Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

समस्तीपुर

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ(मूल)के प्रदेश सचिव ने भीषण गर्मी को ले विद्यालय के समय परिवर्तन की मांग

नया विचार समस्तीपुर- बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ(मूल)के प्रदेश सचिव,बिहार-सह-समस्तीपुर जिलाध्यक्ष कुमार रजनीश ने जिले में दोपहर के समय बढ़ रहे तापमान एवं भीषण गर्मी के कारण छात्रों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए जिला पदाधिकारी,समस्तीपुर व जिला शिक्षा पदाधिकारी,समस्तीपुर से छात्रहित में विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य की समय परिवर्तन करने हेतु आदेश / पत्र निर्गत करने की मांग की है।शिक्षक नेता कुमार रजनीश का कहना है कि आज दिनांक 23/04/2025,गुरूवार को जिले में मौसम बदलाव के कारण काफी तापमान की स्थिति बन गई है।जिससे विद्यालय में छात्रों को भीषण गर्मी एवं तापमान रहने के कारण काफी परेशानी उठाना पड़ा। इधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार बढ़ती तापमान को लगातार कई दिनों तक इसी प्रकार की स्थिति बने रहने की संभावना है।इसलिए छात्रहित को ध्यान में रखते हुए यथाशीघ्र शैक्षणिक कार्य की समय को परिवर्तन करने के लिए संघ के नेता जिला पदाधिकारी,समस्तीपुर से अनुरोध किया है।

समस्तीपुर

मध्य विद्यालय गंगापुर में इको क्लब गठित

नया विचार सरायरंजन: प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में गुरुवार को इको क्लब का गठन किया गया। क्लब का सुगमकर्ता शिक्षक राजकुमार को बनाया गया है। इको क्लब के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि विद्यालय इको क्लब का मुख्य उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हें पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। वहीं शिक्षाविद के.पी.गिरि ने कहा कि इको क्लब एक शैक्षिक समूह है जो छात्रों को उनके पर्यावरण के बारे में सीखने और उसे बेहतर बनाने में भागीदारी को बढ़ावा देता है। नवगठित इको क्लब के सदस्यों में रूपाली कुमारी, अनु कुमारी, रेणु कुमारी,मनीषा कुमारी,स्तुति कुमारी,अनन्या कुमारी, साक्षी प्रिया,ज्योति कुमारी,निधि कुमारी,मिथिलेश कुमार, रुद्र कुमार, साकेत कुमार, रवि किशन पटेल, नीतीश कुमार, अमरजीत कुमार, गोलू कुमार, मयंक कुमार, शिवम कुमार,कृष कुमार आदि शामिल हैं।

समस्तीपुर

DINKAR JAYANTI-राष्ट्र के गौरव थे राष्ट्रकवि दिनकर

नया विचार सरायरंजन: राष्ट्र के गौरव थे राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर। उक्त बातें गुरुवार को प्रखंड अंतर्गत केएसआर महाविद्यालय सरायरंजन के हिंदी विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्र कवि दिनकर के पुण्यतिथि समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहीं। हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. अवधेश कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित पुण्यतिथि समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि दिनकर जी को देशभक्ति की महान कविताओं के लिए उन्हें राष्ट्रकवि की उपाधि दी गई। वक्ताओं में स्पष्ट किया कि दिनकरजी राष्ट्रीयता एवं राष्ट्र वाद के प्रबल समर्थक थे। दिनकर जी की रश्मिरथी में भगवान के विराट रूप का जैसा सुंदर वर्णन है, वह विश्व साहित्य की धरोहर है। उर्वशी प्रबंध काव्य के द्वारा दिनकरजी ने स्वर्ग पर धरती की विजय स्थापना कराई है। फलस्वरूप उर्वशी महाकाव्य पर उन्हें ज्ञान पीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ। वास्तव में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर क्रांतदर्शी कवि थे। इसके पूर्व दिनकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार कुमार झा की उपस्थिति में डॉ. सुवंश कुमार चौधरी, डॉ. उषा कुमारी, डॉ .ललिता झा, डॉ .शोभा कांत झा,प्रो .रंजन कुमार राय,प्रो.मनोज कुमार झा,प्रो. शेखर प्रसाद चौधरी, प्रो.हरेकृष्ण चौधरी,प्रो.पवन कुमार चौधरी,प्रो.रामप्रवेश सिंह ,प्रो.अंकेश कुमार झा,छात्रा मुन्नी कुमारी आदि ने समारोह को सम्बोधित किया। मौके पर अधिकांश महाविद्यालय कर्मी मौजूद थे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में कैदियों को बनाया जाएगा टेक्निकली स्मार्ट, लगा 10 कंप्यूटर सिस्टम, जानिए क्या करेंगे

Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में आवासित पुरुष और स्त्री शिक्षित बंदियों को टेक्निकली रूप से स्मार्ट बनाया जाएगा. मुख्यालय ने सेंट्रल जेल में 10 नया कंप्यूटर सिस्टम बंदियों के प्रशिक्षण के लिए लगाया है. जेल के स्कूल में अब 15 कंप्यूटर सिस्टम हो गया. दो साल पहले तत्कालीन डीएम प्रणव कुमार ने जेल के अंदर पांच कंप्यूटर सिस्टम लगाया था. जेल में 15 कंप्यूटर सिस्टम लगने के बाद आने वाले एक साल में 500 से अधिक पुरुष व स्त्री बंदियों को कंप्यूटर का बेसिक प्रशिक्षण दिया जाएगा. बंदियों को समय- समय पर दी जाती है वोकेशनल का प्रशिक्षण जेल प्रशासन अलग- अलग स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से बंदियों के लिए वोकेशनल का प्रशिक्षण आयोजित करवाती रहती है. इसके माध्यम से बंदियों को इलेक्ट्रिशियन, पलंबर, मैकेनिकल, बैंग निर्माण की ट्रेनिंग दी जाती है. इसके अलावा भेड़, बकरी व गौ पालन का भी प्रशिक्षण दिया जा चुका है. स्त्री बंदियों के लिए ब्यूटीशियन, सुजनी कढ़ाई, सिलाई, मेहंदी लगाने समेत कई प्रशिक्षण दिया जा चुका है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें टेबल टेनिस व बॉलीवॉल का 40 बंदी ले रहे प्रशिक्षण बंदियों के लिए जेल के अंदर टेबल टेनिस व बॉलीवॉल का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है. एक संस्था के द्वारा बंदियों के प्रशिक्षण को लेकर ड्रेस, बूट, स्पोर्ट्स के सामान दिया गया था. यह प्रशिक्षण 60 दिनों तक चलेगा. इसे भी पढ़ें: बिहार में 26 से 30 अप्रैल तक मेघगर्जन-ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश, IMD ने बताया क्यों बदलेगा मौसम क्या बोले जेल सुपरिटेंडेंट जेल सुपरिटेंडेंट ब्रिजेश सिंह मेहता ने कहा कि सेंट्रल जेल के बंदियों को टेक्निकल रूप से स्मार्ट बनाने के लिए जेल के अंदर 10 नया कंप्यूटर सिस्टम लगाया गया है. एक साल में 500 से अधिक पुरुष व स्त्री बंदियों को कंप्यूटर बेसिक का दिया जाएगा प्रशिक्षण. The post बिहार में कैदियों को बनाया जाएगा टेक्निकली स्मार्ट, लगा 10 कंप्यूटर सिस्टम, जानिए क्या करेंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘आक्रमण’ की तैयारी? पहलगाम हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने राफेल के साथ शुरू किया अभ्यास

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद हिंदुस्तान ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है. पाकिस्तान को सबक सिखाने की पूरी तैयारी शुरू कर दी गई है. गम और गुस्से के बीच हिंदुस्तानीय वायु सेना ने युद्धाभ्यास की तैयारी शुरू कर दी है. अभ्यास का नाम ‘आक्रमण’ दिया गया है. हिंदुस्तानीय वायु सेना राफेल लड़ाकू विमान के नेतृत्व में मध्य क्षेत्र में एक बड़े क्षेत्र में आक्रमण (हमला) अभ्यास कर रही है. पहाड़ी और जमीनी हमले की कर रहे अभ्यास हिंदुस्तानीय वायु सेना के पायलट जमीनी और पहाड़ी क्षेत्रों में हमले का अभ्यास कर रहे हैं. रक्षा सूत्रों ने एएनआई को बताया, “अत्याधुनिक तकनीक वाले लड़ाकू विमान जमीनी हमले और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध अभ्यास से जुड़े जटिल मिशनों को अंजाम दे रहे हैं.” हिंदुस्तानीय वायु सेना मेटियोर एयर टू एयर मिसाइलों और रैम्पेज और रॉक्स जैसी लंबी दूरी की उच्च गति वाली कम ड्रैग मिसाइलों को शामिल करके दक्षिण एशियाई क्षेत्र में अपने विरोधियों पर बढ़त बनाए हुए है. हिंदुस्तानीय वायु सेना राफेल विमान के दो स्क्वाड्रन संचालित करती है जो पश्चिम बंगाल के अंबाला और हाशिमारा में स्थित हैं. यह अभ्यास ऐसे समय में हो रहा है जब पहलगाम हमले के बाद हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. इस अभ्यास पर वायु सेना मुख्यालय की कड़ी निगरानी है। हिंदुस्तानीय वायु सेना के टॉप गन पायलट उच्च योग्य प्रशिक्षकों की कड़ी निगरानी में अभ्यास में भाग ले रहे हैं. Indian Air Force Rafales, Su-30s carrying out major Exercise "Aakraman" Read @ANI Story | https://t.co/SmlwWQIQ2h#IAF #Aakraman #IndianAirForce #Rafales pic.twitter.com/JkjdV2YunI — ANI Digital (@ani_digital) April 24, 2025 2019 में हिंदुस्तान ने किया था एयर स्ट्राइक पुलवामा हमले के बाद फरवरी 2019 में हिंदुस्तान ने एयर स्ट्राइक किया था. हिंदुस्तानीय सेना पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया था. हिंदुस्तानीय वायु सेना ने 2019 में मिराज 2000 लड़ाकू जेट का इस्तेमाल किया था. The post ‘आक्रमण’ की तैयारी? पहलगाम हमले के बाद हिंदुस्तानीय वायुसेना ने राफेल के साथ शुरू किया अभ्यास appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण को ले नुक्कड़ नाटक का आयोजन

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय सरायरंजन में गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक में छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और उन्होंने पर्यावरण को बचाने और पानी की बर्बादी को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। नाटक में प्लास्टिक का उपयोग न करने, पौधे लगाने और कूड़ा नहीं जलाने जैसे संदेश दिए गए। वहीं पानी बर्बाद न करने,बारिश का पानी इकट्ठा करने और पानी की बचत करने के तरीकों को दर्शाया गया। इस अवसर पर इको क्लब की नोडल शिक्षिका आरती कुमारी ने कहा कि इस नाटक का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवीन्द्र कुमार ठाकुर ने कहा कि आज नुक्कड़ नाटक का सफल आयोजन हुआ,जिसमें छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

समस्तीपुर

सॉट सक्रिट से लगी आग सात घर जले 

नया विचार सरायरंजन । प्रखंड क्षेत्र के सरायरंजन नगर पंचायत के वार्ड 11 के कंकालीपुर टोला में गुरुवार की दोपहर बिजली के सॉटसर्किट से भीषण आग लग गया।आग लगने से सात लोगों के घर और घर में रखे सामान जलकर राख हो गया।आग लगने के बाद आसपास के लोगों एवं दमकल की गाड़ी से आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका । बताया गया है की यह आग उपेन्द्र पासवान के घर से सॉट सक्रिट हुआ जिससे आग लग गया।इसके बाद जबतक लोग जुटते तब-तब छह और घर में आग पकड़ ली। इसके बाद सभी सातों घर में रखे अंग वस्त्र, खाने पीने बाले सामान एवं बर्तन जलकर राख होना बताया गया है।इस अगलगी में सुखाई पासवान, राजनिति पासवान,राजू पासवान, उपेन्द्र पासवान, रामधनी पासवान, राजू पासवान, एवं राजन पासवान के नाम सामिल है।इस अगलगी में करीब पांच लाख से अधिक का नुकसान होना बताया गया है।इस आग से घर को लेकर सीओ आदि को दे दी गई है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Mausam : उत्तर बिहार में लू जैसे हालात, तापमान में भारी बढ़ोतरी, मौसम विभाग ने लोगों को दी सलाह

Bihar Mausam : बिहार के मुजफ्फरपुर और इसके आसपास के इलाकों में गुरुवार को मौसम का मिजाज बेहद गर्म रहा. दोपहर होते-होते तेज धूप के साथ करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने लगीं, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया. गर्म पछुआ हवा के कारण वातावरण में नमी की कमी महसूस की गई, और लू जैसी स्थिति बन गयी. सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही, और जो लोग बाहर निकले, वे गर्मी से बचने के लिए छाते और अन्य साधनों का इस्तेमाल करते नजर आए. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया. कुछ दिनों तक तापमान में कोई गिरावट नहीं मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तापमान में कोई बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है. प्रशासनिक स्तर पर लोगों को सलाह दी गयी है कि दिन के समय सीधी धूप में निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों को गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है. अस्पतालों को भी लू से प्रभावित लोगों के इलाज के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें 48 घंटे से 40 डिग्री के करीब तापमान मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत पिछले 47 घंटे से दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब बनी हुई है. दिन और रात के तापमान में करीब 22 डिग्री का अंतर है. वहीं, दरभंगा, वैशाली, सीतामढ़ी, मधुबनी, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर जैसे जिलों में भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. आने वाले दिनों में 42 डिग्री तक तापमान के जाने की संभावना जतायी गयी है. इसे भी पढ़ें: बिहार में 26 से 30 अप्रैल तक मेघगर्जन-ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश, IMD ने बताया क्यों बदलेगा मौसम The post Bihar Mausam : उत्तर बिहार में लू जैसे हालात, तापमान में भारी बढ़ोतरी, मौसम विभाग ने लोगों को दी सलाह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

deoghar news : देवघर कॉलेज में शिक्षकों की नयी कार्यकारिणी का गठन, डॉ कमल अध्यक्ष व डॉ सिकंदर चुने गये सचिव

वरीय संवाददाता, देवघर देवघर महाविद्यालय के कला भवन में शिक्षक संघ की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से प्राध्यापकों ने नयी कार्यकारिणी का गठन किया. नयी कार्यकारिणी में डॉ कमल किशोर सिंह अध्यक्ष व डॉ सिकंदर कुमार दास को सचिव के अलावा डॉ अंजू ठाकुर, डॉ गोपाल पाल, डॉ चंदन कुमार, डॉ संजय कुमार व डॉ राजेश कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, डॉ संजय कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया. वहीं कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर डॉ पृथ्वीराज नायक, मीनूबाला, इंदू मालती बड़ाईक, अणिमा तिग्गा व ईशप्रिया किड़ो शामिल हुए. इसके अलावा संरक्षक मंडल में डॉ सत्येंद्र नारायण सिंह, डॉ महेश कुमार सिंह, डॉ मनीष झा व डॉ रंजीत कुमार झा के नाम शामिल हैं. यह जानकारी देवघर महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ संजय कुमार ने दी. पहलगाम में हुई घटना पर रखा मौन कार्यकारिणी सभा के गठन के अंत में पहलगाम में हुई हृदय विदारक घटना के मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन सभी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post deoghar news : देवघर कॉलेज में शिक्षकों की नयी कार्यकारिणी का गठन, डॉ कमल अध्यक्ष व डॉ सिकंदर चुने गये सचिव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वीसी ने किया बाबूलाल मुर्मू ””आदिवासी”” पर लिखी गयी पुस्तक का विमोचन

संवाददाता, दुमका सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ बिमल प्रसाद सिंह ने स्नातकोत्तर संताली विभाग की प्राध्यापिका डॉ शर्मिला सोरेन द्वारा लिखित एवं संपादित पुस्तक बाबूलाल मुर्मू ””आदिवासी”” का विमोचन किया. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और प्राध्यापक उपस्थित थे. लेखिका डॉ शर्मिला सोरेन ने कहा कि बाबूलाल मुर्मू ””आदिवासी”” का संताली भाषा और साहित्य को पहचान दिलाने में अतुलनीय योगदान रहा है. वे न केवल प्रतिष्ठित साहित्यकार थे, बल्कि कुशल कलाकार, संगीतकार और गीतकार भी थे. संताली के विभिन्न प्रकार के गीतों के वे ज्ञाता थे. बांसुरी में विशेष रुचि थी. उन्होंने बताया कि बाबूलाल मुर्मू केवल संताली भाषा के ही नहीं, बल्कि हिंदी, बांग्ला, अंग्रेली और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी दक्ष थे. उनकी कई रचनाएं आज विभिन्न विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में शामिल की गयीं हैं. वे अपने निजी जीवन में अत्यंत सरल थे और अपने वेतन का अधिकांश भाग साहित्य-सृजन और भाषा-संवर्धन में व्यय करते थे. आदिवासी समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं. कुलपति ने डॉ सोरेन के कार्य की सराहना की. कहा कि अकादमिक जगत में इस प्रकार के साहित्यिक योगदान अत्यंत सराहनीय है. उन्होंने डॉ सोरेन को आगे भी लेखन कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया. मौके पर विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ जैनेंद्र यादव, कुलसचिव डॉ राजीव कुमार, वित्त पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सिन्हा, सहायक डीएसडब्ल्यू डॉ पूनम हेंब्रम, संताली विभागाध्यक्ष डॉ सुशील टुडू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. सभी ने डॉ शर्मिला सोरेन के प्रयास की सराहना की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वीसी ने किया बाबूलाल मुर्मू ””आदिवासी”” पर लिखी गयी पुस्तक का विमोचन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top