Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ऑटो व ई-रिक्शा से वसूली पर लगे रोक

– 12 फरवरी को चक्का जाम करने का फैसला कटिहार स्थानीय शहीद चौंक के समीप स्थित अस्थायी ऑटो स्टैंड परिसर में बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ सीटू, ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन बिहार से संबद्ध जिला ऑटो एसोशिएशन की महत्वपूर्ण बैठक अजित कुमार राय के अध्यक्षता में हुई. एसोसिएशन कमिटी की इस बैठक में 12 फरवरी को मज़दूरों की मांगों को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियन द्वारा आहूत अखिल हिंदुस्तानीय हड़ताल को लेकर चर्चा की गयी तथा हड़ताल को समर्थन देने का निर्णय लिया. ओटो एवं ई रिक्शा चालकों की उत्पन समस्याओं पर चर्चा हुई. मांगों को भी जोड़ा. रोड टैक्स, फिटनेस टैक्स, प्रदूषण टैक्स, परमिट टैक्स, पेशा कर देने के बाद अब बिहार के अंदर एक व्यवस्था नगर निगम, नगर परिषद, जिला परिषद के नाम पर प्रतिदिन चालकों से 15 से 20 रुपये तक का वसूली किया जा रहा है. बिहार के अंदर किसी भी शहर में ओटो, ई रिक्शा के लिए व्यवस्थित स्टैंड नहीं है. गाड़ियां सड़क के किनारे लगती है और यातायात पुलिस द्वारा नो पार्किंग के नाम पर उसका आर्थिक दोहन किया जाता है. एसोसिएशन के नेताओं ने कहा कि जब हम प्रशासन को सभी प्रकार के टैक्स दे हीं रहे है तो बिहार के अंदर नगर परिषद, जिला परिषद के नाम पर वसूली पर रोक लगायी जाय. नेताओं ने कहा कि उच्च न्यायालय पटना के फैसले के आलोक में किसी चौक चौराहों को नीलाम कर पैसा वसूली नहीं किया जा सकता है. जिला परिषद, नगर परिषद एवं बैरियर के नाम पर बंदोबस्ती को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाना चाहिए. निर्णय लिया है कि विभिन्न मांगों को लेकर 12 फरवरी 2026 को केंद्रीय ट्रेड यूनियन आह्वान पर कटिहार में भी आम हड़ताल रहेगा. बैठक में अमरेंद्र मलिक, विजय पोद्दार, चंदन कुमार, चंदन ठाकुर, अशोक सिंह, रमेश शाह, सुमित कुमार साह, प्रीतम सिंह, टुनटुन चौहान, टुनटुन यादव, गौतम कुमार, डेरू अंसारी, अजय कुमार, मंगल साह, उमेश नट, अनारूल, मदन पासवान, कपिल मंडल, मनोज यादव मौजूद थे. The post ऑटो व ई-रिक्शा से वसूली पर लगे रोक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हादसे में घायल स्टैंड किरानी का इलाज के दौरान मौत

कुरसेला थाना क्षेत्र के खेरिया स्टेशन रोड पर दुर्घटना में घायल व्यक्ति का कटिहार मेडिकल कॉलेज में इलाज के क्रम में मौत हो गयी. मृतक रामशीष यादव (50) थाना क्षेत्र के खेरिया गांव का निवासी था. उपचार के लिए सीएचसी कुरसेला ले जाया गया था. सीएचसी में उपचार बाद विशेष चिकित्सा के लिए हायर सेंटर कटिहार रेफर किया था. मेडिकल कॉलेज में उपचार क्रम में इनकी मौत हो गयी. घटना दो जनवरी को घटित हुई थी. घर जाने में इसे पीछे से बाइक ने धक्का मार दिया था. बाइक के धक्का से सड़क पर गिरने से इनके सिर में गम्भीर चोट पहुंची थी. मृतक नया चौक कुरसेला के रुपौली बस पड़ाव पर स्टैंड किरानी का कार्य करता था. मौत के समाचार से परिवार में कोहराम मच गया. परिजन शिशु दहाड़े मार विलाप कर रहा था. परिवार इसी के कमाई पर आश्रित था. परिवार के समक्ष भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गयी. मृतक गरीब परिवार से था. इनकी आर्थिक हालात लचर बनी हुयी थी. स्टैंड किरानी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. जानकारी अनुसार मृतक के शव को कटिहार में पोस्टर्माटम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. The post हादसे में घायल स्टैंड किरानी का इलाज के दौरान मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गुरुकुल मनिहारी में दसवीं के छात्रों को दी विदाई

मनिहारी मनिहारी नगर के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई बोर्ड के कक्षा दशम के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विदाई दी गयी. कार्यक्रम में स्कूल परिसर उल्लास, भावुकता व प्रेरणा के रंगों से सराबोर हो उठा. पंचम से वर्ग नवम तक के विद्यार्थियों ने पूर्ण निष्ठा व आत्मीयता से दसवीं कक्षा के भैया- बहनों को शुभकामना ग्रीटिंग कार्ड, बुके, पुष्प गुच्छ, उपहार भेंट किया. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने की शुभकामनाएं दिया. प्राचार्य मंजू सिंह, शिक्षक प्रिंस राज, विक्रमादित्य सिंह, लाल बहादुर यादव, आशीष कुमार यादव, ई राजेश पोद्दार, अरुणा कुमारी सहित अनेकों छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अच्छा रैंक लाने एवं उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की. जो उनके जीवन-पथ को प्रकाशमान बनाने वाली अमूल्य निधि सिद्ध होंगी. 10वीं कक्षा के छात्र कौशल कुमार, सुहानी कुमारी, कनिका कुमारी, प्रिया कुमारी ने अपने हृदय के भावों को सरल शब्दों में व्यक्त किया. छात्रा मानवी कुमारी ने अपने वर्ग दशम के विद्यार्थी को प्रेरणादायी भावभीनी शुभकामनाएं दी. शिक्षक प्रवीण यादव, मुकेश यादव, मोना कुमारी, डॉली कुमारी, ज्योति, प्रिया कुमारी, स्वाति कुमारी, आनंद कुमार, खुशी पोद्दार, प्रियंका कुमारी, सहदेव कुमार मंडल, इंतसार आदि मौजूद थे. The post गुरुकुल मनिहारी में दसवीं के छात्रों को दी विदाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रेलवे कोच रेस्टोरेंट का उद्घाटन व विभिन्न स्टेशनों का डीआरएम ने किया निरीक्षण

कटिहार कटिहार मंडल के रेल यात्रियों व आमलोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रायगंज स्टेशन परिसर में रेलवे कोच रेस्टोरेंट का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह ने किया. उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान रेलवे अधिकारियों व स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखा गया. कोच रेस्टोरेंट की शुरुआत से यात्रियों एवं आमलोगों को स्वच्छ व बेहतर खानपान सुविधा उपलब्ध होगी, साथ ही यह रेलवे की विरासत को आधुनिक स्वरूप में प्रस्तुत करने का एक सराहनीय प्रयास है. उद्घाटन के उपरांत वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुप कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी, राधिकापुर, रायगंज, कलियागंज सहित विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण किया. यात्री सुविधाओं, स्टेशन परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, परिचालन प्रणाली एवं चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया. यात्रियों को सुरक्षित, सुगम व बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान किया जा सके. डीआरएम ने कहा कि कटिहार मंडल में बुनियादी ढांचे के विकास, यात्री सुविधाओं के विस्तार, सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. रेल प्रशासन ने आम यात्रियों व स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे रेलवे परिसरों की स्वच्छता व सुरक्षा बनाये रखने में सहयोग करें. रेलवे द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का अधिकाधिक लाभ उठायें. The post रेलवे कोच रेस्टोरेंट का उद्घाटन व विभिन्न स्टेशनों का डीआरएम ने किया निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

DU: डीयू में एप्लीकेशन ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थ साइंसेज कोर्स हुआ शुरू

DU: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है. कृषि, स्वास्थ्य से लेकर रक्षा क्षेत्र में एआई तकनीक के कारण व्यापक बदलाव आ रहा है. स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय(डीयू) द्वारा ‘एप्लीकेशन ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थ साइंसेज’ नाम से ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स चलाने का फैसला लिया है. इस कोर्स का शुभारंभ डीयू कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने बुधवार को किया. कुलपति ने कोर्स का शुभारंभ करते हुए कहा कि भविष्य में हमें टेक्नोलोजी ओरिएंटेड़ डॉक्टरों की जरूरत है, इसलिए ऐसे कोर्स की बहुत आवश्यकता है. ऑनलाइन के साथ-साथ ऐसे वीकेंड ऑफ लाइन कोर्स भी शुरू करने की तैयारी है.  कुलपति ने कहा कि जब कंप्यूटर का दौर आया तो ऐसी आशंका थी कि लोगों के रोजगार के अवसर कम होंगे. वैसे ही एआई को लेकर भी इसी तरह की आशंका व्यक्त की जा रही है. लेकिन ध्यान देने वाली बात है कि एआई के कारण रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे. इस मौके पर डीन ऑफ कॉलेज प्रोफेसर बलराम पाणी, डीन अकादमिक प्रोफेसर के रत्नावली, डीयू की रिसर्च, इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप काउंसिल के चेयरपर्सन प्रोफेसर दिनाबंधु साहू, कोर्स डायरेक्टर प्रोफेसर दमन सलूजा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे.  क्या है कोर्स की खासियत डीयू की रिसर्च, इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप काउंसिल के तहत कोर्स का संचालन करेगा. इस कोर्स में आठ मॉड्यूल होगा और यह पूरी तरह 100 फीसदी ऑनलाइन मोड में होगा. कोर्स की अवधि 15 हफ्ते होगी. कोर्स में प्रति बैच 50 सीट आवंटित होगी. कोर्स के लिए सीएस, आईटी, इंजीनियरिंग, गणित, सांख्यिकी, लाइफ साइंसेज, हेल्थकेयर (एमबीबीएस, नर्सिंग, फार्मेसी) में बैचलर होना आवश्यक होगा. इस कोर्स का मकसद हेल्थ साइंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग को आगे बढ़ाना है. ताकि मेडिकल एआई सिस्टम को डिजाइन करने, मूल्यांकन करने और व्याख्या करने में सक्षम बनाया जा सके. इसके साथ ही इंटरडिसिप्लिनरी समस्या-समाधान, नैतिक जागरूकता और अनुवाद संबंधी प्रभाव को बढ़ाना देना है. आने वाले समय में डीयू में एआई को लेकर ग्रेजुएट स्तर पर भी कोर्स संचालित करने की योजना है ताकि देश में एआई का बड़ा टैलेंट पूल तैयार किया जा सके.  The post DU: डीयू में एप्लीकेशन ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थ साइंसेज कोर्स हुआ शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

29 साल पहले काला गाउन पहने कोर्ट पहुंची थी ममता बनर्जी, इस मामले में की थी पैरवी

मुख्य बातें 1997 में ममता ने गाउन पहन कर की थी बहस क्या था मामला Mamata Banerjee: कोलकाता: बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी 29 साल बाद किसी अदालत में बहस करती दिखी. बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखते वक्त बेशक वो वकील के यूनिफार्म में नहीं थी, लेकिन 29 साल पहले हुगली जज की अदालत में वो गाउन पहने कोर्ट में दिखी थी. कानून की डिग्री लेने के बाद ममता बनर्जी कई बार अदालत में बहस कर चुकी हैं. बुधवार को भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट में वकील के तौर पर नहीं, बल्कि याचिकाकर्ता के तौर पर बहस करती नजर आईं. उन्होंने सफेद साड़ी और काली चादर पहनी हुई थी, लेकिन उन्हें वकील का काला गाउन पहने हुए भी दलीलें देते देखा जा चुका है. ममता बनर्जी के पास इतिहास में स्नातकोत्तर डिग्री के अलावा कानून की डिग्री भी है। उन्होंने योगेश चंद्र विधि महाविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की है. 1997 में ममता ने गाउन पहन कर की थी बहस वर्ष 1997 की बात है. हुगली के लोगों ने ममता बनर्जी को एक वकील के रूप में अदालत में बहस करते देखा था. ममता बनर्जी ने चुंचुरा के जिला न्यायाधीश न्यायालय में पैरवी की थी. तृणमूल कांग्रेस के मौजूदा नेताओं को भी वह घटना याद है. लगभग तीन दशकों बाद आज ममता बनर्जी एक बार फिर अदालत में बहस करती नजर आईं. वह अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं. ममता ने एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. ममता ने आज सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के समक्ष इस मामले में बहस की. 1997 में हुई उस अदालती सुनवाई के 14 साल बाद ममता बनर्जी बंगाल की मुख्यमंत्री बनीं. मुख्यमंत्री बनने के बाद भी ममता बनर्जी ने कई मौकों पर कहा है कि अगर वह चाहें तो अदालत में वकालत कर सकती हैं, क्योंकि वह वास्तव में एक वकील हैं. क्या था मामला 6 जुलाई की तरीख थी और रथ यात्रा का दिन था. गुप्तपारा में रथ यात्रा के दौरान पुलिस और स्थानीय व्यापारियों के बीच झड़प हो गयी. पुलिस की ओर से फायरिंग की गयी. गुप्तीपारा के लालपुकुर इलाके के रहने वाले हलधर मंडल और बुरो बाग को गोली मार दी गई. हलधर मंडल की मृत्यु हो गयी. अगले दिन ममता बनर्जी गुप्तपारा पहुंची और मृतक के परिवार से मुलाकात की. परिजनों का आरोप था कि पुलिस मृतक हलधर मंडल के शव का अंतिम संस्कार करना चाहती है. यह जानकारी मिलते ही ममता सीधे चुंचुरा कोर्ट पहुंचीं. उस समय बुद्धदेव भट्टाचार्य पुलिस मंत्री और गृह मंत्री थे. ममता बनर्जी मृतक के परिवार के साथ खड़ी रहीं और चुंचुरा जिला न्यायाधीश न्यायालय में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ दलीलें दीं. Also Read: चुनाव आयोग ने खारिज की बंगाल प्रशासन की अपील, केंद्रीय पर्यवेक्षकों के रूप में पश्चिम बंगाल के 25 वरिष्ठ अधिकारियों की लिस्ट जारी The post 29 साल पहले काला गाउन पहने कोर्ट पहुंची थी ममता बनर्जी, इस मामले में की थी पैरवी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Tribal Education: एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल के संचालन में झारखंड, ओडिशा जैसे राज्य पीछे

Tribal Education: आदिवासी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के लिए केंद्र प्रशासन की ओर से एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल योजना शुरू की गयी है. मौजूदा समय में देश में 723 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों को मंजूरी मिल चुकी है, जिसमें 499 आवासीय स्कूल काम कर रहे हैं. इस स्कूल में 12वीं कक्षा तक की कक्षाओं वाले 480 छात्रों के पढ़ाने की सुविधा है और इसके लिए 31 शिक्षण पद और 21 गैर-शिक्षण पद स्वीकृत किए गए है. प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार 31 दिसंबर 2025 तक इन स्कूलों में 6605 नियमित शिक्षक और 1832 गैर-शिक्षण कर्मचारी काम करे रहे थे. प्रत्यक्ष भर्ती के अलावा राष्ट्रीय आदिवासी छात्र समिति(एनईएसटीएस) ने राज्य प्रशासनों को प्रतिनियुक्ति पर कर्मचारियों को नियुक्त करने की सलाह भी दी है.  इसके अलावा राज्य एकलव्य स्कूलों में रिक्त पदों के लिए अतिथि शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग, स्थानीय नियुक्ति के आधार पर नियुक्त कर रही हैं, ताकि शैक्षणिक गतिविधियां बाधित नहीं हो. राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय आदिवासी मामलों के राज्य मंत्री ने यह जानकारी दी. अगर आवंटन की बात करें तो इस योजना के लिए वर्ष 2020-21 में 1200 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया, जिसमें से 936.28 करोड़ रुपये खर्च हुआ. वर्ष 2021-22 में 1153 करोड़ आवंटित राशि में से 1322.78 करोड़ रुपये, वर्ष 2022-23 में 1999.90 करोड़ रुपये का आवंटन हुआ, जबकि खर्च 2014.95 करोड़ रुपये, वर्ष 2023-24 में 2471.81 करोड़ रुपये में से 2446.24 करोड़ रुपये और वर्ष 2024-25 में 4748.92 करोड़ रुपये में से 4713.91 करोड़ रुपये खर्च हुआ. आंकड़ों से पता चलता है कि समय के साथ आवंटन बढ़ने के साथ ही खर्च होने वाली राशि में भी इजाफा हुआ है.  किस राज्य की क्या है स्थिति अगर राज्यों की बात करें तो आंध्र प्रदेश के लिए 28 एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल 28 स्कूल खोलने को मंजूरी मिली और सभी स्कूल काम कर रहे हैं. इसी तरह अरुणाचल प्रदेश में 10 में से पांच स्कूल, असम में 17 में से 6, बिहार में 3 में से 2, छत्तीसगढ़ में 75 में से 75, गुजरात में 47 में से 44, झारखंड में 91 में से 51 एकलव्य मॉडल स्कूल संचालित हो रहे हैं. पश्चिम बंगाल में 9 में से 8, मध्य प्रदेश में 71 में से 63, ओडिशा में 111 में से 47, राजस्थान में 31 में से 31, महाराष्ट्र में 39 में से 37 एकलव्य मॉडल स्कूल संचालित हो रहे हैं.इस योजना के मकसद आदिवासी बहुल क्षेत्र के कक्षा 6 से 12 वीं के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराना है.  नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट द्वारा इन स्कूलों का संचालन किया जाता है. यह संस्था केंद्रीय जनजाति मंत्रालय के तहत काम करती है. इस योजना का मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और शिक्षा के जरिये जनजातीय जीवन में बदलाव लाने के लिए सतत और प्रभावी शिक्षण वातावरण मुहैया कराना है. The post Tribal Education: एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल के संचालन में झारखंड, ओडिशा जैसे राज्य पीछे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धनबाद का ‘दंगल’: निकाय चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब, 15 दिग्गजों ने भरे पर्चे

Dhanbad Municipal Election, धनबाद: धनबाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर नगर निकाय चुनाव के नामांकन को लेकर समाहरणालय के मेन गेट व मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी. दोनों स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे. बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों में खासा उत्साह देखने को मिला. सुबह 10 बजे से ही प्रत्याशी समाहरणालय पहुंचने लग थे. सभी उम्मीदवारों को कतारबद्ध तरीके से समाहरणालय में प्रवेश कराया गया. मुख्य प्रवेश द्वार से केवल महापौर और वार्ड पार्षद प्रत्याशी के साथ चार व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी गयी थी. अंतिम दिन 15 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन अंतिम दिन नगर निकाय चुनाव में महापौर पद के लिए दो स्त्री प्रत्याशियों सहित कुल 15 प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो और सहायक निर्वाची पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय के समक्ष नामांकन दाखिल किया. सभी अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे थे. Also Read: मासूमों को HIV संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, दोषियों पर FIR दर्ज करने का आदेश समाहरणालय में प्रवेश से पहले प्रत्याशियों की जांच की गयी समाहरणालय के ग्राउंड फ्लोर पर प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र भरने के लिए डेस्क की व्यवस्था की गई थी. इससे पहले सुरक्षा कर्मियों ने समाहरणालय में प्रवेश से पहले प्रत्याशियों की जांच की. इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई. नामांकन दाखिल करने के बाद कई प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ सेल्फी लेते नजर आए, वहीं समाहरणालय के मुख्य गेट के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे. Also Read: रांची में नगर निगम चुनाव की बिछी बिसात, रोशनी खलखो ने शक्ति प्रदर्शन के साथ भरा पर्चा! The post धनबाद का ‘दंगल’: निकाय चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब, 15 दिग्गजों ने भरे पर्चे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना हॉस्टल कांड: ‘FIR दर्ज न हो, इसकी कोशिश हुई…’, NEET छात्रा मौत केस में SSP का बड़ा खुलासा

Patna NEET Student Death Case: NEET छात्रा की मौत के मामले पर बुधवार को पटना पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधिकारियों ने अब तक की जांच की जानकारी दी. करीब 15 मिनट तक चली इस PC में पुलिस ने अपना पक्ष रखा, लेकिन सवालों से बचते नजर आई. जैसे ही पत्रकारों ने सवाल पूछने शुरू किए, SSP कार्तिकेय शर्मा ने “नो कमेंट्स” कहा और सभी अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले गए. बाहर भी सवाल पूछे जाने पर अधिकारी तेजी से अपनी-अपनी गाड़ियों में बैठकर निकल गए. 6 जनवरी को डॉक्टर सहजानंद के अस्पताल में भर्ती कराया गया SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पीड़िता 6 जनवरी को शंभू गर्ल्स हॉस्टल में बेहोशी की हालत में मिली थी. हॉस्टल स्टाफ ने दरवाजा खोला, जिसके बाद छात्रा को डॉक्टर सहजानंद के अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां से बेहतर इलाज के लिए परिजन उसे प्रभात मेमोरियल अस्पताल लेकर गए. SSP बोले- केस दर्ज न हो, इसकी कोशिश की गई थी पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि शुरुआत में इस मामले में केस दर्ज न हो, इसकी कोशिश की गई थी. हालांकि प्रभात मेमोरियल अस्पताल ने 6 जनवरी को ही थाने को सूचना दे दी थी. इसके बाद एक स्त्री सब-इंस्पेक्टर अस्पताल पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात की. उस समय यह फैसला लिया गया कि छात्रा होश में आने के बाद ही बयान लिया जाएगा. SSP ने बताया कि स्त्री सब-इंस्पेक्टर ने परिजनों को अपना मोबाइल नंबर भी दिया था, ताकि किसी भी जानकारी के लिए संपर्क किया जा सके. इसके बाद 9 जनवरी को स्त्री सब-इंस्पेक्टर को फोन किया गया. वे फिर अस्पताल पहुंचीं और परिजनों का फर्द बयान दर्ज किया गया. SSP ने माना कि चित्रगुप्त नगर थाना प्रभारी से लापरवाही हुई है और इस पर कार्रवाई की जा रही है. ‘छात्रा के साथ यौन हिंसा की संभावना से इनकार नहीं’ पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी सबसे पहले पीड़िता के परिवार को दी गई थी. SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि छात्रा के साथ यौन हिंसा की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. परिवार ने पुलिस को छात्रा के पांच कपड़े सौंपे थे. इनमें से एक कपड़े से स्पर्म मिलने की पुष्टि हुई है. Also Read: पटना NEET छात्रा मौत केस: पत्रकारों के सवाल पर SSP बोले- नो कमेंट्स, 15 मिनट में PC खत्म, IG ने क्या कहा? The post पटना हॉस्टल कांड: ‘FIR दर्ज न हो, इसकी कोशिश हुई…’, NEET छात्रा मौत केस में SSP का बड़ा खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीओ के अतिरिक्त प्रभार में बीडीओ, डोगल वेरीफाई के बाद होगा काम

– दो फरवरी से सीओ व आरओ हड़ताल पर, राजस्व संबंधित कार्य बाधित -बीडीओ को प्रभार दिये जाने के बाद डोंगल बनाने में होगी देरी -लोगों को आय आवासीय बनाने एवं राजस्व संबंधित कार्य संपन्न कराने के लिए करना पड़ सकता है इंतजार लखीसराय. अंचलाधिकारी व राजस्व पदाधिकारी के अनिश्चित हड़ताल पर जाने के बाद अब राजस्व कर्मचारी भी अधिकारियों की मांगों के समर्थन में अनिश्चित हड़ताल पर जा सकते है. बिहार राज्य राजस्व सेवा संघ के आह्वान पर सभी सीओ एवं आरओ हड़ताल पर दो फरवरी को चले गये. वहीं राजस्व कर्मचारी गोप गुट से संबद्ध है जिससे कि राजस्व कर्मचारी को गुट के आह्वान पर ही हड़ताल पर जा सकते हैं. इधर, सीओ एवं आरओ के हड़ताल पर जाने के बाद तत्काल प्रभाव से एडीएम नीरज कुमार ने सभी बीडीओ को सीओ एवं आरओ का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है, लेकिन जब तक बीडीओ का डोंगल वेरीफाई पटना से नहीं हो जाता तब तक एक आवासीय, आय या अन्य कोई प्रमाण पत्र भी नहीं बनना है. जबकि राजस्व संबंधित कई कार्य अभी भी सदर अंचल समेत अन्य अंचल में लंबित है. जिसे लेकर लोग अंचल का चक्कर काट रहे है. एक तरफ किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिन किसानों के पूर्वज के नाम से जमीन है उन्हें उनके हिस्से की जमीन किसान के नाम जमाबंदी करना है, लेकिन राजस्व अधिकारियों के हड़ताल पर जाने के बाद कई कार्य बाधित हो रहा है. राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर जाने के बाद प्रभार के अधिकारी भी राजस्व संबंधित कार्य करने में अक्षम साबित हो सकते हैं. बोले अधिकारी अपर समाहर्ता नीरज कुमार ने बताया कि सीओ का प्रभार सभी बीडीओ को दिया गया है. बीडीओ का डोंगल नहीं आने तक कार्य प्रभावित रह सकता है. उन्होंने कहा डोंगल पटना के अधिकारियों के द्वारा पास किया जायेगा. The post सीओ के अतिरिक्त प्रभार में बीडीओ, डोगल वेरीफाई के बाद होगा काम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top