Hot News

BSNL में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 40000 से ज्यादा

BSNL Recruitment 2026: हिंदुस्तान संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने Junior Telecom Officer (JTO) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 100 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट externalexam.bsnl.co.in पर जाना होगा.

BSNL JTO Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 04 जून 2026 से शुरू होगी. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 03 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे तक तय की गई है. इसके बाद उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार करने के लिए 04 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक करेक्शन विंडो का मौका मिलेगा.

BSNL Recruitment 2026 के लिए आवेदन का तरीका

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट externalexam.bsnl.co.in पर जाएं.
  • होमपेज पर BSNL JTO Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और एप्लीकेशन फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

BSNL Recruitment 2026 Notification Check Here

BSNL JTO भर्ती में आवेदन करने के लिए General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये फीस देनी होगी. वहीं SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 1000 रुपये तय किया गया है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास BE, BTech या BSc Engineering की डिग्री होनी चाहिए. टेलीकॉम, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, आईटी और इंस्ट्रूमेंटेशन जैसे विषयों से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा MSc Electronics या MSc Computer Science वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे.

BSNL JTO 2026 में चयनित उम्मीदवारों को E-1 IDA पे स्केल के तहत 16,400 रुपये से 40,500 रुपये तक सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा उम्मीदवारों को DA, HRA, मेडिकल सुविधाएं और अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें: कोडिंग से सिर्फ प्राइवेट जॉब नहीं, इन प्रशासनी नौकरी में बनाएं शानदार करियर

The post BSNL में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 40000 से ज्यादा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top