Hot News

Jehanabad : अगलगी की घटनाओं में 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

हुलासगंज

. कोकरसा और बिशनपुर गांव के बधार में रविवार को दोपहर भीषण लगने से भारी तबाही मच गई. किसानों के अनुसार करीब 50 बीघा में लगी गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों और कोकरसा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राकेश कुमार ने बताया कि इससे एक दिन पहले भी बिजली के शॉर्टसर्किट की वजह से लगभग 25 बीघा गेहूं जल गया था. लगातार दो दिनों में हुई इस भारी क्षति से क्षेत्र के किसान गहरे सदमे में हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने का कारण पास के पश्चिम लोदीपुर गांव के बधार में गेहूं की कटाई के बाद खूंटी जलाना बताया जा रहा है. तेज हवा के कारण आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते कोकरसा व बिशनपुर के बधार तक फैल गई. आग की लपटें इतनी तेजी से फैल रही थीं कि लोग कुछ समझ ही नहीं पाए तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची. ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन हवा की तीव्रता के कारण आग और अधिक फैलती चली गयी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Jehanabad : अगलगी की घटनाओं में 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top