Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BMW F 450 GS खरीदने का प्लान? जानिए कौन सा वेरिएंट है आपके लिए बेस्ट डील

BMW F 450 GS हिंदुस्तान में लॉन्च हो गया है और यह GS फैमिली की सबसे छोटी एडवेंचर बाइक बन गई है. यह बाइक खासतौर पर उन राइडर्स के लिए लाई गई है, जो एडवेंचर टूरिंग सेगमेंट में एंट्री करना चाहते हैं. कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट्स Base, Exclusive और Trophy में पेश किया है, ताकि अलग-अलग जरूरतों और बजट के हिसाब से ऑप्शन मिल सके. BMW F 450 GS: Base वेरिएंट Base वेरिएंट इस बाइक का एंट्री-लेवल मॉडल है, लेकिन फीचर्स के मामले में यह काफी प्रीमियम फील देता है. इसमें 6.5-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसे BMW के रोटरी कंट्रोलर से ऑपरेट किया जा सकता है. इसमें हीटेड ग्रिप्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट में कम ही देखने को मिलते हैं. साथ ही ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर, इंजन ड्रैग टॉर्क कंट्रोल और हाइट-एडजस्टेबल रियर ब्रेक लीवर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं. यह वेरिएंट केवल Cosmic Black कलर में उपलब्ध है. इसकी कीमत ₹4.70 लाख एक्स-शोरूम है. BMW F 450 GS: Exclusive वेरिएंट Exclusive वेरिएंट Base मॉडल से एक कदम आगे है और इसमें कई एडवेंचर-फोकस्ड अपग्रेड मिलते हैं. इसमें इंजन गार्ड, नकल गार्ड्स और बड़ा क्लियर विंडस्क्रीन दिया गया है, जो लंबी ट्रिप्स के लिए बेहतर प्रोटेक्शन देता है. इसके अलावा, Riding Modes Pro और Shift Assistant Pro जैसे एडवांस्ड फीचर्स भी इसमें शामिल हैं. ऑफ-रोडिंग को ध्यान में रखते हुए, इसमें ऑफ-रोड फुट पेग्स दिए गए हैं, जिससे यह वेरिएंट ज्यादा वर्सेटाइल बन जाता है. यह भी Cosmic Black कलर में ही उपलब्ध है. इसकी कीमत ₹4.90 लाख एक्स-शोरूम है. BMW F 450 GS: Trophy वेरिएंट Trophy वेरिएंट इस लाइनअप का टॉप मॉडल है और इसमें सबसे ज्यादा एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं. इसमें एडजस्टेबल स्पोर्ट सस्पेंशन, Easy Ride Clutch (ERC), एल्युमिनियम इंजन गार्ड और टिंटेड रैली विंडस्क्रीन मिलती है. यह वेरिएंट Exclusive के सभी फीचर्स के साथ आता है. डिजाइन की बात करें, तो इसमें व्हाइट चेसिस, व्हाइट नकल गार्ड्स और BMW का ट्राई-कलर पेंट स्कीम मिलता है, जो इसे बाकी वेरिएंट्स से अलग बनाता है. इसकी कीमत ₹5.30 लाख एक्स-शोरूम है. कौन सा वेरिएंट आपके लिए सही? Base वेरिएंट: अगर आप बजट में BMW GS का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं और बाद में एक्सेसरीज जोड़ने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह बेहतर ऑप्शन है. Exclusive वेरिएंट: यह उन राइडर्स के लिए परफेक्ट है, जो टूरिंग और ऑफ-रोडिंग दोनों का बैलेंस चाहते हैं. Trophy वेरिएंट: अगर आप एडवांस ऑफ-रोडिंग और टॉप-लेवल फीचर्स चाहते हैं, तो यह वेरिएंट आपके लिए सही रहेगा. यह भी पढ़ें: स्त्रीओं के लिए बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर कैसे चुनें? ये 5 टिप्स नहीं जानते तो नुकसान तय! The post BMW F 450 GS खरीदने का प्लान? जानिए कौन सा वेरिएंट है आपके लिए बेस्ट डील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Exams In May 2026: मई में दो बड़ी परीक्षाएं, ऐसे करें स्मार्ट तैयारी

Exams In May 2026: मई 2026 छात्रों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने दो बड़ी नेशनल लेवल की परीक्षाएं हैं, CUET UG और NEET UG. CUET UG 2026 परीक्षा 11 से 31 मई के बीच कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में कई शिफ्ट्स में होगी, जबकि NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई (रविवार) को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी. ऐसे में छात्रों के लिए सही स्ट्रैटजी और टाइम मैनेजमेंट बेहद जरूरी हो जाता है. परीक्षा के पैटर्न को समझें दोनों परीक्षाओं का फॉर्मेट अलग है. CUET UG में CBT मोड होता है. NEET UG में ऑफलाइन OMR शीट पर पेपर होता है. इसलिए तैयारी करते समय उसी फॉर्मेट में प्रैक्टिस करें. टाइम मैनेजमेंट बनाएं सबसे बड़ी ताकत किसी भी परीक्षा के लिए टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी है. CUET UG और NEET UG, दोनों ही परीक्षाएं मई में हैं. ऐसे में एक शेड्यूल बनाकर प्रैक्टिस करें. NCERT पर रखें फोकस दोनों ही परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स NCERT पर फोकस रखें. खासकर NEET के लिए NCERT बुक्स सबसे अहम मानी जाती हैं. बायोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री के बेसिक्स मजबूत करें. CUET के लिए भी 12वीं का सिलेबस अच्छी तरह कवर करें मॉक टेस्ट और रिवीजन हर हफ्ते मॉक टेस्ट दें. पिछले साल के पेपर्स सॉल्व करें . गलतियों को नोट करें और सुधारें. इससे आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा और अपनी तैयारी का पता चलेगा. एग्जाम स्ट्रैटजी बनाएं एग्जाम डे स्ट्रेटजी अभी से बनाएं. पहले आसान सवाल हल करें. समय को सेक्शन में बांटें. घबराहट से बचें और फोकस बनाए रखें हेल्थ का ध्यान रखें किसी भी परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स को बहुत स्ट्रेस हो जाता है. ऐसे में जरूरी है कि दिमाग को शांत रखें. पर्याप्त नींद लें और हल्का और हेल्दी खाना खाएं. ब्रेक लेना न भूलें यह भी पढ़ें- परीक्षाओं को लेकर NTA ने दिए एग्जाम टिप्स, कहा शांत रहें और स्ट्रैटजी सही रखें  The post Exams In May 2026: मई में दो बड़ी परीक्षाएं, ऐसे करें स्मार्ट तैयारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मोहिनी एकादशी पर इन चीजों से रहें दूर, तभी मिलेगा पूरा फल

Mohini Ekadashi 2026: मोहिनी एकादशी वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आती है और सनातन धर्म में इसका विशेष महत्व माना जाता है. यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है, जिन्होंने मोहिनी रूप धारण कर अमृत की रक्षा की थी. साल 2026 में यह पावन व्रत 27 अप्रैल, सोमवार को मनाया जाएगा. इस दिन भक्त व्रत, भजन, ध्यान और कथा सुनकर भगवान की कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं. लेकिन शास्त्रों में कुछ ऐसे नियम भी बताए गए हैं, जिनका पालन करना बहुत जरूरी है. यदि इन नियमों को नजरअंदाज किया जाए, तो व्रत का पूरा फल नहीं मिलता. अन्न और तामसिक भोजन से दूरी रखें एकादशी के दिन अन्न, खासकर चावल खाना वर्जित माना गया है. मान्यता है कि इस दिन चावल खाने से अशुभ फल मिल सकता है. इसके अलावा लहसुन, प्याज, मांस और मदिरा जैसे तामसिक भोजन से भी पूरी तरह दूर रहना चाहिए. इससे व्रत की पवित्रता बनी रहती है. क्रोध और गलत व्यवहार से बचें यह दिन आत्मसंयम और शुद्धता का प्रतीक है. ऐसे में किसी पर क्रोध करना, झूठ बोलना, अपशब्द कहना या किसी का दिल दुखाना गलत माना जाता है. ऐसा करने से व्रत का पुण्य कम हो जाता है और उसका लाभ नहीं मिल पाता. आलस्य और अधिक नींद से करें परहेज एकादशी के दिन ज्यादा सोना या आलस्य करना भी ठीक नहीं माना जाता. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन जागकर भगवान का भजन-कीर्तन करना विशेष फल देता है. कहा जाता है कि रात्रि जागरण करने से हजार यज्ञों के बराबर पुण्य मिलता है. हिंसा से दूर रहें, दया का पालन करें इस पावन दिन किसी भी प्रकार की हिंसा से बचना चाहिए. मांसाहार, मछली पकड़ना या किसी जीव को कष्ट देना वर्जित है. यह दिन दया, करुणा और संयम का संदेश देता है, इसलिए सभी जीवों के प्रति प्रेमभाव रखना चाहिए. दिखावा नहीं, सच्ची श्रद्धा जरूरी धार्मिक कार्यों में दिखावा करना सबसे बड़ी भूल मानी जाती है. यदि व्रत केवल लोगों को दिखाने के लिए किया जाए, तो उसका कोई लाभ नहीं होता. सच्चे मन, वचन और कर्म से किया गया व्रत ही भगवान विष्णु की कृपा दिलाता है. ये भी पढ़ें: वैशाख शुक्ल एकादशी को क्यों कहते हैं मोहिनी एकादशी, यहां जानें क्या है मान्यता सच्चे भाव से करें व्रत मोहिनी एकादशी का व्रत तभी फलदायी होता है, जब इसे पूरी श्रद्धा और नियमों के साथ किया जाए. यह दिन हमें संयम, भक्ति और सकारात्मक जीवन जीने की सीख देता है. The post मोहिनी एकादशी पर इन चीजों से रहें दूर, तभी मिलेगा पूरा फल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

परीक्षाओं को लेकर NTA ने दिए एग्जाम टिप्स, कहा शांत रहें और स्ट्रैटजी सही रखें 

NTA Exam Tips: सीयूईटी यूजी और नीट यूजी जैसी बड़ी परीक्षाएं कुछ ही दिन में शुरू होने वाली है. इसे लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पूरी तैयारी कर ली है. NTA अपने सोशल मीडिया के जरिए लगातार स्टूडेंट्स से जुड़ने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में अब NTA ने स्टूडेंट्स को शांत रहने और परीक्षा के लिए सही स्ट्रैटजी चुनने का संदेश दिया है. स्टूडेंट्स को शांत रहने की दी सलाह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा से पहले छात्रों के लिए एक खास मैसेज जारी किया है, जिसमें एग्जाम डे पर सही माइंडसेट और स्ट्रेटजी अपनाने पर जोर दिया गया है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में NTA ने बताया कि परीक्षा के दिन घबराने के बजाय शांत रहें और अपनी तैयारी पर भरोसा करें. Stay calm and trust your preparation on exam day.Focus on reading carefully, planning smartly, and attempting with confidence.No matter the paper, your strategy stays the same.#NTA #NTAUpdate #NTAExams #ExamDay #StayCalm pic.twitter.com/Mu80WLKxLZ — National Testing Agency (@NTA_Exams) April 25, 2026 NTA ने अपने X पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें दो तरह के स्टूडेंट्स दिखाए गए हैं. एक जो घबराहट में है और दूसरा जो शांत रहकर पेपर दे रहा है. NTA का साफ मैसेज है कि पैनिक करने से बेहतर है फोकस और प्लानिंग के साथ पेपर अटेम्प्ट करना. NTA का क्या है मैसेज? NTA ने इस फोटो के साथ लिखा कि परीक्षा के दिन शांत रहें और अपनी तैयारी पर भरोसा रखें. ध्यान से पढ़ें, समझदारी से स्ट्रैटजी बनाएं और कॉन्फिडेंस के साथ सवाल का जवाब दें. सवाल चाहे जैसा भी हो आपकी स्ट्रैटजी एक जैसी ही रहेगी. CUET और NEET, मई में दो बड़ी परीक्षाएं होंगी आने वाले दिनों में दो बड़ी और मुख्य परीक्षाएं हैं. मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन पाने के लिए NEET UG परीक्षा आयोजित कराई जाती है. NTA द्वारा ये परीक्षा हर साल मई से जून महीने के बीच आयोजित की जाती है. इस बार ये परीक्षा 3 मई 2026 को है. NEET UG परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी. CUET UG परीक्षा 11 मई से शुरू होकर 31 मई 2026 तक चलेगी. इस परीक्षा के जरिए देश की टॉप यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन मिलता है. यह भी पढ़ें- Funny Memes के जरिए NTA ने छात्रों को दी सलाह, कहा- परीक्षा में No कैलकुलेटर The post परीक्षाओं को लेकर NTA ने दिए एग्जाम टिप्स, कहा शांत रहें और स्ट्रैटजी सही रखें  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अक्षय कुमार की फिल्म ने मचाई धूम, 100 करोड़ क्लब में एंट्री, वर्ल्डवाइड कमा लिए इतने करोड़

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 9: अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ नजर आई है. उनकी नई फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और रिलीज के साथ ही इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जिसकी वजह से यह रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को भी कड़ी टक्कर देती दिखी. दूसरे हफ्ते में भी बरकरार रही रफ्तार sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘भूत बंगला’ ने 9वें दिन 10.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस कलेक्शन के साथ ही फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 100.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, हिंदुस्तान में इसका ग्रॉस कलेक्शन 120.10 करोड़ रुपये हो चुका है. फिल्म को देशभर में करीब 9,000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर दिखाया गया. विदेशों में भी दिखा फिल्म का जलवा केवल हिंदुस्तान ही नहीं, ‘भूत बंगला’ ने विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म ने शनिवार को करीब 4 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल ओवरसीज कलेक्शन 41.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 161.60 करोड़ रुपये हो चुका है. बाकी फिल्मों से मिली कड़ी टक्कर जहां ‘भूत बंगला’ लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है, वहीं ‘धुरंधर 2’ ने उसी दिन करीब 2.95 करोड़ रुपये कमाए. इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ ने लगभग 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि इन दोनों फिल्मों के बीच ‘भूत बंगला’ का प्रदर्शन सबसे मजबूत बना हुआ है. पुरानी हिट जोड़ी इस फिल्म के जरिए प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की हिट जोड़ी एक बार फिर साथ आई है. इससे पहले दोनों ने ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भागम भाग’, ‘भूल भुलैया’, ‘दे दना दन’ और ‘खट्टा मीठा’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं. ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, मिथिला पालकर, राजपाल यादव और जिशु सेनगुप्ता जैसे कलाकार भी हैं. यह भी पढ़ें- ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, दूसरे वीकेंड में भी बरकरार रफ्तार The post अक्षय कुमार की फिल्म ने मचाई धूम, 100 करोड़ क्लब में एंट्री, वर्ल्डवाइड कमा लिए इतने करोड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वीकेंड आते ही फिर गरजी धुरंधर 2, 38वें दिन कलेक्शन ने उड़ाए होश

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 38: एक महीने से ज्यादा समय गुजरने के बावजूद फिल्म धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना हुआ है. यह उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई है, जो लंबे समय तक दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रहती हैं. खास बात यह है कि नई फिल्मों की एंट्री के बाद भी इसकी कमाई में पूरी तरह गिरावट नहीं आई है. शनिवार को आई कमाई में उछाल 38वें दिन यानी शनिवार को फिल्म ने हिंदुस्तान में करीब 2.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इससे पहले 37वें दिन शुक्रवार को इसकी कमाई 1.55 करोड़ रुपये रही थी. वीकेंड की शुरुआत के साथ ही फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. हर हफ्ते की तरह इस बार भी शनिवार फिल्म के लिए फायदेमंद साबित हुआ. वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने किया हैरान अगर कुल कमाई की बात करें तो धुरंधर 2 ने दुनियाभर में लगभग 1,772.88 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है. वहीं हिंदुस्तान में इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 1,349.13 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 1,127.14 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है. हालांकि अब फिल्म की स्क्रीन संख्या में धीरे-धीरे कमी देखने को मिल रही है, लेकिन इसके बावजूद कमाई जारी है. भूत बंगला से मिल रही टक्कर इस समय बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 को भूत बंगला से कड़ी चुनौती मिल रही है. अक्षय कुमार की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने रिलीज के बाद से ही दर्शकों का ध्यान खींचा है. शुरुआत में माना जा रहा था कि धुरंधर 2 के सामने यह फिल्म ज्यादा असर नहीं डाल पाएगी, लेकिन अब मुकाबला दिलचस्प हो गया है. बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल इतनी बड़ी सफलता के बावजूद इंडस्ट्री में धुरंधर 2 को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं हो रही है. कुछ फिल्मी हस्तियों ने जरूर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, लेकिन समय के साथ इस पर भी खामोशी छा गई. इसके बावजूद दर्शकों का प्यार ही इस फिल्म की असली ताकत बना हुआ है. यह भी पढ़ें: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, मेकर्स को फिल्म में करने होंगे ये 2 बड़े बदलाव The post वीकेंड आते ही फिर गरजी धुरंधर 2, 38वें दिन कलेक्शन ने उड़ाए होश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डिनर के दौरान होटल में फायरिंग, छिपने लगे डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया दिखीं घबराई हुई

गोली चलने की समाचार के बाद सीक्रेट सर्विस एजेंट्स तेजी से पहुंचे. वहीं गेस्ट डर के मारे टेबल के नीचे छिप गए. राहत की बात ये रही कि किसी के घायल होने की समाचार नहीं है, फिलहाल मामले की जांच चल रही है. अधिकारियों के मुताबिक, एक शख्स शॉटगन लेकर इवेंट के मेन सिक्योरिटी एरिया में घुसने की कोशिश कर रहा था. एफबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि उसने सीक्रेट सर्विस एजेंट पर फायरिंग की, लेकिन गोली एजेंट के प्रोटेक्टिव गियर पर लगी, जिससे वह सुरक्षित बच गया. फिलहाल आरोपी को पकड़ लिया गया है और मामले की जांच जारी है. नीचे झुको, नीचे झुको की आवाज गूंजने लगी गोली चलने की आवाज आते ही डिनर में मौजूद लोग कुछ पल के लिए सन्न रह गए, फिर “नीचे झुको, नीचे झुको” की आवाजें गूंजने लगीं. सैकड़ों लोग तुरंत टेबल के नीचे छिप गए, जबकि हथियारबंद सीक्रेट सर्विस अधिकारी हॉल में घुस आए. डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप भी मंच के पीछे झुकते नजर आए, जिसके तुरंत बाद एजेंट्स उन्हें तेजी से बाहर ले गए. चश्मदीदों के मुताबिक, अफरा-तफरी के बीच वेटर भी घबराकर हॉल के सामने की तरफ भागने लगे. यह भी पढ़ें : फायरिंग से हड़कंप, डिनर से पहले डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकाला गया लाइव फीड में मेलानिया ट्रंप के चेहरे पर साफ चिंता दिखी, जब उन्होंने भीड़ में कुछ हलचल देखी उसके बाद. एहतियात के तौर पर सुरक्षा टीमों ने रॉबर्ट एफ. केनेडी जूनियर, डग बर्गम और मार्को रुबियो जैसे कई वरिष्ठ नेताओं को तुरंत जमीन पर झुकने के लिए कहा, ताकि उन्हें सुरक्षा दी जा सके. URGENTE: DONALD TRUMP É RETIRADO AS PRESSAS DO JANTAR DOS CORRESPONDENTES pic.twitter.com/ufx7sZ5Ipb — Sam Pancher (@SamPancher) April 26, 2026 Truth Social पर ट्रंप ने क्या लिखा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर ट्रंप ने लिखा कि वॉशिंगटन डीसी में “काफी अलग और तनावपूर्ण शाम” रही. उन्होंने सीक्रेट सर्विस और कानून-व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत तेजी और बहादुरी से हालात संभाले. करीब 2,600 लोग थे इस इवेंट में मौजूद करीब 2,600 लोग इस इवेंट में मौजूद थे, लेकिन जैसे ही अफरा-तफरी मची, कई लोग अपनी जान बचाने के लिए छिपने लगे. चश्मदीदों के मुताबिक, वेटर हॉल के सामने की तरफ भाग गए. वहीं सुरक्षा कर्मियों ने अन्य नेताओं को एहतियातन जमीन पर झुका दिया. बाद में कैबिनेट के बड़े नेताओं को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला गया. The post डिनर के दौरान होटल में फायरिंग, छिपने लगे डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया दिखीं घबराई हुई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कूलर से आएगी खुशबूदार ठंडी हवा, बस डालें थोड़ा सा फिटकरी

Cooler Cooling Tips: आज के समय में हर व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर और आसान बनाने के लिए नई-नई चीजों के बारे में जानना चाहता है. बदलती जीवनशैली और बढ़ती जरूरतों के बीच सही जानकारी का होना बेहद जरूरी हो गया है. यही कारण है कि लोग छोटे-छोटे उपायों, घरेलू टिप्स और उपयोगी जानकारियों की ओर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं. इस लेख में हम ऐसे ही एक महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करेंगे, जो न केवल आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाएगा, बल्कि आपको नई जानकारी भी देगा. यह जानकारी आपके लिए उपयोगी और लाभदायक साबित हो सकती है. कूलर में फिटकरी डालने के फायदे  1. पानी को करता है शुद्ध फिटकरी एक प्राकृतिक क्लीनिंग एजेंट की तरह काम करती है. जब इसे कूलर के पानी में डाला जाता है, तो यह पानी में मौजूद धूल, मिट्टी और छोटे-छोटे कणों को आपस में जोड़कर नीचे बैठा देती है. इससे पानी साफ और पारदर्शी हो जाता है, जो कूलर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है. साफ पानी होने से कूलर की हवा भी ज्यादा ताज़गी भरी महसूस होती है. 2. बदबू को करता है दूर गर्मी के मौसम में कूलर का पानी जल्दी खराब हो जाता है, जिससे उसमें से बदबू आने लगती है. फिटकरी इस बदबू को खत्म करने में काफी मददगार होती है. यह पानी में मौजूद अशुद्धियों और सड़न पैदा करने वाले तत्वों को कम करती है, जिससे कूलर से आने वाली हवा साफ और फ्रेश लगती है. 3. बैक्टीरिया को कम करता है फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो पानी में पनपने वाले हानिकारक बैक्टीरिया और कीटाणुओं को कम करने में मदद करते हैं. इससे कूलर का पानी ज्यादा स्वच्छ और सुरक्षित रहता है. खासकर घर में बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि साफ हवा स्वास्थ्य के लिए जरूरी है. 4. कूलिंग को बेहतर बनाता है जब कूलर का पानी साफ और गंदगी से मुक्त होता है, तो उसकी कूलिंग क्षमता अपने आप बढ़ जाती है. फिटकरी पानी को साफ रखती है, जिससे कूलर की घास (cooling pads) पर गंदगी जमा नहीं होती. इससे हवा आसानी से पास होती है और कूलर ज्यादा ठंडी और ताज़गी भरी हवा देता है. 5. कूलर की सफाई में मददगार फिटकरी कूलर की टंकी में गंदगी को जमने नहीं देती और उसे नीचे बैठा देती है, जिससे सफाई करना आसान हो जाता है. इससे कूलर के पंप और पाइप में रुकावट कम होती है और मशीन लंबे समय तक सही तरीके से काम करती है. नियमित रूप से फिटकरी डालने से कूलर की लाइफ भी बढ़ जाती है और मेंटेनेंस कम करना पड़ता है. 6. खर्च में करता है बचत फिटकरी बहुत सस्ती और आसानी से मिलने वाली चीज है. इसे इस्तेमाल करने से आपको बार-बार कूलर की सफाई या रिपेयरिंग पर ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता. कम लागत में बेहतर कूलिंग और साफ हवा मिलना इसका सबसे बड़ा फायदा है. यह भी पढ़ें: गर्मियों में बाइकिंग के लिए चुनें क्रिएटर शशांक के बताए ये चीजें  यह भी पढ़ें: AC बंद होते ही कमरा हो जाता है गर्म? अपनाएं ये 5 आसान टिप्स और पाएं लंबी ठंडक The post कूलर से आएगी खुशबूदार ठंडी हवा, बस डालें थोड़ा सा फिटकरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, मेकर्स को फिल्म में करने होंगे ये 2 बड़े बदलाव

Raja Shivaji: मराठा साम्राज्य के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ आखिरकार रिलीज के करीब पहुंच गई है. ‘सेंसर बोर्ड’ ने फिल्म को पास तो कर दिया है, लेकिन कुछ अहम बदलावों के निर्देश भी दिए हैं, जिससे अब दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म को दिया ‘U/A’ सर्टिफिकेट फिल्म ‘राजा शिवाजी’ अब रिलीज के लिए तैयार है. 24 अप्रैल को सेंसर बोर्ड (CBFC) ने इस फिल्म को देखा और इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट देकर पास कर दिया. इसका मतलब है कि 16 साल से कम उम्र के शिशु इसे माता-पिता की सलाह के साथ देख सकते हैं. यह फिल्म काफी बड़ी है, जिसकी कुल लंबाई 3 घंटे 15 मिनट है. बोर्ड ने फिल्म में किए ये दो बदलाव फिल्म में एक छोटे लड़के का गला काटे जाने वाला सीन था, जिसे बोर्ड ने हटाने को कहा है. मेकर्स को इसकी जगह कोई दूसरा सही दृश्य दिखाना होगा. फिल्म के कुछ ऐसे हिस्से जहां आवाज नहीं थी, वहां अब साउंड जोड़ने का आदेश दिया गया है. ऐतिहासिक सबूतों की मांग यह फिल्म इतिहास पर आधारित है, इसलिए बोर्ड ने मेकर्स से काफी सावधानी बरतने को कहा है. बोर्ड ने आदेश दिया है कि फिल्म में दिखाई गई हर बड़ी घटना की सही तारीख लिखी जाए. साथ ही, मेकर्स से उन सभी ऐतिहासिक दस्तावेजों और सबूतों की मांग की गई है, जिनके आधार पर यह फिल्म बनाई गई है. बोर्ड ने फिल्म के टाइटल को लेकर भी स्पष्टीकरण मांगा है. दमदार स्टारकास्ट और रिलीज डेट इस फिल्म में रितेश देशमुख खुद ‘शिवाजी महाराज’ का मुख्य किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में उनके साथ जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन जैसे बड़े सितारे भी नजर आएंगे. यह महागाथा 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है क्योंकि इसमें इतिहास को बहुत भव्य तरीके से दिखाया गया है. यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार से लेकर अनन्या पांडे तक, इन सुपरस्टार्स की फिल्मों के गानों ने मचाया धमाल, देखें लिस्ट The post रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, मेकर्स को फिल्म में करने होंगे ये 2 बड़े बदलाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नेटफ्लिक्स पर दिखेगी रांची की मोनिता सिन्हा की फिल्म नुक्कड़ नाटक, हो रही स्ट्रीम

रांची से लता रानी की रिपोर्ट Ranchi News: रांची की थिएटर शोधकर्ता, थिएटर रिसर्च स्कॉलर, अभिनेत्री मोनिता सिन्हा की हिंदी फिल्म ”नुक्कड़ नाटक” अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दर्शकों के लिए उपलब्ध है. तन्मय शेखर द्वारा निर्देशित यह फिल्म सामाजिक संवेदनशीलता, शिक्षा के महत्व और मानवीय मूल्यों पर आधारित एक प्रेरणादायक कहानी है. फिल्म में मोनिता सिन्हा ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. मोनिता वर्तमान में थिएटर में ”रिसर्च स्कॉलर” के रूप में रंगमंच की बारीकियों और उसके सामाजिक प्रभाव पर शोध कर रही हैं. नेटफ्लिक्स पर हो रही स्ट्रीम रांची की थिएटर शोधकर्ता और अभिनेत्री मोनिता सिन्हा की हिंदी फिल्म ‘नुक्कड़ नाटक’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. यह फिल्म सामाजिक मुद्दों पर आधारित एक प्रेरणादायक कहानी पेश करती है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है. सामाजिक संदेश से भरपूर कहानी ‘नुक्कड़ नाटक’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि समाज के उन पहलुओं को उजागर करती है जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. फिल्म की कहानी दो दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें कॉलेज से निष्कासित कर दिया जाता है. इसके बाद वे समाज से कटे हुए और शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्यधारा में लाने का बीड़ा उठाते हैं. फिल्म शिक्षा के अधिकार, सामाजिक असमानता और मानवीय मूल्यों जैसे अहम विषयों को गहराई से छूती है. यह दर्शाती है कि किस तरह छोटे-छोटे प्रयास भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं. कहानी में भावनात्मक जुड़ाव के साथ-साथ एक मजबूत संदेश भी है, जो इसे खास बनाता है. निर्देशन और अभिनय की खासियत इस फिल्म का निर्देशन तन्मय शेखर ने किया है, जिन्होंने कहानी को संवेदनशील और प्रभावी तरीके से पर्दे पर उतारा है. फिल्म में मोलश्री, शिवांग राजपाल और दानिश हुसैन जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभायी हैं. मोनिता सिन्हा का अभिनय इस फिल्म की खास ताकत है. उन्होंने अपने किरदार के माध्यम से समाज की जमीनी सच्चाई को बेहद सहजता से प्रस्तुत किया है. उनके अभिनय में थिएटर का अनुभव साफ झलकता है, जो दर्शकों को कहानी से जोड़ता है. थिएटर से सिनेमा तक का सफर मोनिता सिन्हा केवल एक अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि थिएटर की एक समर्पित शोधकर्ता भी हैं. वह वर्तमान में थिएटर में रिसर्च स्कॉलर के रूप में काम कर रही हैं और रंगमंच के सामाजिक प्रभाव पर अध्ययन कर रही हैं. उनका मानना है कि कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में बदलाव लाने का एक सशक्त जरिया है. वह वर्षों से दूरदर्शन और आकाशवाणी से भी जुड़ी रही हैं. इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए उन्होंने अपनी कला को निखारा और व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. यही अनुभव उन्होंने ‘नुक्कड़ नाटक’ में भी बखूबी इस्तेमाल किया है. मोनिता सिन्हा का विजन मोनिता सिन्हा का कहना है कि एक कलाकार और शोधकर्ता के रूप में उनका उद्देश्य हमेशा ऐसी कहानियों का हिस्सा बनना रहा है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें. उनके अनुसार, ‘नुक्कड़ नाटक’ एक ऐसी फिल्म है जो जमीनी सच्चाई को सामने लाती है और उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करती है जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. इसे भी पढ़ें: Water Crisis: रांची में गहराया जल संकट, धुर्वा में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे 1 लाख लोग दर्शकों के लिए क्यों खास है यह फिल्म ‘नुक्कड़ नाटक’ उन फिल्मों में से एक है जो मनोरंजन के साथ-साथ एक मजबूत सामाजिक संदेश भी देती है. यह फिल्म खासकर उन दर्शकों के लिए महत्वपूर्ण है जो सामाजिक विषयों पर आधारित कंटेंट देखना पसंद करते हैं. अगर आप ऐसी फिल्में देखना चाहते हैं जो दिल को छूने के साथ-साथ सोचने पर मजबूर करें, तो ‘नुक्कड़ नाटक’ आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध यह फिल्म अब दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन रही है. इसे भी पढ़ें: बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री, की पूजा-अर्चना The post नेटफ्लिक्स पर दिखेगी रांची की मोनिता सिन्हा की फिल्म नुक्कड़ नाटक, हो रही स्ट्रीम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top