Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एक करोड़ रुपये का नकली पूजा घी, रैपर व स्टीकर जब्त

गया. पटना के मालसलामी थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मारूफगंज मंडी इलाके में छापेमारी कर नकली घी के कारोबार का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मौके से लगभग एक करोड़ रुपये की नकली पूजा घी, रैपर, स्टीकर समेत अन्य सामान को बरामद किया है. हालांकि छापेमारी की भनक मिलते ही मुख्य संचालक राजू कुमार मौके से फरार हो गया. बताया जाता है कि धंधेबाज द्वारा ब्रांडेड कंपनी वरुण पूजा घी के नाम का फर्जी स्टीकर इस्तेमाल कर नकली घी का निर्माण कर उसे बाजारों में सप्लाइ किया जा रहा था. इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों द्वारा पूरे मामले से पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों को अवगत कराये जाने के बाद दंडाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर नकली घी के कारोबार का भंडाफोड़ कर दिया. मौके पर मौजूद कंपनी के अधिकारी टोटन चक्रवर्ती की मानें तो पिछले वर्ष अगस्त महीने में भी इसी प्रतिष्ठान में पुलिस द्वारा छापेमारी की गयी थी. फिलहाल पुलिस मौके से फरार हुए फैक्ट्री संचालक राजू कुमार की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुटी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एक करोड़ रुपये का नकली पूजा घी, रैपर व स्टीकर जब्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

deoghar news : देवघर कॉलेज में शिक्षकों की नयी कार्यकारिणी का गठन, डॉ कमल अध्यक्ष व डॉ सिकंदर चुने गये सचिव

वरीय संवाददाता, देवघर देवघर महाविद्यालय के कला भवन में शिक्षक संघ की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से प्राध्यापकों ने नयी कार्यकारिणी का गठन किया. नयी कार्यकारिणी में डॉ कमल किशोर सिंह अध्यक्ष व डॉ सिकंदर कुमार दास को सचिव के अलावा डॉ अंजू ठाकुर, डॉ गोपाल पाल, डॉ चंदन कुमार, डॉ संजय कुमार व डॉ राजेश कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, डॉ संजय कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया. वहीं कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर डॉ पृथ्वीराज नायक, मीनूबाला, इंदू मालती बड़ाईक, अणिमा तिग्गा व ईशप्रिया किड़ो शामिल हुए. इसके अलावा संरक्षक मंडल में डॉ सत्येंद्र नारायण सिंह, डॉ महेश कुमार सिंह, डॉ मनीष झा व डॉ रंजीत कुमार झा के नाम शामिल हैं. यह जानकारी देवघर महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ संजय कुमार ने दी. पहलगाम में हुई घटना पर रखा मौन कार्यकारिणी सभा के गठन के अंत में पहलगाम में हुई हृदय विदारक घटना के मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन सभी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post deoghar news : देवघर कॉलेज में शिक्षकों की नयी कार्यकारिणी का गठन, डॉ कमल अध्यक्ष व डॉ सिकंदर चुने गये सचिव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वीसी ने किया बाबूलाल मुर्मू ””आदिवासी”” पर लिखी गयी पुस्तक का विमोचन

संवाददाता, दुमका सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ बिमल प्रसाद सिंह ने स्नातकोत्तर संताली विभाग की प्राध्यापिका डॉ शर्मिला सोरेन द्वारा लिखित एवं संपादित पुस्तक बाबूलाल मुर्मू ””आदिवासी”” का विमोचन किया. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और प्राध्यापक उपस्थित थे. लेखिका डॉ शर्मिला सोरेन ने कहा कि बाबूलाल मुर्मू ””आदिवासी”” का संताली भाषा और साहित्य को पहचान दिलाने में अतुलनीय योगदान रहा है. वे न केवल प्रतिष्ठित साहित्यकार थे, बल्कि कुशल कलाकार, संगीतकार और गीतकार भी थे. संताली के विभिन्न प्रकार के गीतों के वे ज्ञाता थे. बांसुरी में विशेष रुचि थी. उन्होंने बताया कि बाबूलाल मुर्मू केवल संताली भाषा के ही नहीं, बल्कि हिंदी, बांग्ला, अंग्रेली और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी दक्ष थे. उनकी कई रचनाएं आज विभिन्न विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में शामिल की गयीं हैं. वे अपने निजी जीवन में अत्यंत सरल थे और अपने वेतन का अधिकांश भाग साहित्य-सृजन और भाषा-संवर्धन में व्यय करते थे. आदिवासी समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं. कुलपति ने डॉ सोरेन के कार्य की सराहना की. कहा कि अकादमिक जगत में इस प्रकार के साहित्यिक योगदान अत्यंत सराहनीय है. उन्होंने डॉ सोरेन को आगे भी लेखन कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया. मौके पर विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ जैनेंद्र यादव, कुलसचिव डॉ राजीव कुमार, वित्त पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सिन्हा, सहायक डीएसडब्ल्यू डॉ पूनम हेंब्रम, संताली विभागाध्यक्ष डॉ सुशील टुडू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. सभी ने डॉ शर्मिला सोरेन के प्रयास की सराहना की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वीसी ने किया बाबूलाल मुर्मू ””आदिवासी”” पर लिखी गयी पुस्तक का विमोचन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar news : श्रीश्री 108 रामचरित नवाहृ परायण महायज्ञ को लेकर किया गया ध्वजारोहण

मारगोमुंडा . प्रखंड क्षेत्र के लालपुर गांव में श्रीश्री108 रामचरित नवाहृ परायण महायज्ञ को लेकर गुरुवार को पंडित राकेश पाठक यज्ञाचार्य व मुख्य यजमान बालेश्वर ठाकुर ने यज्ञ मंडप के समीप ध्वजारोहण किया. इस दौरान महायज्ञ को सफल बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया. मौके पर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ 30 अप्रैल से लेकर चार मई तक चलेगा. प्रथम दिन कलश शोभा यात्रा निकाली जायेगी. कलश यात्रा के साथ महायज्ञ की विधिवत शुरुआत हो जायेगी. बताया कि कलश शोत्रा यात्रा की जोरदार तैयारी की जा रही है, जिसमें क्षेत्र की कन्याएं और स्त्रीएं शामिल होंगी. वहीं महायज्ञ को लेकर भी सारी तैयारियां पूरी की जा रही है. यज्ञ स्थल पर व्यवस्था की देखरेख के लिए समिति की ओर से वाॉलंटियर रहेंगे. समिति सदस्यों ने बताया कि नवाह्र परायण महायज्ञ को लेकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. ताकि अच्छी संख्या में लोग मौके पर भुचू नापित, अशोक नापित, मुकेश नापित, सुरेश, लक्ष्मण, निवास तिवारी, किशोर सिंह, मदन सिंह, ज्ञानी सिंह, धमेंद्र सिंह, राहुल सिंह, दिलीप नापित आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar news : श्रीश्री 108 रामचरित नवाहृ परायण महायज्ञ को लेकर किया गया ध्वजारोहण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बरारी हाट के पास सड़क पर ट्रक ने अधेड़ को कुचला, मौत

– आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर घटना के खिलाफ किया सड़क जाम – चार घंटे तक गंगा- दार्जलिंग मुख्य सड़क पर पूरी तरह यातायात प्रभावित रहा फोटो 11,12,13 कैप्शन- सड़क जाम कर विरोध जताते लोग, लोगों की जुटी भीड़ प्रतिनिधि, बरारी (कटिहार) थाना क्षेत्र के भगवती मंदिर बरारी हाट के पास गंगा दार्जिलिंग मुख्य सड़क पर गुरुवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे चल रहे बरारी बस्ती निवासी दिव्यांग पुजारी रंजीत झा उर्फ नथ्थू झा को कुचल दिया. मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर सड़क पर टायर जलाकर चार घंटे से अधिक समय तक विरोध जताया. बाद में पुलिस-प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के समझाने पर लोगों ने जाम हटाया. डुमर से बरारी जा रहा बालू लदा तेज रफ्तार ट्रक मंदिर के पास सड़क किनारे चल रहे रंजीत झा को कुचल दिया. कई राहगीर घटना स्थल की ओर दौड़े. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया. ट्रक चालक को लोगों ने पकड़कर मंदिर में रखा. घटना स्थल पर बरारी थानाध्यक्ष फूलेन्द्र कुमार दल बल पहुंचकर घटना की जांच में जुट गये. कोढ़ा पुलिस निरीक्षक उमेश कुमार, बीडीओ देवाशीष मिश्रा, सीओ मनीष कुमार सहित कोढा, पोठिया, सेमापुर सहित थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. ग्रामीणों ने चार घंटा सड़क को जाम रखा. मृतक के परिजनों एवं बच्चों के परवरिश का गंभीर मामला को लेकर लोगों ने प्रशासन से सहयोग की अपील की. थानाध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार व सीओ मनीष कुमार ने परिजनों को सड़क दुर्घटना में आपदा से अनुदान राशि दिलाने को आश्वस्त किया. जबकि मृतक के परिजनों, मृतक की पत्नी को नौकरी देने सहित सहायता देने की अपील की. प्रशासन एवं गणमान्य के अथक प्रयास से सड़क जाम हटाया गया. डेढ़ बजे यातायात बहाल हुई. ग्रामीण ने ट्रक चालक को प्रशासन के हवाले किया. पुलिस बालू लदी दुर्घटना को घटित करने वाली ट्रक को जब्त कर थाने ले गयी. रंजीत झा के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम में भेजा गया. पांच बेटियों व पत्नी का अब कौन करेगा भरण पोषण मृतक रंजीत झा के ससुराल के रिश्तेदार ससुर, सास, साला सहित अन्य घटना की समाचार सुनकर मौके पर पहुंचे. मृतका रंजीत झा की पांच पुत्री में तीन पुत्री डेढ़ वर्ष, दो वर्ष, तीन वर्ष के उम्र की हैं. पत्नी लोट- लोट कर रोती बिलखती रही. परिजनों के क्रंदन से पूरा मंदिर परिसर गमगीन हो गया. बरारी बस्ती के लोग काफी संख्या में जमा हो गये. पांच बेटियों के भरण पोषण की बड़ी समस्या परिजनों पर आन पड़ी है. बच्चियों के सिर से पिता का साया छिन गया. अब कौन ले जायेगा बाजार टॉफी दिलाने. घटना की समाचार सुनकर सबके मुंह से आहे निकल रही थी. वह था हीं स्वभाव का धनी. भगवती मंदिर में भी सेवा करता था. घटना की समाचार सुनकर पूर्व विधायक नीरज यादव की पत्नी राजद नेत्री कुमारी बेबी पहुंचकर दुःख व्यक्त किया. भगवती मंदिर न्यास समिति के सचिव पंकज यादव, सिंटू झा, राजद सचिव टिंकू यादव, मनीष झा, जीतन यादव, मिथिलेश यादव आदि ने परिजनों के सहयोग में जुटे रहे. रंजीत झा की असामयिक मृत्यु से बरारी बस्ती में शोक की लहर दौड़ गयी. लोगों ने प्रशासन को बताया कि बरारी हाट में बीच सड़क पर बाजार लगाने एवं सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण करने के कारण हादसा हो रहा है. इसे सख्ती से लिया जाय. ताकि आमजनता को अपना जान नहीं गंवाना पड़े. घटना स्थल पर सेमापुर ओपीध्यक्ष हरि प्रसाद यादव, पोठिया थाना एवं कोढ़ा थाना की पुलिस मौजूद रही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बरारी हाट के पास सड़क पर ट्रक ने अधेड़ को कुचला, मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पारवारिक पेंशन पर संकट! नगर निगम कर्मचारी की विधवा हुई बेसहारा

::: पेंशनभोगी कर्मचारी संघ ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंप नगर निगम की कार्यशैली पर उठाये सवाल वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर नगर निगम के रिटायर कर्मियों के विधवा को पारिवारिक पेंशन का लाभ नहीं मिलने पर पेंशन भोगी कर्मचारी संघ ने नाराजगी जाहिर की है. संघ के महामंत्री राज किशोर सिंह ने नगर आयुक्त विक्रम विरकर को ज्ञापन सौंपा है. कहा कि पिछले नौ माह से बकाया पारिवारिक पेंशन का भुगतान नगर निगम अविलंब करें, ताकि, विधवा जो पैसे के अभाव में जीते जी मर रही हैं, उन्हें सहारा मिल सके. महामंत्री ने कहा कि कई नगर निगम के मृत कर्मियों की विधवा पत्नी अब आर्थिक रूप से बेसहारा हो गयी है. उनके पति के निधन के बाद मिलने वाली परिवार पेंशन को नगर निगम प्रशासन ने अचानक रोक दिया है, जिससे उनके जीवन यापन पर गंभीर संकट आ गया है. अब निगम प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ बड़ा मोर्चाबंदी की तैयारी शुरू हो गयी है. नगर आयुक्त को सौंपे गये ज्ञापन में यह भी स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यदि निगम प्रशासन इस पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं करता है, तो पेंशन भोगी कर्मचारी संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पारवारिक पेंशन पर संकट! नगर निगम कर्मचारी की विधवा हुई बेसहारा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur Newsशक्ति बाजार आइये, देखिये महिला उद्यमियों का हुनर

3 से शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में होगा आयोजन वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर Muzaffarpur News ग्रामीण स्त्री उद्यमी बाजार (शक्ति बाजार) का आयोजन शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम मैदान में 3 से 4 मई तक आयोजित होगा. इस संबंध में खास महाल पदाधिकारी सह डीसीएलआर पूर्वी ने सशर्त मैदान को आवंटित किया है. कहा है कि इस मैदान से सटे व्यवहार कोर्ट है. ऐसे में लाउडस्पीकर से कोर्ट के कार्य में व्यवधान उत्पन्न होता है. ऐसे में कोर्ट अवधि में लाउडस्पीकर नहीं बजा सकते हैं. इसके बाद उपयोग करते समय ध्यान रखना होगा कि कोर्ट परिसर तक उसकी आवाज नहीं जाये. उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई होगी. मैदान के किसी भाग के स्वरूप को बदल नहीं सकेंगे. मैदान का उपयोग होने के बाद उसे साफ सुथरा करना होगा. नहीं तो कानूनी कार्रवाई होगी. जिला प्रशासन को प्रशासनी कार्यक्रम के आयोजन के लिए स्पोर्ट्स मैदान की आवश्यकता होने पर आवंटन रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Muzaffarpur Newsशक्ति बाजार आइये, देखिये स्त्री उद्यमियों का हुनर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Political News : पूरा देश भारत सरकार के साथ, पानी रोकने से नहीं होगा, सबक सिखायें : झामुमो

रांची (ब्यूरो प्रमुख). झामुमो ने कहा है कि पहलगाम में निर्मम हत्याकांड को पूरी पार्टी कड़ी शब्दों में निंदा करती है. देश की सार्वभौमिकता को बचाये रखने के लिए हम हिंदुस्तान प्रशासन के निर्णय के साथ हैं. आतंकवाद और पड़ोसी मुल्क के नापाक इरादे के सर्वनाश के लिए हम साथ हैं. केवल पानी रोकने से नहीं होगा. 1971 की तरह फिर से सबक सिखाना होगा. झामुमो महासचिव व प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि ऐसी घटनाएं संयोग नहीं हैं, अब प्रयोग बन गयी हैं. देश में जब भी कोई संवेदनशील मुद्दा आता है, कोई विदेशी राजनैयिक आते हैं, तो ऐसी घटनाएं होती हैं. पुलवामा के समय भी ऐसा हुआ था. हम किस बात का इंतजार कर रहे हैं. श्री भट्टाचार्य ने कहा कि पूरा देश प्रशासन के साथ खड़ा है. कारगर कार्रवाई होनी चाहिए. चार-छह आतंकवादियों का स्कैच जारी हुआ है, बाकी कहां गये. वो गद्दार जिसने उन्हें पहुंचाया, वह कहां गया. गद्दार कौन है. देश हो या समाज गद्दारों का पता लगाना चाहिए. श्री भट्टाचार्य ने कहा कि पुलवामा के समय भी एक गद्दार डीएसपी का नाम आया था, वह कहां है. ऐसे लोगों को चिह्नित करें, जो संरक्षण दे रहा है. कोई देश का जनरल धर्म की बात करता है, यहां सांसद भी धर्म की बात करता है. ऐसे में क्या फर्क रह जायेगा. झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि कश्मीर हिंदुस्तान का सिरमौर है. वहां का आतिथ्य देखिए. मुसलमान अमरनाथ यात्रा में सहयोग करते हैं, डल झील में शिकारा चलाते हैं, हिंदू घुमते हैं. दुश्मन का इरादा हमारी बॉडिंग तोड़ने का है. उन्होंने कहा कि गृहमंत्री 10 दिन पहले कश्मीर जाते हैं, सुरक्षा की समीक्षा कर रहे थे. ऐसी घटना की जिम्मेवारी तय करनी होगी. झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि अमरनाथ यात्रा हर हाल में हो. मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए. यह चुनौती केवल जम्मू-कश्मीर की नहीं, पूरे देश की है. प्रशासन के पदाधिकारियों का नहीं जाना दु:खदायी झामुमो प्रवक्ता श्री भट्टाचार्य से पूछा गया कि पहलगाम घटना में शहीद बिहार के आइबी अफसर मनीष रंजन का पार्थिव शरीर गुरुवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट आया. लेकिन इंडिया गठबंधन का कोई मंत्री या प्रशासन का पदाधिकारी एयरपोर्ट नहीं पहुंचे. श्री भट्टाचार्य ने कहा कि मैं बाहर था, अभी लौटा हूं. अगर ऐसा है, तो दु:खदायी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Political News : पूरा देश हिंदुस्तान प्रशासन के साथ, पानी रोकने से नहीं होगा, सबक सिखायें : झामुमो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गुरुआ में दो दिनों से सरकारी बस बंद, यात्री परेशान

गुरुआ. गुरुआ बस स्टैंड से नियमित रूप से गया तक चलने वाली बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस लगातार दो दिनों से बंद है. इस कारण जिला मुख्यालय जानेवाले लोग काफी परेशान हैं. यात्री बस किस कारण से बंद है आसपास के लोगों को पता भी नही है. बिहार पथ परिवहन श्रमिक संघ के प्रमंडलीय मंत्री जगेश्वर यादव ने बताया कि मधुबनी में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर गया डीपो की सभी यात्री बसों को मधुबनी भेज दिया गया है. इस कारण निगम की सभी यात्री बसें दो दिनों से बंद हैं. इधर यात्रियों ने बताया कि प्रशासनी बस से 45 रुपये में गया के गांधी मैदान पहुंच रहे थे. लेकिन यात्री बस बंद रहने के कारण ऑटो से 80 रुपये किराया देकर जान जोखिम में डालकर यात्रा करना पड़ रहा है. इस दौरान ऑटो चालक क्षमता से अधिक यात्री बैठाकर गया जा रहे हैं, इससे यात्री काफी भयभीत हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गुरुआ में दो दिनों से प्रशासनी बस बंद, यात्री परेशान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शिवजी को पाने के लिए किसी तंत्र-मंत्र की नहीं होती है जरूरत: पं प्रदीप मिश्रा

कहा, शिवजी को जल चढ़ाकर यह मत सोचो कि क्या और कितना मिलेगा, बस भाव रखो हर किसी को रास्ता दिखाते हैं महादेव, भटके लोगों को भी देते हैं एक मौका सिंहेश्वर. देवाधिदेव महादेव की नगरी में चल रहे सात दिवसीय श्री सिंहेश्वरनाथ शिवमहापुराण के चौथे दिन श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा. कथावाचक पं प्रदीप मिश्रा ने कहा कि शिवजी को जल चढ़ाकर यह मत सोचो कि क्या मिलेगा और कितना मिलेगा. आपका कर्तव्य है मंदिर पहुंचना. इसके बाद उसकी मर्जी. शिवजी को पाने के लिए कोई मंत्र, तंत्र और श्रोत की जरूरत नहीं है. उन्हें पाने के लिए बस भाव ही काफी है. शबरी ने भले ही कुछ नहीं पढ़ा, लेकिन रामजी को हृदय में बिठाया. माता शबरी कोई मंत्र-तंत्र जानती थी. बस मातंक बाबा ने कह दिया कि एक दिन राम उसके द्वार आयेंगे. बस दरवाजे पर झाड़ू लगाते रहना. तब लगातार शबरी ने यह जारी रखा. उन्होंने कहा कि भगवान शिव हर भक्त को एक मौका जरूर देते हैं. शिवपुराण का ज्ञान बदल देता है जीवन मेहनत करने वाले को वह कभी खाली हाथ नहीं लौटाते हैं. आज के समय में जिसके पास विश्वास है, उसके पास सबकुछ है. भगवान शिव भाग्य बदलने की ताकत रखते हैं. जो मेहनत करता है, उसे शिवजी दर्शन जरूर देते हैं. उन्होंने बताया कि भगवान शंकर ने माता पार्वती से कहा था कि मेहनत करोगी तो मंजिल जरूर मिलेगी. यही बात आज के युवाओं को समझनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जीवन में चाहे संसद की सत्ता हो या घर की मुसीबतें, भगवान शिव हर किसी को रास्ता दिखाते हैं, जो पानी में डूब रहा होता है, उसे भी बाहर निकलने का एक मौका मिलता है. पं मिश्रा ने कहा कि आज के समय में धन है, बल है, भंडार है, लेकिन संयम नहीं है. मनुष्य के पास सबकुछ है, पर संतोष नहीं है. उन्होंने कहा कि शिवपुराण में जो ज्ञान है, वह जीवन को दिशा देता है. शिवभक्ति से ही जीवन सफल होता है. महिषासुर वध के लिए देवी बनीं जगदम्बा महिषासुर के आतंक से देवता परेशान थे. भगवान ब्रह्मा और विष्णु ने भगवान शंकर से कहा कि इस राक्षस का अंत पार्वती के हाथों होना चाहिए. शंकर ने कहा पार्वती को क्रोध नहीं आता. तब देवताओं ने मिलकर शक्ति की रचना की. अंत में देवी पार्वती ने जगदम्बा रूप धारण किया. उन्होंने महिषासुर का वध किया. अभाव में भी धर्म नहीं छोड़ें पं मिश्रा ने अभाव में भी धर्म से पीछे न हटने की सीख देने वाली कथा सुनाई. गांव के रामनाथ और उनकी पत्नी भानुमति की कहानी ने लोगों को भावुक कर दिया. शिवरात्रि के दिन गांव वालों ने रामनाथ से शिवलिंग पर एक लोटा दूध चढ़ाने को कहा. रामनाथ परेशान हो गया. घर में दूध नहीं था. भानुमति ने उसे धीरज रखने को कहा. बोली, जब कोई धर्म के लिए दरवाजे पर आए, तो मना मत करना. अपनी कमी का रोना मत रोना. भानुमति ने रामनाथ को समझाया कि श्रद्धा से बड़ा कुछ नहीं होता. धर्म के काम में मन से सहयोग देना चाहिए. भगवान को भाव चाहिए, मंत्र-तंत्र नहीं भगवान को न मंत्र चाहिए, न तंत्र, न श्लोक, न स्रोत, न ही यह जरूरी है कि माथे पर त्रिपुंड लगाओ तो ही शिव के भक्त कहलाओगे. मन को शिवालय बनाओ. मन को मंदिर बनाओ. भगवान शंकर को कोई पदार्थ नहीं चाहिए. व्यवहार और ज्ञान में से कई बार व्यवहार ही प्रमुख होता है. बाहर रहने वाले साल में दो बार घर जरूर आएं घर से बाहर रहने वाले युवाओं से अपील की कि वे चाहे मुंबई, दिल्ली या लंदन जैसे किसी भी शहर में रहते हों, साल में कम से कम दो बार अपने गांव या शहर जरूर आएं. अपने मां-बाप से मिलें. देखें कि वे किस हाल में हैं. कहा गया कि माताओं को अपने बच्चों से कुछ नहीं चाहिए. उन्हें सिर्फ बच्चों का प्यार चाहिए. उनका हालचाल जानना ही उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है. बेटी का कन्यादान, माता-पिता को नर्क से मुक्ति परिवार में रिश्तों का महत्व बड़ा होता है. बेटी का कन्यादान करने से माता-पिता को उसी समय नर्क से मुक्ति मिल जाती है. प्रवचन में कहा कि माता-पिता अनपढ़ होते हुए भी अपने बच्चों को डॉक्टर और इंजीनियर, एसपी, डीएम बना देते हैं. यह उनके त्याग और मेहनत का परिणाम होता है. सोचने वाली बात यह है कि पढ़े लिखे शिशु अपने माता-पिता के साथ कैसा व्यवहार करते हैं. क्या वे उनके त्याग को समझते हैं. क्या वे उन्हें वह सम्मान देते हैं, जिसके वे हकदार हैं. समाज में यह सोच बदलने की जरूरत है. पढ़ी-लिखी बहू बच्चों को मोबाइल दिखा खिला रहीं खाना व्यवहार और ज्ञान में से कई बार व्यवहार ही ज्यादा जरूरी होता है. आज की पढ़ी लिखी बहू बच्चों को खाना खिलाने के लिए मोबाइल का सहारा ले रही हैं. शिशु खाना तभी खाते हैं, जब उन्हें मोबाइल पर वीडियो दिखाया जाता है. पहले घरों में दादी-नानी कहानियां सुनाकर बच्चों को खाना खिलाती थीं. अब यह तरीका बदल गया है. आज का समय प्रोफेशनल हो गया है. रिश्ते भी जरूरत पर आधारित हो गए हैं. पहले परिवारों में भावनात्मक जुड़ाव ज्यादा होता था. अब लोग समय की कमी का हवाला देकर तकनीक का सहारा ले रहे हैं. बच्चों की परवरिश में भी इसका असर दिख रहा है. शिवरात्रि पर व्रत रखा, मिट्टी के शिवलिंग से बदली किस्मत शिवपुराण के अनुसार पत्नी का धर्म है अपने पति को विपरीत परिस्थिति में बल दे. जगत जननी भी अपने पति भगवान शिव को बल देती हैं. रामनाथ और भानुमति के घर में दो दिन से अन्न नहीं था. शिवरात्रि आने वाली थी. भानुमति ने पति से कहा कि खाना न खाएं, दूध खरीद लें. व्रत भी हो जाएगा. चारों बच्चों ने भी भूख लगने पर खाना मांगा. भानुमति ने उन्हें भी व्रत रखने को कहा. शिशु मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग बनाने लगे. शिवलिंग बनाकर घर लौटे. चंचुला देवी ने बताया कि जिस घर में पार्थिव शिवलिंग होता है, वहां लक्ष्मी का वास होता है. रामनाथ और भानुमति ने शिवलिंग को प्रणाम किया. अपनी परेशानी भगवान को बतायी. उसी समय शिशु अंदर गए. डिब्बे में बचा थोड़ा आटा पानी में घोलकर लाए.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top