Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अग्निवीर में चयनित युवाओं को किया गया सम्मानित

मनिहारी मनिहारी रेलवे काॅलोनी मैदान में अग्निवीर में चयनित युवाओं को सम्मानित किया गया. अनुमंडल क्षेत्र से भी देश सेवा के लिए काफी संख्या में अग्निवीर चयनित हुए है. रेलवे ग्राउंड में भूतपूर्व सैनिक सह प्रशिक्षक संतोष कुमार चौधरी ने अग्निवीर में चयन हुए युवकों का फूल- माला पहनाकर सम्मानित किया. उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. मनिहारी के अमीरलाल, धीरज, शुभम कुमार, मुजाहिद सहित एक दर्जन युवाओं का चयन बीते दिनों अग्निवीर में हुआ है. भूतपूर्व सैनिक संतोष कुमार चौधरी रेलवे स्पोर्ट्स मैदान में युवाओं को देश सेवा, बिहार पुलिस, होमगार्ड के लिए प्रेरित करते हुए फिजीकल तैयारी के लिए प्रशिक्षण देते है. यह प्रशिक्षण निशुल्क है. स्पोर्ट्स मैदान की कमी के कारण रेलवे स्पोर्ट्स मैदान मनिहारी में फिजीकल तैयारी को लेकर काफी संख्या में लड़के व लड़किया सुबह व शाम आते है. देश सेवा में जाने को लेकर लड़कियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. सुबह व शाम जम कर पसीना बहा रही है. मौके पर ई राजशेखर सिंह, रविंद्र कुमार, मासूम, गणपत सिंह, नीरज कुमार, करण मानश सहित कई लोगों ने बुके देकर हौसला अफजाई की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अग्निवीर में चयनित युवाओं को किया गया सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीर मजार पर हजारों लोग चादरपोशी व मन्नत मांगने पहुंचे

मनिहारी हजरत जीतन साह के पीर मजार पर सलाना उर्स का आयोज गुरूवार को हुआ. उर्स के दिन सभी धर्म के हजारों लोग मजार पर चादरपोशी के लिए पहुंचे. मन्नतें मांगी. मजार पर अवस्थित पेड की टहनी पर पत्थर बांधा. जिनका मन्नत पुरा हुआ. वह पत्थर खोलते है. मनिहारी नगर मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव पीर मजार पहुंचे. वहां नगर पंचायत की ओर से काफी सुविधा दी जा रही है. मौके पर मजार खादिम मंजर शफी, कमेटी अध्यक्ष मुस्ताक हुसैन, मेला प्रभारी आलमगीर, शोहराब उर्फ शेरू, रजी इमाम, करीम, आजाद, आरजू आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीर मजार पर हजारों लोग चादरपोशी व मन्नत मांगने पहुंचे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शिवजी को पाने के लिए किसी तंत्र-मंत्र की नहीं होती है जरूरत: पं प्रदीप मिश्रा

कहा, शिवजी को जल चढ़ाकर यह मत सोचो कि क्या और कितना मिलेगा, बस भाव रखो हर किसी को रास्ता दिखाते हैं महादेव, भटके लोगों को भी देते हैं एक मौका सिंहेश्वर. देवाधिदेव महादेव की नगरी में चल रहे सात दिवसीय श्री सिंहेश्वरनाथ शिवमहापुराण के चौथे दिन श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा. कथावाचक पं प्रदीप मिश्रा ने कहा कि शिवजी को जल चढ़ाकर यह मत सोचो कि क्या मिलेगा और कितना मिलेगा. आपका कर्तव्य है मंदिर पहुंचना. इसके बाद उसकी मर्जी. शिवजी को पाने के लिए कोई मंत्र, तंत्र और श्रोत की जरूरत नहीं है. उन्हें पाने के लिए बस भाव ही काफी है. शबरी ने भले ही कुछ नहीं पढ़ा, लेकिन रामजी को हृदय में बिठाया. माता शबरी कोई मंत्र-तंत्र जानती थी. बस मातंक बाबा ने कह दिया कि एक दिन राम उसके द्वार आयेंगे. बस दरवाजे पर झाड़ू लगाते रहना. तब लगातार शबरी ने यह जारी रखा. उन्होंने कहा कि भगवान शिव हर भक्त को एक मौका जरूर देते हैं. शिवपुराण का ज्ञान बदल देता है जीवन मेहनत करने वाले को वह कभी खाली हाथ नहीं लौटाते हैं. आज के समय में जिसके पास विश्वास है, उसके पास सबकुछ है. भगवान शिव भाग्य बदलने की ताकत रखते हैं. जो मेहनत करता है, उसे शिवजी दर्शन जरूर देते हैं. उन्होंने बताया कि भगवान शंकर ने माता पार्वती से कहा था कि मेहनत करोगी तो मंजिल जरूर मिलेगी. यही बात आज के युवाओं को समझनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जीवन में चाहे संसद की सत्ता हो या घर की मुसीबतें, भगवान शिव हर किसी को रास्ता दिखाते हैं, जो पानी में डूब रहा होता है, उसे भी बाहर निकलने का एक मौका मिलता है. पं मिश्रा ने कहा कि आज के समय में धन है, बल है, भंडार है, लेकिन संयम नहीं है. मनुष्य के पास सबकुछ है, पर संतोष नहीं है. उन्होंने कहा कि शिवपुराण में जो ज्ञान है, वह जीवन को दिशा देता है. शिवभक्ति से ही जीवन सफल होता है. महिषासुर वध के लिए देवी बनीं जगदम्बा महिषासुर के आतंक से देवता परेशान थे. भगवान ब्रह्मा और विष्णु ने भगवान शंकर से कहा कि इस राक्षस का अंत पार्वती के हाथों होना चाहिए. शंकर ने कहा पार्वती को क्रोध नहीं आता. तब देवताओं ने मिलकर शक्ति की रचना की. अंत में देवी पार्वती ने जगदम्बा रूप धारण किया. उन्होंने महिषासुर का वध किया. अभाव में भी धर्म नहीं छोड़ें पं मिश्रा ने अभाव में भी धर्म से पीछे न हटने की सीख देने वाली कथा सुनाई. गांव के रामनाथ और उनकी पत्नी भानुमति की कहानी ने लोगों को भावुक कर दिया. शिवरात्रि के दिन गांव वालों ने रामनाथ से शिवलिंग पर एक लोटा दूध चढ़ाने को कहा. रामनाथ परेशान हो गया. घर में दूध नहीं था. भानुमति ने उसे धीरज रखने को कहा. बोली, जब कोई धर्म के लिए दरवाजे पर आए, तो मना मत करना. अपनी कमी का रोना मत रोना. भानुमति ने रामनाथ को समझाया कि श्रद्धा से बड़ा कुछ नहीं होता. धर्म के काम में मन से सहयोग देना चाहिए. भगवान को भाव चाहिए, मंत्र-तंत्र नहीं भगवान को न मंत्र चाहिए, न तंत्र, न श्लोक, न स्रोत, न ही यह जरूरी है कि माथे पर त्रिपुंड लगाओ तो ही शिव के भक्त कहलाओगे. मन को शिवालय बनाओ. मन को मंदिर बनाओ. भगवान शंकर को कोई पदार्थ नहीं चाहिए. व्यवहार और ज्ञान में से कई बार व्यवहार ही प्रमुख होता है. बाहर रहने वाले साल में दो बार घर जरूर आएं घर से बाहर रहने वाले युवाओं से अपील की कि वे चाहे मुंबई, दिल्ली या लंदन जैसे किसी भी शहर में रहते हों, साल में कम से कम दो बार अपने गांव या शहर जरूर आएं. अपने मां-बाप से मिलें. देखें कि वे किस हाल में हैं. कहा गया कि माताओं को अपने बच्चों से कुछ नहीं चाहिए. उन्हें सिर्फ बच्चों का प्यार चाहिए. उनका हालचाल जानना ही उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है. बेटी का कन्यादान, माता-पिता को नर्क से मुक्ति परिवार में रिश्तों का महत्व बड़ा होता है. बेटी का कन्यादान करने से माता-पिता को उसी समय नर्क से मुक्ति मिल जाती है. प्रवचन में कहा कि माता-पिता अनपढ़ होते हुए भी अपने बच्चों को डॉक्टर और इंजीनियर, एसपी, डीएम बना देते हैं. यह उनके त्याग और मेहनत का परिणाम होता है. सोचने वाली बात यह है कि पढ़े लिखे शिशु अपने माता-पिता के साथ कैसा व्यवहार करते हैं. क्या वे उनके त्याग को समझते हैं. क्या वे उन्हें वह सम्मान देते हैं, जिसके वे हकदार हैं. समाज में यह सोच बदलने की जरूरत है. पढ़ी-लिखी बहू बच्चों को मोबाइल दिखा खिला रहीं खाना व्यवहार और ज्ञान में से कई बार व्यवहार ही ज्यादा जरूरी होता है. आज की पढ़ी लिखी बहू बच्चों को खाना खिलाने के लिए मोबाइल का सहारा ले रही हैं. शिशु खाना तभी खाते हैं, जब उन्हें मोबाइल पर वीडियो दिखाया जाता है. पहले घरों में दादी-नानी कहानियां सुनाकर बच्चों को खाना खिलाती थीं. अब यह तरीका बदल गया है. आज का समय प्रोफेशनल हो गया है. रिश्ते भी जरूरत पर आधारित हो गए हैं. पहले परिवारों में भावनात्मक जुड़ाव ज्यादा होता था. अब लोग समय की कमी का हवाला देकर तकनीक का सहारा ले रहे हैं. बच्चों की परवरिश में भी इसका असर दिख रहा है. शिवरात्रि पर व्रत रखा, मिट्टी के शिवलिंग से बदली किस्मत शिवपुराण के अनुसार पत्नी का धर्म है अपने पति को विपरीत परिस्थिति में बल दे. जगत जननी भी अपने पति भगवान शिव को बल देती हैं. रामनाथ और भानुमति के घर में दो दिन से अन्न नहीं था. शिवरात्रि आने वाली थी. भानुमति ने पति से कहा कि खाना न खाएं, दूध खरीद लें. व्रत भी हो जाएगा. चारों बच्चों ने भी भूख लगने पर खाना मांगा. भानुमति ने उन्हें भी व्रत रखने को कहा. शिशु मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग बनाने लगे. शिवलिंग बनाकर घर लौटे. चंचुला देवी ने बताया कि जिस घर में पार्थिव शिवलिंग होता है, वहां लक्ष्मी का वास होता है. रामनाथ और भानुमति ने शिवलिंग को प्रणाम किया. अपनी परेशानी भगवान को बतायी. उसी समय शिशु अंदर गए. डिब्बे में बचा थोड़ा आटा पानी में घोलकर लाए.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पूर्णिया विवि : डिग्री घोटाला में जांच कमेटी ने की वित्तीय अंकेक्षण की अनुशंसा

पूर्णिया. पूर्णिया विवि में बड़े पैमाने पर हुए डिग्री घोटाला में जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट देते हुए वित्तीय अंकेक्षण की अनुशंसा विवि प्रशासन से की है. जांच कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार, विवि परीक्षा विभाग ने प्रोविजनल और अंकपत्र की छपाई मनमाने तरीके से करायी है. एक ही छात्रा को बार-बार अंकपत्र दिया जाना, पुन:गणना के बाद अंकपत्र तैयार करना जैसे कई बिंदुओं को जांच कमेटी ने चिह्नित किया है. जांच कमेटी का मानना है कि जिस प्रकार से विवि परीक्षा विभाग में वित्तीय कार्य हुए हैं, उसकी पारदर्शिता की जांच होनी बेहद जरूरी है. जांच के दौरान पाये गये साक्ष्यों से पूर्णिया विवि का एक्सचेकर प्रभावित हुआ है. इसे देखते हुए जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में वित्तीय अंकेक्षण की आवश्यकता जतायी है. गौरतलब है कि जांच कमेटी की रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक को निलंबित कर दिया है. राजभवन में बैठकों एवं अन्य प्रशासनी कार्यों को पूर्ण करने के अब कुलपति मुख्यालय में बने रहेंगे और इस दौरान अग्रेतर कार्यवाही में तेजी आने की संभावना है. सवालों के दायरे में विवि परीक्षा बोर्ड पूर्णिया. पूर्णिया विवि में बड़े पैमाने पर हुए डिग्री घोटाला में विवि परीक्षा बोर्ड भी सवालों के दायरे में है. कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने अपनी जांच में हरेक बिंदु पर परीक्षा बोर्ड की भूमिका को चिह्नित किया है. जांच कमेटी की रिपोर्ट में विवि परीक्षा बोर्ड की चर्चा कई बार की गयी है. इससे साफ जाहिर होता है कि अगर विवि परीक्षा बोर्ड ने सजगता दिखायी होती तो परीक्षा विभाग में व्याप्त गड़बड़ी पर अंकुश लगाया जा सकता था. जांच कमेटी ने बिंदुवार जांच करते हुए यह जानने की कोशिश की कि इन मामलों में विवि परीक्षा बोर्ड की तो कहीं भूमिका नहीं है. अधिकांश मामलों में जांच कमेटी ने मंतव्य दिया कि परीक्षा बोर्ड मामले में अनजान था. चूंकि पूर्णिया विवि में परीक्षा बोर्ड की बैठकें नियमित रूप से होती हैं और परीक्षा मामलों में यह सर्वोच्च समिति है. इसलिए डिग्री घोटाला से अनजान रहना भी विवि परीक्षा बोर्ड की क्रियाशीलता को प्रभावित करता है. फिलहाल, सबकी निगाहें विवि प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं. —————–पैट 2023 व पैट 2024 को लेकर अभ्यर्थियों का धरना व भूख हड़ताल पूर्णिया. डिग्री घोटाला की जद में आये पैट 2023 में नामांकन कार्य प्रभावित होने और पैट 2024 में अप्लाइ रोकने के सवाल पर गुरुवार से पैट अभ्यर्थी आंदोलन पर उतारू हो गये. बड़ी संख्या में पैट अभ्यर्थी पूर्णिया विवि के समक्ष धरना व भूख हड़ताल कर रहे हैं. भूख हड़ताल में शामिल छात्र नेता राजा कुमार ने बताया कि पैट 2023 का रिजल्ट घोषित हुए 50 दिन हो गये. पर अबतक नामांकन नहीं लिया गया है. पैट 2024 में भी अप्लाई प्रक्रिया की गयी है और उसे अपरिहार्य कारणवश बताकर बंद कर दिया गया है. यूजीसी की गाइडलाइंस के अनुसार पैट 2025 में 50 प्रतिशत सीट यूजीसी नेट क्वालिफाइड विद्यार्थियों के लिए आरक्षित हो जायेगी. पूर्व में पूर्णिया विवि ने पैट 2020 में आवेदन शुल्क लेकर पैट 2022 में एडजस्ट किया था. जबतक पैट 2023 में नामांकन और पैट 2024 में अप्लाई की तिथि घोषित नहीं होता है, तब तक हम लोग भूख हड़ताल पर रहेंगे. ——————-पैट अभ्यर्थी ने कमिश्नर से लगायी हस्तक्षेप की गुहारपैट 2023 के एक अभ्यर्थी ने गुरुवार को प्रमंडलीय आयुक्त को आवेदन देकर पूर्णिया विवि के मामले में हस्तक्षेप की गुहार लगायी है. पैट 2023 के गणित विषय के अभ्यर्थी शशिभूषण यादव ने आरोप लगाया कि लिखित और वाइवा होने के बाद विवि ने दिव्यांगता के आधार पर उनके दावे को निरस्त कर दिया है. इसलिए वे कमिश्नर से गुहार लगाने आये हैं. उन्होंने कुलाधिपति और मुख्य न्यायाधीश को भी इस आशय का आवेदन भेजा है. ——————फोटो 24 पूर्णिया परिचय-13- 24 अप्रैल 2025 को नया विचार में प्रकाशित समाचार.परिचय- 14- पूर्णिया विवि के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठे पैट अभ्यर्थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पूर्णिया विवि : डिग्री घोटाला में जांच कमेटी ने की वित्तीय अंकेक्षण की अनुशंसा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Education News : सीयूजे व बीएयू में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का गठन

रांची. अखिल हिंदुस्तानीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा संवर्ग) की दो बैठक केंद्रीय विवि झारखंड (सीयूजे) अौर बिरसा कृषि विवि (बीएयू) में हुई. बैठक में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने शिक्षकों को हिंदुस्तानीय ज्ञान परंपरा, विरासत और हिंदुस्तानीय मूल्यों के संरक्षण-संवर्धन के लिए काम करने तथा गुरु-शिष्य परंपरा को सुदृढ़ करने पर बल दिया. झारखंड के प्रांतीय महासचिव डॉ अभय कृष्ण सिंह भी बैठक में उपस्थित थे. जिसमें दोनों विवि के लिए महासंघ की इकाई का गठन किया गया. इसके तहत सीयूजे में डॉ राजेश कुमार अध्यक्ष, डॉ प्रज्ञान पुष्पांजलि अौर रश्मि वर्मा उपाध्यक्ष, डॉ प्रणय पाराशर महामंत्री तथा डॉ नरेश बुरला कोषाध्यक्ष बनाये गये हैं. कार्यकारिणी सदस्य में डॉ किरण जलेय, डॉ डाली राम बुरादा एवं डॉ शांति स्वरूप महतो शामिल हैं. वहीं बीएयू में डॉ नंदिनी कुमारी अध्यक्ष, डॉ प्रज्ञा कुमारी एवं डॉ अरविंद कुमार सिंह उपाध्यक्ष, डॉ अनिल कुमार महामंत्री तथा डॉ शिवम मिश्र कोषाध्यक्ष बनाये गये हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Education News : सीयूजे व बीएयू में अखिल हिंदुस्तानीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का गठन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अगलगी में हजारों रुपये की संपत्ति जली

नवादा न्यूज : लालपुर पंचायत के मड़पो गांव की घटना प्रतिनिधि, कौआकोल. स्थानीय थाना क्षेत्र की लालपुर पंचायत के मड़पो गांव में गुरुवार की दोपहर उमेश साव, पिता-प्रभु साव के मकान में अचानक आग लग जाने से हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गयी है. गृहस्वामी ने बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण घर में अचानक आग लग गयी है. इससे घर में रखा सभी सामान जलकर खाक हो गया है. ग्रामीणों एवं अग्निशमन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया. इससे अधिक नुकसान होने से बचा. गृहस्वामी ने कौआकोल सीओ को आवेदन देकर मुआवजे के लिए गुहार लगायी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अगलगी में हजारों रुपये की संपत्ति जली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अभाविप ने आक्रोश मार्च निकाल कर की आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

गोपालगंज. पहलगाम अटैक के विरोध में अखिल हिंदुस्तानीय विद्यार्थी परिषद ने नगर मंत्री सूरज कुमार चंदन के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला. मिंज स्टेडियम से राजेंद्र चौक, आंबेडकर चौक, पुरानी चौक, मोनिया चौक होते हुए भगत सिंह चौक पर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. प्रशासन से आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. विभाग संयोजक अनीश कुमार ने कहा कि धर्म के आधार पर हमला किया गया है. यह केवल नागरिकों की हत्या मात्र नहीं है. यह हिंदू समुदाय को डराने की कोशिश है. जघन्य नरसंहार में शामिल आतंकियों का नाश होना चाहिए. नगर मंत्री सूरज कुमार चंदन ने कहा कि अखिल हिंदुस्तानीय विद्यार्थी परिषद देश के एकता अखंडता को खंडित करने वाले तत्वों के खिलाफ हमेशा लड़ती रही है. लेकिन हमारे ही समाज में कुछ ऐसे तत्व हैं, जो हिंदुओं की हत्या पर मौन व्रत धारण कर लेते हैं. स्पोर्ट्सो हिंदुस्तान के प्रांत संयोजक प्रिंस सिंह ने कहा कि इस प्रकार का हमला बर्दाश्त योग्य नहीं है. आक्रोश मार्च में डॉ विशाल गुप्ता, नीलमणि शाही, जयहिंद प्रसाद, चंचल बरनवाल, डिफेंस ट्रेनर मुकुल सर, बिट्टू सर, अर्जुन सर, अरविंद सर, अमित सर, वरिष्ठ कार्यकर्ता में सन्नी सिंह विकास, राजन तिवारी,पीयूष कुमार, राजीव कुमार पलटू, अभिषेक पाण्डेय, हरिओम राय, रोहित जायसवाल, मोहित पटेल, रवि चौहान, आदित्य, कमला राय कॉलेज इकाई उपाध्यक्ष तेजस्वी कुशवाहा , आर्यन पाण्डेय, रितिक पड़ित सहित हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अभाविप ने आक्रोश मार्च निकाल कर की आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शिविर में हज यात्रियों का किया गया टीकाकरण नहीं पहुंचे प्रशिक्षक, हज यात्रियों में रोष

संवाददाता, पाकुड़. झारखंड हज कमेटी के निर्देश पर जिला हज व्यवस्थापक की ओर से गुरुवार को हरिन डांगा मंसूरी टोला स्थित मदरसा गौशियाँ आश्रफिया दारुल उलूम में जिला से जाने वाले हज यात्रियों के लिए टीकाकरण सह प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था, लेकिन रांची हज कमेटी की ओर से कोई प्रशिक्षक के शिविर में नहीं पहुंचने से हज यात्रियों में काफी मायूसी देखी गई. हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया. डॉ शब्बीर अहमद और डॉ गुफरान अली की निगरानी में एएनएम रोशा अरीश तिग्गा और मुमताज खातून ने हज यात्रियों का टीकाकरण किया. मालूम हो कि इस साल पाकुड़ जिला से 10 हज यात्री रवाना होंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शिविर में हज यात्रियों का किया गया टीकाकरण नहीं पहुंचे प्रशिक्षक, हज यात्रियों में रोष appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pahalgam Terror Attack: आतंकी हमले के बाद संभावित कार्रवाई को लेकर जारी है बैठकों का दौर

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जवाबी कार्रवाई के लिए केंद्र प्रशासन रणनीति बनाने में जुटी हुई है. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाने का फैसला लिया गया. इस फैसले के बाद गुरुवार को भी उच्च-स्तरीय बैठकों का दौर जारी रहा. गृह मंत्रालय में रॉ, आईबी और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्च-स्तरीय बैठक में भावी रणनीति पर मंथन किया गया. इस बैठक में गृह सचिव गोविंद मोहन, आईबी निदेशक तपन डेका, रॉ प्रमुख रवि सिन्हा के अलावा वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. जानकारों का कहना है कि इस बैठक में हमले के पीछे साजिश में शामिल लोगों की पहचान को सामने लाने और भावी रणनीति पर मंथन किया गया.  विदेशी राजनयिकों को दी जानकारी वहीं दूसरी ओर विदेश मंत्रालय में भी एक अहम बैठक हुई. इस बैठक में जर्मनी, जापान, पोलैंड, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, चीन सहित 20 देशों के राजनयिकों को पहलगाम हमले की विस्तृत जानकारी दी गयी. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने विदेशी राजनयिकों को पहलगाम हमले और इसमें पाकिस्तान की भूमिका का ब्यौरा दिया. देर शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मुलाकात कर पहलगाम हमले के बाद संभावित सुरक्षा चुनौतियों की जानकारी दी. जानकारों का कहना है कि प्रशासन इस हमले के बाद कोई बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है और इसलिए प्रशासन राष्ट्रपति से लेकर विदेशी राजनयिकों को देश की सुरक्षा चिंता से अवगत कराने का काम कर रही है. वहीं शुक्रवार को सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी पहलगाम में घटनास्थल का दौरा कर सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे.  सिंधु जल संधि रोकने के क्रियान्वयन पर बनेगी रणनीति पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र प्रशासन ने वर्ष 1960 में पाकिस्तान के साथ हुए सिंधु जल समझौते को रोकने का फैसला लिया है. इस फैसले के लिए क्रियान्वयन के लिए गुरुवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में एक अहम बैठक का आयोजन किए जाने की उम्मीद है. इस बैठक में पाकिस्तान को मिलने वाले पानी को कम करने के उपायों पर चर्चा होगी. पाकिस्तान में इन नदियों के कारण 80 फीसदी कृषि का काम होता है. आर्थिक लिहाज से देखें, तो सिंधु संधि का पाकिस्तान की जीडीपी में 20 फीसदी से अधिक योगदान है और साथ ही शहरों में जलापूर्ति में भी इसका अहम योगदान है.  अगर पाकिस्तान को सिंधु समझौते के तहत पानी नहीं मिलेगा तो उसकी कृषि और वित्तीय स्थिति पर प्रतिकूल असर पड़ेगा. इसके कारण पाकिस्तान के दो बिजली संयंत्र के बंद होने का भी खतरा पैदा हो जायेगा. वैसे नदियों के प्रवाह को रोकना आसान नहीं है. जानकारों का कहना है कि पानी का प्रवाह रोकने के लिए या तो पानी के स्टोरेज की सुविधा बनानी होगी या फिर नदियों के प्रवाह को मोड़ना होगा. दोनों काम आसान नहीं है और इसे तत्काल पूरा करना संभव नहीं है. क्योंकि इन प्रस्तावों को लागू करने के लिए लाखों करोड़ रुपये का निवेश करना होगा, हजारों एकड़ भूमि का अधिग्रहण सहित कई तरह की चुनौतियों का सामना करना होगा. देखने वाली बात होगी कि हिंदुस्तान इस मामले में क्या कदम उठाता है. गुरुवार को होने वाली बैठक में इन सभी मुद्दों पर विचार किए जाने की संभावना है The post Pahalgam Terror Attack: आतंकी हमले के बाद संभावित कार्रवाई को लेकर जारी है बैठकों का दौर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो रॉयल्स की भिड़ंत, विराट कोहली की RCB घर में जीत के लिए बेताब, कैसे रोकेगा RR; प्लेइंग XI

RCB vs RR IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के मैच नंबर 42 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम में आमने-सामने हैं. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जा रहा है. इस सीजन में अब तक आरसीबी की टीम को अपने होम ग्राउंड में जीत नसीब नहीं हुई है. आरसीबी ने अपने 8 में से सभी 3 मुकाबले अपने घर पर ही गंवाए हैं. गुरुवार को आरआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. घरेलू दर्शकों के सामने आरसीबी पहले बल्लेबाजी करेगी तो उसके अपने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) से काफी उम्मीदें होंगी. टीम के बाकी बल्लेबाजों को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा अपने गेंदबाजों को बचाव के लिए एक बड़ा स्कोर देना होगा. Clash between two royals Virat Kohli RCB desperate for victory at home against RR Playing XI संजू सैमसन आरसीबी के खिलाफ मैच में बाहर टॉस जीतने के बाद आरआर के स्टैंड-इन कप्तान रियान पराग ने कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे. विकेट थोड़ा चिपचिपा लग रहा है और बाद में बेहतर होना चाहिए. अब यह हमारी नैतिकता पर वापस आ गया है, अगर हम अपना 100 प्रतिशत दे सकते हैं, तो परिणाम खुद ही ठीक हो जाएंगे. संजू (सैमसन) भाई ठीक हो रहे हैं और उम्मीद है कि वह जल्द ही वापस आ जाएंगे. हमारे लिए एक बदलाव है. महीश तीक्षाना बाहर हो गए हैं और उनकी जगह फजलहक फारूकी अंदर आए हैं. 🚨 Toss 🚨@rajasthanroyals elected to field against @RCBTweets Updates ▶️ https://t.co/mtgySHh88K #TATAIPL | #RCBvRR pic.twitter.com/8JwwIHyOmh — IndianPremierLeague (@IPL) April 24, 2025 आरसीबी के पास घर में पहली जीत दर्ज करने का मौका टॉस के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, ‘हम भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते, इस सीजन में सतह पेचीदा और अप्रत्याशित रही है और हम जितनी जल्दी हो सके खुद को ढालने की कोशिश करेंगे. हमें शॉट-चयन में अच्छा होना होगा. हम उसी टीम के साथ जा रहे हैं.’ आरसीबी ने अब तक 8 में से 5 मैच जीते हैं और 10 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है. उसे अपनी लय बरकरार रखनी होगी, क्योंकि प्लेऑफ के लिए कांटे की टक्कर है. दूसरी ओर, आरआर आठवें नंबर पर है और संघर्ष कर रहा है. उसके पास आरसीबी को घर में हराने का शानदार मौका है. दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन) : यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, फजलहक फारूकी, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा.इंपैक्ट सब : वैभव सूर्यवंशी, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, कुणाल सिंह राठौड़.रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन) : फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल.इंपैक्ट सब : सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह. ये भी पढ़ें… पहले कोयला बोला, अब अर्जुन तेंदुलकर को बता दिया भविष्य का क्रिस गेल, आखिर कहना क्या चाहते हैं योगराज सिंह देश करा रहा आतंकी हमले और इस पाकिस्तानी क्रिकेटर को स्पोर्ट्सना है आईपीएल, विश्वास के साथ कही यह बात The post दो रॉयल्स की भिड़ंत, विराट कोहली की RCB घर में जीत के लिए बेताब, कैसे रोकेगा RR; प्लेइंग XI appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top