Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एक परिवार के 3 लोग अलग-अलग पार्टियों से लड़े चुनाव, तीनों जीते, लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन का करिश्मा

Lottery King Family Won Election: नेतृत्व का लक्ष्य सत्ता की चाह ही होती है. हिंदुस्तान में तो नेतृत्वक परिवार हैं. पीढ़ियों से संसद और विधान सभा उनका ठिकाना रहा है. इन पॉलिटिकल फैमिलीज का जुड़ाव आमतौर पर एक ही पार्टी से होता है. लेकिन तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 में एक ही परिवार अलग-अलग नेतृत्वक दलों से जीत हासिल करके सबका ध्यान खींच रहा है. यह फैमिली है लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन का. उनके परिवार के तीन सदस्यों अलग-अलग पार्टियों से चुनाव लड़कर जीते हैं. घर में पहली एमएलए मार्टिन की पत्नी मार्टिन परिवार में पहली जीत सैंटियागो की पत्नी लीमारोज मार्टिन ने हासिल की. उन्होंने लालगुड़ी सीट से एआईएडीएमके के टिकट पर चुनाव लड़ा. उन्होंने टीवीके के उम्मीदवार कु पा कृष्णन को करीब 2,700 वोटों से हराया. यह सीट लंबे समय से डीएमके का गढ़ मानी जाती थी, लेकिन दो दशक बाद एआईडीएमके ने यहां जीत दर्ज की. डीएमके उम्मीदवार टी. परिवल्लाल भी मुकाबले में पिछड़ गए. लीमारोज मार्टिन पहले इंडिया जननायका कच्ची पार्टी में थीं, लेकिन चुनाव से पहले 14 साल बाद पार्टी बदलकर एआईएडीएमके में शामिल हुईं. अब उन्हें स्त्री विंग की जॉइंट सेक्रेटरी भी बनाया गया है. ये भी पढ़ें:- 6 ठवीं पास लीमारोज की संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश, तमिलनाडु चुनाव की सबसे अमीर कैंडिडेट दामाद टीवीके पार्टी से बने विधायक सैंटियागो की फैमिली में दूसरी जीत आधव अर्जुन रेड्डी की हुई है. वह सैंटियागो मार्टिन की बेटी डेजी मार्टिन के पति हैं. यानी सैंटियागो के दामाद अर्जुन ने विल्लीवक्कम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा. उन्होंने डीएमके के कार्तिक मोहन को 17,302 वोटों से हराकर जीत दर्ज की. यह सीट पिछले दो चुनावों में डीएमके के पास थी. अर्जुन अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कज़गम के भरोसेमंद नेताओं में से एक हैं. उन्होंने पार्टी के चुनाव अभियान में महासचिव की भूमिका भी निभाई. ये भी पढ़ें:- पश्चिम बंगाल ने ममता बनर्जी को दिल से निकाला… जन्म-कर्म भूमि भवानीपुर में कैसे हार गईं दीदी? पुडुचेरी में बेटे ने पार्टी बनाई और बने विधायक मार्टिन की फैमिली में तीसरे विधायक उनके बेटे जोस चार्ल्स मार्टिन बने हैं. उन्होंने पुदुचेरी में अपनी पार्टी लतचिया जननायक कच्छी के टिकट पर कामराज नगर सीट से चुनाव लड़ा. उन्होंने 10 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की. उन्होंने कांग्रेस के पी.के. देवदास और टीवीके के सुमन को हराया.  एक इंटरव्यू में जोस चार्ल्स मार्टिन ने बताया था कि वह पहले बीजेपी से जुड़े थे, लेकिन सीट बंटवारे में देरी के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ दी. उन्होंने फरवरी 2026 में ही अपनी पार्टी बनाई और जीत भी गए. हालांकि, पेशे से एंटरप्रेन्योर जोस उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के विजन और मेक इन इंडिया कार्यक्रम की सराहना की. ये भी पढ़ें:- विधायक बनीं दूसरे के घर झाड़ू-पोछा-बर्तन करने वाली कलिता माझी, BJP ने बंगाल में किया गजब परिवर्तन    सैंटियागो मार्टिन कौन हैं? इनकी पहचान बहुत खास है. आप बस 2 साल पीछे चलें. मार्च 2024 का महीना चढ़ चुका था और लोकसभा चुनाव होने ही वाला था. तभी विपक्षी पार्टियों ने इलेक्टोरल बांड का मुद्दा छेड़ दिया. खूब हो हल्ला मचा था. इसमें एक कंपनी ने पूरे देश में सबसे ज्यादा चंदा दिया था. वह कंपनी इन्हीं सैंटियागो मार्टिन की थी. हालांकि, उन्होंने लगभग सभी पार्टियों को चंदा दिया था.   ये भी पढ़ें:- ‘लॉटरी किंग’ की फर्म ने किस पार्टी को दिया था सबसे ज्यादा चंदा? अन्य विवादों में भी शामिल रहे सैंटियागो सैंटियागो मार्टिन ने 1980–90 के दशक में लॉटरी कारोबार से शुरुआत कर अपनी कंपनी फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज को देश की प्रमुख लॉटरी फर्मों में शामिल कर दिया. लेकिन 2019-2024 तक इलेक्टोरल बॉन्ड्स के खुलासे के बाद वे विवादों में आ गए. उनकी कंपनियों पर मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे, जिनकी जांच ईडी ने की. उनकी कंपनियों पर कई बार छापेमारी कर करोड़ों की संपत्ति अटैच भी की गई थी.  फिलहाल उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली हुई है. उनके ऊपर कई राज्यों में लॉटरी संचालन के आरोप भी हैं, जहां इसे बैन किया गया है.  The post एक परिवार के 3 लोग अलग-अलग पार्टियों से लड़े चुनाव, तीनों जीते, लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन का करिश्मा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजस्थान जेल प्रहरी का फाइनल रिजल्ट जारी, राम अवतार को Rank 1, देखें टॉपर्स लिस्ट

RSSB Jail Prahari Final Result 2026: राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने आखिरकार जेल प्रहरी भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार प्रतियोगिता काफी कड़ी रही, लेकिन राम अवतार ढांडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रैंक 1 हासिल किया है. रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है, जिससे उम्मीदवार अब अपनी स्थिति साफ तौर पर देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 803 पदों को भरा जाना था. इसमें नॉन टीएसपी एरिया के लिए 759 पद और टीएसपी एरिया के लिए 44 पद शामिल हैं. वहीं फाइनल सेलेक्शन में नॉन टीएसपी कैटेगरी में 909 और टीएसपी कैटेगरी में 53 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. इससे साफ है कि चयन प्रक्रिया में मेरिट और रिजर्व लिस्ट दोनों को ध्यान में रखा गया है. RSSB Jail Prahari Final Result 2026: ऐसे करें चेक सबसे पहले RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं. होमपेज पर Jail Prahari Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें. रिजल्ट का पीडीएफ फाइल खुलेगा. उसमें अपना रोल नंबर सर्च करें. अगर आपका नंबर लिस्ट में है, तो आप सेलेक्ट हो चुके हैं. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी था. इसके अलावा फिजिकल टेस्ट भी अहम हिस्सा रहा. पुरुष उम्मीदवारों को 5 किलोमीटर दौड़ 25 मिनट में और स्त्री उम्मीदवारों को 35 मिनट में पूरी करनी थी. देखें टॉपर्स लिस्ट क्रम संख्या नाम पिता का नाम NET 1 राम अवतार ढांडा रामचंद्र ढांडा 369.678 2 अशोक बिश्नोई धन्ना राम 365.221 3 अंकित प्रजापत राम लाल प्रजापत 363.192 4 आशुतोष प्रजापत रामलक्ष्मण प्रजापत 363.151 5 विकास बुधराम 362.637 6 खुसीराम धाकर सुखलाल धाकर 362.626 7 पंकज कुमार ओमप्रकाश 358.336 8 सचिन विजयपाल 358.076 9 श्रीराम धनाराम 357.301 10 गगनदीप सिंह हरविंदर सिंह 357.207 11 रमेश चंद्र सुरेश चंद्र धाकर 356.760 12 आशाराम देवाराम 356.605 13 साहदेव ओमा राम 356.423 14 प्रमोद कुमार भंवर लाल 355.570 15 सवाई दान भगवान दान 355.519 16 कृष्ण लाल लक्ष्मण दास 355.340 17 सुदेश कुमार दलीप कुमार 355.340 18 धर्मेंद्र छोटू राम 354.543 19 राजू लाल जाट शंकर लाल जाट 353.721 20 शिवम ओमप्रकाश 353.539 जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ है, उन्हें अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार रहना चाहिए. सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि किसी तरह की परेशानी ना हो. यह भी पढ़ें: 2 घंटे में 100 सवाल, जानें कैसे होगी यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा The post राजस्थान जेल प्रहरी का फाइनल रिजल्ट जारी, राम अवतार को Rank 1, देखें टॉपर्स लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

iQOO Neo 10 के नए कलर वेरिएंट्स की बिक्री शुरू, खरीदते वक्त मिलेगा ₹3,000 तक का डिस्काउंट

iQOO Neo 10 अब नए रंगों के साथ हिंदुस्तान में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है. फोन के लॉन्च के लगभग एक साल बाद, कंपनी ने इसमें अब Alpine White और Asphalt Black जैसे नए कलर ऑप्शन जोड़ दिए हैं. इससे पहले यह Inferno Red और Titanium Chrome फिनिश में मौजूद था. दरअसल, ये अपडेट उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि स्टाइल पर भी ध्यान देते हैं. बता दें फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन पहले जैसे ही हैं, बस अब आपको चुनने के लिए थोड़ा और स्टाइल मिल गया है. iQOO Neo 10 की कीमत, उपलब्धता और ऑफर्स इसकी कीमत 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए ₹37,999 से शुरू होती है, जबकि 12GB + 256GB मॉडल ₹42,999 तक जाता है. अच्छी बात ये है कि लॉन्च ऑफर्स के तहत आपको सीधा फायदा भी मिल रहा है. Axis Bank या SBI कार्ड से पेमेंट करने पर ₹3,000 तक का डिस्काउंट मिल सकता है. यानी ये फोन आपको सिर्फ ₹34,999 (8GB) और ₹40,999 (12GB) की इफेक्टिव कीमत में मिल सकता है. अगर आप एक साथ इतना पैसा खर्च नहीं करना चाहते, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. कंपनी 6 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दे रही है, जिससे आप आसानी से किस्तों में पेमेंट कर सकते हैं. Blink… and you’ve already got half a battery. ⚡🔋 120W FlashCharge meets a massive 7000mAh— so you’re not waiting around, you’re back in the game before anyone else even plugs in. Charge fast. Stay longer. Repeat. Starting Rs 34,999* Sale to go live today 12 PM *inclusive… pic.twitter.com/h6M1384Lap — iQOO India (@IqooInd) May 5, 2026 iQOO Neo 10 स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स डिस्‍प्‍ले: 6.78 इंच का डिस्‍प्‍ले है जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है. डिस्‍प्‍ले में 5,500 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है. चिपसेट: Snapdragon 8s Gen 4 SoC रैम : 12GB तक  स्‍टोरेज: 512GB तक ओएस: Android 16 पर बेस्‍ड OriginOS 6 वॉटरप्रूफ रेटिंग्‍स : IP65 कैमरा: 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा फ्रंट कैमरा: 32MP बैटरी: 7000mAh चार्जिंग: 120W यह भी पढ़ें: OnePlus Summer Sale का ऐलान, फोन से लेकर टैबलेट और ईयरबड्स पर मिलेगी तगड़ी डील The post iQOO Neo 10 के नए कलर वेरिएंट्स की बिक्री शुरू, खरीदते वक्त मिलेगा ₹3,000 तक का डिस्काउंट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुंगेर पहुंचे सीएम सम्राट, तिरुपति बालाजी का लिया आशीर्वाद, विक्रमशिला पुल का करेंगे हवाई सर्वे

Samrat Chaudhary: सीएम सम्राट चौधरी ने आज मुंगेर जिले में तिरुपति बालाजी के दर्शन किए. ज्योति मंदिर में रखी गई बालाजी की मूर्ति आंध्र प्रदेश से ही लाई गई है. इसके साथ ही वे CM योग आश्रम में आयोजित किए गए पदार्पण दिवस समारोह में शामिल भी हुए. इस दौरान सीएम के साथ उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे. विक्रमशिला पुल का करेंगे हवाई सर्वेक्षण जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश से लाई गई बालाजी की मूर्ति को जिले के पोलो मैदान में रखा जाएगा. यहां आम लोग मूर्ति का दर्शन करेंगे. इसके साथ ही भव्य लेजर लाइट और ड्रोन शो का भी आयोजन किया जाएगा. बताया जा रहा है कि सीएम सम्राट चौधरी आज ही विक्रमशिला पुल का भी हवाई सर्वे करेंगे. रविवार की आधी रात पुल का एक हिस्सा गंगा नदी में समा गया था. मुंगेर में सीएम को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुंगेर पहुंचने पर हवाई अड्डे पर प्रशासनिक अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था. साथ ही हवाई अड्डे पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया था. इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे. सीएम सम्राट चौधरी आज ही खगड़िया भी जायेंगे. गयाजी में वियतनाम के राष्ट्रपति का सीएम ने किया था स्वागत इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गयाजी पहुंचे थे. यहां उन्होंने वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया था. स्वागत के दौरान बिहार के राज्यपाल सैयद अत हसनैन भी मौजूद रहे. एयरपोर्ट पर पूरे प्रोटोकॉल के साथ राष्ट्रपति का अभिनंदन किया गया. वियतनाम के राष्ट्रपति तीन दिवसीय हिंदुस्तान दौरे पर हैं. इसी क्रम में वे बिहार पहुंचे है. आज टो लाम गयाजी एयरपोर्ट से सीधे बोधगया पहुंचे है, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. (मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट) Also Read: अहमदाबाद-पटना अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस का भागलपुर तक होगा विस्तार, रेल मंत्री ने दिया ये आदेश The post मुंगेर पहुंचे सीएम सम्राट, तिरुपति बालाजी का लिया आशीर्वाद, विक्रमशिला पुल का करेंगे हवाई सर्वे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट , खरीदारी से पहले चेक करें ये लिस्ट

Gold-Silver Price : ग्लोबल मार्केट में जारी उतार-चढ़ाव के बीच आज हिंदुस्तानीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली कमी आई है. जहाँ सोने के दाम ₹500 से ज्यादा टूटे हैं, वहीं चांदी भी ₹600 से अधिक सस्ती हुई है. आज के ताजा भाव धातु आज की कीमत (₹) कल की कीमत (₹) गिरावट (₹) सोना (24 कैरेट/10 ग्राम) 1.47 लाख 1.48 लाख 543 चांदी (प्रति किलो) 2.39 लाख 2.40 लाख 618 साल 2026 में अब तक का रुझान इस साल अब तक दोनों कीमती धातुओं ने जबरदस्त रिटर्न दिया है. सोना: 31 दिसंबर 2025 को सोना ₹1.33 लाख पर था. इस साल अब तक इसमें ₹14,000 की तेजी आई है. चांदी: साल की शुरुआत में चांदी ₹2.30 लाख पर थी, जो अब तक ₹9,000 महंगी हो चुकी है. सोना खरीदते समय ध्यान रखें ये 2 बातें हॉलमार्क की जांच: हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही लें. गहनों पर HUID (जैसे- AZ4524) जरूर चेक करें, जिससे सोने की शुद्धता और कैरेट का सही पता चलता है. रेट क्रॉस-चेक: ज्वेलर्स के पास जाने से पहले IBJA की वेबसाइट पर भाव जरूर देख लें. ध्यान रहे कि 24, 22 और 18 कैरेट सोने के दाम अलग-अलग होते हैं. असली चांदी की पहचान के 4 आसान तरीके नकली चांदी की पहचान करने के लिए आप ये घरेलू टेस्ट कर सकते हैं. मैग्नेट टेस्ट: असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती. अगर गहना चुंबक की ओर खिंच रहा है, तो उसमें मिलावट है. आइस टेस्ट: चांदी पर बर्फ का टुकड़ा रखें. असली चांदी पर बर्फ सामान्य से ज्यादा तेजी से पिघलती है. स्मेल टेस्ट: असली चांदी में कोई गंध नहीं होती. अगर उसमें तांबे जैसी महक आ रही है, तो वह मिलावटी है. क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद सूती कपड़े से रगड़ें. अगर कपड़े पर काला निशान उभरता है, तो आपकी चांदी असली है. Also Read : पाकिस्तान ने 5 दशक बाद तोड़ी बेड़ियां: फिर शुरू हुआ शराब का निर्यात; ब्रिटेन और जापान को भेजी गई पहली खेप The post सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट , खरीदारी से पहले चेक करें ये लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कल का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा चुनौतीपूर्ण, कुछ को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, पढ़ें 6 मई का राशिफल

Kal Ka Rashifal 06 May 2026: कल का दिन ग्रहों की एक नई और ऊर्जावान बिसात बिछा रहा है. कल चंद्रमा का वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश मानसिक स्पष्टता और बड़े लक्ष्यों की ओर बढ़ने का संकेत है. मेष राशि में सूर्य और बुध की ‘बुधादित्य युति’ बौद्धिक प्रखरता को धार देगी, जबकि वृषभ में स्थित शुक्र जीवन में भौतिक सुख और प्रेम की मिठास घोलेंगे. मीन राशि में मंगल-शनि का संयोग कर्मठता की मांग करता है, तो मिथुन के गुरु ज्ञान के विस्तार का मार्ग प्रशस्त करेंगे. राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह में रहकर तकनीकी प्रगति और आध्यात्मिक मंथन के बीच संतुलन बिठाएंगे. ग्रहों की यह स्थिति करियर में नए प्रयोगों, आर्थिक सुदृढ़ता और रिश्तों में परिपक्वता लाने के लिए अत्यंत अनुकूल वातावरण निर्मित कर रही है. मेष कल का राशिफल मेष राशि: कल का दिन आपके लिए भाग्यशाली और आध्यात्मिक उन्नति का रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के नवम भाव में चंद्रमा विराजमान हैं. आपकी राशि में सूर्य-बुध की उपस्थिति करियर में प्रमोशन और मान-सम्मान दिलाएगी. बिजनेस में लंबी दूरी की यात्रा से आर्थिक लाभ के योग हैं. लव लाइफ में मधुरता रहेगी और पार्टनर के साथ भविष्य की योजना बनाएंगे. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, आप ऊर्जा से भरे रहेंगे. नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास के साथ लिया गया कोई भी निर्णय आपको तरक्की की ओर ले जाएगा. किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. वृषभ कल का राशिफल वृषभ राशि: कल का दिन आपके लिए सतर्कता और गहन शोध का रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के अष्टम भाव में चंद्रमा संचरण कर रहे हैं. आपकी राशि में शुक्र की उपस्थिति आपके आकर्षण को बनाए रखेगी, लेकिन आठवें चंद्रमा के कारण बिजनेस में किसी भी जोखिम से बचें, अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है. जॉब में चुनौतियां आ सकती हैं, धैर्य से काम लें. लव लाइफ में छोटे विवाद ब्रेकअप का कारण बन सकते हैं, वाणी पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य में गिरावट और मानसिक तनाव की आशंका है. निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है, स्थिरता बनाए रखें. मिथुन कल का राशिफल मिथुन राशि: कल का दिन आपके लिए साझेदारी और वैवाहिक सुख का रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के सप्तम भाव में चंद्रमा स्थित हैं. आपकी राशि में गुरु बृहस्पति की मौजूदगी बिजनेस में बड़ी सफलता और आर्थिक लाभ दिलाएगी. नौकरी में आपकी मेहनत की सराहना होगी. रिलेशनशिप में प्यार और रोमांस बढ़ेगा, अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और फिटनेस पर ध्यान देंगे. नए व्यापारिक अनुबंधों के लिए कल का दिन प्रगतिशील साबित होगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा. कर्क कल का राशिफल कर्क राशि: कल का दिन आपके लिए विजय और अनुशासन का रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के छठे भाव में चंद्रमा विराजमान हैं. करियर में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, लेकिन आप अपनी बुद्धिमानी से शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे. नौकरी में स्थिति मजबूत होगी. आर्थिक तौर पर धन का आगमन होगा, परंतु स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है. लव लाइफ में पार्टनर का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें, पुरानी बीमारी उभर सकती है. बिजनेस में अटके हुए कार्य पूरे होंगे. मेहनत का पूरा फल मिलेगा, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी. सिंह कल का राशिफल सिंह राशि: कल का दिन आपके लिए रचनात्मकता और संतान सुख का रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में चंद्रमा संचरण कर रहे हैं. आपकी राशि में केतु की उपस्थिति आपको थोड़ा गंभीर बनाएगी. शिक्षा और कला से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता और अवसर मिलेंगे. आर्थिक लाभ के योग हैं, निवेश से मुनाफा होगा. लव लाइफ में रोमांस और आकर्षण बढ़ेगा. जॉब में नए प्रोजेक्ट्स आपकी तरक्की का रास्ता खोलेंगे. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. दोस्ती में प्रगाढ़ता आएगी. नई शुरुआत के लिए दिन बहुत शुभ है, आपके निर्णय सही साबित होंगे. कन्या कल का राशिफल कन्या राशि: कल का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं और पारिवारिक शांति का रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के चतुर्थ भाव में चंद्रमा विराजमान हैं. बिजनेस में स्थिरता आएगी और आर्थिक मजबूती मिलेगी. नौकरी में कार्यस्थल का वातावरण सुखद रहेगा. घर या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है. लव लाइफ में मधुरता रहेगी. स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें, सीने में विकार या थकान हो सकती है. माता का सहयोग आपके भाग्य को जगाएगा. मानसिक तनाव दूर होगा और आप सुख का अनुभव करेंगे. प्रोफेशनल लाइफ में प्रगति के अवसर मिलेंगे. तुला कल का राशिफल तुला राशि: कल का दिन आपके लिए पराक्रम और सामाजिक सक्रियता का रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के तृतीय भाव में चंद्रमा गोचर कर रहे हैं. करियर में आपके साहसपूर्ण निर्णय आपको दूसरों से आगे रखेंगे. बिजनेस में छोटी यात्रा लाभकारी रहेगी और आर्थिक लाभ दिलाएगी. लव लाइफ में नया उत्साह रहेगा. नौकरी में सहकर्मियों के साथ प्रतिस्पर्धा में आपकी जीत होगी. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा. संचार माध्यमों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आपकी मेहनत और आत्मविश्वास आपको सफलता की नई ऊंचाई पर ले जाएगा. वृश्चिक कल का राशिफल वृश्चिक राशि: कल का दिन आपके लिए धन संचय और वाणी के प्रभाव का रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के द्वितीय भाव में चंद्रमा विराजमान हैं. आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं, जिससे संचित धन में वृद्धि होगी. बिजनेस में नई डील फाइनल हो सकती है. जॉब में आपकी वाणी से अधिकारी प्रभावित होंगे और प्रमोशन की राह खुलेगी. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. लव लाइफ में स्थिरता आएगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आंखों या दांतों में समस्या हो सकती है. पुराने निवेश से कल आपको मुनाफा मिल सकता है. किस्मत साथ देगी. धनु कल का राशिफल धनु राशि: कल का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और मानसिक प्रसन्नता का रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के प्रथम भाव में चंद्रमा का गोचर है. आप नई ऊर्जा और उत्साह से लबरेज रहेंगे. करियर में आपकी नेतृत्व क्षमता खिलेगी, जिससे सफलता निश्चित है. बिजनेस में लाभ के नए अवसर मिलेंगे. लव लाइफ में पार्टनर के साथ रोमांस और प्रगाढ़ता बढ़ेगी. स्वास्थ्य और फिटनेस पर आपका ध्यान रहेगा. समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा. निर्णय लेने की क्षमता सटीक रहेगी. नई शुरुआत और तरक्की के लिए कल का दिन सर्वश्रेष्ठ है. मकर कल का राशिफल मकर राशि: कल का दिन आपके लिए

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पेट्रोल-डीजल भूल जाइए, भारत में मिल रही हैं ये सस्ती 7-सीटर इलेक्ट्रिक कारें, देखें लिस्ट

हिंदुस्तान में 7-सीटर कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है. इसी के साथ इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ लोगों का रुझान भी तेजी से बढ़ रहा है. अब लोग ऐसी कार चाहते हैं जो फैमिली के लिए स्पेसफुल भी हो और पर्यावरण के लिए बेहतर भी. यही वजह है कि इलेक्ट्रिक 7-सीटर कारें धीरे-धीरे एक स्मार्ट और प्रैक्टिकल ऑप्शन बनती जा रही हैं. अच्छी बात ये है कि अब ऑटो कंपनियां इस सेगमेंट में ज्यादा किफायती ऑप्शन भी लेकर आ रही हैं. इसलिए आइए जानते हैं हिंदुस्तान में मिलने वाली सबसे किफायती 7-सीटर इलेक्ट्रिक कारों के बारे में. Kia Carens Clavis EV इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹17.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. अब बात करें इसके पावर और रेंज की, तो कंपनी इसमें दो बैटरी ऑप्शन देती है. पहला 42 kWh और दूसरा 51.4 kWh. इनके साथ मिलने वाली इलेक्ट्रिक मोटर 99 kW और 126 kW की पावर जनरेट करती है. ये 255 Nm का टॉर्क देता है. रेंज की बात करें तो छोटा बैटरी पैक लगभग 404Km (ARAI) तक चलने का दावा करता है. वहीं बड़ा बैटरी पैक करीब 490Km तक की रेंज ऑफर करता है. Mahindra XEV 9S महिंद्रा ने इस 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV को नवंबर 2025 में लॉन्च किया था. लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत 19.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई थी. खास बात ये है कि कंपनी इसे हिंदुस्तान की पहली ऐसी ‘pure electric origin’ 7-सीटर SUV बता रही है, जिसे शुरू से ही इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म यानी INGLO आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है. अब बात करें पावर की, तो इसमें आपको एक नहीं बल्कि तीन बैटरी ऑप्शन (59 kWh, 70 kWh और 79 kWh) मिलते हैं. बेस 59 kWh बैटरी करीब 170 kW की पावर देती है, जबकि 70 kWh वेरिएंट 180 kW तक जाता है. वहीं टॉप 79 kWh बैटरी तो 210 kW की दमदार पावर देने का दावा करती है. VinFast VF MPV 7 यह कार हाल ही में इस सेगमेंट में एंट्री ली है. इसमें 60.1 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 517Km तक की ARAI रेंज देने का दावा करती है. कार में फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है, जो लगभग 201 hp की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 24.49 लाख रुपये रखी गई है. BYD eMax 7  इसकी शुरुआती कीमत ₹26.90 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. कंपनी ने इसे दो वेरिएंट्स (Premium और Superior) में लॉन्च किया है. Premium वेरिएंट में आपको 55.4 kWh की बैटरी मिलती है, जो 161 hp की पावर जनरेट करती है. वहीं Superior वेरिएंट में बड़ी 71.8 kWh बैटरी दी गई है, जिसके साथ 201 hp का ज्यादा पावरफुल मोटर मिलता है. दोनों वेरिएंट्स में 310 Nm का टॉर्क एक जैसा ही मिलता है. अब बात रेंज की करें तो Premium वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर लगभग 420Km तक चलने का दावा करता है. वहीं Superior वेरिएंट इस मामले में और आगे निकलते हुए करीब 530 किमी की रेंज ऑफर करता है (NEDC साइकिल के मुताबिक). यह भी पढ़ें: ₹16.99 लाख में लॉन्च हुई Tata Curvv EV SeriesX, फुल चार्ज में चलेगी 502KM The post पेट्रोल-डीजल भूल जाइए, हिंदुस्तान में मिल रही हैं ये सस्ती 7-सीटर इलेक्ट्रिक कारें, देखें लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सरायकेला राजनगर अस्पताल में घोर लापरवाही, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश 

प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट  Seraikela Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर सीएचसी में डिलीवरी के दौरान मां और नवजात शिशु की मौत का मामला गंभीर हो गया है. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इस मामले में ध्यान दिया और अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर सख्त आदेश जारी किया है.  राजनगर अस्पताल लापरवाही पर डॉक्टर निलंबित  सरायकेला के राजनगर अस्पताल में टॉर्च और मोबाइल की रोशनी में ऑपरेशन किए जाने की शर्मनाक और अत्यंत गंभीर घटना पर कड़ा संज्ञान लिया गया है. यह न केवल चिकित्सा व्यवस्था की बड़ी विफलता है, बल्कि मानवता को झकझोर देने वाली लापरवाही भी है. इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक को निलंबित करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि बिना किसी ढिलाई के कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें.  सिविल सर्जन को भी सख्त चेतावनी  सिविल सर्जन को भी सख्त चेतावनी दी गई है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ करें, अन्यथा उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यह भी स्पष्ट किया गया है कि अस्पताल में डीजी सेट और इन्वर्टर जैसी वैकल्पिक बिजली व्यवस्था उपलब्ध होने के बावजूद इस तरह की घटना होना पूरी तरह अस्वीकार्य है और किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.  स्वास्थ्य मंत्री ने कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं  स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने दो टूक कहा- “आपको जनता की सेवा के लिए नियुक्त किया गया है, न कि लापरवाही के लिए. इस तरह की गैरजिम्मेदारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. गरीबों की जान के साथ खिलवाड़ हमें भीतर तक झकझोर देता है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.” जांच और अस्पतालों के औचक निरीक्षण के निर्देश  डीसी, सरायकेला को पूरे मामले की विस्तृत जांच करने और सदर अस्पताल का नियमित औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सतत निगरानी रखी जा सके. साथ ही सभी ANM एवं GNM को भी अपने कार्य के प्रति पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है.  यह भी पढ़ें: चतरा में दर्दनाक हादसा: नवादा गांव में कुएं में गिरने से स्त्री की मौत, पटवन के दौरान फिसला था पैर यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में गैंगवार की आहट: धातकीडीह के गामा होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाग रहे दो हमलावर गिरफ्तार The post सरायकेला राजनगर अस्पताल में घोर लापरवाही, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हाई-सिक्योरिटी जोन में बदला गांधी मैदान, 3000 जवान होंगे तैनात, बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में नई प्रशासन के गठन के बाद अब कैबिनेट का विस्तार होना है. 7 मई को कई मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे. गांधी मैदान में भव्य समारोह की तैयारी की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, पटना के गांधी मैदान वाले इलाके को हाई-सिक्योरिटी जोन में बदला गया है. समारोह स्थल को चार हिस्सों में बांटा जाएगा. गांधी मैदान के आस-पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था इसके साथ ही एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. खासकर पीएम मोदी के आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से टाइट रहेगी. बताया जा रहा है कि करीब 3000 जवान गांधी मैदान और इसके आस-पास के इलाके में तैनात रहेंगे. इसके साथ ही चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रहेगी. गांधी मैदान में करीब डेढ़ लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है. इन बड़े नेताओं के आने की चर्चा संभावना जताई जा रही है कि शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, जेपी नड्डा और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हो सकते हैं. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बीजेपी के साथ-साथ जेडीयू के नेता और कार्यकर्ता भी तैयारियों में अभी से ही जुट गए हैं. बीजेपी ऑफिस में हो रही है बैठक जानकारी के मुताबिक, आज बीजेपी कार्यालय में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई है. इस बैठक में कई विधायक, एमएलसी और पार्टी के नेता शामिल हैं. इस तरह से गांधी मैदान में कैबिनेट विस्तार को लेकर पटना जिला प्रशासन की ओर से जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए गांधी मैदान में हेलीपैड भी बनाए जा रहे हैं. Also Read: दानकुनी-आनंद विहार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, बिहार के इस जिले में होगा स्टॉपेज The post हाई-सिक्योरिटी जोन में बदला गांधी मैदान, 3000 जवान होंगे तैनात, बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पश्चिम बंगाल ने ममता बनर्जी को दिल से निकाला… जन्म-कर्म भूमि भवानीपुर में कैसे हार गईं दीदी?

Why Mamata Banerjee Lost Bhawanipur: कोलकाता की गलियों में 4 मई 2026 का दिन पश्चिम बंगाल की सियासत का फिल्मी क्लाइमैक्स रहा. यहां सत्ता, साख और सस्पेंस तीनों साथ चल रहे थे. मुख्य किरदार रहीं ममता बनर्जी. एक ऐसी नायिका, जिसने 34 साल के लेफ्ट के शासन को संघर्ष और धरने से खत्म किया, जिन्हें बंगाल ने प्यार से ‘दीदी’ पुकारा. लेकिन सियासत का तकाजा हावी हुआ और बंगाल की यह संघर्षशील दीदी हार चुकी हैं. हद यह कि 2011 से बंगाल की शीर्ष नेता और तीन बार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने घर भवानीपुर में हार गईं.  भवानीपुर… वो जगह, जहां कभी दीदी के हर कदम पर तालियां गूंजती थीं. वह इलाका, जहां कालीघाट की गलियों में उनका घर है, जहां से उनकी नेतृत्व ने उड़ान भरी थी. दीदी ने अपने नेतृत्वक संघर्ष के दौरान धरना दिया, सिर फुड़वाया, सिंगूर से टाटा को रुखसत किया, मां-माटी-मानुष, बंगाली भद्रलोक को अपनी ओर किया, बंगाल का इतिहास, उसकी अस्मिता… और वो सबकुछ किया, जिसकी बदौलत वह बंगाल की शीर्ष नेता बनीं. लेकिन इस बार माहौल बदल गया, बिल्कुल ऐसे, जैसे किसी जानी-पहचानी कहानी में अचानक नया मोड़ आ जाए. इस मोड़ पर थे शुभेंदु अधिकारी. वही शुभेंदु दा, जो कभी दीदी के सबसे भरोसेमंद साथी रहे, अब दूसरी तरफ थे. सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी के रूप में. वर्ष 2026 का यह मुकाबला सिर्फ चुनाव नहीं था, यह रिश्तों के टूटने और सियासत के बदलते रंगों की कहानी भी रही. 4 मई दीदी गई… कैसे? 4 मई की सुबह 8 बजे ‘गेरुआ’ आसमान के नीचे मतगणना शुरू हुई. शुरुआत में पोस्टल बैलेट ने अधिकारी को बढ़त दिलाई. फिर दीदी ने वापसी की. सातवें राउंड तक वो आगे निकल गईं. उम्मीद की फुसफुसाहट थी कि दीदी संभाल लेंगी… एक वक्त ऐसा भी आया जब उनकी बढ़त 19 हजार पार कर गई. जैसे जीत बस कुछ कदम दूर हो. लेकिन कहानी ने फिर करवट ली. शाम ढलते-ढलते बढ़त सिकुड़कर कुछ हजार रह गई. रात गहराई और स्क्रीन पर आंकड़े उलटने लगे. 16वें राउंड में शुभेंदु अधिकारी 563 वोट से आगे हुए. 18 राउंड के बाद तस्वीर और साफ हो गई. अधिकारी आगे… आगे… और बहुत आगे निकल गए.  अब उनका मुड़कर देखने का कोई इरादा नहीं था. अंतिम दृश्य में, नतीजा आया.  शुभेंदु अधिकारी करीब 15 हजार 105 वोटों से जीत गए. अधिकारी को 73,917 वोट मिले, वहीं ममता बनर्जी को 58,812.  भवानीपुर, जो कभी दीदी का किला था, अब उनके लिए ढह चुका था.  भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार की क्या वजहें रहीं? भवानीपुर की आबादी खुद एक किरदार है. बंगाली, गैर-बंगाली, मुस्लिम, प्रवासी. हर किसी की अपनी सोच, अपना झुकाव. इस बार समीकरण बदले. कुछ बंगाली हिंदू वोटर, जो पहले दीदी के साथ थे, उन्होंने रुख बदला. हिंदीभाषी व्यापारी वर्ग भी एकजुट दिखा.  स्त्रीओं ने ममता बनर्जी को ‘त्याग’ दिया. शब्द कठोर लग सकता है, लेकिन जमीन पर यह साफ दिखा. स्त्रीओं ने ममता बनर्जी को किसी भी कीमत पर हराने की ठान ली थी.  इस हार के पीछे कई वजहें थीं. ममता बनर्जी की हार के क्या-क्या सबप्लॉट्स रहे. इसकी तह और परत खुल रही है. एक्सपर्ट्स ने एक-एक कर सब गिनाई हैं.  ये भी पढ़ें:- सयानी घोष का गाना बना TMC की हार का कारण? उमा हिंदुस्तानी का तंज ये भी पढ़ें:- विधायक बनीं दूसरे के घर झाड़ू-पोछा-बर्तन करने वाली कलिता माझी, BJP ने बंगाल में किया गजब परिवर्तन    स्त्रीओं की नाराजगी एक बड़ा कारण इंडियन एक्सप्रेस की वंदिता मिश्रा ने बीबीसी के एक कार्यक्रम में बताया कि स्त्री मतदाताओं का रुख इस बार अलग था. उनका कहना था कि ममता प्रशासन ने योजनाओं के जरिए आर्थिक मदद जरूर दी, लेकिन रोजगार देने में नाकाम रहीं. इसके अलावा स्त्रीओं ने स्थानीय स्तर पर टीएमसी नेटवर्क में गुंडागर्दी, ‘कट मनी’, व्यापार में दखल और केंद्र की योजनाओं का लाभ न मिलने जैसी शिकायतें भी उठाईं. ऊपर से ममता बनर्जी का बयान- स्त्रीओं को 8 बजे के बाद घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए.  स्त्री सुरक्षा भी बड़ा चुनावी मुद्दा  चुनाव के दौरान स्त्री सुरक्षा एक अहम मुद्दा बन गया था. कई स्त्रीएं खुलकर कह रही थीं कि बीजेपी के सत्ता में आने से सुरक्षा बेहतर हो सकती है. अगस्त 2024 में आरजी कर हॉस्पिटल में स्त्री डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना, उससे पहले संदेशखाली मुद्दा और राज्य में स्त्रीओं के खिलाफ अन्य अपराधों ने इस मुद्दे को और गंभीर बना दिया. आरजी कर केस में मृत पीड़ित की मां को तो बीजेपी ने चुनाव में उतारा और उम्मीदवार ने करीब 28 हजार वोटों से जीत हासिल की. स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का भी अहम रोल फिर आया एक और मोड़ SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन. हजारों नाम वोटर लिस्ट से हटे. तृणमूल कांग्रेस ने इसे अपने कोर वोटर्स पर चोट बताया, जबकि इलेक्शन कमीशन ने इसे प्रक्रिया का हिस्सा कहा. लेकिन जमीन पर इसका असर दिखा. खामोशी से, मगर गहराई से. लगभग 90 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हट गए.  विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में वोटरों का हटना चुनावी समीकरण पर असर डाल गया. यह भी पहली बार हुआ कि राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या पिछले चुनाव के मुकाबले कम रही. हालांकि मतदान प्रतिशत करीब 92% तक पहुंच गया, जो 2021 से भी ज्यादा था. ये भी पढ़ें:- प्रशासन कैसे बनेगी? तमिलनाडु में विजय की TVK के पास हैं ये ऑप्शन ये भी पढ़ें:- TVK की चली आंधी, तमिलनाडु में केवल एक वोट से हार गया ये दिग्गज एंटी-इनकम्बेंसी भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के आरोप बीबीसी से बात करते हुए वरिष्ठ पत्रकार शिखा मुखर्जी ने कहा कि इस चुनाव में ममता बनर्जी के सामने सत्ता विरोधी लहर एक बड़ी चुनौती थी. कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, घोटाले और विकास से जुड़े सवाल लगातार उठते रहे.  मुस्लिम तुष्टिकरण और घुसपैठ जैसे मुद्दों को चुनाव में प्रमुखता से उठाया गया. इससे बहुसंख्यक वोटरों के बीच एक खास नैरेटिव बना, जिसका फायदा बीजेपी को मिला. पिछले कुछ सालों में टीएमसी पर पीडीएस, कैटल स्मगलिंग और शिक्षक भर्ती घोटाला के लगे भ्रष्टाचार के आरोप भी ममता के खिलाफ माहौल बनाने में अहम रहे. शहरी इलाकों, खासकर कोलकाता में, प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी बढ़ी. बीजेपी की मजबूत रणनीति जहां बीजेपी ने ममता

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top