Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

DigiLocker पर ऐसे चेक करें CG Board 10वीं-12वीं का रिजल्ट, मिनटों में मिलेगा स्कोरकार्ड

CGBSE CG Board Result 2026: आज यानी कि 29 अप्रैल 2026 को 2:30 बजे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है. रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्र अपने स्कोरकार्ड चेक करने के लिए वेबसाइट पर जुट जाते हैं, जिससे कई बार साइट स्लो हो जाती है. ऐसे में एक आज हम आपको बताएंगे कि DigiLocker से CG Board का रिजल्ट कैसे चेक करें. DigiLocker पर कैसे चेक करें CG Board Result? सबसे पहले DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएंअपना अकाउंट लॉगिन करें (मोबाइल नंबर/आधार से)अगर नया यूजर हैं तो पहले Sign Up करेंलॉगिन करने के बाद एजुकेशन सेक्शन में जाएंयहां CGBSE (Chhattisgarh Board) को सेलेक्ट करेंClass 10th या Class 12th Marksheet पर क्लिक करेंअपना Roll Number और जरूरी डिटेल्स दर्ज करेंआपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे डाउनलोड या सेव कर सकते हैं क्यों है DigiLocker बेहतर ऑप्शन? वेबसाइट स्लो होने पर भी आसानी से रिजल्ट देखा जा सकता हैडिजिटल मार्कशीट पूरी तरह वैलिड होती हैभविष्य में एडमिशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में काम आती है वेबसाइट से कैसे चेक करें रिजल्ट? छात्र अपना रिजल्ट इन प्लेटफॉर्म्स पर चेक कर सकते हैं- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं इसके बाद होमपेज पर 10th/12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें अपना Roll Number डालें Submit करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा कब हुई थी CG Board 10वीं-12वीं परीक्षा? छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 2026 की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी और मार्च में संपन्न हुई थीं. कक्षा 12 की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 और कक्षा 10 की परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी. मुख्यमंत्री जारी करेंगे रिजल्ट CG Board आज 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 2.30 बजे बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी करेंगे. इस बार बोर्ड एग्जाम में करीब साढ़े 5 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे. अब इनका इंतजार खत्म होने वाला है और जल्द ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. यह भी पढ़ें- CGBSE CG Board Result 2026: आज जारी होगा छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट, यहां करें चेक The post DigiLocker पर ऐसे चेक करें CG Board 10वीं-12वीं का रिजल्ट, मिनटों में मिलेगा स्कोरकार्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गर्मी में कूलर देगा AC जैसी ठंडी हवा, घर पर ही इस तरीके से करें स्मार्ट सर्विसिंग

अक्सर हम ये शिकायत करते हैं कि कूलर से ठंडी हवा नहीं आ रही या उसका एयर फ्लो पहले जैसा नहीं रहा. लेकिन असल में गलती कूलर की नहीं, हमारी लापरवाही की होती है. हम कूलर खरीद तो लेते हैं, लेकिन उसकी सही देखभाल नहीं करते, जबकि AC की तरह कूलर को भी थोड़ी केयर की जरूरत होती है. अगर समय-समय पर कूलर की सफाई और छोटी-मोटी सर्विसिंग कर दी जाए, तो यह जबरदस्त कूलिंग देता है. अच्छी बात तो यह है कि इसके लिए आपको हर बार मैकेनिक बुलाने की जरूरत नहीं पड़ती. आप घर पर ही कुछ आसान टिप्स अपनाकर अपने कूलर को नया जैसा बना सकते हैं. इससे न सिर्फ कूलिंग बेहतर होगी, बल्कि कूलर की लाइफ भी बढ़ेगी और बिजली की खपत भी कम होगी. आज हम आपको ऐसे ही आसान और काम के टिप्स बता रहे हैं, जिनसे आपका कूलर तेज गर्मी में भी बढ़िया ठंडी हवा देगा. कूलर की सफाई से करें शुरुआत सबसे पहले कूलर की अच्छी तरह सफाई करना जरूरी है. कूलर के अंदर जमा धूल और गंदगी उसकी कूलिंग को कम कर देती है. ऐसे में कूलर का टैंक खाली करके साफ पानी से धो लें. अगर ज्यादा गंदगी हो तो हल्के साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही फैन और अंदर के हिस्सों को भी साफ कपड़े से पोंछ लें. कूलिंग पैड्स का रखें ध्यान कूलिंग पैड्स हवा को ठंडा करने का काम करते हैं. अगर ये गंदे या खराब हो जाते हैं, तो कूलर ठीक से ठंडी हवा नहीं देता. ऐसे में पैड्स को निकालकर साफ पानी से धो लें. अगर वे बहुत पुराने हो गए हैं तो उन्हें बदल देना बेहतर रहेगा. पानी की पाइप और पंप करें चेक कूलर के पंप और पानी की पाइप भी चेक करें. कई बार पाइप में गंदगी जमा हो जाती है या पंप सही से काम नहीं करता, जिससे पानी ऊपर तक नहीं पहुंचता. इससे कूलिंग कम हो जाती है. इसलिए यह देख लें कि पानी सही तरीके से घूम रहा है या नहीं. फैन और मोटर की जांच जरूरी अगर फैन सही से नहीं घूम रहा है या आवाज आ रही है, तो मोटर में थोड़ा ऑयल डाल सकते हैं. इससे उसकी परफॉर्मेंस बेहतर होती है और कूलर स्मूद चलता है. सही जगह पर रखें कूलर कूलर को हमेशा खिड़की या खुली जगह के पास रखें, ताकि ताजी हवा अंदर आ सके. बंद कमरे में कूलर ठीक से काम नहीं करता और कूलिंग कम हो जाती है. रेगुलर मेंटेनेंस है जरूरी अगर आप हर 10-15 दिन में कूलर की हल्की सफाई करते रहेंगे, तो इसकी कूलिंग बनी रहेगी. इससे कूलर लंबे समय तक सही चलेगा और बिजली की खपत भी कम होगी. इन आसान तरीकों को अपनाकर आप बिना ज्यादा खर्च के अपने कूलर को बेहतर बना सकते हैं और गर्मी में ठंडी हवा का पूरा आनंद ले सकते हैं. यह भी पढ़ें: Tower Cooler vs Desert Cooler: दोनों के क्या हैं फायदे और नुकसान? जानें किसे खरीदना रहेगा सही The post गर्मी में कूलर देगा AC जैसी ठंडी हवा, घर पर ही इस तरीके से करें स्मार्ट सर्विसिंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होर्मुज पर अमेरिका का कड़ा पहरा, ट्रंप ने बनाई नई स्ट्रैटेजी; क्या 22 दिन में घुटने टेकेगा तेहरान?

Strait Of Hormuz: वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चारों तरफ से घेरने के लिए एक बड़े प्लान पर काम शुरू कर दिया है. ट्रंप ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे ईरान के खिलाफ एक ‘लंबी घेराबंदी’ के लिए तैयार रहें. अब अमेरिका छोटे-मोटे हमलों के बजाय ईरान की वित्तीय स्थिति को पूरी तरह से थामने की रणनीति अपना रहा है. रिपोर्ट बताती है कि ट्रंप ने सीधे सैन्य हमले या पूरी तरह पीछे हटने जैसे विकल्पों पर विचार किया, लेकिन उन्हें लगा कि लंबे समय तक आर्थिक नाकाबंदी करना सबसे कम जोखिम वाला और असरदार रास्ता है. ईरान की लाइफलाइन पर लगा ताला इस पूरी रणनीति का सबसे अहम हिस्सा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) है. यह दुनिया का वह रास्ता है जहां से सबसे ज्यादा तेल का व्यापार होता है. अमेरिका ने इस समुद्री रास्ते पर ईरान के तेल टैंकरों की आवाजाही को काफी हद तक सीमित कर दिया है. वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, इससे ईरान का तेल निर्यात बहुत तेजी से गिरा है. चूंकि ईरान की पूरी कमाई तेल पर टिकी है, इसलिए यह कदम सीधे उसकी जेब पर वार कर रहा है. खत्म हो रहा है तेल रखने का स्पेस ताजा आंकड़ों और आकलन से पता चला है कि ईरान के पास अब अपना कच्चा तेल जमा करने के लिए जगह नहीं बची है. रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के पास अब केवल 12 से 22 दिन की ही ऑयल स्टोरेज कैपेसिटी बची है. एक तरफ तेल बिक नहीं रहा है और दूसरी तरफ उत्पादन जारी है, जिससे भंडारण की समस्या पैदा हो गई है. अगर जल्द ही स्टोरेज भर गया, तो ईरान को तेल का उत्पादन बंद करना पड़ेगा, जिससे उसकी प्रशासनी कमाई पूरी तरह ठप हो सकती है.   पुराने टैंकरों में भरा जा रहा तेल हालत इतनी खराब हो गई है कि ईरान अब बहुत पुराने और रिटायर हो चुके जहाजों का इस्तेमाल तेल रखने के लिए कर रहा है. इनमें ‘M/T नशा’ (M/T Nasha) नाम का एक पुराना टैंकर भी शामिल है, जिसे ‘घोस्ट शिप’ कहा जा रहा है. ईरान इन जहाजों को समुद्र में खड़ा करके उनमें तेल भर रहा है ताकि किसी तरह काम चल सके. हालांकि, जानकारों का कहना है कि यह तरीका बहुत महंगा है और इससे कुछ ही समय की राहत मिल सकती है. महंगाई और गिरती करेंसी से ईरान बेहाल लगातार जारी इस घेराबंदी का असर ईरान के आम लोगों और वहां के बाजारों पर भी दिख रहा है. तेल से होने वाली कमाई कम होने की वजह से ईरान अपनी करेंसी को संभालने और बढ़ती महंगाई को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है. इसके साथ ही, देश की जरूरत का सामान बाहर से मंगवाने (इंपोर्ट) के लिए भी उसके पास पैसे कम पड़ रहे हैं. अधिकारियों का मानना है कि इस तरीके से बिना युद्ध लड़े ही ईरान की आर्थिक नींव को कमजोर किया जा सकता है. ये भी पढ़ें: ईरान की दो टूक: ‘हम जीतेंगे, दुश्मन वक्त बर्बाद न करे’, ट्रंप की धमकियों के बीच तेहरान ने रखीं 10 शर्तें अमेरिका के लिए फायदे के साथ बड़ा जोखिम भी अमेरिकी अधिकारियों को लगता है कि इस ‘आर्थिक युद्ध’ से वे ईरान को कमजोर कर देंगे और उन्हें सीधे तौर पर युद्ध भी नहीं करना पड़ेगा. लेकिन यह रास्ता इतना आसान भी नहीं है. लंबे समय तक चलने वाली इस घेराबंदी से खाड़ी देशों में तनाव बढ़ सकता है और ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमतें अचानक ऊपर जा सकती हैं, जो पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकती है. फिलहाल, ईरान के पास समय, पैसा और तेल रखने की जगह, तीनों ही तेजी से खत्म हो रहे हैं. ये भी पढ़ें: ट्रंप का दावा, बर्बादी के कगार पर ईरान, होर्मुज खोलने की लगा रहा गुहार The post होर्मुज पर अमेरिका का कड़ा पहरा, ट्रंप ने बनाई नई स्ट्रैटेजी; क्या 22 दिन में घुटने टेकेगा तेहरान? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

YRKKH: विद्या की साजिशों का हुआ अंत, अरमान ने चुना अभीरा का साथ

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब कहानी एक नए मोड़ पर पहुंच गई है. लंबे समय से परिवार और अरमान को भ्रम में रखने वाली विद्या की सच्चाई आखिरकार सबके सामने आ चुकी है. जैसे ही मायरा जेल से बाहर आती है, माधव पूरे परिवार के सामने विद्या की चालों का पर्दाफाश कर देता है. सच जानने के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल जाता है. परिवार के सामने हुई विद्या की बेइज्जती आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि विद्या खुद को सही साबित करने की कोशिश करेगी. इतना ही नहीं, वह अभीरा को ही दोषी ठहराते हुए उसे घर से निकालने की बात कहेगी. लेकिन इस बार कावेरी विद्या का साथ देने के बजाय उसके खिलाफ खड़ी नजर आएगी. कावेरी गुस्से में विद्या को घर से बाहर जाने के लिए कह देगी और अभीरा को घर में रहने की इजाजत देगी. अरमान ने तोड़ा मां से रिश्ता विद्या भावुक होकर अरमान से माफी मांगने की कोशिश करेगी, लेकिन अरमान इस बार पूरी तरह टूट चुका होगा. वह साफ कह देगा कि अब उसका विद्या से कोई रिश्ता नहीं बचा है. अरमान का यह फैसला विद्या को बड़ा झटका देगा. परिवार के सामने विद्या रोती-बिलखती नजर आएगी, लेकिन कोई भी उसका साथ नहीं देगा. अभीरा के खिलाफ नई साजिश रचेगी विद्या अपमान के बाद भी विद्या का गुस्सा शांत नहीं होगा. वह अभीरा को अपनी परेशानी की जड़ मानते हुए उसे अरमान की जिंदगी से दूर करने की कसम खाएगी. आने वाले एपिसोड्स में विद्या एक बार फिर नई चालें चलती नजर आ सकती है. अरमान करेगा शादी का ऐलान दूसरी तरफ अरमान अब अभीरा को हमेशा के लिए अपनी जिंदगी में वापस लाने का फैसला करेगा. वह परिवार के सामने अभीरा से शादी करने का ऐलान करेगा. यह समाचार सुनते ही विद्या और ज्यादा भड़क जाएगी और कहानी में नए ड्रामे की शुरुआत होगी. यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ की सीता दीपिका चिखलिया का शानदार सफर, फिल्मों और नेतृत्व में भी दिखाया दम The post YRKKH: विद्या की साजिशों का हुआ अंत, अरमान ने चुना अभीरा का साथ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

देवी छिन्नमस्ता की पूजा से होता है ये लाभ, जानें बिना सिर वाली देवी से जुड़ा बड़ा रहस्य

Chhinnamasta Jayanti 2026: सनातन परंपरा में शक्ति साधना का विशेष महत्व है, और इसी परंपरा में मां छिन्नमस्ता की उपासना अत्यंत रहस्यमयी और प्रभावशाली मानी जाती है. दस महाविद्याओं में शामिल यह देवी अपने अनोखे और विचित्र स्वरूप के कारण साधकों और श्रद्धालुओं को आकर्षित करती हैं. उनका स्वरूप त्याग, बलिदान और शक्ति का प्रतीक माना जाता है. छिन्नमस्ता जयंती 2026 की तिथि और मुहूर्त वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मां छिन्नमस्ता की जयंती मनाई जाती है. इसी दिन भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार का भी प्राकट्य हुआ था. पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 में यह तिथि 29 अप्रैल, बुधवार की शाम 7:51 बजे से शुरू होकर 30 अप्रैल, गुरुवार की रात 9:12 बजे तक रहेगी. उदया तिथि के आधार पर छिन्नमस्ता जयंती 30 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. मां छिन्नमस्ता का अद्भुत स्वरूप मां छिन्नमस्ता का स्वरूप अत्यंत विलक्षण है. वे स्वयं अपना कटा हुआ सिर हाथ में धारण करती हैं और दूसरे हाथ में तलवार रखती हैं. उनकी गर्दन से निकलती रक्त की तीन धाराओं में से एक को देवी स्वयं ग्रहण करती हैं, जबकि अन्य दो धाराएं उनकी सहचरियां पीती हैं. यह रूप आत्मबलिदान, जीवन ऊर्जा और ब्रह्मांडीय शक्ति के प्रवाह का प्रतीक माना जाता है. साधना और उपासना का महत्व मां छिन्नमस्ता को दस महाविद्याओं में छठा स्थान प्राप्त है. उनका स्वरूप उग्र और भयानक होने के कारण उनकी पूजा मुख्यतः तांत्रिक, अघोरी, योगी और नाथ संप्रदाय के साधक करते हैं. यह साधना सामान्य पूजा से भिन्न होती है और विशेष विधि-विधान के साथ की जाती है. पूजा से मिलने वाले लाभ शास्त्रों के अनुसार मां छिन्नमस्ता की उपासना से व्यक्ति के मन से भय समाप्त होता है. यह साधना आत्मबल को बढ़ाती है और जीवन की कठिनाइयों का सामना करने की शक्ति देती है. इसके अलावा उनकी कृपा से शारीरिक कष्टों से राहत मिलती है और साधक की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. ये भी पढ़ें: छिन्नमस्ता जयंती पर करें ये साधना, दूर होंगी बाधाएं मां छिन्नमस्ता का प्रमुख धाम मां छिन्नमस्ता का प्रसिद्ध मंदिर झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित है, जिसे रजरप्पा मंदिर कहा जाता है. यह स्थल रांची से लगभग 80 किलोमीटर दूर दामोदर और भैरवी नदियों के संगम पर स्थित है. यह स्थान तांत्रिक साधना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. नवरात्रि के दौरान यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है और विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. The post देवी छिन्नमस्ता की पूजा से होता है ये लाभ, जानें बिना सिर वाली देवी से जुड़ा बड़ा रहस्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CGBSE CG Board Result 2026: आज जारी होगा छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट, यहां करें चेक

CGBSE CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल आज 29 अप्रैल को दोपहर 2.30 बजे वर्ष 2026 की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा. रिजल्ट नवा रायपुर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रिजल्ट की घोषणा करेंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स इसे सीजी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं. 5 लाख स्टूडेंट्स हुए थे शामिल CG Board आज 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 2.30 बजे बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी करेंगे. इस बार बोर्ड एग्जाम में करीब साढ़े 5 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे. अब इनका इंतजार खत्म होने वाला है और जल्द ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया X पोस्ट स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने एक्स पर बीते रोज पोस्ट कर बोर्ड रिजल्ट जारी करने की बात कही थी. उन्होंने कहा इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने वाली हैं. 29 अप्रैल को दोपहर 02:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है. इंतज़ार की घड़ियाँ अब समाप्ति की ओर हैं। कल दोपहर 02:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है।… — Gajendra Yadav (@GajendraYdvBJP) April 28, 2026 किस वेबसाइट पर देखें छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट? बोर्ड 29 अप्रैल 2026 यानी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की करेगा. इसके बाद रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी. cg.results.nic.in cgbse.nic.in results.cg.nic.in CGBSE CG Board Result 2026: कैसे चेक करें रिजल्ट? छात्र अपना रिजल्ट इन प्लेटफॉर्म्स पर चेक कर सकते हैं- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं इसके बाद होमपेज पर 10th/12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें अपना Roll Number डालें Submit करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा कब हुई थी CG Board 10वीं-12वीं परीक्षा? छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 2026 की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी और मार्च में संपन्न हुई थीं. कक्षा 12 की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 और कक्षा 10 की परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी. कितने अंक लाने होंगे पास होने के लिए? छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट मिलाकर कम से कम 33% अंक लाने जरूरी है. अगर इसके कम मार्क्स आते हैं तो स्टूडेंट उस विषय में फेल कर दिया जाएगा. 1-2 विषय में फेल होने पर कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं. 2 से ज्यादा विषयों में फेल होने पर अगले साल दोबारा परीक्षा देनी होगी. यह भी पढ़ें- BA के बाद टेंशन खत्म, ये 5 प्रशासनी नौकरियां बना सकती हैं करियर The post CGBSE CG Board Result 2026: आज जारी होगा छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट, यहां करें चेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने मचाया धमाल, 41वें दिन भी करोड़ों में कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 41: रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिलीज के 41वें दिन भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है और साल 2026 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो चुकी है. शानदार शुरुआत से तय हुई सफलता की राह फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 102 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग कर इंडस्ट्री को चौंका दिया था. शुरुआती तीन दिनों तक लगातार 100 करोड़ से अधिक की कमाई ने साफ कर दिया था कि फिल्म लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली है. मजबूत कहानी और हाई-ऑक्टेन एक्शन ने दर्शकों को सिनेमाघरों से जोड़े रखा. 41वें दिन भी करोड़ों में कमाई जारी रिलीज के छठे सप्ताह में पहुंचने के बावजूद फिल्म की रफ्तार थमी नहीं है. 41वें दिन यानी छठवें मंगलवार को Sacnilk के शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने लगभग 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की है. भले ही यह शुरुआती दिनों की तुलना में कम हो, लेकिन इतने लंबे समय बाद भी करोड़ों की कमाई करना फिल्म की मजबूत पकड़ को दर्शाता है. बड़े रिकॉर्ड की ओर बढ़ते कदम अब पूरी फिल्म इंडस्ट्री की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ‘धुरंधर: द रिवेंज’ आमिर खान की ‘दंगल’ के 2000 करोड़ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ पाएगी या नहीं. अभी तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1800 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुका है, जिससे यह हिंदुस्तानीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हो गई है. दमदार स्टार कास्ट और निर्देशन फिल्म की सफलता में आदित्य धर के निर्देशन के साथ-साथ दमदार स्टार कास्ट का भी बड़ा योगदान है. रणवीर सिंह ने अपने अभिनय और एक्शन से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीता है. उनके साथ संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकारों ने फिल्म को मजबूती दी है. वहीं सारा अर्जुन और अन्य सहायक कलाकारों ने कहानी को और प्रभावशाली बनाया है. यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ की सीता दीपिका चिखलिया का शानदार सफर, फिल्मों और नेतृत्व में भी दिखाया दम The post रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने मचाया धमाल, 41वें दिन भी करोड़ों में कलेक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड में बदला मौसम, इन जिलों में आज बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

Jharkhand Weather: झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मंगलवार की सुबह मौसम में बदलाव हुआ. झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में मंगलवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली. गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश हुई. रांची में दो मिमी बारिश हुई. वहीं, धनबाद में पांच और जमशेदपुर में छिटपुट बारिश हुई. इससे गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली.  तापमान में गिरावट  बारिश से रांची के अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की कमी आई. मंगलवार को रांची का पारा 38.2 डिग्री रहा. वहीं, वज्रपात से बेड़ो के खुखरा गांव निवासी (61 वर्ष) किसान भीम महतो की मौत हो गई. कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी  मौसम विभाग के अनुसार, 29 अप्रैल को रांची, खूंटी, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में वज्रपात के साथ तेज हवा और बारिश की संभावना है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, अन्य जिलों में वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.  View this post on Instagram A post shared by Naya Vichar (@prabhat.khabar) मई की शुरुआत में भी बादल और तेज हवा चलने की संभावना  यही स्थिति 30 अप्रैल को भी रहने की संभावना है. वहीं, एक से पांच मई तक पूरे राज्य में बादल छाए रहने और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.  यह भी पढ़ें: मैं भी आम आदमी हूं, इसीलिए अकेले घूमता हूं” बिना सुरक्षा प्रोजेक्ट भवन पहुंचने पर बोले CM हेमंत सोरेन यह भी पढ़ें: कोल इंडिया के मुनाफे पर ग्रहण: 12% गिरा नेट प्रॉफिट, झारखंड की सहायक कंपनियों BCCL और CCL ने डुबोई लुटिया The post झारखंड में बदला मौसम, इन जिलों में आज बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भागलपुर शूटआउट: सरकारी अधिकारी का मर्डर करने वाले का एनकाउंटर, पुलिस ने सीने में मारी गोली, तीन जवान भी घायल

Encounter In Bihar: भागलपुर के सुल्तानगंज में नगर परिषद ऑफिस में घुसकर प्रशासनी अधिकारी के मर्डर का बदला बिहार पुलिस ने लिया. गोलीबारी कांड के मुख्य अभियुक्त रामधनी यादव का एनकाउंटर कर दिया गया. इसके बाद घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत बताया. इस तरह हुआ अपराधी का एनकाउंटर पुलिस के अनुसार, मुख्य अभियुक्त रामधनी यादव ने पुलिस गिरफ्तारी के डर से ऑटो से थाना पहुंचकर सरेंडर किया था. इसके बाद पुलिस ने उससे घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और अन्य सामानों के बारे में कड़ी पूछताछ शुरू की. पूछताछ में अभियुक्त ने ग्रामीण इलाके में हथियार छिपाने की बात बताई. जब पुलिस टीम उसे लेकर उस जगह पर पहुंची, तब उसे आशंका हुई कि हथियार बरामद होने पर कई अहम कनेक्शन उजागर हो जाएंगे. इसी दौरान मुख्य अभियुक्त के सहयोगी अपराधी पुलिस टीम का पीछा कर रहे थे. मौका पाकर सहयोगियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. इसी बीच रामधनी यादव ने भी पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर गोली चला दी. इस फायरिंग में डीएसपी नवनीत कुमार समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में कई राउंड फायरिंग की, जिसमें रामधनी यादव के सीने में गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस उसे इलाज के लिए मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. दोनों पुलिस अभिरक्षा में हैं और उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों में गोली लगी है. गिरफ्तार आरोपियों में एक दीपक है, जबकि दूसरा रामधनी यादव का साला बताया जा रहा है. दोनों के खिलाफ पूर्व से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. एसएसपी ने क्या बताया? वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने सुल्तानगंज गोलीकांड को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य अभियुक्त रामधनी यादव को घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और अन्य सामानों की बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था. इसी दौरान उसने और अज्ञात अपराधियों की ओर से पुलिस टीम पर फायरिंग की गई. एसएसपी ने कहा कि स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आत्म रक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें मुख्य अभियुक्त रामधनी यादव घायल हो गया. इस घटना में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने रामधनी यादव को मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. मंगलवार को क्या हुई थी घटना? जानकारी के मुताबिक, भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में मंगलवार दोपहर अपराधियों ने नगर परिषद कार्यालय में घुसकर वहां मौजूद अधिकारियों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं. इस हमले में कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) कृष्ण भूषण कुमार और सभापति राजकुमार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद दोनों घायलों को तुरंत सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन रास्ते में ही ईओ कृष्ण भूषण कुमार की मौत हो गई. जबकि सभापति राजकुमार गुड्डू का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है. (भागलपुर से ऋषभ मिश्रा कृष्ण की रिपोर्ट) Also Read: भागलपुर में दिनदहाड़े शूटआउट: नगर परिषद ऑफिस में घुसकर ईओ की हत्या, सभापति को मारी कई गोलियां The post भागलपुर शूटआउट: प्रशासनी अधिकारी का मर्डर करने वाले का एनकाउंटर, पुलिस ने सीने में मारी गोली, तीन जवान भी घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bengal Voting Phase-2 LIVE : बंगाल में मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 18.39 प्रतिशत पड़े वोट

West Bengal Voting Phase-2 LIVE Updates: सुबह 9 बजे तक 18.39 प्रतिशत पड़े वोट पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के तहत आज मतदान हो रहा है. सुबह 9 बजे तक 18.39 प्रतिशत मतदान हुआ. मतदान शुरू होने के पहले दो घंटों में बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली. दक्षिण कोलकाता में कहां कितने वोट पड़े बल्लीगंज निर्वाचन क्षेत्र में 16.17 प्रतिशत वोट पड़े. भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में 17.08 प्रतिशत वोट पड़े. कोलकाता पोर्ट निर्वाचन क्षेत्र में 16.20 प्रतिशत वोट पड़े. राश बिहारी निर्वाचन क्षेत्र में 17.98 प्रतिशत वोट पड़े. पश्चिम बंगाल मतदान के दौरान गड़बड़ियां और आरोप राजरहाट-गोपालपुर (बूथ 122, बागजोला प्राइमरी स्कूल) वीवीपैट में खराबी के कारण मतदान बाधित, वोटिंग अस्थायी रूप से रोकी गयी. इंटाली, कोलकाता भाजपा नेता प्रियंका टिबरेवाल और पोलिंग अधिकारियों के बीच तीखी बहस, तनाव की स्थिति. -शांतिपुर (वार्ड 16, बूथ 216-217) भाजपा के टेंट में तोड़फोड़ का आरोप, इलाके में नेतृत्वक तनाव. — जीवनतला, दक्षिण 24 परगना (बूथ 122-123) इंडियन सेकुलर फ्रंट (आइएसएफ) का आरोप-पोलिंग एजेंट को बैठने नहीं दिया गया, तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप. जादवपुर (वार्ड 101, बाघाजतिन इलाका) मतदाताओं को बूथ तक पहुंचने से रोकने का आरोप, तृणमूल ने आरोपों से किया इनकार, पुलिस की गश्त बढ़ी. — बर्दवान उत्तर (बूथ 207) ईवीएम खराबी से लंबी कतारें, बाद में मतदान फिर से शुरू. — रानाघाट उत्तर पूर्व (बूथ 82-83) ईवीएम गड़बड़ी से वोटिंग प्रभावित, मतदाताओं की लंबी लाइन. — शांतिपुर (बूथ 221, स्टीमर घाट) रात में भाजपा कैंप पर हमले का आरोप. — फलता (बूथ 82, देबीपुर) रात में बाइक सवारों द्वारा धमकी और सुबह सड़क जाम करने का आरोप. –मानिकतला (बूथ 142, गीतांजलि क्लॉक टॉवर के पास) खाने-शराब बांटकर वोटरों को प्रभावित करने का आरोप, तृणमूल कार्यकर्ताओं पर उंगली. –बेलियाघाटा (बूथ 244) आईडी अस्पताल के पास भीड़ लगाकर रास्ता जाम, वोटरों को रोके जाने का आरोप. — चौरंगी (बूथ 10, कलकत्ता मुस्लिम ऑर्फनेज स्कूल) बड़ी संख्या में भीड़ जुटाकर डर का माहौल बनाने का आरोप. — मानिकतला (वार्ड 12, बेलतला इलाका) पैसे बांटकर वोट प्रभावित करने का आरोप, “तृणमूल उम्मीदवार श्रेया पांडेय ग्रुप” का नाम सामने. West Bengal Voting Phase-2 LIVE Updates: भाजपा के बटन पर गत्ता चिपकाने का आरोप फाल्टा विधानसभा के देवपुर ग्राम पंचायत के बूथ नंबर 177 पर तृणमूल के खिलाफ भाजपा के बटन नंबर 3 पर गत्ता चिपकाने का आरोप लगाया गया. समाचार मिलते ही भाजपा उम्मीदवार वहां पहुंचे और चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई. मल्लिकपुर क्षेत्र के कई बूथों में भी यही शिकायत दर्ज कराई गई है. क्या आपने वोट दिया, प्रियदर्शिनी से पूछे शुभेंदु West Bengal Voting Phase-2 LIVE Updates: शुभेंदु अधिकारी की मुलाकात फिरहाद हकीम की बेटी प्रियदर्शिनी हकीम से हुई. प्रियदर्शिनी को देखकर उन्होंने कहा, ‘क्या आपने वोट दिया?’ भवानीपुर के हनुमान मंदिर में शुभेंदु ने की पूजा-अर्चना भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से हिंदुस्तानीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शुभेंद अधिकारी ने बुधवार सुबह भवानीपुर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की.इसके बाद उन्होंने 77 नंबर वार्ड का दौरा किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर चुनावी हालात का जायजा लिया. West Bengal Voting Phase-2 LIVE Updates:मल्लिकार्जुन खड़गे की अपील पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य के मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट करके कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर नागरिक को बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए. West Bengal Voting Phase-2 LIVE Updates: जगन्नाथ प्रशासन ने अपना वोट डाला जगन्नाथ प्रशासन ने अपना वोट डाला. रानाघाट लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद जगन्नाथ प्रशासन आज सुबह अपनी पत्नी के साथ रानाघाट उत्तर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 87/15 पर अपना वोट डालने के लिए कतार में खड़े हुए. West Bengal Voting Phase-2 LIVE Updates: फूलवाले टीसर्ट पर हंगामा भाजपा उम्मीदवार ने मतदाता को हटाने के लिए केंद्रीय बलों को बुलाया. तृणमूल कांग्रेस के चिन्ह वाली टी-शर्ट पहने मतदाता मतदान केंद्र के सामने लंबी कतार में खड़े थे. बर्धमान दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मौमिता बिश्वास मिश्रा ने यह हंगामा किया. उन्होंने ड्यूटी पर तैनात केंद्रीय बलों के जवान को बुलाया और मतदाता को मतदान केंद्र से बाहर निकलवाया. यह घटना बर्धमान दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बेलपुकुर जीएसएफ पी स्कूल में हुई. West Bengal Voting Phase-2 LIVE Updates: धीमी मतदान का आरोप श्रीरामपुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार शुभंकर प्रशासन विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी आ गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि मतदान बहुत धीमी गति से चल रहा है, जिसके कारण निर्धारित समय के बाद मतदान करना पड़ सकता है. West Bengal Voting Phase-2 LIVE Updates: जगद्दल में बूथ नंबर 34 के पास से हथियार बरामद जगद्दल विधानसभा के पनपुर स्थित बूथ नंबर 34 से हथियार बरामद. शिबदासपुर पुलिस स्टेशन ने जगद्दल विधानसभा के पनपुर केउतिया ग्राम पंचायत क्षेत्र के बूथ नंबर 34 से एक पाइप गन बरामद की. भाजपा के जगद्दल उम्मीदवार राजेश कुमार ने आरोप लगाया कि तृणमूल के उपद्रवियों ने मतदाताओं को डराने के लिए ये हथियार छोड़े थे. राजेश कुमार ने उपद्रवियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. West Bengal Voting Phase-2 LIVE Updates: राकेश सिंह ने मतदान रद्द करने की मांग की कोलकाता पोर्ट के वार्ड 135 के बूथ नंबर 30 पर अशांति फैली. राकेश सिंह ने बताया कि उनके एजेंट को अंदर बैठने नहीं दिया गया. उन्हें दो घंटे तक बाहर खड़ा रखा गया. बाद में राकेश सिंह आए और उन्हें जबरदस्ती बिठाया. उन्होंने कहा कि इस बूथ पर मतदान रद्द किया जाना चाहिए. West Bengal Voting Phase-2 LIVE Updates: रेखा पात्रा ने अपना वोट डाला रेखा पात्रा ने संदेशखाली में अपना वोट डाला. उन्होंने संदेशखाली के करनखाली स्कूल के बूथ नंबर 172 पर अपना वोट डाला. इस बार वह हिंगलगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार हैं, लेकिन उनका घर संदेशखाली में है और वह वहां की मतदाता हैं, इसलिए वह सुबह अपने निर्वाचन क्षेत्र हिंगलगंज में वोट डालने जाएंगी. West Bengal Voting Phase-2 LIVE Updates:ममता बनर्जी ने किया इलाके का निरीक्षण ममता बनर्जी ने सुबह इलाके का निरीक्षण किया. आज भाबानीपुर में मतदान हो रहा है.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top