान्य रूप से इनकी आवश्यकता होती है- आधार कार्ड मोबाइल नंबर पासपोर्ट साइज फोटो पिछले वर्ष की मार्कशीट आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) बैंक डिटेल  संस्थान का प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो) NSP के फायदे क्या हैं?  एक ही पोर्टल पर कई स्कॉलरशिप योजनाओं के लिए आवेदन. पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी. आवेदन की स्थिति (Application Status) ऑनलाइन ट्रैक करने की सुविधा. छात्रवृत्ति की राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर. अलग-अलग प्रशासनी विभागों की योजनाओं तक एक ही प्लेटफॉर्म से पहुंच. आवेदन से पहले रखें इन बातों का ध्यान आवेदन करने से पहले संबंधित स्कॉलरशिप योजना की पात्रता जरूर जांच लें. सभी जानकारी सही और प्रमाणिक भरें. डॉक्यूमेंट्स क्लियर और निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें. आवेदन की लास्ट डेट से पहले फॉर्म जमा करें. आवेदन सबमिट करने के बाद उसकी स्थिति समय-समय पर पोर्टल पर जांचते रहें. यह भी पढ़ें- बिना परीक्षा सीधे मिलेगी 1.25 लाख तक की स्कॉलरशिप, जानें PM यशस्वी योजना में कैसे करें अप्लाई The post स्कूल से लेकर IIT-IIM तक, उठाएं सारे स्कॉलरशिप का फायदा NSP पोर्टल से appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रभात खबर एक्सक्लूसिव : फर्जी हस्ताक्षर कर निकाले पैसों से अर्घ्य सेन ने मालदीव में किया ऐश, 2 करोड़ का सोना खरीदा, न्यूज चैनल भी खोला

रांची से प्रणव/ सुनील चौधरी की रिपोर्ट  Arghya Sen Gupta Scam:115.40 करोड़ रुपये की अवैध निकासी करनेवाले नटवरलाल अर्घ्य सेन गुप्ता उर्फ अर्णव गांगुली के कारनामे चौंकानेवाले हैं. फर्जी हस्ताक्षर करने में माहिर आरोपी ने बैंक मैनेजरों, ऊर्जा विभाग के अधिकारियों, टूरिज्म विभाग के कैशियर और हवाला कारोबारियों के साथ मिलकर घोटाला किया. झारखंड में जेएसइइएमटी (झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लाइज मास्टर ट्रस्ट), ऊर्जा निगम और टूरिज्म विभाग के नाम पर फर्जी खाते खोलकर पैसे निकाले. यह जानकारी आरोपी अर्घ्य सेन गुप्ता ने सीआइडी को दी है. इसका खुलासा सीआइडी द्वारा कोर्ट में दाखिल की गयी चार्जशीट में हुआ है. बताया गया कि ठगी के मास्टरमाइंड अर्घ्य सेन गुप्ता ने ठगी से कमाये पैसों से खूब मौज की. उसने दो करोड़ रुपये के सोने के जेवरात खरीदे. 12 लाख की 11 कीमती घड़ियां खरीदी. लगभग 30 लाख रुपये में एक जीप और 20 लाख रुपये में एक क्रेटा गाड़ी पत्नी के नाम पर खरीदी. मालदीव में हनीमून मनाने में 10 लाख उड़ाये. हिंदुस्तान टीवी न्यूज चैनल खोलने में 25-26 लाख रुपये खर्च किये. वहीं फटाफट डॉट कॉम नामक गेमिंग स्पोर्ट्सने पर 12 लाख खर्च किया. वहीं शेष रुपये खाने-पीने और दैनिक कार्यों में खर्च कर दिये. इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी होने पर वह पंजाब के मोहाली में छिपकर रह रहा था. वह घटना के एक आरोपी कुशल बनर्जी के साथ फर्जीवाड़ा करने त्रिपुरा भी गया था. वहां से आने पर उसे मोहाली में किराये के घर से सीआइडी की टीम ने 14 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया था. 25% कमीशन का स्पोर्ट्स और लग्जरी गाड़ियों की खरीद  सीआइडी की गिरफ्त में आये गिरोह के सदस्य कुशल बनर्जी उर्फ अमित बनर्जी ने बताया कि पूरे कांड की मुख्य रूप रेखा समीर कुमार उर्फ रुद्र ने ही बनायी थी. प्रशासनी फंड की अवैध निकासी के एवज में समीर उर्फ रुद्र पूरे सिंडिकेट से 25% का फिक्स कमीशन वसूलता था. अभियुक्त रौशन कुमार चतुर्वेदी ने इसी कमीशन के पैसे से सैमसंग का एस-23 अल्ट्रा मोबाइल फोन खरीदा. वहीं, हजारीबाग के नेक्सजेन शोरूम में चार लाख नगद जमा कर काले रंग की स्कॉर्पियो खरीदी.  झारखंड टूरिज्म के नाम से फर्जी खाता खोला  आरोपियों ने पहले केनरा बैंक की निफ्ट शाखा के मैनेजर अमरजीत कुमार को सेट किया. कुशल बनर्जी को रांची में छोड़कर बाकी आरोपी वापस कोलकाता चले गये. सबसे पहले निफ्ट शाखा में झारखंड टूरिज्म के नाम से फर्जी खाता संख्या 120023985910 खोला गया. इसके बाद त्रिदीप दास उर्फ बाबू कोलकाता से रांची के कचहरी चौक स्थित राज रेसीडेंसी होटल पहुंचा. उसे इंद्रजीत चटर्जी के कहने पर विवेक ने टूरिज्म विभाग में ले जाकर कैशियर गिरिजा प्रसाद सिंह से मिलवाया. वह भी कमीशन पर विभाग का पैसा फर्जी खाते में जमा कराने को तैयार हो गया.  10.40 करोड़ फर्जी खाते में गये, फिर कंपनियों में  अक्टूबर 2023 में 10.40 करोड़ रुपये टूरिज्म विभाग के फर्जी खाते में कैशियर गिरिजा प्रसाद सिंह ने जमा कराये. इसके बाद इंद्रजीत चटर्जी और त्रिदीप दास उर्फ बाबू के कहने पर केनरा बैंक के खाते से पैसा अर्घ्य सेन गुप्ता ने कंपनियों में ट्रांसफर किये. फिर कोलकाता के हवाला कारोबारी श्रवण कुमार शर्मा (बिहार के सीवान का मूल निवासी) ने अपना कमीशन काटा. फिर श्रवण के दोस्त राकेश कुमार दास और शुभांकर मंडल ने आरोपियों को शेष राशि नकद में दी. आपस में आरोपियों ने बांट ली हवाला से मिली करोड़ों की नकदी  हवाले से मिले नकद पैसों में से एक करोड़ रुपये केनरा बैंक के मैनेजर अमरजीत को और 20 लाख रुपये कैशियर गिरिजा प्रसाद सिंह को मिले. फिर 10 करोड़ का फर्जी एफडी त्रिदीप दास उर्फ बाबू ने बनाया . उस पर अर्घ्य सेन गुप्ता ने बैंक मैनेजर का फर्जी हस्ताक्षर किया. इसके बाद उक्त एफडी केनरा बैंक के मैनेजर अमरजीत कुमार को दिया गया कि वह टूरिज्म डिपार्टमेंट को पहुंचा दे. फर्जी एफडी को अमरजीत कुमार, समीर उर्फ रुद्रा और इसके ड्राइवर रौशन चतुर्वेदी के जरिये कैशियर गिरिजा प्रसाद के पास भेजा गया. इसके एवज में अर्घ्य सेन गुप्ता को 60 लाख रुपये नकद मिले. शेष पैसा समीर उर्फ रुद्रा, इंद्रजीत चटर्जी, कुशल बनर्जी, सीम, त्रिदीप दास ने आपस में बांट लिये. इंद्रजीत का दोस्त असीम आरोपियों के ठहरने की व्यवस्था करता था. लोकेश्वर साह को 90 लाख रुपये मिले थे.  मास्टर ट्रस्ट के 9 करोड़ में से बिजली विभाग के कर्मियों के नाम पर वसूले चार करोड़ ऊर्जा विभाग के मास्टर ट्रस्ट के नौ करोड़ लोकेश्वर साह ने बिजली विभाग के रंजीत सिंह से बात कर फर्जी खाता संख्या 120023985910 में डलवाया था. जिसे हवाला कारोबारी श्रवण कुमार शर्मा के जरिये कंपनियों को ट्रांसफर किये गये. कमीशन काटकर श्रवण के दोस्त राकेश दास और शुभांकर मंडल ने आरोपियों को पैसे दिये. इसके बाद बिजली विभाग के स्टाफ को देने के लिए लोकेश्वर को चार करोड़ मिले. वहीं अर्घ्य सेन गुप्ता को 80 लाख मिले. इसके बाद लोकेश्वर साह, इंद्रजीत चटर्जी, समीर उर्फ रूद्र, त्रिदीप दास, असीम, अरुण पांडेय, गोविंद पांडेय, महाशय पांडेय, कुशल बनर्जी और केनरा बैंक के मैनेजर अमरजीत कुमार को उनका हिस्सा मिला. केनरा बैंक कर्मी राकेश रंजन को 45 लाख रुपये नकद मिले. मास्टर ट्रस्ट से ट्रांसफर नौ करोड़ का फर्जी एफडी समीर उर्फ रुद्रा ने बनवाया था. उस पर मैनेजर का हस्ताक्षर अर्घ्य सेन गुप्ता ने किया था.  पहले भी जेल जा चुका है सरगना  अर्घ्य सेन गुप्ता को पहली बार कोलकाता लाल बाजार थाना पुलिस ने वर्ष 2021 में गिरफ्तार कर प्रेसीडेंसी जेल, कोलकाता भेजा था. उस पर सीबीआइ अधिकारी बनकर लूटपाट करने का आरोप था. इसके बाद वर्ष 2022 में चोरी की चांदी खरीदने के आरोप में भी अर्घ्य सेन गुप्ता को बड़ा बाजार थाना ने जेल भेजा था. वह इंद्रजीत चटर्जी नामक व्यक्ति के कोलकाता के पार्कस्ट्रीट कंपनी में एकाउंटेंट और मार्केटिंग का काम करता था.  The post नया विचार एक्सक्लूसिव : फर्जी हस्ताक्षर कर निकाले पैसों से अर्घ्य सेन ने मालदीव में किया ऐश, 2 करोड़ का सोना खरीदा, न्यूज चैनल भी खोला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोनम वांगचुक आज तोड़ेंगे भूख हड़ताल, पहले सरकार को माननी होंगी 3 शर्तें

सोनम वांगचुक ने एक और मैसेज जारी करके कहा कि वे अपना लंबा भूख हड़ताल खत्म करने को तैयार हैं, लेकिन इसके लिए प्रशासन को उनकी तीन शर्तें माननी होंगी. वांगचुक का कहना है कि अगर केंद्र प्रशासन शिक्षा व्यवस्था की हालिया गड़बड़ियों, खासकर परीक्षा के कथित पेपर लीक मामलों की जिम्मेदारी स्वीकार करती है और जवाबदेही तय करती है, तो वह अपना अनशन खत्म कर देंगे. वांगचुक ने कहा कि अगर प्रशासन उनकी पहली मांग नहीं मानती है, तो उन्हें और कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं को संसद तक जाने की अनुमति दी जाए, ताकि वे अपनी मांगें सीधे सांसदों और अलग-अलग नेतृत्वक दलों के नेताओं के सामने रख सकें. अपने समर्थकों के नाम जारी मैसेज में सोनम वांगचुक ने कहा कि अगर मैं और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता संसद तक पहुंच जाते हैं और वहां अलग-अलग दलों के सांसद व नेता हमें भरोसा दिलाते हैं कि वे अब हमारे मुद्दे को संसद में उठाएंगे, तो मैं अपना फैसला बदलने पर विचार करूंगा. ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक का ताजा हेल्थ अपडेट: डॉक्टरों ने बताया अब कैसी है उनकी स्थिति तीसरी शर्त क्या रखी  वांगचुक ने सोनम वांगचुक ने तीसरी शर्त भी बताई. उन्होंने कहा कि अगर उनकी तबीयत या किसी दूसरी वजह से वे संसद नहीं जा पाते हैं, तो अलग-अलग नेतृत्वक दलों के सांसद और नेता अस्पताल आकर उन्हें भरोसा दें कि वे उनके मुद्दों को संसद में उठाएंगे. ऐसी स्थिति में भी वह अपना अनशन खत्म करने पर विचार करेंगे. सफदरजंग अस्पताल में उनकी इच्छा के खिलाफ रखा गया : वांगचुक सोमवार (20 जुलाई) से संसद का मानसून सत्र भी शुरू हो रहा है. इसी बीच सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी अपने मैसेज में कहा कि उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उनकी इच्छा के खिलाफ रखा गया है. उन्होंने इसे “गैरकानूनी हिरासत” बताया. वांगचुक का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर अब भी डटे हुए हैं और प्रशासन से जवाब का इंतजार कर रहे हैं. The post सोनम वांगचुक आज तोड़ेंगे भूख हड़ताल, पहले प्रशासन को माननी होंगी 3 शर्तें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CJP Sansad March Live : ‘संसद मार्च’ से पहले दिल्ली छावनी में तब्दील, दीपके का दावा- ‘जंतर-मंतर के बाहर खड़ा पत्थरों से लदा ट्रक’

सोनम वांगचुक ने 20 जुलाई को संसद मार्च का आह्वान किया था. इसी प्लान के मुताबिक देश भर से लोगों की भीड़ जंतर-मंतर पर जुटी है. संसद के मानसून सत्र की शुरुआत आज से ही होनी है. जिसमें सीजेपी के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर यह मार्च निकाला जा रहा है. सोनम वांगचुक ने कहा है कि अगर प्रशासन उनकी मांगों को मान लेती है तो वे अपना अनशन समाप्त कर देंगे. लाइव अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें. The post CJP Sansad March Live : ‘संसद मार्च’ से पहले दिल्ली छावनी में तब्दील, दीपके का दावा- ‘जंतर-मंतर के बाहर खड़ा पत्थरों से लदा ट्रक’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘आप लोगों की तबीयत कैसी है?’ हेल्थ को लेकर उठे सवालों पर सलमान खान का मजेदार रिएक्शन

Salman Khan Latest Photos: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी. वीडियो में सलमान पहले की तुलना में काफी थके हुए और कमजोर नजर आए. इसके बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर सवाल करने लगे. अब सलमान ने अपने अंदाज में वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है. देर रात इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर करते हुए उन्होंने ऐसा कैप्शन लिखा, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. ‘आप लोगों की तबीयत कैसी है?’ लिखकर सलमान ने दिया जवाब सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कई नई तस्वीरें शेयर कीं, जो उनके पनवेल फार्महाउस पर क्लिक की गई हैं. तस्वीरों में वह काउबॉय हैट, लेदर जैकेट और टी-शर्ट में अपने पुराने स्टाइलिश अंदाज में नजर आए. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने सिर्फ एक लाइन लिखी, “आप लोगों की तबीयत कैसी है?” The post ‘आप लोगों की तबीयत कैसी है?’ हेल्थ को लेकर उठे सवालों पर सलमान खान का मजेदार रिएक्शन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top