Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UP Board Result 2025: कल जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऑफिशियल नोटिस जारी

UP Board Result 2025: लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने घोषणा की है कि वह कल, यानी 25 अप्रैल 2025 को, हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी करेगा. यह सूचना परिषद ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के माध्यम से साझा की है, जिससे छात्रों और उनके अभिभावकों को एक बड़ी राहत मिली है. बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और अब यह इंतजार समाप्त होने वाला है. परीक्षा परिणाम UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे, जहां छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से आसानी से परिणाम देख सकेंगे. #upboardpryj #boardexams2025 pic.twitter.com/2MqLbIIrUU — Madhyamik Shiksha Parishad (@upboardpryj) April 24, 2025 बोर्ड की ओर से यह भी संकेत मिला है कि परिणाम दोपहर तक घोषित किए जाएंगे, और इसके बाद छात्रों को ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी दी जाएगी। इसके अलावा, जिन छात्रों को अपने अंकों या परिणाम में कोई आपत्ति होगी, वे पुनः मूल्यांकन (Re-evaluation) के लिए भी आवेदन कर सकेंगे. UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2025 कैसे चेक करें? कैंडिडेट्स सबसे पहले upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं. फिर होमपेज पर ‘UP Board Exam Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें. ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें, और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा. रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें. Also Read: यूपी बोर्ड रिजल्ट SMS से कैसे चेक करें? (UP Board Result in Hindi) मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लीकेशन खोलें. अब UP10 /12 रोल नंबर टाइप करें. अपना रोल नंबर ध्यान से दर्ज करने के बाद, अपना संदेश 56263 पर भेजें. UP बोर्ड 10वीं या 12वीं का रिजल्ट 2025 आपके सेल फोन पर एसएमएस के जरिए भेजा जाएगा. भविष्य के संदर्भ के लिए UP बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट का स्क्रीनशॉट लें और उसे सेव कर लें. Also Read: UP Board Result 2025 LIVE Updates: इंतजार खत्म! कल जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, सबसे पहले यहां देखें The post UP Board Result 2025: कल जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऑफिशियल नोटिस जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pahalgam Terror Attack: आतंकवाद के मुद्दे पर एक साथ दिखे सीएम नीतीश और पीएम मोदी, किया हर हाल में साथ देने का ऐलान

Pahalgam Terror Attack:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार की एक दिवसीय यात्रा के दौरान मिथिलांचल की धरती मधुबनी से जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला करने वाले आतंकवादियों को स्पष्ट संदेश दिया. पीएम ने ऐलान किया कि इस हमले में शामिल किसी भी आरोपी को प्रशासन छोड़ने वाली नहीं है. उन्हें कल्पना से भी ज्यादा खतरनाक सजा मिलेगी. प्रधानमंत्री के इस ऐलान पर अब उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी साथ मिला है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मंच से ऐलान किया कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए जो भी प्रशासन कदम उठाएगी. उनकी पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ रहेगी.  प्रधानमंत्री का बयान “राष्ट्रीय पुरुषार्थ” को दर्शाता है: JDU  वहीं, इस पूरे मुद्दे पर जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जिस तरह आतंकवादियों ने बेकसूर लोगों पर हमला किया है, पीएम मोदी ने बिहार की धरती से साफ संदेश दिया कि इस घटना में शामिल आतंकवादियों और साजिशकर्ताओं को ऐसी सजा मिलेगी, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी. दूसरी ओर राजद ऐसी बयानबाजी कर रहा है और भावना व्यक्त कर रहा है, जिससे लग रहा है कि उसे देश के स्वाभिमान से कोई लेना-देना नहीं है सदाकत आश्रम में गरुड़ पुराण पढ़ रहे हैं तेजस्वी यादव? नीरज कुमार  जदयू नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दुनिया को दिया. इसके बाद प्रशासन सर्वदलीय बैठक भी कर रही है. उन्होंने राजद को नसीहत देते हुए कहा कि पहलगाम की घटना पर ऐसी प्रतिक्रिया देना राष्ट्रीय स्वाभिमान के खिलाफ है. उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में महागठबंधन की बैठक पर तंज कसते हुए कहा, “हम लोगों पर तो राजद नेता तेजस्वी यादव नेतृत्व करने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन क्या तेजस्वी यादव सदाकत आश्रम में गरुड़ पुराण पढ़ रहे हैं?” बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें पीएम मोदी ने किया है बड़ा ऐलान  इससे पहले पीएम मोदी ने बिहार के मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम पर एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश के दुश्मनों ने हिंदुस्तान की आस्था पर हमला करने का दुस्साहस किया है. जिन्होंने यह हमला किया है, उन आतंकियों को और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी. उन्होंने मंच से ऐलान किया, ”आज बिहार की धरती से मैं पूरी दुनिया से कहता हूं, हिंदुस्तान हर आतंकवादी और उसके सरगना की पहचान करेगा, उसे खोजेगा और उसे सजा देगा.  हम उन्हें धरती के कोने-कोने तक खदेड़ेंगे. आतंकवाद से हिंदुस्तान की आत्मा कभी नहीं टूटेगी. आतंकवाद को सजा मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा. पूरा देश इस संकल्प पर अडिग है.  इसे भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर तेजस्वी ने उठाए सवाल, प्रशासन से पूछा अब तक क्या किया? The post Pahalgam Terror Attack: आतंकवाद के मुद्दे पर एक साथ दिखे सीएम नीतीश और पीएम मोदी, किया हर हाल में साथ देने का ऐलान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aloo ki Katli Recipe: चटपटी आलू की कतली बनाएं सिर्फ 10 मिनट में,स्वाद ऐसा कि भूल न पाएं

Aloo ki Katli Recipe: जब कुछ चटपटा और मसालेदार खाने का मन हो तो आलू की कतली एक बेहतरीन डिश बन सकती है. सिर्फ 10 मिनट में तैयार होने वाली यह रेसिपी न केवल स्वाद से भरपूर है बल्कि पराठे, पूरी या नान के साथ परोसने के लिए एकदम परफेक्ट है. आलू के नर्म टुकड़े, मसालों का सही मिश्रण और एक चटपटा तड़का इसे ऐसा स्वाद देता है जिसे हर कोई पसंद करेगा. सामग्री उबले आलू – 4 मध्यम (छीलकर स्लाइस में काट लें) सरसों का तेल – 2 टेबल स्पून हींग – एक चुटकी जीरा – 1/2 टीस्पून कटी हुई हरी मिर्च – 2 अदरक का पेस्ट – 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून हल्दी पाउडर – 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर – 1 टीस्पून अमचूर पाउडर – 1 टीस्पून गरम मसाला – 1/2 टीस्पून नमक – स्वाद अनुसार हरा धनिया – सजावट के लिए बनाने की विधि तड़का तैयार करें: कढ़ाही में सरसों का तेल गरम करें. उसमें हींग और जीरा डालें. फिर हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड भूनें. मसाले भूनें: अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें. थोड़ी सी पानी छिड़ककर मसालों को जलने से बचाएं. आलू डालें: अब कटे हुए उबले आलू डालकर मसाले में अच्छे से मिला लें. धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट पकाएं ताकि मसाले आलुओं में अच्छी तरह से घुस जाएं. खटास और खुशबू: अब अमचूर और गरम मसाला डालें और हल्के हाथ से मिक्स करें. गार्निशिंग और सर्विंग: ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें और गर्मागरम पराठों या पूरी के साथ परोसें. Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी The post Aloo ki Katli Recipe: चटपटी आलू की कतली बनाएं सिर्फ 10 मिनट में,स्वाद ऐसा कि भूल न पाएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur news. 1.26 लाख को मिला प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ, डाटा नहीं मिलने के कारण फंसा 21,505 छात्रों का मामला

Jamshedpur news. उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में कल्याण विभाग एवं आइटीडीए से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. परियोजना निदेशक आइटीडीए दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में आहूत बैठक में प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, बिरसा आवास योजना, धरती आबा योजना, छात्रावास निर्माण, कब्रिस्तान एवं जाहेर स्थान घेराबंदी सहित अन्य योजनाओं की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गयी. परियोजना निदेशक आइटीडीए दीपांकर चौधरी ने बताया कि प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में टारगेट 1,47,504 के विरुद्ध 1,25,999 बच्चों को भुगतान किया जा चुका है. शेष 21,505 बच्चों का डाटा मिलान के उपरांत आवंटन प्राप्त होते ही भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में 23,063 छात्रों के डाटा वेरिफिकेशन के पश्चात 97.54 प्रतिशत यानी 22,495 छात्रों को छात्रवृत्ति राशि का भुगतान किया जा चुका है. ई-कल्याण पोर्टल में पंजीकृत पांच नये शिक्षण संस्थानों के भौतिक सत्यापन के लिए संबंधित प्रखंडों को निर्देशित किया गया है. साइकिल वितरण योजना में 75.07 प्रतिशत की उपलब्धि दर्ज की गयी है, जिसे शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिये गये हैं. मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत चिह्नित लाभुकों में से जो लाभ नहीं लेना चाहते हैं, उनसे लिखित आवेदन प्राप्त कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है. परियोजना निदेशक ने कल्याण विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों एवं आवासीय छात्रावासों की जर्जर संरचनाओं के जीर्णोद्धार पर बल देते हुए अभियंताओं एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर स्थल निरीक्षण कर विस्तृत प्राक्कलन तैयार कर समर्पित करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद, सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, अभियंता एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur news. 1.26 लाख को मिला प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ, डाटा नहीं मिलने के कारण फंसा 21,505 छात्रों का मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बदलते मौसम से सर्दी खांसी, वायरल फीवर व डायरिया का बढ़ा असर

हीटवेब को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पूर्णिया.अप्रैल माह की शुरुआत में गर्मी के बाद चक्रवात के असर से हुई बारिश और छायी बदली ने लोगों को कुछ दिनों तक ठंडक तो जरूर पहुंचाई, लेकिन एक बार फिर मौसम का मिजाज गर्म होने लगा है. दूसरी ओर न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान के बीच के बड़े अंतर ने लोगों के समक्ष कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ा दी हैं. इस वजह से राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गयी है. हर रोज बड़ी संख्या में मरीज अपना इलाज करवाने यहां पहुंच रहे हैं. इनमें खास तौर पर सर्दी, खांसी, वायरल फीवर के अलावा डायरिया के भी मरीज शामिल हैं. इनके अलावा गर्मी और तेज धूप की वजह से लोग लू व हीटवेव के शिकार भी हो रहे हैं. जीएमसीएच के अलावा लगभग सभी जिला अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में भी यही हाल है. राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल के आंकड़े बताते हैं कि इन दिनों लगातार सर्दी, खांसी, बुखार के साथ साथ उल्टी और दस्त के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. यहां इलाज के लिए आनेवाले कुल मरीजों के लगभग 60 प्रतिशत में यही सारी परेशानियां हैं. वहीं बदले मौसम के दायरे में छोटे शिशु, बुजुर्ग और कमजोर स्वास्थ्य वाले लोग ज्यादा शामिल हैं. पीडिया विभाग के एचओडी डॉ प्रेम प्रकाश ने बताया कि छोटे बच्चों में सर्दी-खांसी, बुखार के अलावा डायरिया के भी मामले आ रहे हैं, जिनका सही उपचार किया जा रहा है. वहीं हर दिन लगभग 20 से 30 की संख्या में इन समस्याओं को लेकर अभिभावक जीएमसीएच पहुंच रहे हैं. दूसरी ओर आनेवाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के मद्देनजर लू तथा हीटवेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अप्रैल माह के शुरू होते ही सभी अस्पतालों सहित मेडिकल कॉलेज व स्वास्थ्य केद्रों पर हीटवेव के शिकार मरीजों को शीघ्र राहत पहुंचाने और उनकी सुरक्षा के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं. इसमें सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा सभी अनुमंडलीय अस्पतालों में डेडिकेटेड कमरे हीटवेव यानि लू के शिकार मरीजों के लिए तमाम तैयारियों के साथ सुरक्षित रखने को कहा गया था, ताकि पीड़ित के लिए राहत के साथ साथ त्वरित गति से उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित हो और मरीज शीघ्र अपनी पूर्व जैसी सामान्य स्थिति में आ सके. ———- चिकित्सक की सलाह कोशिश करें कि तेज धूप में घर से बाहर न निकलें. जरूरी होने पर छाता रखने के साथ-साथ पूरे शरीर को ढक कर रखें.हलके और ढीले-ढाले सूती कपडे ही पहनें. ध्यान रहे पेट खाली न हो. समय-समय पर थोड़ा थोड़ा पानी पीते रहें. धूप से आकर तुरंत ठंडे पानी या अन्य पेय पदार्थ का सेवन न करें. हीटवेव के शिकार होने पर चिकित्सक की सलाह जरूर लें. बोले सिविल सर्जन तेज धूप, गर्म हवा, लू से पीड़ित लोगों के लिए विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पहले से ही सुनिश्चित कर ली गयी है. इसी के तहत सभी अस्पतालों में अलग से वार्ड तैयार करने को कहा गया है. सभी पीएचसी के लिए भी गाइडलाइन है कि एसी कमरे, कूलर सहित कम से कम दो बेड आवश्यक रूप से तैयार रखे जायें. इसके लिए सभी प्रभारी को दिशा निर्देश दे दिया गया है और आवश्यक दवा, ओआरएस आदि उपलब्ध करा दी गयी है. डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया, सिविल सर्जनफोटो -24 पूर्णिया 4-जीएमसीएच ओपीडी में उपचार के लिए मौजूद मरीज. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बदलते मौसम से सर्दी खांसी, वायरल फीवर व डायरिया का बढ़ा असर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

862 स्कूलों में होगा मशाल कार्यक्रम का आयोजन

-5-प्रतिनिधि, अररिया 25, 26 व 27 अप्रैल को तीन दिवसीय मशाल 2024 कार्यक्रम जिले के 862 मध्य व उच्च विद्यालयों में आयोजित किया जायेगा. ये जानकारी डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान के राशिद नवाज ने दी. उन्होंने बताया कि जिला के कुल 862 मध्य व उच्च विद्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इस प्रतियोगिता में कुल 30632 शिशु भाग लेंगे. इस प्रतियोगिता में एथलीट्स, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, विधा में प्रतियोगिता आयोजित किये जायेंगे. डीपीओ ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रतियोगिता सुबह बजे दस बजे पूर्वाह्न तक आयोजित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि उक्त प्रतियोगिता विद्यालय के हेड मास्टर व सभी शिक्षक सुचारू रूप से संचालित कराएंगे. साथ ही इस प्रतियोगिता का अपने स्तर से अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराना सुनिश्चित करेंगे. इस कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिनिधि और बच्चों के अभिभावक के बीच व्यापक प्रचार प्रसार करेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 862 स्कूलों में होगा मशाल कार्यक्रम का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रज कलश यात्रा का हुआ स्वागत

रामगढ़ चौक. प्रखंड के बाजार में अहीर रेजिमेंट की मांगों को लेकर बिहार प्रदेश यादव महासभा के अध्यक्ष सह पूर्व डीएम गोरेलाल यादव के नेतृत्व में निकाली गयी पवित्र रज कलश यात्रा का जमुई जिला जाने के दौरान गुरुवार को स्वागत किया गया. रामगढ़ चौक में स्थानीय विजय कुमार यादव, रामोतार यादव, पूर्व सरपंच नंदन यादव, सनी कुमार, रंजन कुमार, गुहन यादव आदि दर्जनों लोगों ने पवित्र रज कलश यात्रा पर फूल माला चढ़ाकर माल्यार्पण किया. जहां उन वीर अहीर शहीदों को नमन किया गया तथा हिंदुस्तान माता की जयकारा लगाते हुए रज कलश यात्रा को विदा किया. बताया जा रहा है कि रज कलश यात्रा की शुरुआत 13 अप्रैल को बिहार की धरती सारण छपरा से की गयी, जिसका समापन 18 नवंबर को जंतर मंतर पर जाकर किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रज कलश यात्रा का हुआ स्वागत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संवाद में बिहार में चल रही योजनाओं की दी जानकारी

बिहारीगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हथियोन्धा पंचायत में गुरुवार को स्त्री संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्त्रीओं को बिहार प्रशासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी. परियोजना प्रबंधक नीलकमल चौधरी के निदेशानुसार शक्ति जीविका स्त्री ग्राम संगठन में स्त्री संवाद का आयोजन बीडीओ भरत कुमार सिंह एवं जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक रंजन कुमार की उपस्थिति में हुई. बीडीओ ने बिहार प्रशासन द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं जैसे सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, अक्षर आंचल योजना, तलाकशुदा सहायता योजना, कन्या विवाह योजना के बारे में जानकारी दी. प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने पंचायत स्तर पर चल रही योजनाओं की जानकारी दी. स्त्रीओं ने कहा कि यह स्त्री संवाद नारी सशक्तिकरण के लिए बिहार प्रशासन की एक पहल है, जिसमें स्त्रीओं को बिहार प्रशासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को बताया जा रहा है. प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने बताया कि बिहारीगंज में 12 पंचायत हैं, जिसमें 135 ग्राम संगठन हैं. आज तक 13 ग्राम संगठन में स्त्री संवाद का आयोजन किया जा चुका है. प्रतिदिन दो स्त्री संवाद का आयोजन किया जा रहा है. यह संवाद 15 जून तक जारी रहेगा. मौके पर सभी जीविकाकर्मी, क्षेत्रीय समन्वयक विनीत भूषण सामुदायिक समन्वयक विनेश कुमार विमल, रंजीता कुमारी, तुलसी कुमारी, बबलू कुमार, पंचायत स्तर के सभी कार्यकर्ता, सुमन कुमार, प्रभाष कुमार, नेहा कुमारी, कल्याणी, सोनी, रीना, आशा, दिलीप आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post संवाद में बिहार में चल रही योजनाओं की दी जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पंचायती राज दिवस पर कार्यशाला आयोजित

सूर्यगढ़ा. प्रखंड कार्यालय परिषद के आंबेडकर सभा भवन में गुरुवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यालय में मुख्य रूप से पंचायत प्रतिनिधि बिहार के मधुबनी जिला के झंझारपुर के लोहना पंचायत में राष्ट्रीय पंचायती दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के लाइव प्रसारण से जुड़े. जहां आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे. लाइव प्रसारण में प्रधानमंत्री के अलावा मुख्यमंत्री सहित अन्य द्वारा सूबे एवं देश में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप मुख्य रूप से शामिल हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पंचायती राज दिवस पर कार्यशाला आयोजित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फुलवरिया में पॉक्सो एक्ट में फरार आरोपित के घर पुलिस ने की कुर्की

फुलवरिया. फुलवरिया थाने की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए एक फरार आरोपित के घर की कुर्की-जब्ती की है. थानाध्यक्ष जयहिन्द यादव नेबताया कि वर्ष 2019 में दर्ज एक मामले में वीर बहादुर सिंह उर्फ विजय सिंह नामक व्यक्ति पर पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर आरोप लगाये गये थे. आरोपित फरार चल रहा था और उसकी तलाश में पुलिस लगातार प्रयासरत थी. आरोपित फुलवरिया थाना क्षेत्र के शुक्रवलिया गांव निवासी स्व. शिवबचन सिंह का पुत्र है. आरोपित की गिरफ्तारी में बार-बार विफलता के चलते कोर्ट ने उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया था. आदेश मिलते ही फुलवरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आरोपित के पैतृक आवास पर कुर्की की कार्रवाई की. थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपित की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास भी तेज कर दिये गये हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post फुलवरिया में पॉक्सो एक्ट में फरार आरोपित के घर पुलिस ने की कुर्की appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top