Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कहीं टेक्नीशियन आपको भी तो नहीं बना रहा बेवकूफ? जानें एसी गैस रिफिल स्कैम का पूरा खेल

एसी की सही कूलिंग तभी मिलती है जब उसमें रेफ्रिजरेंट यानी गैस सही लेवल में हो. कई लोग मान लेते हैं कि हर सर्विस के दौरान AC में गैस भरवाना जरूरी है. लेकिन सच तो यह है कि ऐसा बिल्कुल नहीं है. बिना जरूरत गैस भरवाने से आपकी सिर्फ जेब ही खाली होती है. नीचे हमने एक गाइड तैयार की है कि ऐसी गैस रिफिलिंग आखिर होती क्या है, कब इसकी सच में जरूरत पड़ती है, और कैसे आप खुद पहचान सकते हैं कि एसी में लीकेज है या कूलिंग कम हो रही है. साथ ही, बाजार में होने वाले फ्रॉड और सर्विस से जुड़े घोटालों के बारे में भी हमने बताया है, ताकि आप अलर्ट रहें. कब होती है AC की गैस लीक? एसी की गैस पेट्रोल या डीजल की तरह खर्च नहीं होती. यह एक बंद सिस्टम में लगातार घूमती रहती है. इसलिए, अगर आपका एसी पहले जैसी कूलिंग नहीं दे रहा, तो समझ लीजिए कि कहीं न कहीं गैस लीक हो रही है. इसके अलावा, अगर आपको आउटडोर यूनिट के पास सीटी जैसी आवाज सुनाई दे या कॉपर पाइप पर बर्फ जमती दिखे, तो ये भी गैस लीक होने के संकेत हैं. अब सवाल है कि गैस लीक होती क्यों है? इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं. जैसे कॉइल में दरार आ जाना, जॉइंट का ढीला होना या समय के साथ जंग लग जाना. कई बार गलत या खराब इंस्टॉलेशन भी धीरे-धीरे गैस लीक का कारण बन जाता है. टेक्नीशियन कैसे करते हैं स्कैम? अगर आपका एसी कमरे को ठंडा करने में जरूरत से ज्यादा समय लेने लगा है, तो समझ जाइए कि इसका रेफ्रिजरेंट यानी कूलिंग गैस कम हो गया है. यही वो गैस होती है, जो गर्मी को सोखकर बाहर निकालती है. ऐसे में किसी अच्छे टेक्नीशियन को तुरंत दिखाना चाहिए. लेकिन यहां एक बात का खास ध्यान रखें. अगर टेक्नीशियन बिना किसी जांच-पड़ताल के सिर्फ गैस भरने की सलाह दे दे और लीकेज के बारे में एक शब्द भी न कहे, तो थोड़ा अलर्ट हो जाइए. क्योंकि एसी में गैस अपने आप खत्म नहीं होती. वह केवल लीकेज होने पर ही बाहर निकलती है. ऐसे में सिर्फ गैस भरवाना प्रॉब्लम का सॉल्यूशन नहीं है. कुछ समय बाद गैस फिर से खत्म हो जाएगी और आपको दोबारा सर्विस के लिए कॉल करना पड़ेगा. असल समाधान है ऐसी का प्रेशर टेस्ट करवाना. इस टेस्ट से पता चलता है कि लीकेज कहां है. जब लीकेज वाली जगह मिल जाए, तो उसे ठीक से सील कराया जाना चाहिए. उसके बाद ही नई गैस भरवाना सही रहता है. वरना ये ऐसा ही है जैसे छेद वाली बाल्टी में पानी भरते रहना. As soon as summer starts, I got my AC serviced.The technician came, cleaned it with water, and then the same old script began:“Ma’am, the gas has leaked.”“The valve is leaking.”“There’s a hole in the coil.”And then the bill: ₹350 for cleaning₹2000 for gas refill₹1500… pic.twitter.com/XrpEwOPJoP — sonali (@Imsonali0) April 23, 2026 AC रिफिल स्कैम से कैसे बचें? अगर आपका एसी टेक्नीशियन हर साल यही कहता है कि ‘गैस खत्म हो गई है’, लेकिन कभी लीकेज की बात नहीं करता, तो समझ जाइए कि मामला थोड़ा गड़बड़ है. सबसे पहले खुद यह चेक करें कि वाकई एसी में गैस कम है या नहीं. कई बार टेक्नीशियन बिना जरूरत के भी गैस रिफिल कराने की सलाह देते हैं. अगर गैस सच में कम निकले, तो टेक्नीशियन से साफ तौर पर कहें कि वह पहले लीकेज चेक करे.  लीकेज ढूंढने के लिए आमतौर पर टेक्नीशियन साबुन वाले पानी का इस्तेमाल करते हैं. बिल्कुल वैसे ही जैसे पंचर बनाने वाले टायर में छेद ढूंढते हैं. पाइप या कॉइल पर साबुन का घोल छिड़का जाता है. अगर बुलबुले बनने लगें, तो समझिए लीकेज है. और अगर बुलबुले नहीं बनते, तो सिस्टम बिल्कुल ठीक है. सबसे जरूरी बात, हमेशा ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर या भरोसेमंद कंपनी से ही ऐसी की सर्विस करवाएं. यह भी पढ़ें: एसी की सर्विसिंग करवाने जा रहे हैं? ध्यान में रखें ये 5 बातें, पैसे और टेंशन दोनों बचेंगे The post कहीं टेक्नीशियन आपको भी तो नहीं बना रहा बेवकूफ? जानें एसी गैस रिफिल स्कैम का पूरा स्पोर्ट्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कल ग्रहों की चाल किसकी बदलेगी किस्मत, जानिए किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें 28 अप्रैल का राशिफल

Kal Ka Rashifal 28 April 2026: कल ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए खास संकेत लेकर आ रही है. चंद्रमा कन्या राशि में रहकर सोच और निर्णय क्षमता को प्रभावित करेंगे, जबकि सूर्य मेष में ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाएंगे. मीन राशि में मंगल, बुध और शनि का संयोग कुछ मामलों में भ्रम और देरी दे सकता है. गुरु मिथुन में नए अवसरों के द्वार खोलेंगे, वहीं शुक्र वृषभ में सुख-सुविधाओं को बढ़ाएंगे. राहु कुंभ में बदलाव की प्रेरणा देगा और केतु सिंह में आत्मचिंतन की ओर ले जाएगा. इन ग्रहों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा. जानिए कल का राशिफल. कल का राशिफल 28 अप्रैल 2026 मेष राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के छठे भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण शत्रुओं पर विजय और कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी. करियर में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है और पार्टनर के साथ संबंधों में गजब का तालमेल देखने को मिलेगा. लव लाइफ में पुराना मतभेद दूर होगा और आप एक-दूसरे के करीब आएंगे. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप ऊर्जा से लबरेज महसूस करेंगे. वृषभ कल का राशिफल वृषभ राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के पांचवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण प्रेम संबंधों में मधुरता और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. पार्टनर के साथ कोई रोमांटिक डिनर प्लान हो सकता है जो आपके रिश्ते में नई जान फूंक देगा. नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहें और बाहर के खान-पान से बचें. मिथुन कल का राशिफल मिथुन राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के चौथे भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण सुख-सुविधाओं में वृद्धि और मानसिक शांति का अनुभव होगा. लव पार्टनर के साथ किसी बात पर हल्का मतभेद हो सकता है, लेकिन अपनी समझदारी से आप स्थिति संभाल लेंगे. करियर के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा और ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खुद को तनाव से दूर रखें. कर्क कल का राशिफल कर्क राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के तीसरे भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और छोटी यात्राएं सुखद रहेंगी. पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने से बचें और रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें. करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे और आपकी मेहनत रंग लाएगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है और आप मानसिक रूप से काफी रिलैक्स महसूस करेंगे. सिंह कल का राशिफल सिंह राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के दूसरे भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण धन लाभ के योग बनेंगे और परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा. लव लाइफ में रोमांस का तड़का लगेगा और आप अपने पार्टनर को कोई कीमती उपहार दे सकते हैं. नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलेगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. खान-पान पर नियंत्रण रखें ताकि पाचन संबंधी कोई समस्या न हो. कन्या कल का राशिफल कन्या राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के प्रथम भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आपका व्यक्तित्व निखरेगा और मानसिक स्पष्टता आएगी. पार्टनर आपकी हर बात को तवज्जो देगा, जिससे रिश्ता और भी ज्यादा रोमांटिक और गहरा होगा. करियर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है जो आपके भविष्य के लिए शुभ साबित होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से आप खुद को फिट पाएंगे और दिनभर एक्टिव रहेंगे. तुला कल का राशिफल तुला राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के बारहवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन विदेश यात्रा के योग बनेंगे. लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से मतभेद पैदा हो सकता है, इसलिए आपसी विश्वास बनाए रखें. करियर में थोड़ी भागदौड़ रहेगी लेकिन अंततः सफलता आपके कदम चूमेगी. मानसिक शांति के लिए योग का सहारा लें और पर्याप्त नींद लें. वृश्चिक कल का राशिफल वृश्चिक राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आय के नए स्रोत बनेंगे और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा. पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी और आपका प्रेम संबंध विवाह में बदल सकता है. करियर में आपकी स्किल्स की तारीफ होगी और रुका हुआ धन वापस मिलेगा. स्वास्थ्य बहुत शानदार रहेगा और आप नई चुनौतियों के लिए तैयार रहेंगे. धनु कल का राशिफल धनु राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के दसवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण कार्यक्षेत्र में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मान-सम्मान मिलेगा. लव पार्टनर के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक सुकून देगा और आपके बीच की दूरियां कम होंगी. नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं जो आपके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. शारीरिक थकान से बचने के लिए समय पर आराम करना आपके लिए जरूरी है. मकर कल का राशिफल मकर राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के नौवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है जो काफी यादगार रहेगा. करियर में स्थिरता आएगी और बिजनेस में किए गए निवेश से बड़ा मुनाफा होगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप पुराने रोगों से मुक्ति पा सकते हैं. कुंभ कल का राशिफल कुंभ राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के आठवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण अचानक धन लाभ या पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है. लव लाइफ में पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें और छोटी-छोटी बातों को नजर अंदाज करना सीखें. कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपनी योजनाओं को किसी के साथ साझा न करें. पेट संबंधी विकारों से बचने के लिए संतुलित दिनचर्या अपनाएं. मीन कल का राशिफल मीन राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के सातवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण दांपत्य जीवन में सुख और साझेदारी के कामों में बड़ी सफलता मिलेगी. पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और आप दोनों के बीच का रोमांस सातवें आसमान पर होगा. करियर में प्रगति के द्वार खुलेंगे और आपकी रचनात्मकता सबको प्रभावित करेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन पैरों में हल्का दर्द महसूस हो सकता है. Also Read: कुंडली में पीड़ित बुध का भयावह संकेत, शरीर और दिमाग दोनों पर असर, जानिए उपाय-मंत्र The post कल ग्रहों की चाल किसकी बदलेगी किस्मत, जानिए किसे बरतनी

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

WhatsApp डेटा रखना है सुरक्षित? बस ऑन कर लें ये सिक्योरिटी फीचर

अगर आप रोजाना WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके चैट्स, फोटो और पर्सनल डेटा की सुरक्षा बेहद जरूरी हो जाती है. आजकल बढ़ते साइबर फ्रॉड, अकाउंट हैकिंग और सिम स्वैप जैसे मामलों के बीच सिर्फ OTP पर भरोसा करना काफी नहीं है. ऐसे में WhatsApp का Two-Step Verification फीचर आपके अकाउंट को एक एक्स्ट्रा सिक्योरिटी लेयर देता है, जिससे आपकी प्राइवेसी और डेटा दोनों सुरक्षित रहते हैं. WhatsApp Two-Step Verification क्या है? Two-Step Verification एक सिक्योरिटी फीचर है, जो आपके WhatsApp अकाउंट को ज्यादा सुरक्षित बनाता है. जब आप इस फीचर को ऑन करते हैं, तो किसी नए डिवाइस पर अपने फोन नंबर से लॉगिन करने के लिए सिर्फ OTP ही नहीं, बल्कि एक 6 अंकों का PIN भी डालना पड़ता है. इसका मतलब यह है कि अगर किसी को आपका OTP मिल भी जाए, तब भी वह आपके अकाउंट में लॉगिन नहीं कर पाएगा, जब तक उसके पास आपका सेट किया हुआ PIN नहीं होगा. यह फीचर खासतौर पर सिम स्वैप या फोन चोरी जैसी स्थितियों में आपके अकाउंट को सुरक्षित रखने में मदद करता है. WhatsApp Two-Step Verification कैसे ऑन करें? Two-Step Verification को एक्टिवेट करना बहुत आसान है. इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें: सबसे पहले WhatsApp पर जाएं. इसके बाद Settings (सेटिंग्स) में जाएं. Account (अकाउंट) सेक्शन पर टैप करें. यहां आपको Two-Step Verification का ऑप्शन मिलेगा, इसे ऑन करें. अब 6 अंकों का PIN सेट करें और उसे कन्फर्म करें. चाहें तो एक ईमेल एड्रेस भी जोड़ सकते हैं (रिकवरी के लिए). लास्ट में Done पर टैप करें. Two-Step Verification कैसे बंद करें या PIN बदलें? अगर आप इस फीचर को बंद करना चाहते हैं या अपना PIN बदलना चाहते हैं, तो यह भी काफी आसान है. इसके लिए- Settings में जाएं. Account सेक्शन खोलें. Two-Step Verification पर टैप करें. यहां आपको Turn Off और Change PIN के ऑप्शन मिलेंगे. आप इसी सेक्शन से अपना ईमेल एड्रेस भी अपडेट कर सकते हैं. क्यों जरूरी है यह फीचर? Two-Step Verification आपके WhatsApp अकाउंट को एक्स्ट्रा सिक्योरिटी देता है, जिससे कोई भी अनजान व्यक्ति आपके अकाउंट तक आसानी से पहुंच नहीं सकता. खासकर आज के समय में, जब साइबर फ्रॉड और डेटा चोरी के मामले बढ़ रहे हैं, यह फीचर हर यूज़र के लिए बेहद जरूरी हो जाता है. यह भी पढ़ें: फोन की स्टोरेज बार-बार फुल क्यों हो रही है? WhatsApp सेटिंग में छुपा है असली कारण The post WhatsApp डेटा रखना है सुरक्षित? बस ऑन कर लें ये सिक्योरिटी फीचर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में महिला CO का बड़ा खेल उजागर, दाखिल-खारिज में की गड़बड़ी, मिली ये सजा

Bihar Government: बिहार के किशनगंज जिले में एक स्त्री अंचल अधिकारी पर गंभीर गड़बड़ी का मामला सामने आया. ठाकुरगंज अंचल की तत्कालीन सीओ सुचिता कुमारी पर आरोप था कि उन्होंने दाखिल-खारिज की प्रक्रिया में नियमों को नजरअंदाज कर एक खास व्यक्ति को फायदा पहुंचाया. जून 2025 में ही हुई थी निलंबित इस मामले में शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और जांच की जिम्मेदारी जिला पदाधिकारी (DM) किशनगंज को दी गई. 29 अप्रैल 2025 को सौंपी गई जांच रिपोर्ट में सुचिता कुमारी को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया. इसके आधार पर 19 जून 2025 को उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. फिर मामले में हुई समीक्षा बैठक जांच में यह भी सामने आया कि आपत्तियां और पर्याप्त सबूत होने के बावजूद जमीन का दाखिल-खारिज गलत तरीके से किया गया. इसे नियमों का उल्लंघन और कर्तव्य में लापरवाही माना गया. निलंबन के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की. आरोप पत्र के आधार पर पूरे मामले की समीक्षा की गई. जांच पूरी होने के बाद विभाग ने आरोपों को सही माना और अब सजा देने का फैसला लिया. जानकारी के मुताबिक, जाली केवाला के आधार पर जमीन हड़पने के मामले में गलगलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज है, जिसकी जांच पुलिस स्तर पर जारी है. अब दो साल के वेतन वृद्धि पर लगी रोक ऐसे में विभाग ने फिर से कार्रवाई करते हुए सुचिता कुमारी की दो साल के वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है. लेकिन यह सजा ‘संचयी प्रभाव के बिना’ है. इसका असर उनके सर्विस रिकॉर्ड और भविष्य की प्रमोशन पर पड़ सकता है. इस कार्रवाई को प्रशासन की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है. इससे साफ संदेश दिया गया है कि जमीन से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की गड़बड़ी या पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. साथ ही अधिकारियों को पारदर्शिता और नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है. Also Read: गुरुग्राम से दरभंगा आ रही बस में लगी आग, खिड़की तोड़कर कूदने लगे यात्री The post बिहार में स्त्री CO का बड़ा स्पोर्ट्स उजागर, दाखिल-खारिज में की गड़बड़ी, मिली ये सजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Khatron Ke Khiladi 15 में होगी Bigg Boss स्टार्स की एंट्री, सामने आए 3 बड़े नाम

Khatron Ke Khiladi 15: कलर्स टीवी का स्टंट और एडवेंचर से भरपूर पॉपुलर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ अपने 15वें सीजन के साथ धमाकेदार वापसी करने जा रहा है. पिछले साल शो के ऑन-एयर न होने से फैंस जरूर निराश हुए थे, लेकिन अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है. एक बार फिर रोहित शेट्टी सितारों से खतरनाक स्टंट करवाते नजर आएंगे. इस बार का सीजन पहले से ज्यादा बड़ा और रोमांचक होने वाला है. इसी बीच शो के संभावित कंटेस्टेंट्स को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है, जिसमें ‘बिग बॉस’ में नजर आ चुके तीन स्टार्स के नाम सामने आए हैं. आइए जानते हैं ये कौन हैं. कौन-कौन से सितारे आएंगे नजर? The Times of India की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार ‘बिग बॉस’ के कई चर्चित और फेवरेट चेहरे शो का हिस्सा बन सकते हैं. बताया जा रहा है कि अंकित गुप्ता (बिग बॉस 16), ईशा मालवीय (बिग बॉस 17) और फरहाना भट्ट (बिग बॉस 19) से मेकर्स की बातचीत चल रही है और इनके नाम लगभग फाइनल माने जा रहे हैं. इन सितारों ने ‘बिग बॉस’ में अपनी मजबूत पर्सनैलिटी से दर्शकों का दिल जीता था और अब ये खतरनाक स्टंट्स का सामना करते नजर आ सकते हैं. इनके अलावा अभिषेक बजाज और गौरव खन्ना जैसे नाम भी चर्चा में हैं, जिससे इस सीजन को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. कहां और कब होगी शूटिंग? शो की शूटिंग हमेशा की तरह विदेश की खूबसूरत और खतरनाक लोकेशन पर होगी. इस बार भी टीम साउथ अफ्रीका के केप टाउन जाने की तैयारी में है. बताया जा रहा है कि सभी खिलाड़ी मई 2026 के आखिरी हफ्ते में केप टाउन के लिए रवाना हो जाएंगे और जून से शो की शूटिंग शुरू हो जाएगी. शो क्यों बंद था और वापसी कैसे हुई? पिछले साल चैनल और प्रोडक्शन हाउस के बीच कुछ दिक्कतों की वजह से शो ऑन-एयर नहीं हो सका था. लेकिन रोहित शेट्टी ने ‘बिग बॉस 19’ के दौरान खुद आकर यह गुड न्यूज दी थी कि शो अगले साल जरूर लौटेगा. उन्होंने वादा किया था कि वह दर्शकों की नाराजगी दूर करेंगे और एक धमाकेदार सीजन लेकर आएंगे. और ऐसा ही हुआ, मेकर्स ने फरवरी 2026 में एक AI प्रोमो जरिए शो की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी. अब फैंस बस जून का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे अपने पसंदीदा कलाकारों को खतरों से स्पोर्ट्सते देख सकें. यह भी पढ़ें: Koffee With Karan 9: करण जौहर ने कन्फर्म की ‘कॉफी विद करण’ की वापसी, दिवाली पर खुलेंगे स्टार्स के राज The post Khatron Ke Khiladi 15 में होगी Bigg Boss स्टार्स की एंट्री, सामने आए 3 बड़े नाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नरेंद्र मोदी को बंगाल जीतने का विश्वास, बोले- शपथ ग्रहण समारोह में दोबारा आना होगा

मुख्य बातें पार्टी ने जो कहा मैंने वो किया बंगाल से मेरा गहरा लगाव Narendra Modi: कोलकाता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रशासन बनने का विश्वास है. जगद्दल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल का माहौल कहता है कि मुझे शपथ ग्रहण समारोह के लिए दोबारा आना होगा. प्रधानमंत्री ने बंगाल से अपने लगाव को प्रकट करते हुए कहा कि इस चुनाव में बंगाल के लोगों से मिलना मेरे लिए महज एक नेतृत्वक कार्यक्रम नहीं था. मुझे यहां आने पर वही महसूस हुआ, जो किसी देवी के मंदिर में जाने पर होता है. इसके पीछे बंगाल से मेरा गहरा लगाव है. पार्टी ने जो कहा मैंने वो किया पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब से मैंने अपना घर छोड़ा है, मुझे आप सबके बीच रहकर खुशी और शांति मिली है और आप ही मेरा परिवार हैं. मोदी ने कहा- मैं पिछले तीन-चार दशकों से देश के हर कोने की यात्रा कर रहा हूं. नेतृत्व में आने के बाद, भाजपा में शामिल होने के बाद, एक भाजपा कार्यकर्ता के रूप में, मैंने पार्टी द्वारा मुझसे जो भी करने को कहा है, वह किया है. चुनावी जिम्मेदारियों को निभाना भी इसी का हिस्सा रहा है. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बंगाल से मेरा गहरा लगाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- मैं अक्सर देवी काली के भक्तों से मिलने जाता था और शायद इसीलिए देवी काली मुझे निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करती रहीं. आपको याद होगा कि जनवरी 2024 में अयोध्या में राम लल्ला की प्रतिमा का राज्याभिषेक समारोह हुआ था, तब मैंने ग्यारह दिनों का अनुष्ठान किया था और उपवास रखा था. मैंने दक्षिण हिंदुस्तान के कई मंदिरों में जाकर देवी-देवताओं से आशीर्वाद मांगा था. इस चुनाव में भी मुझे वही भाव महसूस हुआ, जो किसी देवी के मंदिर में जाने पर होता है. इसके पीछे बंगाल से मेरा गहरा लगाव है. Also Read: सत्ता से बेदखल हो रही ममता प्रशासन, मंगल पांडेय ने रिकॉर्ड मतदान को बताया बदलाव का संकेत The post नरेंद्र मोदी को बंगाल जीतने का विश्वास, बोले- शपथ ग्रहण समारोह में दोबारा आना होगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घबराएं नहीं, पेटीएम बैंक में जमा आपके पैसे हैं एकदम सेफ, जानिए कैसे

Paytm License Cancelled: हिंदुस्तानीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है. इस समाचार के बाद करोड़ों यूजर्स के मन में डर और सवाल हैं कि अब उनके पैसों का क्या होगा. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि RBI ने साफ किया है कि आपका पैसा सुरक्षित है. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि अब क्या बदलेगा और आपको क्या करना चाहिए.  क्या अब आपके अकाउंट में जमा पैसा डूब जाएगा? सबसे बड़ा सवाल यही है, और इसका जवाब है— बिल्कुल नहीं. RBI ने भरोसा दिलाया है कि बैंक के पास ग्राहकों का पूरा पैसा वापस करने के लिए पर्याप्त फंड मौजूद है. बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 के तहत लाइसेंस रद्द होने का मतलब सिर्फ यह है कि अब यह बैंक नया बिजनेस नहीं कर सकता. लेकिन, जो पैसा पहले से आपके अकाउंट में है, आप उसे जब चाहें निकाल सकते हैं या किसी दूसरे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं. आप अपने बैलेंस को जीरो होने तक इस्तेमाल कर सकते हैं और इस पर कोई रोक नहीं है.  क्या अब पेटीएम ऐप और UPI काम करना बंद कर देंगे? यहां एक बारीक अंतर समझना जरूरी है. RBI का एक्शन सिर्फ पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर है, पूरे पेटीएम ऐप पर नहीं. पेटीएम के अन्य डिजिटल फीचर्स पहले की तरह ही काम करते रहेंगे.  UPI सर्विस: अगर आपका पेटीएम ऐप किसी दूसरे बैंक (जैसे SBI, HDFC या ICICI) से लिंक है, तो आप बेफिक्र होकर पेमेंट करते रह सकते हैं. QR कोड और साउंडबॉक्स: दुकानों पर लगने वाले पेटीएम QR कोड और साउंडबॉक्स भी चलते रहेंगे.  अन्य सेवाएं: बिल पेमेंट, रिचार्ज और वेल्थ मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं प्रभावित नहीं होंगी.  नए डिपॉजिट और सैलरी का अब क्या होगा? लाइसेंस रद्द होने के बाद अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक बैंकिंग बिजनेस नहीं कर सकता. इसका सीधा मतलब है कि अब आप अपने इस अकाउंट में नया पैसा जमा नहीं कर पाएंगे.  अगर आपकी सैलरी इस अकाउंट में आती थी, तो आपको उसे तुरंत बदलना होगा. बाहर से आने वाला कोई भी फंड, रिफंड या कैशबैक अब इस अकाउंट में क्रेडिट नहीं होगा.  वॉलेट में टॉप-अप या नई जमा राशि पर पूरी तरह रोक लग चुकी है.  अगर बैंक बंद हुआ तो सुरक्षा की क्या गारंटी है? RBI की निगरानी के अलावा, आपका पैसा डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) के तहत सुरक्षित है. नियम के अनुसार, हर डिपॉजिटर को 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है. इसमें मूलधन (Principal) और ब्याज दोनों शामिल हैं. आने वाले समय में RBI हाई कोर्ट के जरिए बैंक को पूरी तरह समेटने (Winding-up) की प्रक्रिया शुरू करेगा, जिसमें ग्राहकों का पैसा लौटाना पहली प्राथमिकता होगी.  ये भी पढ़ें: दलाल स्ट्रीट में लौटी रौनक, सेंसेक्स 77 हजार के पार The post घबराएं नहीं, पेटीएम बैंक में जमा आपके पैसे हैं एकदम सेफ, जानिए कैसे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बच्चों की सेहत का रखें ध्यान, गर्मी में अपनाएं ये आसान तरीके

Children Summer Care Tips: गर्मी के मौसम में बाहर स्पोर्ट्सने या स्कूल से घर लौटने के बाद बच्चों का खास ध्यान रखना जरूरी होता है. तेज धूप और गर्म हवा (लू) से उनका शरीर जल्दी प्रभावित हो सकता है. ऐसे समय में उन्हें सही चीजें देना बहुत जरूरी है, ताकि उनका शरीर ठंडा रहे और वे बीमार न पड़ें. अगर हम बच्चों को घर आते ही सही पेय और हल्का, ठंडक देने वाला आहार दें, तो उन्हें लू से आसानी से बचाया जा सकता है. कुछ आसान और घरेलू उपाय अपनाकर हम बच्चों को स्वस्थ और सुरक्षित रख सकते हैं. 1. बहुत ठंडा पानी नहीं, नॉर्मल या हल्का ठंडा पानी दें जब शिशु तेज धूप से घर आते हैं, तो उनका शरीर बहुत गर्म हो जाता है. ऐसे में तुरंत बहुत ठंडा पानी पीने से शरीर को झटका लग सकता है और गला भी खराब हो सकता है.  इसलिए पहले उन्हें कुछ मिनट आराम करने दें, फिर नॉर्मल या हल्का ठंडा पानी पिलाएं. इससे शरीर धीरे-धीरे ठंडा होता है और लू का खतरा कम रहता है. 2. नींबू पानी  नींबू पानी गर्मी में सबसे आसान और असरदार ड्रिंक है. यह शरीर को ठंडक देता है और पसीने से हुई पानी की कमी को पूरा करता है. इसमें थोड़ा नमक और चीनी मिलाकर देने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बना रहता है. शिशु इसे आसानी से पी लेते हैं और ताजगी महसूस करते हैं. 3. छाछ छाछ एक प्राकृतिक कूलिंग ड्रिंक है, जो पेट को ठंडा रखती है और पाचन को भी बेहतर बनाती है. गर्मी में यह बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होती है.  इसमें थोड़ा भुना जीरा और नमक डालकर देने से इसका स्वाद बढ़ जाता है और यह लू से बचाने में भी मदद करती है. इसे रोजाना देना अच्छा रहता है. 4. तरबूज या खीरा तरबूज और खीरा दोनों ही पानी से भरपूर होते हैं और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. गर्मी में इनका सेवन शरीर को ठंडा रखता है.  बच्चों को घर आने के बाद तरबूज के टुकड़े या खीरा खिलाएं. ये हल्के, स्वादिष्ट और सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती. 5. ठंडा शरबत या नारियल पानी घर का बना शरबत, जैसे बेल का शरबत, या ताजा नारियल पानी शरीर को तुरंत ठंडक और ऊर्जा देता है. ये प्राकृतिक तरीके से शरीर को हाइड्रेट करते हैं. इनमें जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो लू से बचाव में मदद करते हैं. बच्चों को बाहर से आने के बाद यह देना एक बेहतरीन विकल्प है. ये भी पढ़ें: क्या आप भी खाना खाने के तुरंत बाद करते हैं ये गलतियां? जानिए इसके खतरनाक नुकसान यह भी पढ़ें: गर्मियों में खुद को रखें ठंडा और हेल्दी, घर पर बनाएं ये 5 सुपर फूड्स The post बच्चों की सेहत का रखें ध्यान, गर्मी में अपनाएं ये आसान तरीके appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Tower Cooler vs Desert Cooler: दोनों के क्या हैं फायदे और नुकसान? जानें किसे खरीदना रहेगा सही

हिंदुस्तान में गर्मी अब अपने असली तेवर दिखाने लगी है. कई शहरों में टेम्परेचर 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. दोपहर होते-होते पंखे भी सिर्फ गर्म हवा ही घुमाते नजर आते हैं. ऐसे में हर किसी के बजट में AC फिट नहीं बैठता. यही वजह है कि एयर कूलर आज भी कई घरों की पहली पसंद बने हुए हैं. लेकिन कूलर खरीदने की बारी आती है, तो सबसे बड़ा सवाल सामने खड़ा हो जाता है. यही कि टॉवर कूलर लें या डेजर्ट कूलर? पहली नजर में दोनों लगभग एक जैसे लगते हैं. पानी भरिए, स्विच ऑन कीजिए और ठंडी हवा का इंतजार कीजिए. मामला इतना सीधा भी नहीं है. आइए जानते हैं फिर दोनों में कितना फर्क है. टावर कूलर क्या होता है? टावर कूलर का डिजाइन लंबा, पतला और बेहद मॉडर्न होता है. यही वजह है कि यह कम जगह में भी आसानी से फिट हो जाता है. अगर आपका कमरा छोटा या मीडियम साइज का है, तो टावर कूलर आपके लिए एकदम सही रहेगा. खासकर अपार्टमेंट में, जहां हर इंच की कीमत होती है, वहां इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन काफी काम आता है. इसकी आवाज भी काफी कम होती है, इसलिए रात में आराम से नींद आती है. आपको बिल्कुल ऐसा नहीं लगेगा कि कमरे में कोई ट्रैक्टर चल रहा है. हालांकि, हर चीज के अपने फायदे और कुछ सीमाएं भी होती हैं. टावर कूलर में पानी की टंकी छोटी होती है. इसलिए गर्मियों के लंबे दिनों में आपको इसे थोड़ा जल्दी-जल्दी भरना पड़ सकता है. साथ ही, इसकी कूलिंग एक फिक्स्ड डायरेक्शन में ज्यादा फोकस रहती है. यानी बड़े कमरे में हवा उतनी बढ़िया तरीके से नहीं फैलती. डेजर्ट कूलर क्या होता है? अगर बात जबरदस्त कूलिंग की हो, तो डेजर्ट कूलर किसी पावरहाउस से कम नहीं है. इसका साइज बड़ा होता है, आवाज भी थोड़ी ज्यादा होती है, लेकिन कूलिंग के मामले में यह सचमुच दमदार होता है. यह बड़े कमरे, हॉल या खुले एरिया के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसमें बड़े फैन, शानदार एयर थ्रो और बड़ी पानी की टंकी मिलती है. मतलब, बार-बार आपको पानी भरने की झंझट नहीं होती. हालांकि, यह भी कुछ समझौते के साथ ही आते हैं. यह ज्यादा जगह घेरता है, बिजली की खपत भी थोड़ी ज्यादा होती है और इसकी आवाज भी आपको महसूस होगी. लेकिन जब गर्मी अपने चरम पर हो और हवा सूखी हो, तब डेजर्ट कूलर जिस तरह राहत देता है, उसका मुकाबला करना आसान नहीं है. तो आखिर कौन-सा कूलर खरीदें? अगर आपका कमरा छोटा है, आपको ज्यादा शोर पसंद नहीं है और बिजली का बिल भी कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो टॉवर कूलर आपके लिए बढ़िया ऑप्शन है. यह कम जगह लेता है, दिखने में स्टाइलिश होता है और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. लेकिन अगर आप बड़े कमरे, हॉल या खुले एरिया में रहते हैं, जहां गर्मी सच में जान निकाल देती है, तो डेजर्ट कूलर पर दांव लगाना ज्यादा सही है. इसकी कूलिंग पावर कहीं ज्यादा होती है और तेज गर्मी में भी यह राहत देने में पीछे नहीं रहता. यह भी पढ़ें: इन्वर्टर पर भी चलेंगे ये स्मार्ट कूलर, कम खर्च में देंगे AC जैसी ठंडक The post Tower Cooler vs Desert Cooler: दोनों के क्या हैं फायदे और नुकसान? जानें किसे खरीदना रहेगा सही appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महिला वकील पर पति ने धारदार हथियारों से किया हमला, सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर शुरू की सुनवाई

Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने पीड़ित स्त्री वकील को न्याय दिलाने के लिए मामले की सुनवाई शुरू कर दी है. है. सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला एक वकील से चिट्ठी मिलने के बाद बाद किया है. वकील ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के ऑफिस को स्त्री वकील पर धारदार हथियारों से बेरहमी से हमले की जानकारी दी थी. स्त्री का इलाज AIIMS ट्रॉमा सेंटर में हुआ स्त्री वकील पर हुए हमले के बारे में जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने ध्यान दिया और अविलंब कोर्ट ने इस मामले में दखल देकर केस दर्ज करने का फैसला किया है. कोर्ट को लेटर के साथ कुछ तस्वीरें भी मिली हैं, जिनमें स्त्री वकील पर धारदार हथियार से हमले की पुष्टि हुई है. तस्वीरों से साफ है कि पीड़िता पर बहुत ही बेरहमी से हमला किया गया है. गंभीर चोटों की वजह से उनका इलाज शुरू में AIIMS ट्रॉमा सेंटर में इलाज करवाना पड़ा था. The Supreme Court has registered a suo motu case after receiving a letter from a lawyer informing the office of the Chief Justice of India about an alleged brutal assault on a woman lawyer with sharp weapons. A Bench led by Justice Surya Kant took note of the serious nature of… pic.twitter.com/tat18FYUJW — ANI (@ANI) April 27, 2026 स्त्री वकील का पति है मुख्य आरोपी स्त्री वकील पर हमले का मुख्य आरोपी उसका पति ने है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. केस की निष्पक्ष जांच हो यह सुनिश्चित करने के लिए कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी किया, जिसमें पुलिस कमिश्नर से जांच किसी सीनियर ऑफिसर, खासकर स्त्री ऑफिसर को सौंपने के लिए कहा गया है. पुलिस को उन दो नाबालिग बच्चों का पता लगाने का निर्देश दिया गया है, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि उन्हें पीड़िता का पति ले गया है. कोर्ट ने यह आदेश भी दिया है कि सबसे बड़ी बेटी की कस्टडी उसके मायके वालों के पास रहेगी, जहां वह अभी रह रही है. जिन अस्पतालों ने स्त्री को भर्ती करने से मना किया था, उनकी होगी जांच जब स्त्री वकील पर हमला किया गया था, तो गुरु तेग बहादुर , कैलाश दीपक और आरके अस्पताल ने स्त्री का इलाज करने से मना कर दिया था. इस वजह से कोर्ट ने इन अस्पतालों की जांच करने को कहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके, एक घायल स्त्री का इलाज इन अस्पतालों ने क्यों नहीं किया.पीड़िता की पैसे की तंगी, खासकर उसके मेडिकल इलाज और उसकी नाबालिग बेटियों की जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए, कोर्ट ने नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (NALSA) को मुआवजा देने और पीड़िता को सही रकम देने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया. आगे की सुनवाई अगली तारीख पर होगी. ये भी पढ़ें : असम से 20 विदेशी नागरिकों को निकाला गया, हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा-लातों के भूत बातों से नहीं मानते मन की बात : पीएम मोदी ने कहा- विश्व की सबसे बड़ी जनगणना अपने देश में शुरू हो चुकी है, इसे सफल बनाएं The post स्त्री वकील पर पति ने धारदार हथियारों से किया हमला, सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर शुरू की सुनवाई appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top