Hot News

Bihar News: क्या है EOU का ‘ऑपरेशन जीरो लीक’? 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेगी टीम, गड़बड़ी होने पर यहां कर सकेंगे शिकायत

Bihar News: बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ते पेपर लीक के मामलों को रोकने के लिए आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने अब सख्त रणनीति अपनायी है. ‘ऑपरेशन जीरो लीक’ पर टीम काम करेगी. जिसके तहत ईओयू की परीक्षा शाखा अब 24 घंटे एक्टिव रहकर सभी संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी करेगी. यही नहीं, इस शाखा को सशक्त बनाने के लिए अतिरिक्त बल के साथ डीएसपी स्तर के अधिकारी को पर्यवेक्षण पदाधिकारी का जिम्मा सौंपा है.

हाई अलर्ट मोड में ईओयू

ये पदाधिकारी परीक्षा शाखा की गतिविधियों, मॉनीटरिंग और संचालन पर प्रत्यक्ष निगरानी रखेंगे, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत परिवहन विभाग में प्रवर्तन अवर निरीक्षक की मुख्य लिखित परीक्षा 14 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित है और इसे लेकर ईओयू पूरी तरह हाई अलर्ट मोड में है.

अधिकारियों के साथ हुई हाई लेवल मीटिंग

सूत्र की माने तो, एडीजी नैय्यर हसनैन खान ने सभी आला अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल बैठक की. उन्होंने सभी डीआईजी और एसपी को साफ कहा कि संगठित गिरोह, संलिप्त अधिकारी, परीक्षा केंद्र कर्मचारी और डिजिटल नेटवर्क पर काम करने वाले दलाल किसी भी तरह से छूट नहीं पाएं.

गड़बड़ी होने पर यहां करें शिकायत

ईओयू ने पेपर बेचने, सेट बताने, व्हाट्सएप ग्रुप एक्टिविटी या फर्जी लिंक की सूचना देने के लिए मोबाइल व्हाट्सएप नंबर 9031829067 और ईमेल आइजी digeou-bih@gov.in जारी की है.

एडीजी नैय्यर हसनैन खान ने क्या कहा?

एडीजी नैय्यर हसनैन खान यह भी कहा, परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए ईओयू की रणनीति स्पष्ट है 24 घंटे निगरानी, सोशल मीडिया पर कड़ी नजर और कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाए. इस कदम से न सिर्फ एग्जामिनेशन सिस्टम की विश्वसनीयता बढ़ेगी, बल्कि पेपर माफिया और कदाचार में शामिल संगठित गिरोहों पर भी निर्णायक मैसेज जायेगा.

Also Read: Bihar Cabinet: बिहार में 9 मंत्री पदों के लिये फॉर्मूला तय, हम और लोजपा (रामविलास) की पैनी नजर, जानिये कब होगा विस्तार

The post Bihar News: क्या है EOU का ‘ऑपरेशन जीरो लीक’? 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेगी टीम, गड़बड़ी होने पर यहां कर सकेंगे शिकायत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top