Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Advantage Assam: असम में निवेश की बौछार! अंबानी, अदाणी और वेदांता लगाएंगे 1.5 लाख करोड़ रुपये

Advantage Assam: असम जल्द ही हिंदुस्तान के सबसे बड़े निवेश केंद्रों में से एक बनने जा रहा है. ‘एडवांटेज असम’ व्यापार शिखर सम्मेलन में देश के तीन बड़े उद्योगपति (मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी और अनिल अग्रवाल) ने असम और पूर्वोत्तर राज्यों में कुल 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की. इस निवेश से असम को तकनीकी, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और तेल-गैस क्षेत्रों में जबरदस्त विकास मिलेगा और लाखों रोजगार के अवसर पैदा होंगे. रिलायंस का असम में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने असम को डिजिटल और कृत्रिम मेधा (AI) के लिए तैयार करने के उद्देश्य से अगले पांच वर्षों में 50,000 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि 2018 में कंपनी ने 5,000 करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया था, जो अब 12,000 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. अंबानी के अनुसार, यह निवेश इन क्षेत्रों में किया जाएगा. हरित और परमाणु ऊर्जा खाद्य और गैर-खाद्य उत्पादों की सप्लाई चेन रिलायंस के खुदरा स्टोर का विस्तार अदाणी समूह भी लगाएगा 50,000 करोड़ रुपये अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने भी असम में 50,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की. यह निवेश मुख्य रूप से बुनियादी ढांचे के विकास पर केंद्रित होगा. निवेश के प्रमुख क्षेत्र हवाई अड्डों का विकास और एयरोसिटी निर्माण शहर सड़क नेटवर्क और बिजली पारेषण परियोजनाएं शहरी गैस वितरण और सीमेंट निर्माण गौतम अदाणी ने असम प्रशासन की ओर से मादक पदार्थों और बाल विवाह के खिलाफ उठाए गए कदमों की सराहना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्वोत्तर के विकास में भूमिका की तारीफ की. वेदांता का तेल-गैस क्षेत्र में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश खनन और ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने घोषणा की कि उनकी कंपनी अगले 3-4 वर्षों में असम और त्रिपुरा में तेल एवं गैस क्षेत्र में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. वेदांता समूह का इन क्षेत्रों में निवेश वेदांता की केयर्न ऑयल एंड गैस पहले ही इस क्षेत्र में 2,500 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है. इस निवेश से 1,00,000 बैरल प्रति दिन तेल और गैस का उत्पादन होगा. इस परियोजना से एक लाख से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा. Premium Story: 19 सालों में ₹30 से ₹120 की हुई आम आदमी की थाली, जानें कैसे बढ़ती गई महंगाई असम बनेगा हिंदुस्तान का बड़ा औद्योगिक हब इन तीनों उद्योगपतियों की बड़ी घोषणाओं से यह स्पष्ट है कि असम जल्द ही हिंदुस्तान के सबसे बड़े निवेश स्थलों में से एक बनने जा रहा है. ये परियोजनाएं न केवल असम की वित्तीय स्थिति को मजबूत करेंगी, बल्कि लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खोलेंगी. Premium Story: शेयर से इनकम पर लगने वाला है तगड़ा टैक्स, बहाना ऐसा कि आप कुछ बोल नहीं पाएंगे The post Advantage Assam: असम में निवेश की बौछार! अंबानी, अदाणी और वेदांता लगाएंगे 1.5 लाख करोड़ रुपये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News: गयाजी डैम के पानी को मेंटेन रखने के लिए DM ने जारी किया आदेश, चारों बोरिंग होंगे चालू

Gaya News: डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने बैठक को संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा कि गयाजी डैम के पानी को मेंटेन रखने के लिए चार बड़ी-बड़ी डीप बोरिंग को दो दिनों के अंदर फंक्शनल कराकर चालू करा दें. इसके अलावा जरूरत के अनुसार आकलन करके बोरिंग कराएं, ताकि डैम के पानी को स्वच्छ के साथ मेंटेन रखा जाये. बैठक में विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के पुरोहित, समाजसेवी बृजनंदन पाठक सहित अन्य के साथ नगर आयुक्त कुमार अनुराग और गयाजी डैम के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार आदि मौजूद थे. गयाजी डैम में मॉनसून का पानी ही जमा होता है. जब तक पीछे से पानी का फ्लो आता है, उसी पानी को संरक्षित रखा जाता है. डीएम ने कहा कि गयाजी डैम को स्वच्छ रखने में सभी का सहयोग अपेक्षित है. लोगों से अपील की कि नदी में गंदगी, मालबा, कचरा नहीं फेंके. ये सभी की नदी है, इसे स्वच्छ रखने में सहयोग सभी को करना चाहिए. डैम की होती है समय पर सफाई गयाजी डैम के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि डैम को स्वच्छ रखने की एसओपी बनायी गयी हैं. हर वर्ष मई माह में डैम में जमी गाद की सफाई करवायी जाती है. डीएम ने कहा कि गाद की सफाई तय समय पर शुरू हो और माॅनसून के पहले पूरी तरह गाद की सफाई पूर्ण हो जाये. कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल से कहा कि डैम से निकले गाद को उपयुक्त दूरी पर ले जाकर डिस्पोज किया जाये. सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम भी बनाये गये हैं, जो सभी चीजों पर नजर बनाये रखते हैं. वाटर मेकर मशीन अर्थात डैम में जल कम रहने पर नदी जल को मेंटेन के लिए बोरिंग की गयी. उसी पानी से मेंटेन रखना है. बैठक में बताया गया कि प्रतिदिन पिंड व पूजन सामग्री डैम में ही प्रवाहित होते हैं, जिसके कारण डैम का पानी दूषित हो रहा है. डीएम ने नगर आयुक्त को कहा कि जाल के माध्यम से पानी में फेंकी गयी पूजन सामग्रियों को हटवाएं. साथ ही घाट की नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था रखें. जरूरत पड़े तो ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव करवायें. इसे भी पढ़ें: मिनी देवघर के नाम से जाना जाता है बिहार का यह प्रसिद्ध मंदिर, 40 किमी पैदल जाकर चल चढ़ाते हैं श्रद्धालु, जानें महिमा टेक्नोलॉजी टीम से संपर्क करें डीएम ने कहा कि ट्यूब टेक्नोलॉजी या अन्य कोई विशेष टेक्नोलॉजी पर विचार करें कि कैसे डैम के पानी को स्वच्छ और निर्मल रखा जा सके. इसके लिए टेक्नोलॉजी टीम से संपर्क करने का सुझाव कार्यपालक अभियंता को दिया गया. डैम के घाट के समीप खाली जगहों पर जिला वन पदाधिकारी के माध्यम से प्लांटेशन करवाया जायेगा. डीएम ने कहा कि डैम के डाउनस्टीम में फल्गु नदी के बायां तरफ अतिरिक्त 250 मीटर भूमिगत नाले का विस्तार करने का काम प्रगति पर है. इसे भी पढ़ें: Gaya News : बालू लदा ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत The post Gaya News: गयाजी डैम के पानी को मेंटेन रखने के लिए DM ने जारी किया आदेश, चारों बोरिंग होंगे चालू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

151 करोड़ की लागत से बिहार के 4 जिलों में बनेगा स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स, सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान

CM Nitish Cabinet: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में दक्षिण बिहार के जिलों में की गई घोषणाओं से संबंधित कुल 120 योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई. दक्षिण बिहार के घोषणाओं से संबंधित 123 योजनाओं की विभाग स्तर से पूर्व में ही स्वीकृति दी जा चुकी है. इन योजनाओं की कुल राशि 30 हजार करोड़ रूपये है. इसके पूर्व उत्तर बिहार की कुल 187 योजनाओं के लिए 20 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति पिछली कैबिनेट की बैठक में दी जा चुकी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए कुल 50 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति कैबिनेट द्वारा प्रदान कर दी गई है. इस दौरान बिहार के चार जिलों में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स परिसर और स्टेडियम बनाने के लिए राशि स्वीकृत की गई. अरवल, बक्सर, जमुई और कैमूर के लिए राशि की घोषणा बिहार की प्रगति यात्रा के क्रम में की गयी घोषणा को लेकर अरवल जिला के मुन्द्रिका सिंह कॉलेज के पास मिर्जापुर, किंजेर में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के निर्माण हेतु लगभग 39 करोड़ रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई. बक्सर जिला के आईटीआई मैदान में स्टेडियम निर्माण हेतु कुल लगभग 43 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिली. जमुई जिला के सोनपे में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स के निर्माण हेतु कुल 32 करोड़ रूपये और कैमूर जिला के भगवानपुर प्रखण्ड में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के निर्माण हेतु कुल 37 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी गई. इसे भी पढ़ें: कैबिनेट की बैठक में सीएम नीतीश ने खोला खजाना, 50 हजार करोड़ की 146 परियोजनाओं को दी मंजूरी 5 जिलों में मेडिकल कॉलेज को मंजूरी सीएम नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक में नवादा, कैमूर, जहानाबाद, बांका और औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए 2000 करोड़ से ज्यादा पैसा रिलीज करने का आदेश दिया. सीएम ने इन सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज के निर्माण का ऐलान प्रगति यात्रा के दौरान किया था. The post 151 करोड़ की लागत से बिहार के 4 जिलों में बनेगा स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स, सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Premanand Ji Maharaj: लहसुन-प्याज खाने वाले कर सकते हैं लड्डू गोपाल की सेवा? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए लोग लालायित रहते हैं. सोशल मीडिया महाराज की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहती है. वह अपने सत्संग में लोगों को गलत रास्तों को छोड़कर आध्यात्मिक और सन्मार्ग पर चलने की उपदेश देते हैं. वे राधारानी और भगवान श्रीकृष्ण के परम भक्त हैं. उनके पास भक्त अपनी तमाम परेशानियों को लेकर आते हैं. सत्संग के दौरान श्रद्धालु जीवन की तमाम उलझनों और सांसारिक मोह माया से जुड़े सवाल पूछते हैं, जिसका प्रेमानंद जी तर्कसंगत जवाब देते हैं. ऐसे ही एक भक्त ने प्रेमानंद जी महाराज से पूछा कि क्या लहसुन और प्याज का सेवन करने वाले लोग लड्डू गोपाल की सेवा कर सकते हैं या नहीं? अगर कर सकते हैं तो कैसे करें? इस सवाल का प्रेमानंद जी महाराज ने बहुत ही सुंदर जवाब दिया. यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: पूजा करते वक्त क्यों आते हैं आंखों में आंसू? प्रेमानंद जी महाराज ने बताई बड़ी वजह यह भी पढ़ें- Premanand JI Maharaj: जोजो और जॉनी की बातों पर प्रेमानंद जी महाराज हुए लोट-पोट, लगाए जमकर ठहाके, देखें वीडियो प्रेमानंद जी महाराज ने दिया सुंदर जवाब प्रेमानंद जी महाराज ने भक्त के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि लहसुन और प्याज तमोगुणी वाला होता है. इसीलिए साधु-संत इसका निषेध करते हैं. हालांकि, लहसुन और प्याज खाना पाप नहीं होता है. लेकिन यह भजन या पूजा-पाठ में विघ्न पहुंचाता है. ऐसे में ठाकुर जी का जो भोग लगाया जाता है, वह बिना लहसुन और प्याज के होना ही चाहिए. साथ ही घर में घर में बनाए जाने वाले भोग में इस लहसुन और प्याज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि लड्डू गोपाल की सेवा एकदम बच्चों की तरह ही करनी चाहिए. इन बातों का रखें ध्यान प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि लड्डू गोपाल की सेवा करते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वे पूरे जगत के स्वामी हैं. प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार, इस बात को जगजाहिर नहीं करनी चाहिए कि लड्डू गोपाल की कृपा बनी हुई है. इन बातों को छिपाकर रखना ही सही होता है. लड्डू गोपाल का स्नान, श्रृंगार और भोग हमेशा छिपाकर करना ही चाहिए. भक्ति को हमेशा एकांत और शांत भाव से ही करना सही होता है. भक्ति को कभी जताना नहीं चाहिए, क्योंकि यह मन में अहंकार का भाव पैदा करता है. यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: पाकिस्तान तक पहुंची प्रेमानंद जी महाराज की प्रसिद्धि, मशहूर शायर ने तारीफ में पढ़ा यह शानदार शेर Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है. The post Premanand Ji Maharaj: लहसुन-प्याज खाने वाले कर सकते हैं लड्डू गोपाल की सेवा? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

7th Pay Commission: महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों को होली का तोहफा, सरकार ने DA 12% बढ़ाया

7th Pay Commission: महाराष्ट्र प्रशासन ने प्रशासनी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जो 12 प्रतिशत की वृद्धि की है, वो एक जुलाई, 2024 से प्रभावी होगा. प्रशासनी प्रस्ताव (जीआर) के अनुसार, डीए को 443 प्रतिशत से संशोधित कर 455 प्रतिशत किया या है. इसका भुगतान फरवरी, 2025 के वेतन के साथ नकद में किया जाएगा, जिसमें एक जुलाई 2024 से 31 जनवरी, 2025 तक का बकाया भी शामिल है. DA में बढ़ोतरी से 17 लाख कर्मचारियों को होगा लाभ राज्य वित्त विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि डीए बढ़ोतरी से लगभग 17 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है. बताया गया, संशोधित महंगाई भत्ते पर होने वाले खर्च को प्रशासनी कर्मचारियों के लिए संबंधित वेतन और भत्ते के मद में आवंटित बजटीय प्रावधानों से पूरा किया जाएगा. The post 7th Pay Commission: महाराष्ट्र के प्रशासनी कर्मचारियों को होली का तोहफा, प्रशासन ने DA 12% बढ़ाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

AAJ Ka Mausam: अगले 24 घंटे में आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले, IMD का अलर्ट, इन राज्यों में बदलेगा मौसम

AAJ Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं. एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई और राज्यों में मौसम बदल गया है. आईएमडी की लेटेस्ट बुलेटिन के मुताबिक अगले 24 घंटों में कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.  तेज हवा भी चलने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि मौसमी तंत्र में बदलाव होने से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ सकता है. दिल्ली में छाए रहेंगे बादल दिल्ली में बीते दिनों पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखा था. वहीं आज यानी मंगलवार को आसमान में हल्के बादलों का डेरा है. न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. आईएमडी के मुताबिक दिल्ली के आसमान में एक दो दिनों तक हल्के बादल छाए रह सकते हैं. इसके अलावा हवाएं भी चलने का अनुमान है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. मौसमी तंत्र के कारण होगी बारिश मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ अभी 50 डिग्री पूर्व और 24 24 डिग्री नॉर्थ यानी कि ईरान और उसके आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है. यह धीरे-धीरे हिंदुस्तान की ओर बढ़ रहा है. वहीं एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान में बना हुआ है. इन दोनों मौसमी तंत्र के कारण जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई इलाकों में अच्छी खासी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात की आशंका है. इन राज्यों में भी भारी बारिश की आशंका मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 24 घंटों में मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है. पंजाब-हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई और इलाकों में अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का यह भी अनुमान है कि पूर्वोत्तर राज्यों में भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तरी पूर्वी असम के आसपास बना हुआ और एक ट्रफ भी बना हुआ है. इसके प्रभाव में सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश समेत आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है. आईएमडी का अनुमान है कि एक एक्टिव पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर पश्चिम हिंदुस्तान में आने वाले तीन से चार दिनों में बारिश का दौर जारी हो सकता है. हिमालयी क्षेत्र जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी वर्षा हो सकती है. मौसम में बदलाव के कारण पहले तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है. इसके बाद तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. दक्षिणी पंजाब हरियाणा, राजस्थान उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट आ सकती है.  इसे भी पढ़ें बाबा बैद्यनाथ की बारात का अनोखा रंग: भूत-पिशाच से लेकर अप्सराएं तक, जानें 30 साल पुरानी परंपरा The post AAJ Ka Mausam: अगले 24 घंटे में आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले, IMD का अलर्ट, इन राज्यों में बदलेगा मौसम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के इन 5 जिलों में बनेंगे मेडिकल कॉलेज, कैबिनेट से मिली 2000 करोड़ से ज्यादा की मंजूरी

Bihar Cabinet: बिहार प्रशासन ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 146 एजेंडों पर मुहर लगी, जिसमें राज्य में पांच मेडिकल कॉलेजों के निर्माण को मंजूरी दी गई है. ये मेडिकल कॉलेज नवादा, जहानाबाद, कैमूर, बांका और औरंगाबाद में 2000 करोड़ से अधिक की लागत से बनाए जाएंगे. ये वही मेडिकल कॉलेज हैं जिनके निर्माण की घोषणा सीएम नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान की थी. इन जिलों में बनेगा मेडिकल कॉलेज नवादा जिले में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के निर्माण और जिला अस्पताल के सुदृढ़ीकरण के लिए 401 करोड़ 68 लाख रुपये की मंजूरी कैबिनेट से दी गई है. वहीं, जहानाबाद जिले में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के निर्माण के लिए 402 करोड़ 19 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति कैबिनेट से दी गई है. इसी प्रकार कैमूर जिले में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए 402 करोड़ 14 लाख रुपये, बांका जिले में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के निर्माण के लिए 402 करोड़ 31 लाख रुपये तथा औरंगाबाद जिले के अंतर्गत देव प्रखंड में चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण के लिए 400 करोड़ 29 लाख रुपये की लागत से वित्तीय वर्ष 2024-25 में योजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. यह भी पढ़ें: बिहार में बन रहे देश के सबसे बड़े पुल का निर्माण अंतिम चरण में, जानें कब तक होगा बनकर तैयार करीब 2009 करोड़ होंगे खर्च ये सभी स्वीकृतियां बिहार चिकित्सा सेवा एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड, पटना से प्राप्त तकनीकी अनुमोदन अनुमान के आधार पर कैबिनेट द्वारा दी गई हैं. पांचों मेडिकल कॉलेज के लिए कुल मिलाकर अनुमानित लागत करीब 2009 करोड़ रुपए हैं. यह भी पढ़ें: दरभंगा AIIMS का काम कहां तक पहुंचा? स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दी जानकारी The post बिहार के इन 5 जिलों में बनेंगे मेडिकल कॉलेज, कैबिनेट से मिली 2000 करोड़ से ज्यादा की मंजूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भदेजा से 250 लीटर महुआ शराब जब्त, आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मानपुर. मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने सोमवार की देर शाम व मंगलवार की सुबह भदेजा गांव में शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इसमें 250 लीटर महुआ शराब जब्त कर ली गयी. हालांकि पुलिस बल को देखते ही शराब धंधेबाज भाग खड़ा हुआ. अपर थानाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने बताया कि इसमें दो प्राथमिकी दर्ज करते हुए आधा दर्जन शराब धंधेबाजों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के अनुसार, भदेजा गांव निवासी कुख्यात बदमाश ढकनी चौधरी के भांजे बेलागंज निवासी सुजीत चौधरी, राजू चौधरी, राजेश चौधरी व अजीत चौधरी को नामजद आरोपित बनाया गया है. वहीं दूसरी प्राथमिकी में भेदजा निवासी संतोष चौधरी एवं राजेश चौधरी को नामजद आरोपित बनाया गया है. फिलहाल सभी फरार चल रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भदेजा से 250 लीटर महुआ शराब जब्त, आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हर हाल में 31 मार्च तक सर्वे स्वघोषणापत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च

गुरुवार से सभी नौ प्रमंडलों में जमीन सर्वे सर्वर करने लगेगा काम, आठ में शुरू सारण में भी जल्द संवाददाता,पटना राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डा दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त का काम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रहा है. रैयत किसी अफवाह का शिकार नहीं बनें. जो रैयत अपनी जमीन का ब्यौरा अबतक समर्पित नहीं किये हैं, 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन/ऑफलाइन जमा कर दें. इसके साथ ही सूबे के नौ प्रमंडलों में से आठ प्रमंडलों के सर्वर ने अलग-अलग काम करना शुरू कर दिया है. बाकि बचे सारण प्रमंडल का अपना अलग सर्वर भी जल्द ही काम करने लगेगा. उन्होंने कहा कि इस तकनीकी समस्या के हल होने के साथ ही भूमि सर्वे के काम में और तेजी आयेगी. खासकर सर्वे अमीन द्वारा तेरीज का डाटा अपलोड करने और रैयत द्वारा स्वघोषणा को ऑनलाइन अपलोड करने में आ रही समस्या पूरी तरह समाप्त हो जायेगी. भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशक कमलेश कुमार सिंह ने शास्त्रीनगर स्थित राजस्व सर्वे प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को स्वघोषणा की प्रगति की जिलावार समीक्षा की. दूसरे चरण के जिन 18 जिलों में भूमि सर्वेक्षण का काम शुरू हुआ है उनमें सर्वाधिक संतोष जनक प्रगति दरभंगा जिले की रही है. जिले में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से मंगलवार की शाम तक कुल साढ़े सात लाख से स्वघोषणा प्राप्त है. इनमें से रैयतों द्वारा सीधे ऑनलाइन माध्यम से 6,30,832 स्वघोषणा को समर्पित किया गया है. पटना में अब तक तीन लाख तीस हजार से अधिक आये स्वघोषणापत्र राजधानी में सभी 26 अंचलों को मिलाकर अब तक कुल 3,30,334 स्वघोषणा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मोड में प्राप्त हुएहैं. इनमें ऑनलाइन माध्यम से 1,53,375 स्वघोषणा को निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है. जबकि 1,76,959 स्वघोषणा ऐसी है, जो शिविर स्तर पर ऑफलाइन मोड में प्राप्त है. इनमें से 1,38,899 स्वघोषणा को सर्वे कर्मियों द्वारा ऑनलाइन किया जा चुका है. जबकि, 38,060 स्वघोषणा को अपलोड किया जाना शेष है. समीक्षा में यह बात सामने आयी कि सभी प्रमंडलों के सर्वर के अलग-अलग काम करने से प्रपत्र-2 भरने यानि स्वघोषणा के काम में भी प्रगति हुई है. ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों को मिलाकर दूसरे चरण में अबतक जमा स्वघोषणा की कुल संख्या 79,42,233 हो चुकी है. इनमें 46,41,796 स्वघोषणा रैयतों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से अपलोड किया गया है. शिविर स्तर पर ऑफलाइन माध्यम से कुल 33,00437 स्वघोषणा प्राप्त हुई. इसमें से 24,29,756 स्वघोषणा को ऑनलाइन किया जा चुका है. वहीं 8,70,681 स्वघोषणा को ऑनलाइन किया जाना बाकी है. निदेशक ने अगले एक सप्ताह में इन्हें ऑनलाइन करने का लक्ष्य सभी बंदोबस्त पदाधिकारियों को दिया है. समीक्षा में कहा गया कि दूसरे चरण के जिन 18 जिलों में दूसरे चरण में अगस्त, 2024 में भूमि सर्वेक्षण का कार्य शुरू हुआ है वो अपेक्षाकृत बड़े जिले हैं. इनमें मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, वैशाली, पटना, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, बक्सर, सारण, सीवान, गोपालगंज, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, गया, औरंगाबाद, नवादा और भागलपुर के नाम हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हर हाल में 31 मार्च तक सर्वे स्वघोषणापत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार पुलिस सप्ताह पर नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया संदेश

मधेपुरा . बिहार पुलिस सप्ताह के मौके पर मंगलवार को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव से संबंधित रंगकर्मी विकास कुमार के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया. मुख्य अतिथि एएसपी प्रवेंद्र हिंदुस्तानी, डीएसपी मनोज मोहन आदि ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. एएसपी ने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा का सेवन मनुष्य के लिए जानलेवा है. नशा शारीरिक एवं मानसिक परेशानी को उत्पन्न करता है, जिसके फलस्वरूप अंततः घर परिवार भी प्रभावित होता है. प्रगति रूक जाती है. अत: प्रत्येक व्यक्ति को इस प्रकार के सामाजिक बुराई से दूर रहना चाहिए. उन्होंने आमजनों सहित युवा वर्ग को मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को इच्छित लक्ष्य के प्राप्ति पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए. मुख्यालय डीएसपी मनोज मोहन ने उक्त अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नशा का सेवन एक गंभीर प्रवृत्ति की सामाजिक कुरीति है. प्रत्येक व्यक्ति द्वारा इस सामाजिक कुरीतियों का प्रतिकार किया जाना चाहिए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बिहार पुलिस सप्ताह पर नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया संदेश appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top