Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हुंडई ने लॉन्च की Exter EX Hy-CNG Duo, 30.1km/kg माइलेज के साथ जबरदस्त बूट स्पेस और 6 एयरबैग्स

Hyundai EX Hy-CNG Duo Launch: हुंडई ने झारखंड के फेयरडील हुंडई डीलरशिप पर Exter EX Hy-CNG Duo को लॉन्च किया, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 7,50,700 रुपये है. लॉन्च इवेंट में हुंडई RM श्री अजय तिवारी, TSM श्री प्रसून कुमार, Corporate Manager Shri Pratyush Sharma, RMM Shri Arijeet Sengupta और फेयरडील हुंडई के जीएम सेल्स श्री संदीप मंडल उपस्थित थे. यह कार डुअल-सिलेंडर CNG तकनीक के साथ आती है, जो पर्याप्त बूट स्पेस और 30.1 किमी/किलोग्राम माइलेज प्रदान करती है. इसमें ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट, पैसेंजर सीट हेडरेस्ट एडजस्टमेंट, LED टेल लैंप्स, रिमोट-सक्षम सेंट्रल लॉकिंग और 1.2L बाई-फ्यूल कप्पा पेट्रोल-CNG इंजन शामिल हैं. यह E20 फ्यूल-रेडी इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है, जो शानदार परफॉर्मेंस देता है. 4-सिलेंडर इंजन बेहतर ड्राइविंग अनुभव सुनिश्चित करता है. Exter EX Hy-CNG Duo सुरक्षा और सुविधा का शानदार मिश्रण है, जिसमें 6 एयरबैग्स इसे सेगमेंट में सबसे सुरक्षित बनाते हैं. यह मॉडल किफायती कीमत पर प्रीमियम फीचर्स और माइलेज का वादा करता है. फेयरडील हुंडई में ग्राहकों ने इस कार को खूब सराहा. यह लॉन्च हुंडई के पर्यावरण-अनुकूल और किफायती वाहनों की दिशा में एक और कदम है. The post हुंडई ने लॉन्च की Exter EX Hy-CNG Duo, 30.1km/kg माइलेज के साथ जबरदस्त बूट स्पेस और 6 एयरबैग्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: भागलपुर मसाढ़ के लिए 26 करोड़ के एंटी-एरोजन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, उजड़ने से बचेगा गांव

ब्रजेश/ Bihar News: भागलपुर मसाढ़ू गांव गंगा के कटाव के मुहाने पर है. सबौर प्रखंड क्षेत्र के इस गांव के गंगा में विलीन होने की संभावना है. जबकि, गांव के करीब 100 घर गंगा में पहले ही समा चुके हैं. लोगों ने मेहनत मजदूरी कर जिस घर को बनाया था, वह उस आशियाना को तोड़कर यहां से पलायन होने को मजबूर हैं. यह देख मुख्यालय ने बचाव कार्य को मंजूरी दी है. बचाव का कार्य बाढ़ नियंत्रण कार्य प्रमंडल, भागलपुर ठेका एजेंसी के माध्यम से करायेगा. इस पर करीब 26 करोड़ 22 लाख रुपये खर्च होंगे. सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो मई के प्रथम सप्ताह से बचाव कार्य शुरू होने लगेगा. दरअसल, पिछली बार बाढ़ की विभीषिका को देख लग नहीं रहा था कि गांव सुरक्षित रह सकेगा. मसाढ़ गांव के लोग अपना आशियाना बचाने में असमर्थ हो गये थे. लोग अपना ईट बचाने में जुटे हुए थे. गंगा में कटाव से होने वाले नुकसान गंगा का जलस्तर बढ़ने से सड़क और रेल मार्ग बंद हो जाता हैं. खतरे के निशान से ऊपर जाने पर गांवों में बाढ़ आ जाती है. बाढ़ से कई इलाकों में पानी भर जाता है. कटाव से घर गंगा में विलीन हो जा रहा है. बचाव कार्य पूरा करने के लिए डेडलाइन 15 जून तय बचाव कार्य के लिए मुख्यालय ने डेडलाइन तय कर दिया है. बाढ़ नियंत्रण कार्य प्रमंडल, भागलपुर को हर हाल में बचाव कार्य 15 जून तक पूरा कराना अनिवार्य किया है. इसको ही ध्यान में रखकर ठेका एजेंसी बहाल की जा रही है. इसके लिए निविदा जारी की गयी है. 22 अप्रैल को निविदा खोल कर एजेंसी बहाल की जायेगी. साथ ही उन्हें मुख्यालय द्वारा तय डेडलाइन पर कार्य पूर्ण कराना अनिवार्य बता दिया जायेगा. गांव को बचाने के लिए होगा कटाव निरोधक कार्य मसाढ़ू गांव को गंगा में विलीन होने से बचाने के लिए कटाव निरोधक कार्य होगा. गांव के मुहाने पर जिओ बैग डाला जायेगा. गेबियन कार्य होगा जो कटाव को रोकने में मदद करेगा. ढलान को बनाए रखने में सार्थक साबित होगा. स्ट्रीम बैंक और खड़ी ढलान वाले क्षेत्रों में ज्यादातर इस कार्य को कराया जाता है. कटाव से बचाव कार्य के लिए रोजाना काम करेंगे 400 मजदूर विभाग का दावा है कि डेडलाइन 16 जून तक कटाव निरोधक कार्य को पूरा करने के लिए रोजाना 400 मजदूरों से काम लिया जायेगा. युद्धस्तर पर कार्य कराये जाने से डेडलाइन पर काम पूरा हो सकेगा. यह कार्य को पूरा करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि, डेडलाइन के बाद से बरसात का मौसम आ जायेगा और गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हो जाता है. चांय चक को बचाने पर खर्च होंगे 9.5 करोड़ मसाढ़ू के ठीक सटे गांव चांय चक में बचाव कार्य कराया जायेगा. यह काम अगले दो दिनों में शुरू होगा. बाढ़ नियंत्रण कार्य प्रमंडल, भागलपुर ने ठेका एजेंसी बहाल कर ली है. मुजफ्फरपुर की एजेंसी यह कार्य करेगी. इस पर करीब 9.5 करोड़ खर्च होंगे. इस चयनित एजेंसी के लिए मई के आखिरी सप्ताह में कार्य पूर्ण करना अनिवार्य होगा. यह गांव भी गंगा कटाव के मुहाने पर है. बताया जा रहा है कि इस बार तैयारी से गांव आगामी बाढ़ में सुरक्षित रह सकेगा. गंगा में विलीन होने की संभावना काफी हद तक कम होगी. क्या बोले अधिकारी भागलपुर के बाढ़ नियंत्रण कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता आदित्य प्रकाश मसाढ़ू गांव के बचाव कार्य को मंजूरी मिल गयी है. एजेंसी चयन की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गयी है. 16 जून तक कार्य पूर्ण करना तय हुआ है. बचाव कार्य युद्ध स्तर पर कराया जायेगा. इसके ठीक सटे गांव चांयचक के लिए एजेंसी बहाल कर ली गयी है. अगले दो दिनों में बचाव कार्य शुरू हो जायेगा. Also Read: Bihar News: पत्नी सहित दो मासूमों को घर में बंद कर जिंदा जला दिया था प्रति, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा The post Bihar News: भागलपुर मसाढ़ के लिए 26 करोड़ के एंटी-एरोजन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, उजड़ने से बचेगा गांव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पश्चिम बंगाल में हिंसा के खिलाफ विहिप का प्रदर्शन

लखीसराय. पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने शहर की सड़कों पर उतर शनिवार की शाम जमकर विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान शहर के शहीद द्वार पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पुतला को दहन किया गया है. सैकड़ों की संख्या में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता शहर के केआरके मैदान में सबसे पहले एकत्रित हुए. जहां से नारेबाजी करते हुए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पुतला यात्रा को निकाल शहीद द्वार पहुंचे. जहां कार्यकर्ताओं ने पुतला को सड़क पर रख दहन किया व विरोध मे जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा. जिसमें बंगाल में हो रहे हिंसक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रशासन को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है. कार्यक्रम में बजरंग दल के प्रांत बलोपासना प्रमुख साहिल सत्यम, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री बंटी कुमार, बजरंग दल के विभाग सह संयोजक सोनू पटेल, बजरंग दल के जिला संयोजक अमन कुमार, मनीष कुमार, जिला विद्यार्थी प्रमुख भूपेंद्र कुमार, विभाग समरसता प्रमुख पंकज ओबरॉय, जिला गोरक्षा प्रमुख नवीन सोनी, जिला बलोपासना प्रमुख जिला सह सुरक्षा प्रमुख निर्मल झा, गौतम कुमार, जिला संह सत्संग प्रमुख गुड्डू कुमार, नगर संयोजक रवि कुमार, नगर मंत्री चंदन कुमार, रंजीत कुमार, अमित कुमार, निरंजन कुमार, सुधाकर शंकर, सोनू पासवान, दीपक कुमार, अक्षय कुमार, रंजीत कुमार, ओमकार कुमार, मनीष कुमार, विष्णु कुमार, राजा कुमार, अक्षय कुमार, दुर्गानंद कुमार, राहुल कुमार, अभिषेक कुमार, सूरज कुमार, दीपक कुमार, सुभाष कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पश्चिम बंगाल में हिंसा के खिलाफ विहिप का प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बारिश से हुई फसल क्षति का आंकलन प्रारंभ, किसानों में जगी मुआवजा की उम्मीद

प्रभावित किसानों की सूची तैयार कर जिला को भेजी गई रिपोर्ट हवेली खड़गपुर पिछले एक सप्ताह में रूक-रूक कर हुई बारिश से किसानों के सैकड़ों बीघा में लगे फसल बर्बाद हो गये. जिससे किसानों में मायूसी छा गई और मुआवजा की मांग करने लगे. शनिवार को कृषि समन्वयक प्रियंका कुमारी ने अग्रहण गांव पहुंच कर फसल क्षति का जायजा लिया और फसल नुकसान हुए किसानों की सूची जिला कार्यालय को भेज दिया. गुरुवार देर रात हुई बेमौसम बारिश में अग्रहण सहित प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के ग्रामीण इलाके के किसानों की फसल को व्यापक क्षति हुई है. अग्रहण गांव के सैकड़ों बीघा में कटाई के बाद खेत और खलिहानों में तैयारी के लिए रखा गेहूं की फसल बारिश के पानी में भींग गया और किसानों में मायूसी छा गई. फसल क्षति की जानकारी मिलते ही बीएओ राजीव रंजन अग्रहण पहुंचकर किसानों से मिले और फसल क्षति का अवलोकन किया. वहीं शनिवार को जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देश पर कृषि समन्वयक प्रियंका कुमारी भी फसल क्षति की जानकारी लेने के लिए अग्रहण पहुंची. उन्होंने प्रभावित किसान दिलीप यादव, रजनीश सिंह, शेखर सिंह, चंदन सिंह चौहान, धर्मवीर यादव, अनिल यादव, आमोद शर्मा से मिलकर फसल क्षति की जानकारी ली. इधर अग्रहण गांव में लगभग 57 किसानों की सूची तैयार की गई है. जिनकी फसल बारिश से क्षति हुई है. किसान और रैयतों ने बताया कि बारिश से खेतों में कटाई के बाद रखा सारा फसल भींग गया. अब हमलोगों को कृषि विभाग पर ही भरोसा है. हमलोगों को फसल क्षति का मुआवजा मिल जाए तो कुछ राहत मिलेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बारिश से हुई फसल क्षति का आंकलन प्रारंभ, किसानों में जगी मुआवजा की उम्मीद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सूर्यगढ़ा. कजरा थाना क्षेत्र के सहान मुसहरी गांव से उत्पाद पुलिस ने चार लीटर शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले स्व. गाढ़ो चौधरी के पुत्र शराब तस्कर बाबूलाल चौधरी को गिरफ्तार किया है. शनिवार को शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हार-जीत को दरकिनार कर सफलता के लिए प्रयासरत रहे पहलवान

विजेता पहलवानों को चांदी का मेडल, लंगोट व नगद राशि देकर किया सम्मानित तारापुर प्राथमिक विद्यालय अफजलनगर नगर राघोपुर खरवा मैदान पर आयोजित दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया. मौके पर विजेता रहे पहलवानों को लंगोट, नगद राशि एवं चांदी का मेडल देकर सम्मानित किया गया. इससे पूर्व दंगल का शुभारंभ अखाड़ा समिति के संरक्षक शशि कुमार सुमन ने किया. उन्होंने बताया कि यह परंपरा पिछले 70 वर्षों से चली आ रही है. दंगल में मुंगेर, बांका, भागलपुर से आये पहलवानों ने कुश्ती का दाव-पेंच दिखाया. सरहा के सौरव, दरियापुर के गुड्डू, चोरगांव के लक्ष्मण, खुदिया के बॉबी, शाहकुंड के राजू पहलवान ने जीत हासिल किया. मिरहट्टी के मनीष और श्रीरामपुर के टीपू के बीच का मुकाबला बराबरी का रहा. सभी जीते हुए पहलवानों का अखाड़ा समिति द्वारा सम्मानित किया गया. संरक्षक शशि ने बताया कि तारापुर क्षेत्र में इस तरह के आयोजन से पहलवानों को प्रेरणा मिलती है. इससे युवा पहलवानी की ओर स्वतः आकर्षित हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि कुश्ती से लोग स्वस्थ भी रहते हैं. वहीं कमेटी के सदस्यों ने पहलवानों को प्रोत्साहित करते हुए हार-जीत को दरकिनार कर सफलता के लिए प्रयासरत रहने की सलाह दी. श्रेष्ट कृषि केन्द्र द्वारा पहलवानों को अंग-वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. दंगल में रेफरी की भूमिका में सिकंदर यादव और अरविंद यादव थे. जबकि आखों देखाहाल लालमणि सुना रहे थे. मौके पर पहलवानों का उत्साहवर्धन करने हेतु राजद नेता मंटू यादव, पैक्स अध्यक्ष रवि रंजन कुमार, सरपंच लक्ष्मण यादव, सखिचन यादव, देवकी यादव, बटोरन यादव, सत्येंद्र पहलवान, प्रवीण कुमार, विजय कुमार सहित हजारों ग्रामीण मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हार-जीत को दरकिनार कर सफलता के लिए प्रयासरत रहे पहलवान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों चालक गंभीर

राजमहल/मंगलहाट. राजमहल-महाराजपुर मुख्य सड़क मंगलहाट के निकट डेढ़गामा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. राजमहल थाना क्षेत्र के सरकंडा (पचकठिया) गांव निवासी सजन मंडल (22) बाइक से सरकंडा जा रहे थे. इसी दौरान राजमहल फुलवरिया (कर्बला) निवासी 60 वर्षीय जाकिर शेख बाइक से राजमहल की ओर जा रहे थे. इसी दौरान डेढ़गामा गांव के पास दोनों बाइक की टक्कर हो गई. सूचना मिलते ही साजन मंडल के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और सदर अस्पताल ले जाया गया, तो वहीं दूसरे घायल कर्बला निवासी जाकिर शेख को राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों चालक गंभीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

deoghar news : बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन, हिंसा की करायी जाये एनआइए जांच

संवाददाता, देवघर : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद- बजरंग दल जिला समिति के बैनर तले वीआइपी चौक पर आक्रोश प्रदर्शन सह धरना का आयोजन किया गया. इसके बाद राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त की अनुपस्थिति में एनडीसी को ज्ञापन सौंपा गया. धरना के माध्यम से उन्होंने मांग की है कि बंगाल में अविलंब राष्ट्रपति शासन लगाया जाये. साथ ही बंगाल की हिंसा की एनआइए जांच करायी जाये और बंगाल की कानून व्यवस्था का संचालन केंद्रीय सुरक्षा बलों के हाथों में दिया जाये. वहीं बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें हिंदुस्तान से निकाला जाये. प्रदर्शन के दौरान बंगाल की घटना पर चिंता जाहिर करते हुए सनातनी हिंदू को जागरूक और संगठित होने की बात कही. मौके पर विहिप जिला कार्याध्यक्ष डॉ गोपाल जी शरण, विभाग सह मंत्री बिक्रम सिंह, जिला मंत्री अशोक चौधरी, जिला संयोजक अभिषेक मिश्रा, अजय कुमार सिन्हा, संजय देव, रामनरेश सिंह, पूर्व विधायक नारायण दास, धनंजय तिवारी, सोनाधारी झा, सौरभ पाठक, चंदन मिश्रा, धनंजय खवाड़े, सुनील गुप्ता, नकुल राज, वीरू राजशाही, अशोक कुमार झा, छवि शंकर पंडित, रीता चौरसिया, विजया सिंह, करण शर्मा समेत अन्य थे. हाइलाइट्स पश्चिम बंगाल हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विहिप-बजरंग दल का धरना-प्रदर्शन डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post deoghar news : बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन, हिंसा की करायी जाये एनआइए जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एक साल के अंदर चालू होगा त्रिकुट रोपवे : मंत्री हफीजुल हसन

प्रतिनिधि, मोहनपुर. राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने कहा है कि एक साल के अंदर नयी तकनीक के साथ त्रिकुट रोपवे को चालू किया जायेगा. इसको लेकर प्रशासन गंभीर है. मंत्री ने बताया रोपवे बनाने वाली कंपनी से बातचीत की जा रही है. एक साल के अंदर ही रोपवे चालू हो जायेगा और जिले के साथ ही इस इलाके में पर्यटन का लाभ आने वाले सैलानी ले सकेंगे. धर्मशाला के लिए जमीन देखने के लिए मंत्री ने लिया जायजा देवघर – बासुकीनाथ मुख्य मार्ग पर मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत खरगडीहा गांव के पास ही कांवरियों के लिए धर्मशाला बनाया जायेगा. धर्मशाला निर्माण को लेकर चिह्नित जमीन को देखने के लिए मंत्री हफीजुल हसन खरगडीहा पहुंचे और स्थानीय लोगों से धर्मशाला बनाने वाली संस्था को सहयोग करने की अपील की. इस दौरान संस्था के प्रतिनिधियों ने करीब 40 एकड़ जमीन पर बनने वाले धर्मशाला को लेकर मुआयना किया, साथ ही रैयतों के साथ भी बातचीत की. मौके पर मंत्री ने कहा कि बाबाधाम की पावन धरती पर धर्मशाला बनने से श्रावणी मेले के दौरान कांवरियों को सुविधा मिलेगी. वहीं मंत्री नें डुमरिया गांव मे बन रहे सड़क निर्माण कार्य का भी जायजा लिया. स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गति धीमी होने की जानकारी मंत्री को दी और नाराजगी प्रकट की. इस दौरान मंत्री ने संबंधित अधिकारी को फोन कर जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया. मौके केंद्रीय कमेटी सदस्य नंदकिशोर दास, जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, उपाध्यक्ष सह मुखिया नवल किशोर हेम्ब्रम, प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल, प्रखंड उपाध्यक्ष श्रीकांत यादव, संयुक्त सचिव अरुण शर्मा, केदार दास, कुंदन राज, कुशवंत प्रधान आदि उपस्थित थे. ॰खरगडीहा में कांवरियों के लिए बनेगा धर्मशाला॰मंत्री हफीजुल ने जमीन चिह्नित करने के लिए लिया जायजा डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एक साल के अंदर चालू होगा त्रिकुट रोपवे : मंत्री हफीजुल हसन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लगातार बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद

मेदनीचौकी. प्रखंड के टाल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायत के मौजे में कटायी गयी गेहूं का पातन काला पड़ गया है. किसानों को गेहूं के ऐसी हालत को देख कर चिंता सता रही है. बताया गया कि लगातार बारिश से गेहूं काफी प्रभावित हो गया है. गेहूं में खेतों में फूल कर अंकुरित हो गया है. अगले साल के लिए बीज के उपयोग में तो ये गेहूं नहीं आ पायेगा. बेचने में भी उचित मूल्य नहीं मिल पायेगा. व्यापारी को औने-पौने दाम में किसान गेहूं देने को मजबूर होंगे. इसे लेकर औसतन किसानों को चिंता सता रही है. अभी भी मौसम पर भरोसा नहीं बन पा रहा है कि आगे मौसम कैसा रहेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लगातार बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top