Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हजारीबाग में एक महिला और पुरुष का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

हजारीबाग, विनय पाठक: हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनी जरा गांव के एक इलाके से एक स्त्री और पुरुष का शव बरामद किया गया है. मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. पुलिस इसकी शिनाख्त करने में लगी हुई. बहरहाल जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा. बताया जाता है कि ग्रामीणों ने ही शव मिलने की सूचना पुलिस को दी थी. Also Read: बोकारो रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग, दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक The post हजारीबाग में एक स्त्री और पुरुष का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UPMSP UP Board 10th 12 Result Out Soon Live 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में, upresults.nic.in पर देखें

UPMSP UP Board 10th 12 Result Out Soon Live 2025 in Hindi: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल 2025 यानि आज 12.30 बजे जारी करेगा. बोर्ड की ओर से रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गई है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर रिजल्ट (UPMSP UP Board 10th 12 Result Out Soon Live 2025) देख सकते हैं. इसके अलावा यहां आपको बताएंगे कि ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा अन्य कई तरीकों से भी अपना रिजल्ट देख पाएंगे. अब छात्र अपने UP Board Result 2025 को न सिर्फ वेबसाइट्स जैसे upresults.nic.in, upmsp.edu.in, और upmspresults.up.nic.in पर देख सकेंगे, बल्कि DigiLocker ऐप और वेबसाइट पर भी अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे. यूपी बोर्ड रिजल्ट से रिलेटेड लेटेस्ट अपडेट के लिए बनें रहे इस लेख के साथ. UPMSP UP Board 10th 12 Result Out Soon Live 2025… UPMSP UP Board 10th 12 Result Out Soon Live 2025 in Hindi: UP Board Marksheet Download Link: कैसे मिलेगी मार्कशीट?यूपी बोर्ड की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाना होगा. वेबसाइट की होम पेज पर Results सेक्शन पर जाना होगा. एक टैब कक्षा 10 और कक्षा 12 के रिजल्ट का विकल्प दिखाई देगा. अन्य विवरणों के साथ निर्धारित जगह पर अपने रोल नंबर को दर्ज करें. सही विवरण दर्ज करने के बाद सब्मिट पर क्लिक करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आएगा. Published on: 2025-04-25T10:00:58+05:30 UP Board 10th 12th Result 2025 Original Marksheet: यूपी बोर्ड… UP Board 10th 12th Result 2025 Original Marksheet: यूपी बोर्ड देगा डुप्लीकेट मार्कशीटUPMSP की तरफ से हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट जारी होने वाला है. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी होगा. बता दें कि UP Board की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए ओरिजिनल मार्कशीट अभी जारी नहीं होगी. Published on: 2025-04-25T10:00:19+05:30 UPMSP UP Board 10th 12 Result Out Soon Live 2025:… UPMSP UP Board 10th 12 Result Out Soon Live 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट SMS से कैसे चेक करें? (UP Board Result in Hindi)मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लीकेशन खोलें.अब UP10 /12 रोल नंबर टाइप करें.अपना रोल नंबर ध्यान से दर्ज करने के बाद, अपना संदेश 56263 पर भेजें.UP बोर्ड 10वीं या 12वीं का रिजल्ट 2025 आपके सेल फोन पर एसएमएस के जरिए भेजा जाएगा.भविष्य के संदर्भ के लिए UP बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट का स्क्रीनशॉट लें और उसे सेव कर लें. Published on: 2025-04-25T09:59:35+05:30 UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2025 कैसे चेक करें?… UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2025 कैसे चेक करें? (Sarkari Result)कैंडिडेट्स सबसे पहले upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं.फिर होमपेज पर ‘UP Board Exam Result 2025′ लिंक पर क्लिक करें.अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.’सबमिट’ बटन पर क्लिक करें, और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें. Published on: 2025-04-25T09:58:58+05:30 UPMSP UP Board 10th 12 Result Out Soon Live 2025:… UPMSP UP Board 10th 12 Result Out Soon Live 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्दUPMSP UP Board 10th, 12th Result 2025 in Hindi: यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अहम समाचार है. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी हो रहा है. Published on: 2025-04-25T09:58:18+05:30 The post UPMSP UP Board 10th 12 Result Out Soon Live 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में, upresults.nic.in पर देखें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PM Modi Bihar Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर आ रहे बिहार, 2 को पटना और 30 को शाहबाद में कार्यक्रम

PM Modi Bihar Visit : पटना. बिहार में इस साल विधानसभा का चुनाव है. ऐसे में राजनेताओं का बिहार आना जाना अधिक होगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी आये थे. अगले माह भी प्रधानमंत्री का बिहार दौरा प्रस्तावित है. प्रधानमंत्री मोदी अगले एक माह में दो बार बिहार आयेंगे. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने नया विचार से कहा कि प्रधानमंत्री का अगले माह बिहार में दो कार्यक्रम प्रस्तावित है. 30 मई को शाहबाद आ सकते हैं पीएम मोदी मिली जानकारी के अनुसार आगामी चार मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना दौरे पर आ सकते हैं. वे स्पोर्ट्सो इंडिया समारोह का उद्घाटन करेंगे. इस समारोह में उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंच साझा करेंगे. प्रधानमंत्री का 30 मई को भी शाहाबाद में एक कार्यक्रम प्रस्तावित है. कहा जा रहा है कि पीएम मोदी 30 मई को भी बिहार आ सकते हैं. शाहाबाद के किस जिले में पीएम का कार्यक्रम होगा, यह अभी तय किया जा रहा है. अधिक संभावना है कि पीएम का दौरा औरंगाबाद या सासाराम में हो. कोर कमेटी की बैठक में हुई चर्चा पीएम के संभावित बिहार दौरे को लेकर गुरुवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई. प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई इस बैठक में तय हुआ कि पार्टी की सांगठनिक गतिविधियों को और तेज किया जाएगा. बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मेलन आयोजन हो रहा है. इन सम्मेलनों में पार्टी के राज्य एवं केंद्रीय स्तर के नेता शामिल होंगे. पार्टी की प्रदेश कमेटी का गठन होना है. कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश कमेटी में शामिल होनेवाले नामों पर भी चर्चा हुई. Also Read: Road in Bihar: बिहार को मिला एक और एक्सप्रेसवे, 4000 करोड़ की लागत से बनेगा नारायणी-गंगा कॉरिडोर The post PM Modi Bihar Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर आ रहे बिहार, 2 को पटना और 30 को शाहबाद में कार्यक्रम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: बेटी के तिलक से पहले उठी पिता की अर्थी, एक हादसे ने खुशियों को मातम में बदला

Bihar: पटना के बिहटा में गुरुवार की शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने एक परिवार के जीवन को चंद मिनटों में ही बदल कर रख दिया. दिलावरपुर गांव के पास बालू लदे ट्रक और एक टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे टेंपो में सवार सुरेंद्र कहार की मौके पर ही मौत हो गई. सुरेंद्र अपनी बेटी का तिलक चढ़ाने के लिए लई गांव जा रहे थे, लेकिन तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी खुशियों को चुरा लिया. सुरेंद्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम टक्कर के बाद सुरेंद्र सड़क पर गिर पड़े और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. हादसे में सुरेंद्र के अलावा टेंपो में सवार अन्य 5-6 लोग भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुरेंद्र की मौत के बाद परिजनों और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शादी की खुशियाँ अब मातम में बदल चुकी हैं. गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पीटा हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई की. पुलिस ने ट्रक चालक को भीड़ से बचाकर बिहटा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे पटना एम्स रेफर कर दिया गया. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया. सड़क जाम कर मुआवजे की मांग मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने हादसे के खिलाफ सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग की. पुलिस ने स्थिति को शांत करने की कोशिश की और लोग धीरे-धीरे सड़क से हट गए. ये भी पढ़े: बिहार में 1.70 लाख शिक्षकों के लिए खुशसमाचारी, जल्द मिलेगा मनचाहा ट्रांसफर पुलिस कार्रवाई और जांच जारी IIT थाना के थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. टेंपो के चालक और अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस जांच में जुटी हुई है और इस हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. The post Bihar: बेटी के तिलक से पहले उठी पिता की अर्थी, एक हादसे ने खुशियों को मातम में बदला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अनुभवी 14 साल vs उम्र 14 वर्ष, वैभव सूर्यवंशी के दुस्साहस पर भुवनेश्वर का बदला, Video में देखिए रोमांचक भिड़ंत

IPL 2025 RR vs RCB, Vaibhav Suryavanshi vs Bhuvneshwar Kumar: आईपीएल 2025 का 42वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्पोर्ट्सा गया. इस मैच में जहां एक ओर रनों की बारिश देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर एक दिलचस्प भिड़ंत ने सबका ध्यान खींचा. जहां 14 साल के अनुभव के सामने 14 साल के वैभव सूर्यवंशी थे. यानी युवा बल्लेबाज बनाम अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की रस्साकशी सामने आई, जिसमें पहली बाजी तो साहसी बालक के हाथ लगी, लेकिन फिर अनुभव ने अपना स्पोर्ट्स दिखा दिया. दरअसल आरसीबी के तय किए गए 206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की पारी की शुरुआत ही रोमांच से भरपूर रही. ओपनिंग करने उतरे यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी. लेकिन रजत पाटीदार ने मौके को समझा और तुरंत अपने अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास गए. लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने साफ कर दिया कि उम्र महज एक संख्या है. उन्होंने पांचवें ओवर में जैसे ही भुवनेश्वर कुमार का सामना किया, पहली गेंद पर ही बल्ला घुमाया और गेंद को सीमारेखा के बाहर भेज दिया. भुवी की पहली गेंद पर छक्का जड़कर वैभव ने मैदान पर तूफानी इरादे दिखा दिए. भुवनेश्वर का चुपचाप बदला लेकिन 2011 में अपना आईपीएल डेब्यू करने वाले भुवनेश्वर कुमार दिखा दिया कि वे कोई नौसिखिया गेंदबाज नहीं हैं. उन्होंने वैभव के इरादों को पढ़ लिया था. अगली ही गेंद पर उन्होंने रणनीति बदली और गेंद को थोड़ा फ्लाइट दिया, स्टंप की लाइन में डाला और रूम नहीं दिया. वैभव ने एक बार फिर बड़ा शॉट स्पोर्ट्सने की कोशिश की, लेकिन इस बार वो गेंद को समझ नहीं पाए और सीधे क्लीन बोल्ड हो गए. इस मुकाबले ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आईपीएल युवा और अनुभव की जंग है. बिल्कुल जियोहॉटस्टार की टैग लाइन जेन बोल्ड बनाम जेन गोल्ड की तरह.  वैभव सूर्यवंशी ने अपने आत्मविश्वास से दर्शकों को प्रभावित किया, लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि मैदान पर रणनीति और धैर्य से ही जीत मिलती है. Sailing six 🙌Flying stump ☝ 🎥 Watch Bhuvneshwar Kumar 🆚 Vaibhav Suryavanshi in a captivating battle 🤜🤛#RR 72/2 after 6 overs. Updates ▶ https://t.co/mtgySHgAjc #TATAIPL | #RCBvRR pic.twitter.com/cMVKJGgNtp — IndianPremierLeague (@IPL) April 24, 2025 वैभव की पारी और RR vs RCB मैच का हाल वैभव ने 12 गेंदों में 16 रन बनाए और इस दौरान दो शानदार छक्के भी लगाए. लेकिन जिस अंदाज़ में भुवी ने उन्हें आउट किया, उसने ये दिखा दिया कि आईपीएल सिर्फ युवा टैलेंट की ताकत का मंच नहीं है, बल्कि अनुभव की परख का भी. वैभव का विकेट गिरने तक राजस्थान का स्कोर 4.2 ओवर में 52/1 था. इससे पहले, RCB ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 5 विकेट पर 205 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. विराट कोहली (70 रन, 42 गेंद), देवदत्त पडिक्कल (50 रन, 27 गेंद), और जितेश शर्मा (20* रन, 10 गेंद) ने पारी को मजबूत किया. जवाब में राजस्थान की टीम तेज शुरुआत तो कर पाई, लेकिन मिडल ओवर्स में दबाव में आ गई और अंत में 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन ही बना सकी और मुकाबले को 11 रन से हार बैठी.  सुयश शर्मा ने टोपी से रोकी बॉल, फिर भी पेनाल्टी नहीं लगी, कैसे बच गई RCB? ये है नियम 18 साल में क्रिस गेल या विराट से जो न हुआ, यशस्वी जायसवाल ने कर दिखाया, बनाया ऐसा रिकॉर्ड धोनी रचेंगे इतिहास, CSK vs SRH मैच में हासिल करेंगे ये बड़ी उपलब्धि, रोहित-विराट की लीग में होंगे शामिल The post अनुभवी 14 साल vs उम्र 14 वर्ष, वैभव सूर्यवंशी के दुस्साहस पर भुवनेश्वर का बदला, Video में देखिए रोमांचक भिड़ंत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Toxic Relationships: टॉक्सिक रिश्ते की निशानियां, समय रहते पहचानें

Toxic Relationships: रिश्ते हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा होते हैं, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि कुछ रिश्ते हमारी खुशी को छीन सकते हैं? टॉक्सिक रिश्ते, जो हमें भावनात्मक रूप से तोड़ते हैं, अक्सर हमारी पहचान और आत्मविश्वास को नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसे में आज हम आपको ऐसे रिश्तों की पहचान करने के आसान तरीके बताएंगे, ताकि आप समय रहते उन्हें समझ सकें और अपने मानसिक शांति को बचा सकें. अगर आप भी महसूस करते हैं कि कुछ रिश्ते आपको दर्द दे रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकती है. बार-बार बुराई करना जब किसी रिश्ते में आपको हमेशा गलत ही दिखाया जाता है और आपकी कभी तारीफ नहीं की जाती, तो वह एक टॉक्सिक रिश्ते की शुरुआत होती है. ऐसा इंसान आपकी छोटी-छोटी बातों में भी बुराई निकालता है और दूसरों के सामने आपको नीचा दिखाता है. आपको दोषी महसूस कराना अगर कोई व्यक्ति हर छोटी-छोटी बात के लिए आपको दोषी ठहराता है, तो यह मानसिक रूप से आपको कमजोर करता है. वह चाहता है कि आप खुद को हमेशा गलत महसूस करें, चाहे गलती उसकी हो या आपकी. ये भी पढ़ें: Relationship Tips: प्यार में मजबूती चाहिए? जानिए सफल रिश्तों का सीक्रेट फार्मूला ये भी पढ़ें: Relationship Tips: पार्टनर है या प्रॉब्लम? इन संकेतों से पहचानें साथ होकर भी अकेलापन महसूस होना अगर आप किसी के साथ समय बिताते हुए भी अंदर से खाली और दुखी महसूस करते हैं, तो यह संकेत है कि वह रिश्ता आपको सच्ची खुशी नहीं दे रहा. इस तरह के रिश्ते में आपको कभी सुकून नहीं मिलता, बल्कि अकेलापन और बढ़ता है. आपकी बातों की इज्जत न करना रिश्ते में एक-दूसरे की भावनाओं और राय की इज्जत होना बहुत जरूरी है. जब आपकी बातें अनसुनी की जाती हैं, आपकी पसंदों का मजाक उड़ाया जाता है, और आपकी राय को नकारा जाता है, तो वह रिश्ता सिर्फ एक तरफा होता है. हर चीज पर कंट्रोल करना कंट्रोल करने की आदत रिश्ते को कमजोर बना देती है. अगर वह इंसान यह तय करता है कि आप क्या पहनें, किससे मिलें या कहां जाएं, तो यह आपके व्यक्तिगत फैसलों पर हमला होता है. ऐसे रिश्तों में आपको अपनी स्वतंत्रता महसूस नहीं होती, और आप धीरे-धीरे अपने आप को कैद महसूस करने लगते हैं. ये भी पढ़ें: Relationship Tips: ये 4 गलतियां बनाती है आपके रिश्तों को कमजोर, आज ही बदले इन आदतों को ये भी पढ़ें: Mindfulness Benefits: हर दिन 10 मिनट, और बदल जाएगी जिंदगी, जानिए माइंडफुलनेस के कमाल Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Toxic Relationships: टॉक्सिक रिश्ते की निशानियां, समय रहते पहचानें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video : जोरदार धमाका और उड़‍ गया आतंकी आदिल हुसैन थोकर का घर

Video : 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में शामिल स्थानीय आतंकी आदिल हुसैन थोकर के खिलाफ सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की है. अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के गोरी इलाके में स्थित आदिल के घर को सुरक्षाबलों ने बम से उड़ा दिया. इसका वीडियो सामने आया है. वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि धमाके के बाद घर पूरी तरह से तबाह हो गया. आदिल थोकर को आदिल गुरी के नाम से भी जाना जाता है. उसपर इस हमले की योजना बनाने और पाकिस्तानी आतंकवादियों की मदद से उसे अंजाम देने का आरोप है. देखें वीडियो. VIDEO | House of terrorist Asif Sheikh, who was allegedly involved in Pahalgam terror attack, was blown up in Jammu and Kashmir’s Tral. More details awaited. (Source: Third Party) (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/KQLGoPRpgf — Press Trust of India (@PTI_News) April 25, 2025 आसिफ शेख का घर गिराया गया पहलमाग हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिससे पूरे देश में गुस्सा फैल गया. दूसरी ओर, हमले में शामिल दूसरे स्थानीय आतंकी आसिफ शेख के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई हुई है. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने त्राल में स्थित उसके घर को बुलडोजर से गिरा दिया है. इन दोनों आतंकियों के खिलाफ की गई यह कार्रवाई एक स्पष्ट संदेश है कि आतंकवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यह भी पढ़ें : Pahalgam Attack : कश्मीरी गाइड ने छत्तीसगढ़ के बच्चों की जान बचाई, पढ़ें आतंकी हमले के वक्त कहां थे ये लोग The post Video : जोरदार धमाका और उड़‍ गया आतंकी आदिल हुसैन थोकर का घर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Neem Karoli Baba: सुबह की ये 3 आदतें बनाएंगी आपको सफल

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा एक ऐसे संत थे जिनकी महिमा केवल उनकी उपस्थिति से नहीं, बल्कि उनके प्रेम और करुणा से महसूस की जाती थी. वे जीवनभर भक्ति, सेवा और सच्चे प्रेम के पथ पर चलते रहे। उनका हर कार्य ईश्वर की ओर ले जाने वाला था. हनुमान जी के प्रति उनका प्रेम इतना गहरा था कि उनके भक्त उन्हें हनुमान जी का ही सजीव रूप मानते थे. बाबा की उपस्थिति में जो दिव्यता और शांति महसूस होती थी, वह आज भी कैंची धाम में बनी हुई है. उन्होंने सभी को सिखाया कि सच्चा अध्यात्म प्रेम, श्रद्धा और सेवा में ही बसता है. उनकी सीख को अमल में लाने से जीवन खुशहाल हो जाता है. आपके सारे बिगड़े काम ठीक होने लगते हैं. नीम करोली बाबा जीवन में सफल होने के कुछ मूलमंत्र के बारे में बताते हैं. आइए सफलता के इस मूलमंत्र के बारे में जानते हैं. आत्मिक और शारीरिक रूप से लाभ नीम करोली बाबा मानते थे कि ब्रह्म मुहूर्त में जागना आत्मिक और शारीरिक रूप से अत्यंत लाभकारी होता है. यह समय ईश्वर से जुड़ने का श्रेष्ठ अवसर होता है, जब वातावरण शुद्ध और शांत होता है. बाबा के अनुसार, जो व्यक्ति इस समय जागता है, उस पर दैवीय कृपा बनी रहती है. यह मुहूर्त प्रार्थना, ध्यान और साधना के लिए आदर्श माना गया है. ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजे से 5:30 बजे तक होता है. यह भी पढ़ें- नीम करोली बाबा ने बताया ऐसा महामंत्र, जो बदल सकता है आपकी किस्मत यह भी पढ़ें- कंबल नहीं, नीम करोली बाबा का साक्षात आशीर्वाद, घर में ऐसे करें प्रयोग सुख, समृद्धि और सफलता के लिए जरूरी मान्यताओं के अनुसार, सुबह उठते ही व्यक्ति को अपनी हथेलियों के अग्रभाग का दर्शन करना चाहिए, क्योंकि उसमें देवी लक्ष्मी, सरस्वती और गोविंद का वास होता है. यह शुभ संस्कार दिन की सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक है. इसके बाद स्नान करके इष्ट देव की पूजा और दीपक प्रज्वलित करना जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता को आकर्षित करता है. मन को शांत रखने के लिए जरूरी नीम करोली बाबा के अनुसार, व्यक्ति को मौन रहना सीखना चाहिए, क्योंकि मौन से मन शांत होता है और भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. जब हम व्यर्थ बोलने या नकारात्मक सोच में ऊर्जा नहीं गवांते, तो वही ऊर्जा हमारे कार्यों में लगती है, जिससे सफलता मिलती है. मौन आत्मसंयम और आंतरिक शक्ति का प्रतीक है. यह भी पढ़ें- जीवन को बदलकर रख देंगे नीम करोली बाबा के ये 10 विचार Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Neem Karoli Baba: सुबह की ये 3 आदतें बनाएंगी आपको सफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बोकारो रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग, दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक

बोकारो, मुकेश झा: बोकारो रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक झोपड़ीनुमा होटल और राशन समेत अन्य दुकानों में गुरुवार की देर रात भीषण आग लगी. इससे एक दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गयी. इस घटना की वजह से लगभग 40 से 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. इस आग को बुझाने के लिए चार दमकल की गाड़ियों को लगाया गया, तब जाकर इस पर काबू पाया जा सका. सुबह में आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गयी घटनास्थल पर भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही आस पास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गयी. दुकानदारों ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. लेकिन दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी है. Also Read: पहलगाम हमले का जश्न मनाने वाले नौशाद के परिवार से मुस्लिम समाज ने तोड़ा नाता, पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग The post बोकारो रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग, दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UPSC NDA 1 NA Result 2025: यूपीएससी एनडीए 1, एनए रिजल्ट 2025 जल्द ही upsc.gov.in पर, ऐसे करें चेक

UPSC NDA 1 NA Result 2025 in Hindi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही NDA और NA परीक्षा (पहला चरण) 2025 का परिणाम जारी करेगा. यह परीक्षा 13 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी. जो छात्र इसमें शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से देख सकते हैं. रिजल्ट के बाद क्या होगा? (UPSC NDA 1 NA Result 2025) रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. यह इंटरव्यू चयन प्रक्रिया का बहुत अहम हिस्सा होता है. इसमें उम्मीदवारों की सोचने की क्षमता, नेतृत्व गुण, आत्मविश्वास और फिजिकल फिटनेस को चेक किया जाता है. यह भी पढ़ें- UPMSP UP Board 10th Result 2025 Out Soon Live: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, upresults.nic.in पर सबसे पहले UPSC NDA 1 NA Result 2025: कैसे चेक करें? UPSC जल्द ही NDA और NA परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी करेगा. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं: सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं होमपेज पर “Examination” या “परीक्षा अनुभाग” लिंक पर क्लिक करें अब “राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I), 2025” के लिंक को चुनें जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे, एक PDF फाइल खुलेगी PDF में अपना रोल नंबर ढूंढें और सुनिश्चित करें कि आपने परीक्षा पास की है आप चाहें तो इस PDF को डाउनलोड करके सेव भी कर सकते हैं. SSB इंटरव्यू प्रोसेस क्या है? (UPSC NDA 1 NA Result 2025) इस बार NDA और NA परीक्षा के जरिए कुल 406 पदों पर भर्ती की जाएगी. अगर आप इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, तो रिजल्ट जारी होने के बाद SSB इंटरव्यू की तैयारी शुरू कर दीजिए. यह मौका हिंदुस्तानीय सेना, वायु सेना और नौसेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर है. SSB इंटरव्यू करीब 5 दिन तक चलता है. इसमें निम्न गतिविधियाँ शामिल होती हैं: पर्सनल इंटरव्यू साइकोलॉजिकल टेस्ट ग्रुप डिस्कशन और टास्क फिजिकल फिटनेस टेस्ट. यह भी पढ़ें- UP Board 10th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट Digilocker पर कैसे चेक करें? यहां सबसे पहले The post UPSC NDA 1 NA Result 2025: यूपीएससी एनडीए 1, एनए रिजल्ट 2025 जल्द ही upsc.gov.in पर, ऐसे करें चेक appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top