Hot News

UPSC NDA 1 NA Result 2025: यूपीएससी एनडीए 1, एनए रिजल्ट 2025 जल्द ही upsc.gov.in पर, ऐसे करें चेक

UPSC NDA 1 NA Result 2025 in Hindi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही NDA और NA परीक्षा (पहला चरण) 2025 का परिणाम जारी करेगा. यह परीक्षा 13 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी. जो छात्र इसमें शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से देख सकते हैं.

रिजल्ट के बाद क्या होगा? (UPSC NDA 1 NA Result 2025)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. यह इंटरव्यू चयन प्रक्रिया का बहुत अहम हिस्सा होता है. इसमें उम्मीदवारों की सोचने की क्षमता, नेतृत्व गुण, आत्मविश्वास और फिजिकल फिटनेस को चेक किया जाता है.

यह भी पढ़ें- UPMSP UP Board 10th Result 2025 Out Soon Live: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, upresults.nic.in पर सबसे पहले

UPSC NDA 1 NA Result 2025: कैसे चेक करें?

UPSC जल्द ही NDA और NA परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी करेगा. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर “Examination” या “परीक्षा अनुभाग” लिंक पर क्लिक करें
  • अब “राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I), 2025” के लिंक को चुनें
  • जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे, एक PDF फाइल खुलेगी
  • PDF में अपना रोल नंबर ढूंढें और सुनिश्चित करें कि आपने परीक्षा पास की है
  • आप चाहें तो इस PDF को डाउनलोड करके सेव भी कर सकते हैं.

SSB इंटरव्यू प्रोसेस क्या है? (UPSC NDA 1 NA Result 2025)

इस बार NDA और NA परीक्षा के जरिए कुल 406 पदों पर भर्ती की जाएगी. अगर आप इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, तो रिजल्ट जारी होने के बाद SSB इंटरव्यू की तैयारी शुरू कर दीजिए. यह मौका हिंदुस्तानीय सेना, वायु सेना और नौसेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर है. SSB इंटरव्यू करीब 5 दिन तक चलता है. इसमें निम्न गतिविधियाँ शामिल होती हैं:

  • पर्सनल इंटरव्यू
  • साइकोलॉजिकल टेस्ट
  • ग्रुप डिस्कशन और टास्क
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट.

यह भी पढ़ें- UP Board 10th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट Digilocker पर कैसे चेक करें? यहां सबसे पहले

The post UPSC NDA 1 NA Result 2025: यूपीएससी एनडीए 1, एनए रिजल्ट 2025 जल्द ही upsc.gov.in पर, ऐसे करें चेक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top