JEE Main से BTech में एडमिशन, बिहार के कॉलेज में तगड़ा प्लेसमेंट
Bihar Best College: आज के समय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए सही कॉलेज का चुनाव बहुत जरूरी होता है. बिहार में स्थित Indian Institute of Information Technology Bhagalpur यानी IIIT भागलपुर, JEE Main के जरिए BTech में एडमिशन के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन चुका है. यहां से पढ़ाई करने वाले छात्रों को अच्छा प्लेसमेंट और मजबूत करियर का मौका मिलता है. Bihar Best College: IIIT भागलपुर में एडमिशन IIIT भागलपुर में एडमिशन JEE Main के स्कोर के आधार पर होता है. इसके लिए छात्रों को Joint Seat Allocation Authority यानी JoSAA और Central Seat Allocation Board यानी CSAB के जरिए आवेदन करना होता है. छात्रों को पहले JoSAA या CSAB की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होता है. इसके बाद अपनी रैंक के अनुसार कॉलेज और ब्रांच का चुनाव करना होता है. IIIT Bhagalpur BTech Admission Process Check Here IIIT Bhagalpur Fees: कितनी है बीटेक की फीस? IIIT भागलपुर में पहले सेमेस्टर की फीस लगभग 1,62,719 रुपये है. यह सभी कैटेगरी के लिए समान है. पहले साल के छात्रों के लिए हॉस्टल लेना जरूरी होता है. हॉस्टल फीस लगभग 38,000 होती है, जिसमें मेस चार्ज भी शामिल है. कुछ खास मामलों में छूट दी जा सकती है. Iiit bhagalpur fees structure कॉलेज छात्रों को प्रशासनी और प्राइवेट स्कॉलरशिप दिलाने में भी मदद करता है. पिछले साल करीब 80 प्रतिशत छात्रों को स्कॉलरशिप मिली थी. इसके अलावा बैंक से बिना गारंटी के एजुकेशन लोन भी आसानी से मिल जाता है. इन्हीं कारणों IIIT भागलपुर बिहार के बेस्ट कॉलेजों (Bihar Best College) की लिस्ट में शामिल है. शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड IIIT भागलपुर का प्लेसमेंट रिकॉर्ड हर साल बेहतर होता जा रहा है. यहां से पढ़ाई करने वाले छात्रों को IT कंपनियों, स्टार्टअप्स और टेक्नोलॉजी सेक्टर में अच्छी नौकरियां मिलती हैं. इस कॉलेज में हाईएस्ट प्लेसमेंट 83 लाख रुपये का देखा गया है. BTech कंप्यूटर साइंस में हाईएस्ट पैकेज मिला. यहां 27 कंपनियां 20 लाख से ज्यादा कै प्लेसमेंट ऑफर कर चुकी हैं. यह भी पढ़ें: 2 पीस से ज्यादा नहीं मिलता, Girls Hostel की स्टूडेंट्स ने खोली BHU की पोल The post JEE Main से BTech में एडमिशन, बिहार के कॉलेज में तगड़ा प्लेसमेंट appeared first on Naya Vichar.


