Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

DUSU Election 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) को करारी हार का सामना करना पड़ा. NSUI के इस खराब प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में नाराजगी की बात सामने आई है. न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने NSUI के चुनावी प्रदर्शन पर असंतोष जताया है. NSUI इस बार DUSU के चारों केंद्रीय पदों में से एक भी सीट जीतने में सफल नहीं रही. वहीं, अखिल हिंदुस्तानीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की. उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन विजयी रहे. चुनावी रणनीति और उम्मीदवार चयन पर नाराजगी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेतृत्व ने NSUI के अभियान की रणनीति, उम्मीदवारों के चयन और चुनाव प्रबंधन को लेकर सवाल उठाए हैं. पार्टी के भीतर इस बात की भी चर्चा है कि संगठन में अंदरूनी मतभेद और बागी उम्मीदवारों की मौजूदगी का चुनाव पर असर पड़ा. दीपांशु शौकीन ने NSUI से अलग होकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और उपाध्यक्ष पद पर 30,615 वोट हासिल किए. उन्होंने ABVP के ईशु मौर्य को 16,910 वोट और NSUI के वीर छत्राथ को 4,313 वोट मिले. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेतृत्व पूरे मामले की समीक्षा कर रहा है और संगठन के स्तर पर जल्द कार्रवाई की जा सकती है. ये भी पढ़ें: नंगे पैर किया प्रचार, निर्दलीय लड़े और जीत गए, कौन हैं DUSU के नए उपाध्यक्ष दीपांशु शौकीन? 20 राउंड की गिनती के बाद आया DUSU Result DUSU चुनाव की 20 राउंड की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास ने जीत दर्ज की. उन्हें 24,576 वोट मिले, जबकि NSUI के विजय शंकर मीणा को 22,523 वोट मिले. डबास ने 2,053 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी को 21,650 वोट मिले. NSUI की नम्रता चौधरी 14,869 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहीं. संयुक्त सचिव पद पर ABVP के लक्ष्य राज सिंह विजयी रहे. उन्हें 16,615 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार विशेष यादव को 15,778 और NSUI के गोपाल चौधरी को 15,206 वोट मिले. छात्र मुद्दों पर रहा चुनाव का फोकस DUSU चुनाव प्रचार के दौरान छात्र सुरक्षा, हॉस्टल और आवास, कैंपस इंफ्रास्ट्रक्चर, शैक्षणिक सुविधाओं और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दे प्रमुख रहे. दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने की घटना के बाद छात्र आवास और सुरक्षा का मुद्दा भी चुनावी चर्चा में रहा. इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई थी, जिनमें पांच छात्र शामिल थे. इस बार ABVP, NSUI और AISA-SFI गठबंधन समेत विभिन्न छात्र संगठनों के कुल 20 उम्मीदवारों ने चार केंद्रीय पदों के लिए चुनाव लड़ा था. ये भी पढ़ें: DUSU Election Result: 20 राउंड में अध्यक्ष पद की बदलती रही तस्वीर, सिर्फ 2,053 वोट से जीते यश डबास; ऐसे पलटा स्पोर्ट्स The post DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

AI की इस गलती से हो सकता था अमेरिका-चीन में जंग…फिर ऐसे टला संकट, समझिए क्यों जरूरी है ह्यूमन इंटेलिजेंस

AI का एक गलत जवाब और नतीजा अमेरिका-चीन के बीच टकराव होते-होते रह गया. आज के दौर में तकनीकी इंटेलिजेंस ने जानकारी जुटाने और फैसले लेने की रफ्तार जरूर बढ़ा दी है, लेकिन यह घटना बताती है कि ह्यूमन इंटेलिजेंस यानी इंसानी समझ और जांच की जरूरत खत्म नहीं हुई है. मामला अमेरिका और चीन का है. ईरान युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना को एक खुफिया रिपोर्ट मिली, इसमें दावा किया गया कि मध्य पूर्व में मौजूद एक चीनी जहाज परमाणु हथियार कार्यक्रम से जुड़े उपकरण लेकर जा रहा है. लेकिन कार्रवाई से ठीक पहले खुफिया जानकारी की दोबारा जांच हुई और पूरा मामला पलट गया. पता चला कि रिपोर्ट में शामिल जानकारी एक एआई चैटबॉट का विश्लेषण था और एआई ने जहाज के सामान की गलत पहचान कर दी थी. एक छोटी-सी गलती किस तरह सैन्य कार्रवाई के करीब पहुंच गई और आखिरी वक्त में इस संभावित टकराव को कैसे रोका गया? ये सवाल बताता है कि एआई के दौर में ह्यूमन इंटेलिजेंस की जरूरत कितनी बड़ी है. पहले समझते हैं कि कैसे AI की गलती से हो सकती थी अमेरिका-चीन में जंग दरअसल, ईरान युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना को एक खुफिया रिपोर्ट मिली कि मध्य पूर्व में मौजूद एक चीनी जहाज परमाणु हथियार कार्यक्रम से जुड़े उपकरण लेकर जा रहा है. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने इस जानकारी को गंभीरता से लिया. चीनी जहाज को रोकने और उस पर सवार होने की तैयारी शुरू कर दी. चीन पर हमले के लिए सैन्य विमान हवा में थे और हथियारबंद सैनिक भी कार्रवाई के लिए तैयार किए जा रहे थे. लेकिन ऑपरेशन शुरू होने से ठीक पहले अधिकारियों ने रिपोर्ट की दोबारा जांच की. तभी पता चला कि रिपोर्ट तैयार करने में एक AI चैटबॉट की मदद ली गई थी और चैटबॉट ने जहाज के सामान की गलत पहचान की थी. जिसके बाद प्रस्तावित कार्रवाई रोक दी गई. CNN के मुताबिक, एक स्पेशल ऑपरेशंस विश्लेषक ने जहाज से जुड़ी जानकारी एआई में डाली थी. एआई ने अलग-अलग स्रोतों से मिली सूचनाओं को जोड़ते हुए गलत निष्कर्ष निकाला. बाद में इसी एआई-सहायता वाली जानकारी को खुफिया रिपोर्ट में शामिल कर दिया. हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि अमेरिकी अधिकारी ने किस AI का इस्तेमाल किया और चीनी जहाज में असल में कौन-सा सामान था जिसे AI ने परमाणु हथियार कार्यक्रम से जुड़े उपकरण समझ लिया. ये भी पढ़ें: सऊदी अरब से ₹2.3 लाख करोड़ की डील, 48 F-35 का सौदा…अमेरिका को फिर किस बात का सता रहा डर? अमेरिकी सेना में AI के इस्तेमाल को लेकर क्या नियम हैं? अमेरिकी सेना में AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि AI को पूरी तरह स्वतंत्र तरीके से फैसले लेने की छूट है. अमेरिकी रक्षा विभाग ने रिस्पॉन्सिबल एआई के लिए एक ढांचा तैयार किया है, जिसमें एआई सिस्टम के इस्तेमाल में जिम्मेदारी, पारदर्शिता, विश्वसनीयता और मानवीय निगरानी पर जोर दिया गया है. असली सुरक्षा है ह्यूमन इंटेलिजेंस AI बड़ी मात्रा में जानकारी को बहुत तेजी से पढ़ने, जोड़ने और उसका विश्लेषण करने में मदद कर सकता है. यही वजह है कि दुनिया भर की सेनाएं इंटेलिजेंस एनालिसिस, टारगेट आइडेंटिफिकेशन और दूसरे सैन्य कामों में AI का इस्तेमाल बढ़ा रही हैं. लेकिन यहां एक अहम फर्क समझना जरूरी है. AI जानकारी को तेजी से प्रोसेस कर सकता है, लेकिन जब निष्कर्ष, उसकी विश्वसनीयता और उसके मानवीय या कूटनीतिक असर की बात होती है तो ह्यूमन इंटेलिजेंस जरूरी होता है. यानी कि AI उपलब्ध जानकारी के आधार पर जवाब तैयार कर सकता है, लेकिन वह जानकारी सही है या गलत, इसका अंतिम फैसला हमें ही करना होता है. अमेरिका-चीन से जुड़े इस मामले में भी यही बात सामने आई. एआई ने उपलब्ध जानकारी के आधार पर चीनी जहाज के सामान की गलत पहचान कर दी. जो खुफिया रिपोर्ट का हिस्सा बना और सैन्य कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई. लेकिन कार्रवाई से पहले अधिकारियों ने रिपोर्ट की दोबारा जांच की और AI की गलती सामने आ गई. आने वाले समय में असली चुनौती शायद यह नहीं होगी कि इंसान एआई से कितना तेज काम कर सकता है. चुनौती यह होगी कि इंसान एआई की रफ्तार के बीच अपनी समझ, सवाल पूछने की क्षमता और अंतिम नियंत्रण को कितना मजबूत रख पाता है. ये भी पढ़ें: अमेरिका के 3 मीडिया संस्थानों के व्हाइट हाउस रिपोर्टिंग पर बैन, मनमानी या कानूनी है ट्रंप का ये फैसला? The post AI की इस गलती से हो सकता था अमेरिका-चीन में जंग…फिर ऐसे टला संकट, समझिए क्यों जरूरी है ह्यूमन इंटेलिजेंस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बदायूं में निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, मलबे में दबे तीन लोग, इलाज के दौरान दो की मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में सोमवार को निर्माणाधीन मकान की छत का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे के समय वहां मौजूद तीन लोग मलबे में दब गए. तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद तीनों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि मकान मालिक घायल है और उसका उपचार चल रहा है. लिंटर डालने के दौरान हुआ हादसा हादसा उसहैत थाना क्षेत्र के नौगवां नासीर नगर गांव में हुआ. गांव निवासी दलवीर उर्फ पन्नालाल पुत्र धर्मपाल के नए मकान में छत डालने का काम चल रहा था. बताया गया कि मकान के पिछले हिस्से में निर्माण कार्य के दौरान अचानक लिंटर का एक हिस्सा नीचे आ गिरा. इसकी चपेट में शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र स्थित मदनपुर गांव निवासी अवनीश (28) पुत्र राजपाल, चंद्रभान (30) पुत्र रतज सिंह और मकान मालिक दलवीर आ गए. ग्रामीणों ने पुलिस के साथ चलाया रेस्क्यू छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. मलबे में तीन लोगों के दबे होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया. सूचना मिलने पर उसहैत थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाया और तीनों को बाहर निकाला. इसके बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. इलाज के दौरान दो लोगों ने तोड़ा दम हादसे में अवनीश की हालत गंभीर थी. अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं चंद्रभान को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. मकान मालिक दलवीर भी हादसे में घायल हुआ है. उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है. दो मौतों से परिवारों में मचा कोहराम एक ही हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिवारों में चीख-पुकार मच गई. गांव में भी शोक का माहौल है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई है. सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से तीन लोग मलबे में दब गए थे. इनमें दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हुई है, जबकि घायल व्यक्ति का इलाज कराया जा रहा है. यह भी पढ़ें: UP में 10 वरिष्ठ IAS अफसरों का तबादला, आशीष गोयल-अनिल कुमार समेत कई अधिकारियों के विभाग बदले, देखें पूरी लिस्ट The post बदायूं में निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, मलबे में दबे तीन लोग, इलाज के दौरान दो की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बदायूं में निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, मलबे में दबे तीन लोग, इलाज के दौरान दो की मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में सोमवार को निर्माणाधीन मकान की छत का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे के समय वहां मौजूद तीन लोग मलबे में दब गए. तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद तीनों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि मकान मालिक घायल है और उसका उपचार चल रहा है. लिंटर डालने के दौरान हुआ हादसा हादसा उसहैत थाना क्षेत्र के नौगवां नासीर नगर गांव में हुआ. गांव निवासी दलवीर उर्फ पन्नालाल पुत्र धर्मपाल के नए मकान में छत डालने का काम चल रहा था. बताया गया कि मकान के पिछले हिस्से में निर्माण कार्य के दौरान अचानक लिंटर का एक हिस्सा नीचे आ गिरा. इसकी चपेट में शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र स्थित मदनपुर गांव निवासी अवनीश (28) पुत्र राजपाल, चंद्रभान (30) पुत्र रतज सिंह और मकान मालिक दलवीर आ गए. ग्रामीणों ने पुलिस के साथ चलाया रेस्क्यू छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. मलबे में तीन लोगों के दबे होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया. सूचना मिलने पर उसहैत थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाया और तीनों को बाहर निकाला. इसके बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. इलाज के दौरान दो लोगों ने तोड़ा दम हादसे में अवनीश की हालत गंभीर थी. अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं चंद्रभान को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. मकान मालिक दलवीर भी हादसे में घायल हुआ है. उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है. दो मौतों से परिवारों में मचा कोहराम एक ही हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिवारों में चीख-पुकार मच गई. गांव में भी शोक का माहौल है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई है. सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से तीन लोग मलबे में दब गए थे. इनमें दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हुई है, जबकि घायल व्यक्ति का इलाज कराया जा रहा है. यह भी पढ़ें: UP में 10 वरिष्ठ IAS अफसरों का तबादला, आशीष गोयल-अनिल कुमार समेत कई अधिकारियों के विभाग बदले, देखें पूरी लिस्ट The post बदायूं में निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, मलबे में दबे तीन लोग, इलाज के दौरान दो की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

VIDEO: जापान में भीषण तूफान, भारी बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट; Asian Games 2026 पर मंडराया खतरा

Japan Typhoon Dujuan: जापान के पूर्वी हिस्से में सोमवार को तूफान (typhoon) डुजुआन के पहुंचने की आशंका के बीच भारी बारिश, तेज हवाओं और भूस्खलन को लेकर चेतावनी जारी की गई है. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, तूफान सोमवार शाम से देर रात तक टोक्यो के पूर्व में स्थित चिबा प्रीफेक्चर के बोसो प्रायद्वीप के पास से गुजर सकता है. मौसम विभाग ने कांतो-कोशिन और मध्य जापान के तोकाई क्षेत्र में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है. कुछ इलाकों में रैखिक बारिश की पट्टियां (Linear Rainbands) बनने की संभावना है, जिससे कम समय में तेज बारिश हो सकती है. 2026 का यह 25वां तूफान है यह इस साल का 25वां टाइफून है. इसके चलते जापान में परिवहन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं और पांच दिन की छुट्टी के दौरान कुछ राजमार्गों के हिस्सों को बंद करना पड़ा है. सोमवार को तूफान हाचिजो द्वीप से करीब 110 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में था और लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ रहा था. Asian Games के आयोजन स्थल पर भी असर की आशंका टाइफून डुजुआन का असर फिलहाल एशियन गेम्स 2026 के आयोजन स्थल आइची-नागोया में ज्यादा देखने को नहीं मिला है. हालांकि, मौसम विभाग ने सोमवार बाद में मौसम खराब होने की संभावना जताई है. एहतियात के तौर पर आयोजकों ने घुड़सवारी के इवेंटिंग मुकाबले को सोमवार से टालकर मंगलवार कर दिया है. जापान के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मंगलवार तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. शिजुओका प्रीफेक्चर और इजू द्वीप समूह के ऊपर रैखिक बारिश की पट्टी बनने की भी आशंका है. ये भी पढ़ें: IMD Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, 4 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट The post VIDEO: जापान में भीषण तूफान, भारी बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट; Asian Games 2026 पर मंडराया खतरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार: हाईटेक सैटेलाइट टाउनशिप के लिए ड्रोन से होगा सर्वे, जमीन मालिकों की बनेगी लिस्ट, जानें मास्टर प्लान में क्या-क्या होगा शामिल

Bihar Greenfield satellite Township: बिहार में छह ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप की टाउन प्लानिंग स्कीम तैयार करने का काम तेज हो गया है. इन टाउनशिप का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा. इससे पहले संबंधित क्षेत्रों का विस्तृत सर्वे होगा. इस दौरान भू-मालिकों की सूची और राजस्व रिकॉर्ड जुटाए जाएंगे. नगर विकास विभाग इसके लिए सलाहकार एजेंसी का चयन करेगा. एजेंसी टाउनशिप का नक्शा तैयार करेगी. साथ ही भूमि उपयोग की योजना और टाउन प्लानिंग की पूरी रूपरेखा तय करेगी. योजना को लागू करने में भी एजेंसी सहयोग करेगी. राज्य में कुल 12 सेटेलाइट टाउनशिप विकसित की जानी है. नगर विकास विभाग ने इन्हें चार समूहों में बांटा है. अब ग्रुप-3 और ग्रुप-4 की टाउनशिप के लिए टाउन प्लानिंग स्कीम तैयार करने का काम शुरू होगा. इन छह शहरों में बनेगी टाउनशिप ग्रुप-3 में दरभंगा का मिथिला, सहरसा का कोसी और मुजफ्फरपुर का तिरहुत शामिल है. वहीं, ग्रुप-4 में पूर्णिया का पूर्णिया, मुंगेर का अंग और सोनपुर का हरिहरनाथपुरम शामिल है. इन शहरों की टाउन प्लानिंग स्कीम बिहार टाउन प्लानिंग स्कीम नियमावली 2025 और बिहार अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्ट 2012 के तहत तैयार होगी. सलाहकार एजेंसी को इसी नियमावली के अनुसार काम करना होगा. एजेंसी सामाजिक और आर्थिक प्रभावों का भी आकलन करेगी. विभाग ने इससे पहले मई 2026 में एजेंसी के चयन के लिए निविदा निकाली थी. विभागीय सूत्रों के अनुसार, तकनीकी कारणों से अब दोबारा निविदा जारी की गई है. जमाबंदी से मिलाया जाएगा सर्वे डेटा टाउनशिप के लिए जमीन लेने में लैंड पुलिंग को प्राथमिकता दी जानी है. ऐसे में भू-मालिकों को बदले में कौन सी जमीन दी जाएगी, इसका भी आकलन किया जाएगा. इसके लिए भू-मालिकों की सूची तैयार होगी. उनके राजस्व विवरण, खसरा नंबर और जमीन के क्षेत्रफल की जानकारी जुटाई जाएगी. जमीन के रिकॉर्ड यानी जमाबंदी का सर्वे डेटा से मिलान किया जाएगा. ड्रोन और टोटल स्टेशन से होगा सर्वे टाउन प्लानिंग स्कीम तैयार करने से पहले क्षेत्र का विस्तृत सर्वे किया जाएगा. इसमें कैडेस्ट्रल मैप यानी भूमि स्वामित्व मानचित्र तैयार होगा. इसके साथ बेस मैप भी बनाया जाएगा. पूरे क्षेत्र का टोपोग्राफिक सर्वे किया जाएगा. इसके लिए टोटल स्टेशन सर्वे और ड्रोन आधारित सर्वे जैसी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होगा. सर्वे में खाता-खसरा नंबर और जमीन की सटीक माप दर्ज होगी. वर्तमान मालिकाना हक की जानकारी भी जुटाई जाएगी. हर संपत्ति की चौहद्दी तय की जाएगी. सड़क और जलस्रोत भी होंगे मैप सर्वे के दौरान जमीन के मौजूदा उपयोग की भी जानकारी जुटाई जाएगी. सड़कों की मैपिंग होगी. इसमें नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, जिला सड़कें और एप्रोच सड़कें शामिल होंगी. निजी सड़क और पैदल चलने के रास्ते भी नक्शे में दर्ज किए जाएंगे. डिवाइडर, ट्रैफिक पोस्ट और बस स्टॉप की जानकारी भी जुटाई जाएगी. इसके अलावा झील, तालाब, पानी की टंकियां, कुएं और नहरों को भी चिह्नित किया जाएगा. जल निकासी की व्यवस्था का भी सर्वे होगा. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें तय होगा किस जमीन का क्या उपयोग टाउन प्लानिंग स्कीम में यह तय किया जाएगा कि किस जमीन का इस्तेमाल किस काम के लिए होगा. टाउनशिप की सड़क और सार्वजनिक उपयोगिता वाली जमीन का भी रेखांकन किया जाएगा. भविष्य की आबादी को ध्यान में रखकर मूलभूत सुविधाओं की जरूरत का आकलन होगा. इसी आधार पर सुविधाओं के विकास का प्रावधान किया जाएगा. भू-मालिकों से बातचीत में भी मदद करेगी एजेंसी सलाहकार एजेंसी भू-मालिकों के साथ होने वाली चर्चाओं और बैठकों में तकनीकी सहायता देगी. राज्य प्रशासन और संबंधित विभागों से जरूरी मंजूरी लेने में भी नगर विकास प्राधिकरण की मदद करेगी. इस पूरी प्रक्रिया के बाद छह प्रस्तावित टाउनशिप के लिए भूमि उपयोग, सड़क, सार्वजनिक सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों की विस्तृत योजना तैयार की जाएगी. Also Read:बिहार में बारिश का अलर्ट नहीं, फिर भी बरसे बादल, 37% कम हुई मानसूनी बारिश, जानें मौसम का ताजा अपडेट The post बिहार: हाईटेक सैटेलाइट टाउनशिप के लिए ड्रोन से होगा सर्वे, जमीन मालिकों की बनेगी लिस्ट, जानें मास्टर प्लान में क्या-क्या होगा शामिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Karma Puja School Holiday 2026: झारखंड में करमा पूजा पर किस दिन स्कूल रहेंगे बंद? यहां देखें छुट्टी की अपडेट

Karma Puja School Holiday In Jharkhand 2026: झारखंड में करमा पूजा काफी खास त्योहारों में से एक माना जाता है. ऐसे में स्कूल जाने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों के बीच यह जानना जरूरी है कि Karma Puja के मौके पर झारखंड के स्कूलों में छुट्टी रहेगी या नहीं? अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि 2026 में करमा पूजा पर झारखंड के स्कूल किस दिन बंद रहेंगे, तो यह आर्टिकल आपके लिए जरूरी है. Karma Puja School Holiday 2026: क्या करमा पूजा पर बंद रहेंगे झारखंड के स्कूल? झारखंड में सितंबर महीने में त्योहारों की वजह से कई छुट्टियां हैं. इसी सूची में करमा पूजा की छुट्टी भी शामिल है. झारखंड प्रशासन की ओर से 2026 की छुट्टियों की जारी रिपोर्ट के अनुसार 22 सितंबर को करमा पूजा को लेकर स्कूलों में छुट्टी रहेगी. वहीं 23 सितंबर को भी स्कूलों में करमा पूजा से संबंधित अवकाश है. Karma Puja School Holiday In Jharkhand 2026 Calendar Check Here Karma Puja Bank Holiday in Jharkhand 2026: क्या करमा पूजा पर बैंक रहेंगे बंद? झारखंड प्रशासन की 2026 की छुट्टियों की रिपोर्ट के अनुसार करमा पूजा के अवसर पर 22 सितंबर को बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा 26 सितंबर को चौथे शनिवार पर बैंक में छुट्टि रहेगी. साथ ही रविवार को भी बैंक की नियमित छुट्टी रहेगी. ये भी पढ़ें: बिहार के किन जिलों से होकर बहती है सोन नदी? नहीं जानते होंगे सही जवाब Karma Puja History: जानिए करमा पूजा के बारे में करमा पूजा मुख्य रूप से झारखंड में मनाया जाने वाला प्रमुख लोकपर्व है. यह पर्व मुख्य रूप से करम देवता की पूजा और प्रकृति के प्रति आस्था से जुड़ा है. मान्यता है कि करम देवता सुख-समृद्धि, खुशहाली और परिवार की रक्षा करते हैं. इस दिन विशेष रूप से करम वृक्ष की डाल की पूजा की जाती है. करमा पूजा का संबंध प्रकृति, कृषि और सामुदायिक जीवन से भी माना जाता है, इसलिए ग्रामीण और आदिवासी समाज में इसका विशेष महत्व है. Note: स्कूल की छुट्टियां राज्य, जिला और स्कूल के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं. वहीं प्राइवेट स्कूलों में भी छुट्टी की घोषणा नोटिस के माध्यम से की जाती है. इसलिए छात्र छुट्टी से पहले अपने स्कूल की ओर से जारी नोटिस जरूर देख लें. ये भी पढ़ें: September School Holiday List 2026: सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें बिहार-झारखंड की पूरी लिस्ट और बनाएं अपना प्लान The post Karma Puja School Holiday 2026: झारखंड में करमा पूजा पर किस दिन स्कूल रहेंगे बंद? यहां देखें छुट्टी की अपडेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बार-बार पर्दे धोने की जरूरत नहीं, धूल से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका

Dust Repellent Spray for Curtains: घर की सफाई में फर्श, टेबल और फर्नीचर को साफ करना आसान होता है, लेकिन पर्दों की सफाई में ज्यादा मेहनत लगती है. पर्दों पर धूल जल्दी जम जाती है और उन्हें बार-बार धोना भी आसान नहीं होता. ऐसे में फैब्रिक डस्ट रिपेलेंट स्प्रे एक काम की चीज हो सकता है. यह कपड़े पर एक हल्की परत बनाता है, जिससे धूल के कण आसानी से चिपक नहीं पाते. हालांकि, इसका इस्तेमाल करने से पहले पर्दे के कपड़े पर इसे थोड़ा लगाकर जरूर देख लें. फैब्रिक डस्ट रिपेलेंट स्प्रे खरीदते समय रखें ध्यान बाजार में पर्दों और दूसरे कपड़ों के लिए कई तरह के डस्ट रिपेलेंट स्प्रे मिलते हैं. स्प्रे खरीदते समय पैकेट पर दी गई जानकारी जरूर पढ़ें. देखें कि वह पर्दों या फैब्रिक पर इस्तेमाल करने के लिए सही है या नहीं. हर कपड़े पर एक ही स्प्रे इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. इसलिए प्रोडक्ट के निर्देश देखकर ही इसे खरीदें. स्प्रे लगाने से पहले पर्दे की धूल साफ करें पर्दे पर पहले से धूल जमी है तो उस पर सीधे स्प्रे न करें. सबसे पहले पर्दे की धूल साफ करें. इसके लिए वैक्यूम क्लीनर, मुलायम ब्रश या माइक्रोफाइबर कपड़े की मदद ले सकते हैं. अगर पर्दे को धोने की जरूरत है तो धोने के बाद उसे अच्छी तरह सुखा लें. स्प्रे हमेशा साफ और सूखे पर्दे पर ही लगाएं. पहले कपड़े के छोटे हिस्से पर करें टेस्ट स्प्रे को पूरे पर्दे पर लगाने से पहले किसी ऐसे हिस्से पर थोड़ा लगाएं, जो आसानी से नजर न आता हो. कुछ देर देखकर जांच लें कि इससे पर्दे का रंग या कपड़ा खराब तो नहीं हो रहा. अगर सब ठीक रहे, तभी पूरे पर्दे पर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें. स्प्रे लगाते समय पैकेट पर दिए निर्देशों का भी ध्यान रखें. पर्दों की नियमित सफाई भी है जरूरी धूल को कम रखने के लिए सिर्फ डस्ट रिपेलेंट स्प्रे पर निर्भर न रहें. पर्दों की समय-समय पर सफाई करते रहें. हफ्ते में एक बार पर्दों से धूल हटाना अच्छा रहता है. खिड़की, जाली और पर्दों के आसपास की जगह भी साफ रखें, क्योंकि इन्हीं जगहों से धूल पर्दों तक पहुंचती है. घर में ज्यादा धूल आती है तो रखें ज्यादा ध्यान अगर आपके घर में बाहर की धूल ज्यादा आती है, छोटे शिशु या पालतू जानवर हैं तो पर्दों को जल्दी-जल्दी साफ करना पड़ सकता है. नियमित सफाई से पर्दों पर धूल की मोटी परत नहीं जमती और वे लंबे समय तक साफ दिखते हैं. यह भी पढ़ें: फ्रिज में बोतल रखने का सही तरीका जान लें, बिजली की खपत होगी कम The post बार-बार पर्दे धोने की जरूरत नहीं, धूल से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mirzapur The Movie Box Office Collection: 90 करोड़ लगाए, 300 करोड़ से ज्यादा बटोरे, बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा ब्लॉकबस्टर का झंडा

Mirzapur The Movie Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त एक ही नाम का जलवा है और वो है ‘मिर्जापुर द मूवी’. जिस कहानी ने ओटीटी पर तहलका मचाकर अपनी अलग फैन फॉलोइंग बनाई थी, उसने बड़े पर्दे पर भौकाल मचा दिया है. पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल और जितेंद्र कुमार स्टारर इस फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया. 17वें दिन मिर्जापुर द मूवी ने कमाए इतने करोड़ मिर्जापुर द मूवी की कमाई का सिलसिला 17वें दिन भी जारी रहा. फिल्म ने 4,402 शोज के जरिए हिंदुस्तान में करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का हिंदुस्तान में कुल नेट कलेक्शन 215.70 करोड़ रुपये और कुल ग्रॉस कलेक्शन 256.84 करोड़ रुपये हो गया है. मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 300 करोड़ पार हुई मिर्जापुर द मूवी विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ब्लॉकबस्टर हो चुकी है. 90 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने अब तक 308.84 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. ये भी पढ़ें: मिर्जापुर की गद्दी के लिए फिर होगा कालीन भैया-गुड्डू पंडित में संग्राम, देखें भौकाल मचाने वाला टीजर मिर्जापुर द मूवी के बारे में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले पुनीत कृष्णा ने लिखा है. यह गुरमीत सिंह की बतौर फीचर फिल्म निर्देशक पहली फिल्म है. फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार और रवि किशन जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. View on Instagram इस विवाद में फंस गई थी मिर्जापुर द मूवी रिलीज के बाद मिर्जापुर द मूवी एक विवाद में भी फंस गई थी. मामला ‘शूरवीर’ गाने को लेकर है. रैपरिया बालम ने गाने के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई. उनका कहना है कि यह गीत महाराणा प्रताप के सम्मान में बनाया गया था, ऐसे में इसे फिल्म में गैंगस्टर्स के बीच फाइट सीक्वेंस के बैकग्राउंड में इस्तेमाल करना उचित नहीं है. इस मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट ने भी टिप्पणी की. कोर्ट ने कहा कि महाराणा प्रताप की वीरता को समर्पित गाने को फाइट सीन के बैकग्राउंड स्कोर के तौर पर इस्तेमाल करना ‘अच्छे स्वाद में नहीं’ है. ये भी पढ़ें: Mirzapur: The Movie: फुल मसाला एंटरटेनर और पैसा वसूल होगी… मुन्ना भैया ने बता दिया या कैसी होगी मूवी The post Mirzapur The Movie Box Office Collection: 90 करोड़ लगाए, 300 करोड़ से ज्यादा बटोरे, बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा ब्लॉकबस्टर का झंडा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bank Holiday: 5 दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक, 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सिर्फ 2 दिन होगा काम, देखें पूरी लिस्ट

Bank Holiday: बैंक ग्राहकों के लिए सितंबर के आखिरी दिनों में बड़ी समाचार है. 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है. इस कारण देशभर में बैंक शाखाओं में नियमित कामकाज बंद रहेगा. 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल दो दिन की छुट्टी के बाद 28, 29 और 30 सितंबर को बैंक कर्मचारी तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे. इसके चलते इन तीन दिनों में बैंक शाखाओं में सामान्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बैंक बंद रहने की तारीखें तारीख दिन बैंक बंद रहने की वजह 26 सितंबर 2026 शनिवार चौथा शनिवार 27 सितंबर 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश 28 सितंबर 2026 सोमवार बैंक कर्मचारियों की 3 दिवसीय हड़ताल 29 सितंबर 2026 मंगलवार बैंक कर्मचारियों की 3 दिवसीय हड़ताल 30 सितंबर 2026 बुधवार बैंक कर्मचारियों की 3 दिवसीय हड़ताल 1 अक्टूबर 2026 गुरुवार बैंक शाखाएं खुलने का दिन 2 अक्टूबर 2026 शुक्रवार गांधी जयंती 3 अक्टूबर 2026 शनिवार बैंक शाखाएं खुलने का दिन 4 अक्टूबर 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश 26 से 30 सितंबर तक लगातार 5 दिन असर छुट्टी और हड़ताल को मिलाकर 26 सितंबर से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिनों तक बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित रहेगा. ऐसे में जिन ग्राहकों को बैंक शाखा जाकर जरूरी काम करना है, उन्हें पहले से इसकी तैयारी करने की सलाह दी गई है. SBI ने ग्राहकों को दी सलाह SBI ने अपने ग्राहकों से अपील की है कि वे हड़ताल शुरू होने से पहले जरूरी बैंकिंग काम निपटा लें. इससे चेक, कैश, दस्तावेज या अन्य शाखा-आधारित सेवाओं से जुड़े जरूरी काम में संभावित परेशानी से बचा जा सकता है. 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी सितंबर के बाद अक्टूबर की शुरुआत में भी बैंक की छुट्टी रहेगी. 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. इसके बाद 4 अक्टूबर को रविवार होने के कारण भी बैंक बंद रहेंगे. 9 दिनों में सिर्फ 2 दिन काम इस तरह 26 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच 9 दिनों में बैंक शाखाओं में सिर्फ 2 दिन ही सामान्य कामकाज होने की स्थिति बनेगी. लगातार छुट्टियों और हड़ताल के कारण बैंक से जुड़े जरूरी काम की योजना ग्राहकों को पहले से बना लेनी चाहिए. डिजिटल बैंकिंग से जारी रख सकते हैं काम बैंक शाखाओं के बंद रहने के दौरान ग्राहक कई जरूरी सेवाओं के लिए ATM, UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, शाखा में जाकर किए जाने वाले कामों के लिए छुट्टियों और हड़ताल की अवधि का ध्यान रखना जरूरी होगा. ये भी पढ़ें: Bank Strike: 28 से 30 सितंबर तक 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, कर्मियों ने किया हड़ताल का ऐलान – जानें पूरा अपडेट The post Bank Holiday: 5 दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक, 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सिर्फ 2 दिन होगा काम, देखें पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top