Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Honda SP 125 के ये ऑफिशियल एक्सेसरीज आपकी बाइक को बनाएंगे ज्यादा सुरक्षित और टिकाऊ

अगर आप रोजाना ऑफिस, कॉलेज या शहर के कामों के लिए Honda SP 125 का इस्तेमाल करते हैं, तो सिर्फ बाइक खरीदना ही काफी नहीं होता. उसकी सही देखभाल और सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है. इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अपने इस पॉपुलर कम्यूटर मॉडल के लिए कुछ ऑफिशियल एक्सेसरीज पेश किए हैं, जो दिखने में भले छोटे लगें, लेकिन लॉन्ग टर्म में बड़ा फायदा दे सकते हैं. खास बात यह है कि ये सभी एक्सेसरीज बाइक के डिजाइन और जरूरत के हिसाब से बनाए गए हैं, जिससे फिटमेंट और परफॉर्मेंस दोनों बेहतर रहती है. सुरक्षा पर सबसे ज्यादा फोकस, क्यों जरूरी हैं ये एक्सेसरीज? Honda ने SP 125 के लिए जो एक्सेसरीज पेश किए हैं, उनमें सबसे ज्यादा ध्यान प्रोटेक्शन पर दिया गया है. जैसे फ्रंट पाइप (इंजन गार्ड), बॉडी कवर और सीट कवर- ये सभी रोजमर्रा के इस्तेमाल में बाइक को नुकसान से बचाते हैं. शहर की ट्रैफिक में छोटी-मोटी टक्कर या गिरने की स्थिति में फ्रंट पाइप इंजन को सुरक्षित रखता है. वहीं, बॉडी कवर धूल, धूप और बारिश से बचाव करता है, खासकर अगर आप बाइक को बाहर पार्क करते हैं. सीट कवर भी लंबे समय तक सीट की क्वालिटी बनाए रखने में मदद करता है. कम कीमत में बड़ा फायदा, एक्सेसरीज की लिस्ट Honda ने इन एक्सेसरीज को बजट में रखा है, ताकि हर यूजर आसानी से इन्हें खरीद सके: सीट कवर (ब्लैक) – ₹359बॉडी कवर (सिल्वर) – ₹335टैंक कवर – ₹263बॉडी कवर (ब्लैक) – ₹393फ्रंट पाइप – ₹909सीट कवर (ग्रे-ब्लैक) – ₹348ग्रिप कवर – ₹58 इन कीमतों को देखकर साफ है कि थोड़े से खर्च में आप अपनी बाइक की लाइफ बढ़ा सकते हैं. स्टाइल और कम्फर्ट के लिए छोटे-छोटे अपग्रेड अगर आप अपनी बाइक को थोड़ा अलग लुक देना चाहते हैं, तो कंपनी ने कुछ स्टाइलिंग एक्सेसरीज भी दिये हैं. जैसे रिम स्टिकर्स और ग्रिप कवर. रिम स्टिकर्स व्हील्स को थोड़ा स्पोर्टी टच देते हैं, जबकि ग्रिप कवर लंबे समय तक राइडिंग में हाथों को आराम और बेहतर पकड़ देते हैं. ये बदलाव छोटे जरूर हैं, लेकिन यूजर एक्सपीरिएंस को बेहतर बना देते हैं. आखिर क्या खरीदना ज्यादा समझदारी है? अगर आप रोजाना बाइक चलाते हैं, तो सबसे पहले प्रोटेक्शन एक्सेसरीज को प्राथमिकता देनी चाहिए. फ्रंट पाइप और बॉडी कवर जैसे आइटम सीधे-सीधे आपकी बाइक को नुकसान से बचाते हैं और मेंटेनेंस खर्च कम करते हैं. स्टाइलिंग एक्सेसरीज बाद में भी ली जा सकती हैं, लेकिन वे बाइक की परफॉर्मेंस या लाइफ पर ज्यादा असर नहीं डालतीं. दिखावे से ज्यादा काम की चीजें Honda का फोकस साफ है- SP 125 के यूजर्स को ऐसी एक्सेसरीज देना जो रोजाना की जरूरतों को पूरा करें. ये एक्सेसरीज भले ही हाई-एंड न हों, लेकिन असली दुनिया में बेहद काम के हैं. अगर आप अपनी बाइक को लंबे समय तक बेहतर कंडीशन में रखना चाहते हैं, तो ये छोटे-छोटे अपग्रेड बड़ा फर्क ला सकते हैं. Hunter 350 को इन बजट एक्सेसरीज के साथ करें कस्टमाइज, बाइक को बनाएं ज्यादा प्रैक्टिकल The post Honda SP 125 के ये ऑफिशियल एक्सेसरीज आपकी बाइक को बनाएंगे ज्यादा सुरक्षित और टिकाऊ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कार के AC से चाहिए दमदार कूलिंग? हर ड्राइवर को जरूर पता होने चाहिए ये 5 हैक्स

Car AC Hacks: गर्मी बढ़ते ही कार का AC किसी लग्जरी से कम नहीं लगता. लेकिन सिर्फ AC ऑन कर देने से ही बेहतर कूलिंग नहीं मिलती. कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप न सिर्फ कार को जल्दी ठंडा कर सकते हैं, बल्कि AC पर पड़ने वाला एक्स्ट्रा लोड को भी कम कर सकते हैं. अगर आप भी इस गर्मी हर ड्राइव को कूल और कम्फर्टेबल बनाना चाहते हैं, तो ये 5 स्मार्ट टिप्स आपके बेहद काम आ सकते हैं. आइए जानते हैं इन्हें. AC चालू करने से पहले कार को हवादार बनाएं अगर आपकी कार धूप में खड़ी रही है, तो बैठते ही तुरंत AC ऑन करने की गलती न करें. पहले सभी दरवाजे या खिड़कियां करीब एक-दो मिनट के लिए खोल दें. इससे अंदर जमा गर्म हवा तेजी से बाहर निकल जाती है. जब केबिन थोड़ा ठंडा हो जाए, तब AC को ऑन करें. इससे कार जल्दी ठंडी होगी और AC पर भी कम लोड पड़ेगा. धीरे-धीरे AC का टेम्परेचर कम करें  गाड़ी स्टार्ट करते ही एसी को सबसे लो टेम्परेचर पर सेट करना जरूरी नहीं है. बेहतर होगा कि पहले गाड़ी चलाना शुरू करें. जब कार मूव करती है, तो एसी का कंप्रेसर ज्यादा बेहतर तरीके से काम करता है और कूलिंग भी तेजी से होती है. कुछ मिनट बाद धीरे-धीरे टेम्परेचर कम करें. इससे केबिन जल्दी ठंडा होगा और एसी सिस्टम पर भी बेवजह लोड नहीं पड़ेगा. रीसर्कुलेशन मोड का यूज करें  गर्मी में कार चलाते समय रीसर्कुलेशन मोड (Recirculation Mode) आपके बहुत काम आता है. इसे ऑन करते ही बाहर की गर्म हवा केबिन में आना बंद हो जाती है और अंदर की ठंडी हवा तेजी से घूमने लगती है. खासकर तेज धूप या ट्रैफिक में यह काफी काम आता है. हालांकि, लॉन्ग ड्राइव के दौरान इसे लगातार ऑन रखने से बचें, क्योंकि इससे केबिन के अंदर हवा थोड़ी भारी महसूस हो सकती है. कार को सही जगह पार्क करें  गर्मी में कार पार्क करते समय थोड़ी स्मार्टनेस आपके काफी काम आ सकती है. कोशिश करें कि गाड़ी हमेशा छांव में खड़ी करें या फिर विंडशील्ड सनशेड का यूज करें. इससे कार का केबिन जरूरत से ज्यादा गर्म नहीं होता. जब केबिन ठंडा रहेगा, तो AC को भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी. रेगुलर सर्विसिंग करवाएं  अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार का AC हर मौसम में शानदार कूलिंग दे, तो उसकी रेगुलर सर्विसिंग बेहद जरूरी है. समय-समय पर केबिन एयर फिल्टर की सफाई करवाएं. साथ ही, रेफ्रिजरेंट के लेवल और किसी भी तरह की लीकेज को भी चेक करते रहें. यह भी पढ़ें: कार का AC नहीं दे रहा ठंडी हवा? बिना मेकैनिक के ऐसे करें फिक्स The post कार के AC से चाहिए दमदार कूलिंग? हर ड्राइवर को जरूर पता होने चाहिए ये 5 हैक्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या आप भी चेहरे के अनचाहे बाल से हैं परेशान? तो आजमाएं ये आसान उपाय 

Facial Hair Removal: चेहरे पर अनचाहे बाल होना एक आम समस्या है, जो स्त्रीओं और पुरुषों दोनों को परेशान कर सकती है. इससे आत्मविश्वास पर भी असर पड़ता है और त्वचा की खूबसूरती कम लगने लगती है. हालांकि, इसे हटाने के कई आसान और सुरक्षित तरीके मौजूद हैं, जिन्हें आप घर पर या पार्लर में अपनाकर साफ और स्मूद त्वचा पा सकते हैं. थ्रेडिंग, वैक्सिंग, फेस रेजर और हेयर रिमूवल क्रीम जैसे उपाय तुरंत असर दिखाते हैं, वहीं कुछ घरेलू नुस्खे बालों की ग्रोथ को धीरे-धीरे कम करने में मदद करते हैं. सही तरीका चुनकर आप अपनी त्वचा को बिना नुकसान के खूबसूरत बनाए रख सकती हैं. अनचाहे बाल हटाने के 5 असरदार उपाय  1. थ्रेडिंग (Threading) थ्रेडिंग एक बहुत ही लोकप्रिय और सटीक तरीका है. इसमें धागे की मदद से बालों को जड़ से निकाला जाता है. यह खासकर आइब्रो और अपर लिप के लिए बेहतर रहता है और इससे स्किन ज्यादा समय तक साफ रहती है. 2. वैक्सिंग (Waxing) वैक्सिंग से बाल जड़ से निकलते हैं, जिससे बाल देर से वापस आते हैं. चेहरे के लिए खास फेस वैक्स का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि स्किन को नुकसान न हो. 3. फेस रेजर (Face Razor) फेस रेजर एक आसान और दर्द रहित तरीका है. इससे आप घर पर ही जल्दी-जल्दी अनचाहे बाल हटा सकती हैं. ध्यान रखें कि इसे साफ और सही तरीके से इस्तेमाल करें ताकि कट न लगे. 4. हेयर रिमूवल क्रीम (Hair Removal Cream) फेस के लिए बनी स्पेशल क्रीम का इस्तेमाल करके बाल आसानी से हटाए जा सकते हैं. इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि स्किन एलर्जी से बचा जा सके. 5. घरेलू उपाय (Home Remedies) बेसन, हल्दी और दूध का पेस्ट बनाकर लगाने से धीरे-धीरे बालों की ग्रोथ कम होती है. यह एक नेचुरल और सुरक्षित तरीका है, लेकिन इसके लिए नियमित इस्तेमाल जरूरी है. यह भी पढ़ें:खाली परफ्यूम बोतलों का कमाल, घर सजाने के लिए अपनाएं  5 क्रिएटिव तरीके यह भी पढ़ें: गर्मियों में फटी एड़ियों से पाना है छुटकारा, अपनाएं ये 5 आसान उपाय The post क्या आप भी चेहरे के अनचाहे बाल से हैं परेशान? तो आजमाएं ये आसान उपाय  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JDU ऑफिस पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट तक पार्टी नेताओं ने मिले, दिए ये 5 संदेश

Bihar Politics: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार आज जेडीयू ऑफिस पहुंचे. यहां उन्होंने पार्टी नेताओं से मुलाकात की और कार्यक्रम का हिस्सा बने. जेडीयू ऑफिस में भामाशाह जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव, पूर्व मंत्री लेसी सिंह, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, रत्नेश सदा समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे. जेडीयू ऑफिस में कार्यक्रम के बीच क्या-क्या हुआ? जानकारी के मुताबिक, जेडीयू ऑफिस में नीतीश कुमार लगभग 10 मिनट तक रहे. नीतीश कुमार के पार्टी ऑफिस पहुंचते ही नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान नीतीश कुमार खुद पर बने गाने पर मुस्कुराते दिखे. उन्होंने ताली भी बजाई और पार्टी के नेताओं से मुलाकात की. कार्यक्रम के दौरान जेडीयू ऑफिस में कार्यकर्ताओं को पंपलेट भी बांटा गया. इसमें भामाशाह का परिचय और नीतीश कुमार के संदेश के बारे में जिक्र किया गया. नीतीश कुमार के 5 संदेश क्या हैं? मैं काम करता हूं, मेरा काम ही बोलता है. नेतृत्व सेवा के लिए है, मेवा के लिए नहीं. न्याय के साथ विकास यानि हर क्षेत्र और हर तबके का विकास. आधे मन से कोई बड़ा काम नहीं होता. बिहार को मैं उस ऊंचाई पर ले जाना चाहता हूं, जहां से चाहकर भी कोई नीचे ना ला सके. कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने क्या कहा? जेडीयू ऑफिस में कार्यक्रम के बाद बाहर निकलने पर डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा, पार्टी के व्यवसायिक प्रकोष्ठ की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, उसी में भाग लेने नीतीश कुमार आए थे. वो पार्टी दफ्तर आते रहते हैं और कार्यकर्ताओं से मिलते रहते हैं. नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार जेडीयू ऑफिस पहुंचे थे, जिसकी वजह से नेताओं के बीच उत्साह दिखा. Also Read: बिहार में एक और अपराधी का एनकाउंटर, सुनसान पड़े राइस मिल के पास पुलिस ने मारी गोली The post JDU ऑफिस पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट तक पार्टी नेताओं ने मिले, दिए ये 5 संदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मन की बात : पीएम मोदी ने कहा- विश्व की सबसे बड़ी जनगणना अपने देश में शुरू हो चुकी है, इसे सफल बनाएं

Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री ने जनगणना में सबसे सहयोग करने की बात कही. उन्होंने कहा कि 2027 में पूरा होने वाली यह जनगणना विश्व की सबसे बड़ी जनगणना है. इसमें सबको सहयोग करना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह हम सबकी जिम्मेदारी है. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार, मन की बात की शुरुआत देश की बड़ी कामयाबी से करते हैं. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान ने हमेशा साइंस को देश की तरक्की से जोड़कर देखा है. इसी सोच के साथ, हमारे साइंटिस्ट स्पेस प्रोग्राम को आगे बढ़ा रहे हैं. उनकी कोशिशों की वजह से स्पेस प्रोग्राम काफी उन्नत हो चुका है. During the 133rd episode of Mann Ki Baat, PM Modi says, “In states where self-enumeration has been completed, the process of house listing by census staff has also begun. So far, the house listing work for around 12 million families has already been completed.” He adds, “The… pic.twitter.com/YmkzL3yv09 — ANI (@ANI) April 26, 2026 देश का डेयरी उद्योग काफी तरक्की कर रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के डेयरी उद्योग के बारे में बात किया. उन्होंने कहा कि हमारे देश में विभिन्न प्रकार के चीज बनाए जाते हैं. जो सिर्फ गाय और भैंस के दूध से ही नहीं बनते हैं, बल्कि याक, ऊंट और अन्य जानवरों के दूध से भी बनाए जाते हैं. हिंदुस्तान में जो विभिन्न प्रकार के चीज बनाए जाते हैं, उनकी विदेशों में काफी मांग भी है. गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर को किया याद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के अपने संबोधन में गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर को याद किया और कहा कि हम उनकी जयंती मनाने वाले हैं. वे एक महान विचारक और विभिन्न संस्थाओं को बनाने वाले थे. मई के महीने में 1857 का विद्रोह हुआ था, इसलिए प्रधानमंत्री ने उस स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को भी याद किया. प्रधानमंत्री ने देश में मनाए गए नववर्ष और त्योहारों का जिक्र भी किया. उन्होंने बच्चों से यह आग्रह किया कि उनकी छुट्टियां शुरू होने वाली है, तो वे इन छुट्टियां का भरपूर इस्तेमाल करें और कुछ नया सीखने का प्रयास भी करें. ये भी पढ़ें : RR के असिस्टेंट कोच विक्रम राठौर ने वैभव सूर्यवंशी को बताया स्पेशल खिलाड़ी, कहा- उसकी चोट बहुत गंभीर नहीं क्या राघव चड्डा ने मर्जर नहीं दल-बदल किया है, संसद की सदस्यता रहेगी या जाएगी; क्या कहता है कानून? The post मन की बात : पीएम मोदी ने कहा- विश्व की सबसे बड़ी जनगणना अपने देश में शुरू हो चुकी है, इसे सफल बनाएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गर्मियों में खुद को रखें ठंडा और हेल्दी, घर पर बनाएं ये 5 सुपर फूड्स

Summer Superfoods: गर्मियों का मौसम अपने साथ तेज धूप, पसीना और थकान लेकर आता है, जिससे शरीर को खास देखभाल की जरूरत होती है. इस समय खानपान में ऐसे पदार्थ शामिल करना जरूरी होता है, जो शरीर को ठंडक दें और हाइड्रेटेड बनाए रखें. घर पर आसानी से बनने वाले कुछ पारंपरिक सुपर फूड्स न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि पोषण से भी भरपूर होते हैं. ये शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ लू और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करते हैं. आम पना, छाछ, सत्तू और ताजे फल जैसे विकल्प गर्मियों में सेहत को संतुलित रखने के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. 1. आम पना गर्मियों में आम पना एक पारंपरिक और बेहद फायदेमंद पेय है, जिसे कच्चे आम से बनाया जाता है. यह शरीर को लू से बचाने में खास भूमिका निभाता है और तेज गर्मी में राहत देता है. इसमें मौजूद विटामिन C इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है. साथ ही, यह शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित रखने में मदद करता है, जिससे कमजोरी और थकान महसूस नहीं होती. 2. छाछ (मट्ठा) छाछ एक हल्का और पचने में आसान पेय है, जिसे दही से तैयार किया जाता है. गर्मियों में इसे पीने से पेट ठंडा रहता है और पाचन क्रिया बेहतर होती है. इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं, जिससे गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं कम होती हैं. रोजाना एक गिलास छाछ पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और लू का खतरा भी कम होता है. 3. सत्तू का शरबत सत्तू का शरबत बिहार और पूर्वी हिंदुस्तान में बेहद लोकप्रिय है और इसे गर्मियों का सुपर ड्रिंक माना जाता है. भुने हुए चने से बना सत्तू प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होता है. इसे पीने से तुरंत ऊर्जा मिलती है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है. यह शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ डिहाइड्रेशन से भी बचाता है और गर्मी में कमजोरी नहीं होने देता. 4. खीरा और ककड़ी खीरा और ककड़ी गर्मियों में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फलों/सब्जियों में शामिल हैं. इनमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है. ये शरीर की गर्मी को कम करते हैं और त्वचा को भी तरोताजा बनाए रखते हैं. इन्हें सलाद के रूप में या सीधे खाया जा सकता है, जिससे शरीर को तुरंत ठंडक और ताजगी मिलती है. 5. तरबूज तरबूज गर्मियों का सबसे लोकप्रिय फल है, जिसमें लगभग 90% पानी होता है. यह शरीर में पानी की कमी को दूर करने के साथ-साथ ठंडक भी प्रदान करता है. इसमें मौजूद विटामिन A और C त्वचा और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं. तरबूज खाने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और गर्मी के असर को कम करने में मदद मिलती है. यह भी पढ़ें: सिर्फ 1 महीने में बदल जाएगा आपका शरीर, रोज 20 मिनट वॉक करें और देखें ये 5 कमाल के बदलाव ये भी पढ़ें: क्या आप भी खाना खाने के तुरंत बाद करते हैं ये गलतियां? जानिए इसके खतरनाक नुकसान The post गर्मियों में खुद को रखें ठंडा और हेल्दी, घर पर बनाएं ये 5 सुपर फूड्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RR के असिस्टेंट कोच विक्रम राठौर ने वैभव सूर्यवंशी को बताया स्पेशल खिलाड़ी, कहा- उसकी चोट बहुत गंभीर नहीं

RR vs SRH : 228 रन का बड़ा स्कोर करने के बाद भी राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से हरा दिया. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 103 रन बनाया, लेकिन उसका शतक बेकार चला गया. मैच के बाद टीम के असिस्टेंट कोच विक्रम राठौर ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को बहुत खास खिलाड़ी बताया. उन्होंने वैभव के हैमस्ट्रिंग की चोट के बारे में बात करते हुए कहा कि वह बहुत गंभीर नहीं है. वैभव की चोट का इलाज जारी मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए विक्रम राठौर ने कहा कि टीम ने पहले ही सूर्यवंशी के टैलेंट की तारीफ की है और कन्फर्म किया है कि इलाज के बाद युवा खिलाड़ी की हालत स्थिर लग रही है.उन्होंने कहा कि जब चोट लगी तो हैमस्ट्रिंग की समस्या की चिंता थी, लेकिन फिलहाल यह गंभीर नहीं लग रही है. आने वाले दिनों में और साफ तौर पर पता चलने की उम्मीद है कि उनकी चोट कैसी है.उम्मीद है कि एक-दो दिन में पता लग जाएगा कि उनकी चोट कैसी है. मजबूत टीम के खिलाफ कैच छोड़ना बड़ी भूल सनराइजर्स हैदराबाद से हार के बारे में बात करते हुए विक्रम राठौर ने कहा कि फील्ड में हमने कई गलतियां की, जो हार की वजह बनी. उन्होंने माना कि मजबूत विरोधी टीम के खिलाफ कैच छूटना महंगा पड़ा और इस बात पर जोर दिया कि अच्छी टीमों और बैट्समैन के खिलाफ ऐसी चूक बर्दाश्त नहीं की जा सकती. कैच का छूटना मैच का टर्निंग पॉइंट था. जब आप अच्छी टीमों के खिलाफ स्पोर्ट्स रहे होते हैं, तो आप उन्हें मौके नहीं दे सकते. उन्होंने कहा, हमने कुछ मौके गंवा दिए, और इसी वजह से हम मैच हार गए. ये भी पढ़ें : RR vs SRH: हैदराबाद की दमदार जीत, राजस्थान को 5 विकेट से हराया The post RR के असिस्टेंट कोच विक्रम राठौर ने वैभव सूर्यवंशी को बताया स्पेशल खिलाड़ी, कहा- उसकी चोट बहुत गंभीर नहीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motorola Edge 70 Pro Review: प्रीमियम डिजाइन, दमदार बैटरी, लेकिन क्या खरीदना सही?

Motorola Edge 70 Pro के साथ Motorola ने अपनी Edge सीरीज को एक बार फिर बेहतर बनाने की कोशिश की है. इस बार कंपनी ने अपने नये मॉडल एज 70 प्रो में प्रीमियम डिजाइन को बरकरार रखते हुए इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी है. साथ ही, इसमें दमदार परफॉर्मेंस दिया गया है, जिससे यह एक बढ़िया ऑप्शन बन जाता है. इसकी शुरुआती कीमत 38,999 रुपये रखी गई है. हालांकि, खूबियों के साथ इस नये मॉडल में कुछ कमियां भी हैं. ऐसे में अगर आप भी इस मॉडल को खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर यहां दिए गए रिव्यू में जानिए कि क्या यह वाकई आपका अगला स्मार्टफोन बनने लायक है. Motorola Edge 70 Pro Review: प्रीमियम लुक और शानदार डिजाइन Motorola Edge 70 Pro का डिजाइन इसकी सबसे बड़ी ताकत है. Pantone Tea कलर वेरिएंट Satin-luxe फिनिश के साथ काफी एलिगेंट दिखता है. यह फोन सिर्फ 6.99mm पतला और 190 ग्राम वजन का है, जिससे इसे एक हाथ से इस्तेमाल करना आसान है. पीछे की तरफ स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल Motorola की सिग्नेचर डिजाइन लैंग्वेज को दिखाता है. फोन IP68, IP69 और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे यह मजबूत और टिकाऊ बनता है. Motorola Edge 70 Pro Review: डिस्प्ले फोन में 6.8-इंच का 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है. इस मॉडल में वाइब्रेंट कलर्स और ब्राइटनेस भी शानदार मिलेगी. HBM में 3000+ निट्स की ब्राइटनेस इसे धूप में भी आसानी से इस्तेमाल करने लायक बनाती है. Dolby Atmos सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स भी अच्छा ऑडियो एक्सपीरियंस देंगे. Motorola Edge 70 Pro Review: कैमरा अच्छा, लेकिन थोड़ा पीछे फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और एक लाइट सेंसर दिया गया है. फोटो डिटेल्ड और कलरफुल कैप्चर होंगी, लेकिन कभी-कभी कॉन्ट्रास्ट ज्यादा लग सकता है. HDR अच्छा काम करेगा, लेकिन कुछ सीन में शैडो डिटेल्स अच्छी नहीं मिल सकती है. अल्ट्रा-वाइड कैमरा इस सेगमेंट में काफी अच्छा है. वहीं 50MP के फ्रंट कैमरे से शार्प और क्लियर सेल्फी मिलेगी. वीडियो में Horizon Lock जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं. यानी कि वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान अगर फोन हिलता भी है, तो वीडियो की स्टेबिलिटी बनी रहेगी. Motorola Edge 70 Pro Review: फास्ट और भरोसेमंद प्रोसेसर MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर के साथ यह फोन दमदार परफॉर्मेंस देता है. 12GB LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के कारण ऐप लॉन्चिंग और मल्टीटास्किंग काफी स्मूद रहती है. गेमिंग में भी यह फोन अच्छा परफॉर्म करता है. BGMI और COD Mobile जैसे गेम्स 120fps तक स्मूद चलते हैं. Motorola Edge 70 Pro Review: सॉफ्टवेयर फोन Android 16 पर बेस्ड Motorola के क्लीन UI के साथ आता है, जिसमें लगभग स्टॉक एंड्रॉयड का एक्सपीरियंस मिलता है. कोई खास ब्लोटवेयर नहीं है और UI काफी स्मूद और पॉलिश्ड लगता है. कंपनी 3 साल के Android अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है. Motorola Edge 70 Pro Review: बैटरी Motorola Edge 70 Pro में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक दिन से ज्यादा का बैकअप देती है. 90W फास्ट चार्जिंग के साथ यह फोन लगभग 65 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है. हालांकि, इसमें वायरलेस चार्जिंग नहीं मिलती. क्या खरीदना चाहिए? देखा जाए, तो Motorola Edge 70 Pro बजट फ्लैगशिप मॉडल्स में एक अच्छा ऑप्शन है. स्लिम डिजाइन से लेकर अच्छा परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स इसे एक अच्छी तरह बैलेंस्ड स्मार्टफोन बनाते हैं. साथ ही मोटोरोला के फोन्स अपने लंबे बैटरी बैकअप और फास्ट चार्जिंग के लिए जाने जाते हैं. यानी की एक बार चार्ज करने के बाद नॉर्मल इस्तेमाल में दिन भर बैटरी चल सकती है. ऐसे में अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं, जो रोजमर्रा के काम बिना परेशानी के संभाल सके और लंबे समय तक चले, तो यह आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. हालांकि, अगर आपकी प्रायोरिटी कैमरा है, तो फिर इस प्राइस सेगमेंट में और भी कई फोन्स मौजूद हैं. यह भी पढ़ें: 9020mAh की दमदार बैटरी वाला Vivo T5 Pro कितना है वैल्यू फॉर मनी? The post Motorola Edge 70 Pro Review: प्रीमियम डिजाइन, दमदार बैटरी, लेकिन क्या खरीदना सही? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अमेरिका में ट्रंप पर हमला: PM मोदी ने जताई चिंता, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

PM Modi: वाशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल में आयोजित ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की कोशिश हुई. शनिवार (स्थानीय समय) को कार्यक्रम के दौरान अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद पूरे होटल में अफरा-तफरी मच गई. सुरक्षा घेरे में मौजूद सीक्रेट सर्विस के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को सुरक्षित बाहर निकाला. पीएम मोदी ने जताई चिंता, कहा- लोकतंत्र में हिंसा की जगह नहीं हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सुरक्षा चूक पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि यह जानकर राहत मिली कि राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति सुरक्षित हैं. मैं उनकी सुरक्षा और लंबी उम्र की कामना करता हूं. लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए. PM Narendra Modi posts, “Relieved to learn that President Trump, the First Lady and Vice President are safe and unharmed following the recent security incident at a Washington DC hotel. I extend my best wishes for their continued safety and well-being. Violence has no place in a… pic.twitter.com/Icjlwz9UtY — Press Trust of India (@PTI_News) April 26, 2026 संदिग्ध की तस्वीरें कीं शेयर हमले के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ प्लेटफॉर्म पर घटना की जानकारी दी. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें हमलावर कार्यक्रम स्थल में घुसने की कोशिश करता दिख रहा है. ट्रंप ने बताया कि एक हथियारबंद शख्स ने जबरदस्ती अंदर घुसने की कोशिश की थी, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया. उन्होंने गिरफ्तार किए गए संदिग्ध की तस्वीरें भी साझा की हैं. सीक्रेट सर्विस का जवान घायल प्रेस ब्रीफिंग में ट्रंप ने बताया कि हमलावर कई हथियारों के साथ चेकपॉइंट पर पहुंचा था. उसे रोकने की कोशिश में सीक्रेट सर्विस का एक जवान घायल हो गया है. ट्रंप ने कहा, “मैंने उस बहादुर ऑफिसर से बात की है, वह ठीक है. उसकी बुलेटप्रूफ जैकेट ने उसकी जान बचा ली.” उन्होंने अधिकारियों की बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा कि सुरक्षा एजेंसियां तय करेंगी कि कार्यक्रम दोबारा शुरू होगा या नहीं. व्हाइट हाउस में ‘ड्रोन-प्रूफ’ बॉलरूम बनाने की मांग इस घटना का हवाला देते हुए ट्रंप ने सुरक्षा ढांचे को और मजबूत करने की बात कही. उन्होंने व्हाइट हाउस में निर्माणाधीन नए बॉलरूम का समर्थन करते हुए कहा, “होटल जैसी इमारतें पूरी तरह सुरक्षित नहीं होतीं. इसीलिए हम व्हाइट हाउस में एक बड़ा और सुरक्षित बॉलरूम बना रहे हैं, जो ड्रोन-प्रूफ और बुलेटप्रूफ कांच से बना होगा. मिलिट्री और सीक्रेट सर्विस भी इसकी मांग कर रही है.” मेजों के नीचे छिपे लोग एएनआई की रिपोर्टर रीना भारद्वाज, जो खुद उस वक्त वहां मौजूद थीं, उन्होंने बताया कि पहले एक तेज आवाज सुनाई दी, जिसे लोगों ने बर्तन गिरने की आवाज समझा. लेकिन जब वेटर्स अपनी ट्रे छोड़कर भागने लगे, तो सबको खतरे का अहसास हुआ. लोग जान बचाने के लिए मेजों के नीचे छिप गए. रीना के मुताबिक, ट्रंप को सुरक्षित निकालने के बाद कैबिनेट सदस्य स्कॉट बेसेंट, काश पटेल और पीट हेगसेथ को भी वहां से निकाला गया. जुलाई 2024 में भी हुआ था जानलेवा हमला ट्रंप पर यह पहला हमला नहीं है. इससे पहले 13 जुलाई 2024 को पेंसिल्वेनिया के बटलर में एक चुनावी रैली के दौरान उन पर फायरिंग हुई थी. सीक्रेट सर्विस की रिपोर्ट के अनुसार, शाम 6:15 बजे एक हमलावर ने ऊंची जगह से कई राउंड गोलियां चलाई थीं. उस वक्त ट्रंप के कान से खून बहता हुआ देखा गया था और उन्हें तुरंत मंच से सुरक्षित ले जाया गया था.  ये भी पढ़ें: व्हाइट हाउस डिनर में फायरिंग: ट्रंप ने शेयर की शूटर की फोटो, कहा- सीक्रेट सर्विस ने किया कमाल The post अमेरिका में ट्रंप पर हमला: PM मोदी ने जताई चिंता, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना में 27 अप्रैल को नहीं चलेगी मेट्रो, जानिए क्या है वजह और कब से शुरू होगी सेवा

Patna Metro Update: पटना में मेट्रो से सफर करने वालों के लिए जरूरी समाचार है. 27 अप्रैल को मेट्रो की सेवा उन्हें नहीं मिल पाएगी. पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक भूतनाथ मेट्रो स्टेशन(डीएन लाइन) पर सीएमआरएस निरीक्षण के कारण मेट्रो नहीं चलेगी. निरीक्षण के बाद पटना मेट्रो 28 अप्रैल से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल मेट्रो स्टेशन से फिर शुरू हो जाएगी. यहां बनाया जा रहा पहला टनल पटना मेट्रो का काम इन दिनों तेजी से निपटाया जा रहा है. पटना मेट्रो कॉरिडोर-टू की बात करें तो, मोइनुल हक स्टेडियम से राजेन्द्र नगर स्टेशन के बीच पहला टनल बनाया जा रहा है. इस टनल का निर्माण कार्य अगले महीने यानी कि मई में पूरा हो जाने की संभावना है. जबकि दूसरे टनल के जून महीने में पूरा होने की संभावना है. जानकारी के मुताबिक, पहली टीबीएम राजेन्द्र नगर में रेल पटरी को पार कर गई है. कितनी गहराई तक खुदाई करेगी टीबीएम? जानकारी के मुताबिक, पहली टीबीएम लगभग 150 मीटर की खुदाई करते हुए राजेन्द्र नगर स्टेशन तक पहुंच जाएगी. जबकि दूसरी टीबीएम अब तक रेल पटरी को पार नहीं कर पाई है. दूसरी टीबीएम लगभग 350 मीटर की खुदाई करेगी. दोनों टीबीएम से खुदाई करने के बाद राजेन्द्र नगर स्टेशन से मलाही पकड़ी तक टनल तैयार हो जाएगा. इसके बनने से लोगों को बड़ी सहूलियत मिल सकेगी. कॉरिडोर-2 में टोटल कितने होंगे मेट्रो स्टेशन? जानकारी के मुताबिक, कॉरिडोर-2 यानी रेड लाइन में कुल 12 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें से सात स्टेशन पूरी तरह से अंडरग्राउंड होंगे. बाकी के पांच स्टेशन ‘प्रायोरिटी कॉरिडोर’ का हिस्सा हैं. यह कॉरिडोर शहर के पूर्वी और पश्चिमी कोनों को एक सूत्र में पिरोने का काम करेगा. जब यह रूट पूरी तरह तैयार हो जाएगा, तो अशोक राजपथ और राजेंद्र नगर जैसे व्यस्त इलाकों में रेंगते ट्रैफिक की समस्या इतिहास बन जाएगी. Also Read: सिवान-छपरा मार्ग पर आधी रात को दर्दनाक सड़क हादसा, 2 की मौत, 8 घायल The post पटना में 27 अप्रैल को नहीं चलेगी मेट्रो, जानिए क्या है वजह और कब से शुरू होगी सेवा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top