Hot News

पीएम मोदी की रैली से पहले रणक्षेत्र बना जगदल, BJP-TMC समर्थकों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें देर रात की तस्वीरें

प्रमुख बातें

Jagatdal Police Station Violence| बैरकपुर/जगदल, मनोरंजन सिंह : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले बैरकपुर औद्योगिक क्षेत्र में भारी तनाव है. सोमवार को जगदल के जलेबी माठ (मैदान) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेगा रैली से ठीक पहले रविवार देर रात जगदल थाने के सामने भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों की भिड़ंत हो गयी.

भीड़ ने एक व्यक्ति को घेरकर बुरी तरह से पीटा. पुलिस ने उसे बचाने की कोशिश तक नहीं की.

बैरकपुर के पूर्व सांसद पर हमले का आरोप

दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. दोनों नेतृत्वक दलों के समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाये. आरोप है कि इस हिंसक झड़प में बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह पर भी हमला किया गया. इलाके में तनाव इतना बढ़ गया है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में केंद्रीय बलों को मोर्चा संभालना पड़ा.

चेहरे पर गमछा बांधकर इस शख्स ने ईंट फेंककर हमला किया.
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति ने इतनी बड़ी ईंट से हमला कर दिया.

थाने के सामने ही मचा तांडव, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह पूरी घटना जगदल थाने के ठीक सामने हुई. भाजपा का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में ही तृणमूल समर्थकों ने गुंडागर्दी की. जगदल से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार ने कहा कि वे और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह जब समर्थकों के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, तभी अधिकारी थाना छोड़कर चले गये. इसके बाद तृणमूल के गुंडे आये और भाजपा समर्थकों पर हमला बोल दिया.

थाना परिसर में ही टीएमसी और भाजपा समर्थकों की हो गयी भिड़ंत.

बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ममता बनर्जी की ‘दास’ बन चुकी है पुलिस : राजेश

राजेश कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ममता बनर्जी की ‘दास’ बन चुकी है. साजिश के तहत केंद्रीय बलों को पहले ही थाने से हटा दिया गया था, ताकि टीएमसी के लोग हमला कर सकें.

हंगामे के बाद थाने के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी.

Jagatdal Police Station Violence: अर्जुन सिंह पर हमले से भड़का आक्रोश

मारपीट के दौरान पूर्व सांसद अर्जुन सिंह को निशाना बनाने की कोशिश की गयी. भाजपा समर्थकों ने आरोप लगाया कि टीएमसी के बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से उन पर हमला किया. बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पलटवार किया. घटना के बाद बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले इस पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

इसे भी पढ़ें : वोट से पहले भांगड़ में TMC कार्यकर्ता के घर मिले 100 देसी बम, आयोग ने पुलिस को दी कड़ी चेतावनी

TMC का पलटवार- UP से आये गुंडों ने मचाया आतंक

भाटपाड़ा से टीएमसी प्रत्याशी अमित गुप्ता ने भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज करते दावा किया कि अर्जुन सिंह के लोगों ने उनके समर्थकों की पिटाई की. जब वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने थाने पहुंचे, तो उन पर हमला किया गया. टीएमसी ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश से गुंडों को लायी है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव के लिए सुरक्षा कवच तैयार, CAPF का पहरा, 100 मीटर के घेरे में ‘नो एंट्री’, चप्पे-चप्पे पर CCTV

भारी सुरक्षा के बीच आज पीएम मोदी की सभा

तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए जगदल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. जलेबी मैदान, जहां प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा होनी है, वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. केंद्रीय बलों की टुकड़ियों को तैनात कर दिया गया है. प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती आज की रैली को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना और 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के दौरान हिंसा को रोकना है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग से पहले डायमंड हार्बर में मतदाताओं को धमकाने का वीडियो वायरल होते ही एक्शन में इलेक्शन कमीशन

ममता बनर्जी प्रशासन पर राहुल गांधी का हमला- बंगाल में लोकतंत्र नहीं, TMC के आतंक का राज, हिंसा के आगे नहीं झुकेगी कांग्रेस

बनगांव में गरजे पीएम मोदी- घुसपैठिये दूसरे चरण से पहले बंगाल छोड़ दें, नहीं तो अंजाम बुरा होगा, मतुआ समाज को दी नागरिकता की गारंटी

बंगाल में वोटिंग से पहले नोआपाड़ा थाना में धमाका, घरों में गिरे स्प्लिंटर, मचा हड़कंप

The post पीएम मोदी की रैली से पहले रणक्षेत्र बना जगदल, BJP-TMC समर्थकों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें देर रात की तस्वीरें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top