Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 के शुभ अवसर पर भेजें भक्तिमय शुभकामना संदेश, घर-घर पहुंचे महाप्रभु का आशीर्वाद

Happy Jagannath Rath Yatra 2026: यानी 16 जुलाई को हर साल की तरह पूरी में विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ होने वाली है. यात्रा में भगवान जगन्नाथ जी, भाई बलभद्र और देवी सुभद्रा रथ पर सवार होकर गुड़िचा मंदिर जाते हैं. वहां 7 दिनों तक विश्राम करने के पश्चात पुनः जगन्नाथ पुरी लौटेंगे. जगन्नाथ रथ यात्रा का अवसर पर आप भी अपने दोस्तों और प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं. Happy Jagannath Rath Yatra 2026: अथ श्री जगन्नाथप्रणामः अथ श्री जगन्नाथप्रणामः नीलाचलनिवासाय नित्याय परमात्मने । बलभद्रसुभद्राभ्यां जगन्नाथाय ते नमः ।।1।। जगदानन्दकन्दाय प्रणतार्तहराय च । नीलाचलनिवासाय जगन्नाथाय ते नमः Happy Jagannath Rath Yatra 2026 Happy Jagannath Rath Yatra 2026: महाप्रभु श्री जगन्नाथ रथ यात्रा … आपको महाप्रभु श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं . रथ यात्रा का यह पर्व आपके जीवन में शान्ति, समृद्धि व वैभव लाये . मधुसूदन की कृपा आप पर सदैव बनी रहे . Happy Jagannath Rath Yatra 2026 Happy Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ जी की कृपा से भगवान जगन्नाथ जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन हो. यह पावन यात्रा हम सबके लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और एकता का संदेश लेकर आए. Happy Jagannath Rath Yatra 2026 Happy Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ का त्योहार चन्दन की खुशबू, रेशम का हार, भादों की सुगंध, बारिश की फुहार, दिल की उम्मीदे, अपनों का प्यार, मंगलमय हो आपको भगवान जगन्नाथ का त्योहार. Happy Jagannath Rath Yatra 2026 ये भी पढ़ें: रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में रथयात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, 16 जुलाई को निकलेगी भव्य शोभायात्रा Happy Jagannath Rath Yatra 2026: सुभद्रा और बलभद्र संग भगवान जगन्नाथ आप सभी के घर पर आएं आप सभी के घर पर आएं, सुभद्रा और बलभद्र संग भगवान जगन्नाथ, पूरी हो सभी मनोकामना, बाकी न रहे कोई आस जय जगन्नाथ! Happy Jagannath Rath Yatra 2026 Happy Jagannath Rath Yatra 2026: हे प्रभु जगन्नाथ थाम मेरा हाथ हे प्रभु जगन्नाथ थाम मेरा हाथ अपने रथ में ले चल मुझे साथ लुभाए न मुझको अब कोई पदार्थ मेरा तो बस अब एक ही स्वार्थ धर्म युद्ध हो या कर्म युद्ध तू बने सारथी, मैं बनूं पार्थ अपने रथ में ले चल मुझे साथ Happy Jagannath Rath Yatra 2026 The post जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 के शुभ अवसर पर भेजें भक्तिमय शुभकामना संदेश, घर-घर पहुंचे महाप्रभु का आशीर्वाद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बागेश्वर धाम: भाई पर गोलीकांड का आरोप, धीरेंद्र शास्त्री बोले- उससे मेरा कोई संबंध नहीं

Dhirendra Shastri Brother : बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग पर एक व्यक्ति पर गोली चलाने का आरोप है. छतरपुर पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को जमीन विवाद के दौरान घटी. गोलीकांड से जुड़ा मामला जब धीरेंद्र शास्त्री तक पहुंचा तो उन्होंने इससे खुद को अलग कर लिया. उन्होंने कहा कि उनके छोटे भाई शालिग्राम गर्ग से उनका कोई संबंध नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि कानून को अपना काम करना चाहिए और गोलीबारी लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए. परिवार से नहीं कोई वास्ता : धीरेंद्र शास्त्री मनी कंट्रोल की रिपोर्ट में बताया गया कि न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार धीरेंद्र शास्त्री ने सिर्फ अपने भाई से ही नहीं बल्कि परिवार से भी खुद को अलग कर लिया. उन्होंने कहा कि मेरे परिवार से भी मेरा कोई वास्ता नहीं है. छतरपुर जिला और मेरा परिवार बहुत बड़ा है, इसलिए यहां किसी न किसी तरह की घटनाएं होती रहती हैं. उचित होगा कि कानून अपना काम करे और मामले की तह तक पहुंचे. उन्होंने यह भी कहा कि, मैं निवेदन करता हूं कि मुझे हर मामले में न घसीटा जाए. गोली मारी गई, लाठी से भी पीटा रिपोर्ट में बताया गया कि छतरपुर एसपी रजत सकलेचा के अनुसार, यह झड़प जमीन विवाद के कारण हुई. घायल व्यक्ति की पहचान मोतीलाल कुशवाहा के रूप में हुई है, जिसने बताया कि उसे गोली मारी गई और लाठी से पीटा भी गया. मंगलवार को छतरपुर जिले के राजनगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले कोड़ा गांव में दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद गोलीबारी की घटना घटी. घायल युवक ने आरोप लगाया कि शालिग्राम गर्ग ने दो-तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर उस पर हमला किया और गोली चलाई. जमीन हड़पने की कोशिश घायल युवक ने बताया, “शालीग्राम गर्ग, अंकित मिश्रा और दो-तीन अन्य लोग भी वहां मौजूद थे. उन्होंने मुझे पीटा और गोलियां चलाईं. वहीं तीन-चार गोलियां चलाने के साथ शालीग्राम ने लाठी चलाई और इस दौरान मेरे कान पर भी चोट लगी. वह लोगों की जमीन हड़पने की कोशिश कर रहा था; उसने पहले ही गांव की काफी जमीन पर कब्जा कर लिया था. मैंने अपनी आंखों से शालीग्राम को गोली चलाते देखा.” मामले में पुलिस का बयान एसपी रजत सकलेचा ने बताया, “राजनगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोड़ा गांव से पुलिस को दो गुटों के बीच हुए विवाद की सूचना मिली, जो एक गुट की ओर से गोलीबारी में तब्दील हो गया. सूचना मिलते ही थाना अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे; एक घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका एक्स-रे किया जा रहा है.” उन्होंने आगे कहा कि एसडीओपी घटना स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं और सभी आरोपों की पुष्टि की जा रही है. औपचारिक शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू एसपी ने बताया, “हाथापाई और उसमें इस्तेमाल किए गए हथियारों के संबंध में जांच जारी है. प्रारंभिक जांच में पीड़ित के शरीर में गोली होने की पुष्टि हुई है. पुलिस ने औपचारिक शिकायत दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है – तीन नामजद हैं और एक अज्ञात. शालिग्राम भी आरोपियों में से एक है.” उन्होंने आगे कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है. ये भी पढ़ें : लद्दाख में हाई-टेक एयरशिप तैनात करेगा हिंदुस्तान, 24×7 निगरानी से सीमा सुरक्षा होगी और मजबूत The post बागेश्वर धाम: भाई पर गोलीकांड का आरोप, धीरेंद्र शास्त्री बोले- उससे मेरा कोई संबंध नहीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

534.54 करोड़ रुपये की लागत से बिहार में यहां बनेगा फोर लेन रोड, झारखंड से कनेक्टिविटी होगी मजबूत

New Four Lane Bihar: बिहार में प्रशासन ने अजगैवीनाथ धाम, सुल्तानगंज से बिहार-झारखंड सीमा स्थित दर्दमारा तक फोर लेन सड़क के निर्माण को मंजूरी दे दी है. इस फोर लेन रोड की लंबाई लगभग 40 किलोमीटर होगी. इस रोड के बनने के बाद श्रावणी मेला में हर साल लाखों कांवरियों की आस्था की यात्रा अब पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुरक्षित हो सकेगी. साथ ही बिहार की झारखंड से कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगी. जल्द ही जारी हो सकता है टेंडर मिली जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना पर 534 करोड़ 53 लाख 59 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे. यह सड़क बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड (बीएसआरडीसीएल) के माध्यम से बनाई जाएगी. प्रशासनिक और तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्द ही टेंडर जारी होने की उम्मीद है. अधिकारियों का लक्ष्य निर्माण एजेंसी का चयन कर नवंबर से काम शुरू कराना है. फोर लेन सड़क बनने से हो सकेगा ये फायदा इस फोरलेन सड़क के बनने से सिर्फ श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को ही राहत नहीं मिलेगी, बल्कि सुलतानगंज, तारापुर, संग्रामपुर, बेलहर, कटोरिया, चांदन और बिहार-झारखंड सीमा से जुड़े लाखों लोगों को भी बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा. इससे यात्रा का समय कम होगा, जाम की समस्या में कमी आएगी और सड़क हादसों पर भी नियंत्रण मिलने की उम्मीद है. श्रावणी मेले के दौरान मिलेगी खास राहत श्रावणी मेला के दौरान हर साल लाखों शिवभक्त सुलतानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम तक पैदल यात्रा करते हैं. ऐसे में यह फोरलेन सड़क न केवल श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुगम बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के विकास, व्यापार और आवागमन को भी नई गति देगी. आने वाले सालों में यह सड़क बिहार के प्रमुख धार्मिक और आर्थिक मार्गों में से एक बन सकती है. Also Read: बिहार में 1476 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी 16 कंपनियां, 40 हजार से ज्यादा रोजगार का रास्ता साफ The post 534.54 करोड़ रुपये की लागत से बिहार में यहां बनेगा फोर लेन रोड, झारखंड से कनेक्टिविटी होगी मजबूत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खगड़िया में पुलिस मुठभेड़: SI की पिस्टल छीनकर भाग रहे बदमाश को पैर में मारी गोली, दो फरार

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट Khagaria Police Encounter: वारदात मंगलवार की रात सकरोहर-कुर्बन प्रधानमंत्री पथ पर रांकि बासा के समीप घटित हुई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किए हैं. वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम पर हमला, छीनी पिस्टल बेलदौर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया. जांच के दौरान तीनों बदमाश पुलिस टीम से उलझ गए और एक एसआई (SI) के साथ मारपीट करते हुए उनकी प्रशासनी पिस्टल छीनकर फरार हो गए. इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. एसपी के निर्देश पर टीम गठित, भागने के प्रयास में हुई मुठभेड़ खगड़िया पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर तत्काल डीएसपी, डीआईयू (DIU) और बेलदौर थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी शुरू की गई. इस अभियान के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को लेकर जब पुलिस टीम लौट रही थी, तभी सकरोहर-कुर्बन प्रधानमंत्री पथ पर रांकि बासा के पास आरोपी ने पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर हमला कर दिया. पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं माना. इसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई. “सब-इंस्पेक्टर से प्रशासनी हथियार छीनने वाले अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की गई है. कस्टडी से भागने और टीम पर हमला करने के प्रयास के दौरान आत्मरक्षा में चलाई गई गोली से आरोपी अखिलेश कुमार जख्मी हुआ है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटनास्थल से दो खोखा बरामद किए गए हैं. छीनी गई प्रशासनी पिस्टल की बरामदगी और मौके से फरार उसके दोनों साथियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी जारी है. पुलिस पूरे गिरोह के आपराधिक नेटवर्क की जांच में जुटी है.” — भानु प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक (SP), खगड़िया आरोपी की हुई शिनाख्त, फरार अपराधियों के लिए छापेमारी तेज मुठभेड़ के बाद पुलिस अधीक्षक ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे अभियान की मॉनिटरिंग की और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए. पुलिस की गोली से घायल हुए बदमाश की पहचान कुर्बान गांव (वार्ड संख्या-4) निवासी लालो सदा के पुत्र अखिलेश कुमार के रूप में की गई है. The post खगड़िया में पुलिस मुठभेड़: SI की पिस्टल छीनकर भाग रहे बदमाश को पैर में मारी गोली, दो फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UP के सिद्धार्थनगर से दिल दहलाने वाली खबर, शादी के डेढ़ महीने बाद महिला की हत्या कर कमरे में दफनाया शव

UP Murder: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां शादी के महज डेढ़ महीने बाद एक नवविवाहिता की हत्या उसके पति ने कर दी. आरोप है कि हत्या के बाद आरोपी ने शव को अपने ही घर के कमरे में दफना दिया. घटना का खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने खुद फोन कर मृतका के मायके वालों को वारदात की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घर की खुदाई कर शव को बाहर निकाला. फोन कॉल से खुला राज मृतका की पहचान संतकबीरनगर जिले के दसहवां गांव निवासी मुफीदुन के रूप में हुई है. उसकी मां तस्नीबुन्निशा का आरोप है कि दामाद ने फोन कर कहा कि उसने उनकी बेटी की हत्या कर दी है और शव को घर में दफना दिया है. यह सूचना मिलते ही परिवार के होश उड़ गए. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू हुई. घर के कमरे की खुदाई में मिला शव डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चकमझारी गांव में पुलिस, राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम पहुंची. क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में घर के एक कमरे की खुदाई कर दफन शव को बाहर निकाला गया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके. दहेज प्रताड़ना का आरोप मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. उनका कहना है कि इसी वजह से उसकी हत्या की गई. क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा के अनुसार, तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी समेत संबंधित लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले लखनऊ विश्वविद्यालय के दो छात्र गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR The post UP के सिद्धार्थनगर से दिल दहलाने वाली समाचार, शादी के डेढ़ महीने बाद स्त्री की हत्या कर कमरे में दफनाया शव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले लखनऊ विश्वविद्यालय के दो छात्र गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

UP Crime News: दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में कथित रूप से हंगामा करने और न्यायिक कार्यवाही में बाधा डालने के मामले में लखनऊ विश्वविद्यालय के 2 लॉ छात्रों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार छात्रों की पहचान प्रबल प्रताप सिंह (24) और चंद्रभान (23) के रूप में हुई है. दोनों के खिलाफ तिलक मार्ग थाने में FIR दर्ज की गई है. आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट की कोर्ट नंबर-13 में सुनवाई के दौरान प्रबल प्रताप सिंह ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, कागजात फेंके और अदालत की कार्यवाही बाधित की. मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है. सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह घटना 10 जुलाई 2026 को हिंदुस्तान के सर्वोच्च न्यायालय की कोर्ट नंबर-13 में हुई. उस समय एक मामले की सुनवाई चल रही थी. इस मामले में प्रबल प्रताप सिंह स्वयं याचिकाकर्ता के रूप में अदालत में उपस्थित थे. आरोप है कि सुनवाई के दौरान उन्होंने जानबूझकर न्यायिक कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न किया और अदालत की मर्यादा के विपरीत व्यवहार किया. अदालत में फेंके कागजात FIR के मुताबिक, प्रबल प्रताप सिंह ने सुनवाई के दौरान कथित तौर पर अभद्र और असंसदीय भाषा का प्रयोग किया,इसके साथ ही उन्होंने अदालत कक्ष के भीतर कागजात भी फेंके, जिससे वहां अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई. अदालत में मौजूद सुरक्षा और प्रशासनिक कर्मचारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने सहयोग नहीं किया. सुरक्षा कर्मी से धक्का-मुक्की का आरोप दिल्ली पुलिस ने बताया कि जब सुप्रीम कोर्ट के सुरक्षा कर्मियों और स्टाफ ने उन्हें रोकने और अदालत की गरिमा बनाए रखने की कोशिश की, तब आरोपी ने शिकायतकर्ता के साथ बल प्रयोग किया, इससे प्रशासनी कर्मचारी को अपने आधिकारिक कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा पहुंची. इसी आधार पर तिलक मार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया. दोनों छात्र गिरफ्तार पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय के तीसरे वर्ष के लॉ छात्र प्रबल प्रताप सिंह और दूसरे वर्ष के छात्र चंद्रभान को गिरफ्तार कर लिया. दोनों की उम्र क्रमशः 24 और 23 वर्ष बताई गई है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. क्या था मामला? यह पूरा विवाद सुप्रीम कोर्ट में चल रही SLP संख्या 31367/2026, प्रबल प्रताप एवं अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य की सुनवाई के दौरान सामने आया. दिल्ली पुलिस के अनुसार, इसी सुनवाई के दौरान अदालत में कथित हंगामा, अभद्र व्यवहार और सुरक्षा कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की घटना हुई, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट सुरक्षा स्टाफ की शिकायत पर FIR दर्ज की गई और दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया. यह भी पढ़ें: क्या सच में अमेठी की रियासत बचाने ब्रिटेन गए थे मोतीलाल नेहरू? इतिहास का हैरान करने वाला दावा The post सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले लखनऊ विश्वविद्यालय के दो छात्र गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video : अनिल मेनन ने अंतरिक्ष स्टेशन पर रखा कदम, देखें कैसे हुआ स्वागत

Video : नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन और रूस के दो कॉस्मोनॉट सफलतापूर्वक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पहुंच गए. तीनों ने सोयुज MS-29 अंतरिक्ष यान से करीब साढ़े तीन घंटे की यात्रा पूरी की. अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने पर वहां मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों ने उनका स्वागत किया. इससे पहले मंगलवार रात हिंदुस्तानीय समयानुसार 8:17 बजे कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से सोयुज यान ने उड़ान भरी थी. यह मिशन नासा और रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के संयुक्त सहयोग का हिस्सा है. अनिल मेनन का वीडियो सामने आया है. आप भी देखें ये वीडियो. अनिल मेनन और रूसी अंतिरक्षयात्रियों (प्योत्र डुब्रोव एवं अन्ना किकिना) को लेकर यह अंतरिक्ष यान बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से रवाना हुआ. नासा के अनुसार, यह अनिल मेनन की पहली अंतरिक्ष यात्रा है, जबकि दोनों रूसी अंतरिक्षयात्री दूसरी बार अंतरिक्ष मिशन पर गए हैं. अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने के बाद ये तीनों अंतरिक्ष यात्री नासा के अंतरिक्ष यात्रियों (जेसिका मीर, जैक हैथवे और क्रिस विलियम्स, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की अंतरिक्ष यात्री सोफी एडेनोट, रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री सर्गेई कुद-स्वेर्चकोव, सर्गेई मिकाएव और आंद्रेई फेद्यायेव) के साथ मिशन में शामिल हो गये. अनिल मेनन, प्योत्र डुब्रोव और अन्ना किकिना का यह मिशन लगभग आठ महीने का होगा. तीनों की अप्रैल 2027 में पृथ्वी पर वापसी निर्धारित है. The post Video : अनिल मेनन ने अंतरिक्ष स्टेशन पर रखा कदम, देखें कैसे हुआ स्वागत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में SDPO और DSP रैंक के 22 अधिकारियों का तबादला, किसे-कहां मिली जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट

Bihar Transfer News: बिहार पुलिस में एक बार फिर बदलाव हुआ है. एसडीपीओ और डीएसपी रैंक के अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गई. मंगलवार की रात ही गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई. बक्सर के अजीत कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, दानापुर में पोस्टिंग मिली है. जबकि वैशाली के रमेश कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामनगर, बगहा में जिम्मेदारी मिली है. इस वजह से किया गया फेरबदल गृह विभाग से जारी अधिसूचना की माने तो, सभी 22 अधिकारियों को जल्द ही उन्हें नए पदस्थापन पर योगदान देने का आदेश दिया गया है. बताया जा रहा है कि यह प्रशासनिक फेरबदल पुलिस व्यवस्था को मजबूत और कानून व्यवस्था को पहले से और भी ज्यादा प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है. जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, अपराध अनुसंधान विभाग, आतंकवाद निरोधक दस्ता समेत अन्य यूनिट्स में जिम्मेदारी दी गई है. इन अधिकारियों का भी हुआ तबादला अधिसूचना के मुताबिक, लखीसराय के प्रशांत कुमार को वरीय पुलिस उपाधीक्षक, विशेष कार्य बल, पटना में पोस्टिंग, अररिया के शिव शंकर कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-11, पटना सिटी, गोपालगंज के सुनील कुमार सिंह को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, हिलसा, नालंदा, दरभंगा के सत्यकाम को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 , डिहरी, रोहतास, नालंदा के राघव दयाल को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, मसौढ़ी और गोरखपुर के अमरनाथ को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, बिहारशरीफ, नालंदा में ट्रांसफर किया गया है. देखिए अधिकारियों की पूरी लिस्ट Whatsapp Scan July 14, 2026 at 21.41.44.pdf Also Read: बांकीपुर उपचुनाव के लिए BJP ने झोंकी पूरी ताकत, पवन सिंह, नितिन नवीन और सम्राट चौधरी समेत 40 दिग्गजों को मिली ये जिम्मेदारी The post बिहार में SDPO और DSP रैंक के 22 अधिकारियों का तबादला, किसे-कहां मिली जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

15 जुलाई को किस शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का रेट? यहां देखें पूरी लिस्ट

Petrol Diesel Price 15 July 2026: बुधवार, 15 जुलाई 2026 को प्रशासनी तेल कंपनियों ने देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया. वहीं, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ब्रेंट और WTI क्रूड दोनों में तेजी बनी हुई है. ऐसे में आने वाले दिनों में बाजार की नजर तेल की कीमतों पर रहेगी. आज पेट्रोल का रेट कितना है? आज भी देशभर में पेट्रोल की कीमतें स्थिर हैं. दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12, मुंबई में ₹111.21, कोलकाता में ₹113.51 और चेन्नई में ₹107.76 प्रति लीटर बिक रहा है. बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी पेट्रोल पुराने रेट पर ही मिल रहा है. पेट्रोल रेट टेबल: शहर कल का रेट (₹/लीटर) आज का रेट (₹/लीटर) बदलाव रांची 106.19 106.19 0.00 देवघर 104.99 104.99 0.00 धनबाद 105.36 105.36 0.00 जमशेदपुर  105.28 105.28 0.00 लखनऊ 101.86 101.86 0.00 नोएडा 101.96 101.96 0.00 बेगूसराय 113.94 113.94 0.00 भागलपुर 114.37 114.37 0.00 दरभंगा 114.16 114.16 0.00 गया 114.31 114.31 0.00 मुजफ्फरपुर 114.10 114.10 0.00 पटना 113.37 113.37 0.00 दिल्ली 102.12 102.12 0.00 कोलकाता 113.51 113.51 0.00 मुंबई 111.21 111.21 0.00 चेन्नई 107.76 107.76 0.00 गुरुग्राम 102.97 102.97 0.00 बेंगलुरु 111.68 111.68 0.00 भोपाल 114.54 114.54 0.00 डीजल का आज क्या भाव है? डीजल की कीमतों में भी आज कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में डीजल ₹95.20, मुंबई में ₹97.83, कोलकाता में ₹99.82 और चेन्नई में ₹99.55 प्रति लीटर बिक रहा है. उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के सभी प्रमुख शहरों में भी डीजल पुराने रेट पर ही मिल रहा है.  डीजल रेट टेबल: शहर कल का रेट (₹/लीटर) आज का रेट (₹/लीटर) बदलाव रांची 101.31 101.31 0.00 देवघर 100.21 100.21 0.00 धनबाद 100.56 100.56 0.00 जमशेदपुर  100.48 100.48 0.00 लखनऊ 95.36 95.36 0.00 नोएडा 95.44 95.44 0.00 बेगूसराय 99.90 99.90 0.00 भागलपुर 100.30 100.30 0.00 दरभंगा 100.10 100.10 0.00 गया 100.26 100.26 0.00 मुजफ्फरपुर 100.05 100.05 0.00 पटना 99.36 99.36 0.00 दिल्ली 95.20 95.20 0.00 कोलकाता 99.82 99.82 0.00 मुंबई 97.83 97.83 0.00 चेन्नई 99.55 99.55 0.00 गुरुग्राम 95.64 95.64 0.00 बेंगलुरु 99.56 99.56 0.00 भोपाल 99.64 99.64 0.00 ये भी पढ़ें: दिल्ली से पटना, रांची से लखनऊ, जानें 14 जुलाई को किस शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव? The post 15 जुलाई को किस शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का रेट? यहां देखें पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारत-नेपाल सीमा पर पकड़े गए अमेरिकी नागरिक के पास मिला चीनी पासपोर्ट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अमेरिका का 36 साल का एक नागरिक हिंदुस्तान-नेपाल सीमा को अवैध तरीके से पार करने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों के मुताबिक, उसके पास से एक चीनी पासपोर्ट, कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुए हैं. मामले की जांच की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वह हिंदुस्तान में क्या कर रहा था? आरोपी की पहचान अमेरिका के कैलिफोर्निया निवासी जॉर्डन ब्राउन के रूप में हुई है. उसे शनिवार (11 जुलाई) को उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में गिरफ्तार किया गया. उसके पास से मिले चीनी पासपोर्ट और अन्य संदिग्ध दस्तावेजों को देखते हुए कई केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि अब तक की जांच में जॉर्डन ब्राउन के किसी संदिग्ध या देश विरोधी गतिविधि में शामिल होने के सबूत नहीं मिले हैं. टूर का रिकॉर्ड खंगाल रही हैं जांच एजेंसियां हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया कि वह जो भी जानकारी दे रहा है, उसकी अलग-अलग एजेंसियां अपने स्तर पर जांच कर रही हैं. उसकी पहचान, टूर का रिकॉर्ड, दूसरे देशों की यात्राएं और वह किन परिस्थितियों में हिंदुस्तान आया, इन सभी पहलुओं की पुष्टि की जा रही है. जांच एजेंसियों के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि जॉर्डन ब्राउन पिछले साल नवंबर में समुद्र के रास्ते हिंदुस्तान आया था. अब अधिकारी पिछले कई महीनों के दौरान उसकी हर गतिविधि की कड़ी जोड़ रहे हैं और यह भी जांच रहे हैं कि उसका बयान इमिग्रेशन और यात्रा रिकॉर्ड से मेल खाता है या नहीं. ये भी पढ़ें: 7 महीने बिना पासपोर्ट हिंदुस्तान में रहा अमेरिकी, नेपाल भागने से पहले दबोचा गया अमेरिकी नागरिक के पास से क्या-क्या मिला पुलिस के मुताबिक, जॉर्डन ब्राउन के पास से बरामद सभी सामान की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है. उसके पास से चीनी पासपोर्ट, मोबाइल फोन, नेपाली पैसा, धार्मिक किताबें, एआई ट्रांसलेटर डिवाइस, एक डायरी, कलाई घड़ी और अन्य प्राइवेट सामान मिले हैं. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन चीजों का इस्तेमाल किस मकसद से किया जा रहा था. The post हिंदुस्तान-नेपाल सीमा पर पकड़े गए अमेरिकी नागरिक के पास मिला चीनी पासपोर्ट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top