Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

छिनतई के मामले का अभियुक्त गिरफ्तार 

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना कांड सं. 127 / 24 के तहत एक छिनतई के मामले में अभियुक्त को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना अंतर्गत भोजवारा तिवारी टोला निवासी बबलू मिश्रा के पुत्र अभय कुमार उर्फ अभय मिश्रा के रूप में की गई है। बता दें कि 28 अगस्त 2024 को मुसरीघरारी स्थित पटोरी रोड में एक स्त्री के साथ छिनतई की घटना हुई थी, जिसका वह अप्राथमिकी अभियुक्त था।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में एक विक्षिप्त अधेड़ का शव बरामद 

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बी.एलौथ स्थित बालाजी पेट्रोल पंप के समीप एक झोपड़ी से मंगलवार की दोपहर पुलिस ने एक विक्षिप्त अधेड़ का शव बरामद किया है। इस संबंध में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष मो. फैजुल अंसारी ने बताया कि उक्त मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। ग्रामीणों के मुताबिक वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

बिहार, समस्तीपुर

गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में भूकंप जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के नरघोघी स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में भूकंप से संबंधित आपदाओं पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य डॉ.राजकिशोर तुगनायत ने की। कार्यकर्म की शुरुआत प्राचार्य डॉ. आर. एम. तुगनायत , समस्तीपुर के कार्यपालक अभियंता शशांक शेखर (बीसीडी), सिविल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो. मो.जिया हुसैन, डॉ. शमशाद अहमद, प्रो. अभय कुमार, प्रो. मंटू कुमार और प्रो. मुकेश कुमार ने दीप प्रज्जवलन के साथ की। कार्यक्रम में सिविल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो. ज़िया हुसैन ने भूकम्प से होनेवाली क्षति और उसके निवारण पर प्रकाश डाला। वहीं मुख्य अतिथि एवं वक्ता शशांक शेखर ने भूकंप से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि भूकंप क्या है, यह क्यों और कैसे होता है और भूकंप के दौरान, उससे पहले और बाद में किस प्रकार की सावधानियां बरतनी चाहिए। इस कार्यक्रम में क्विज, डिबेट का भी आयोजन किया गया। इस आयोजन से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और कर्मियों को महत्वपूर्ण जानकारी और दिशा-निर्देश प्राप्त हुए। छात्रों को यह निर्देश भी दिया गया कि वे इस ज्ञान को अपने मित्रों और परिजनों के साथ साझा करें ताकि समाज में भूकंप के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। कार्यक्रम आपदा प्रबंधन विभाग तथा विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सहयोग से भूकंप के प्रति जागरूकता बढ़ाने की उद्देश्य से किया गया।  

समस्तीपुर

सरायरंजन अंचल में नए सीओ ने किया पदभार ग्रहण 

नया विचार सरायरंजन : सरायरंजन अंचल के नए अंचलाधिकारी के रूप में निशांत कुमार ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। नए सीओ निशांत कुमार ने निवर्तमान सीओ पंकज कुमार झा से पदभार लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद नए सीओ ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। निशांत कुमार इसके पूर्व रोहतास जिले में पदस्थापित थे। वे सरायरंजन अंचल के 36 वें सीओ के रूप में पदभार ग्रहण किए हैं। मौके पर राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा, राजस्व कर्मचारी मनीष कुमार, सतीश कुमार,श्याम किशोर,विपिन कुमार सहित कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

समस्तीपुर

शिक्षक अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन आज से

नया विचार न्यूज़ डेस्क समस्तीपुर :  बिहार लोक सेवा आयोग से अनुशंसित टीआरई-3 के अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन उनके आवंटित जिला में पूर्वाह्न 09:00 बजे से 21 जनवरी से प्रारंभ होगा। यह 5 फरवरी तक सम्पन्न होगी। पहला स्लॉट 09:00 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरा स्लॉट 10:30 बजे से 12:00 बजे तक, तीसरा स्लॉट 12:00 बजे से 01:30 बजे तक, चौथा स्लॉट 02:00 बजे से 03:30 – बजे तक, पांचवा स्लॉट 03:30 बजे – से 05:00 बजे तक निर्धारित किया – गया है। मूल कोटि के शिक्षक (कक्षा – 1 से 5) के लिए 21 जनवरी से 25 – जनवरी, स्नातक कोटि के विषय – शिक्षक (कक्षा 6 से 8) 27 जनवरी से 29 जनवरी, माध्यमिक शिक्षक – (कक्षा 9 से 10) 30 जनवरी से मोबाइल के साथ आयेंगे, जिस पर SMS के माध्यम से टाईम स्लॉट की सूचना दी जायेगी। बिहार लोक सेवा आयोग की विद्यालय अध्यापक नियुक्ति परीक्षा, 2024 का मूल प्रवेश-पत्र एवं उसकी एक स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति, मूल आधार प्रमाण पत्र एवं उसकी स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति, सभी शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं बिहार लोक सेवा आयोग के वेबसाइट पर अपलोड किए गए प्रमाण पत्रों की डाऊनलोड प्रति, जिसमें बिहार लोक सेवा आयोग का वाटरमार्क परिलक्षित हो, की एक-एक स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति, टेट उत्तीर्णता प्रमाण-पत्र मूल एवं बिहार लोक सेवा आयोग के वेबसाईट से डाऊनलोड वाटरमार्क प्रति की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति, पासपोर्ट साईज का तीन फोटो साथ लावें।  

घटनाएँ, सड़क दुर्घटना, समस्तीपुर

सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत, सड़क जाम 

नया विचार मोरवा  । पटोरी थाना के धर्मपुर बांदे पंचायत के एक किशोर की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने हलई थाना क्षेत्र के मालपुर चौक पर समस्तीपुर पटोरी सड़क जाम कर यातायात अवरूद्ध कर दिया। मृत किशोर की पहचान मोरवा प्रखंड के धर्मपुर बांदे पंचायत वार्ड संख्या चौदह निवासी अनिल चौधरी के अट्ठारह वर्षीय पुत्र शनि कुमार के रूप में की गई है। वह शनिवार की रात मालपुर चौक स्थित एक दुकान में अपने पिता का खाना पहुंचाने आया था। लौटते समय एक बाइक पर तीन लोग सवार थे जिन्होंने असंतुलित होकर किशोर को ठोकर मार दी। भाई की जबरदस्त ठोकर से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा उसे पटोरी अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। गंभीर हिस्ट्री के कारण उसे सदन अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान रविवार की शाम मौत हो गई। किशोर की लाश पहुंचते हैं पर जनों में कोहरा मच गया। सोमवार की सुबह आक्रोशित लोगों ने लाश को लेकर मालपुर चौक समस्तीपुर पटोरी मार्ग यातायात अवरोध कर दिया।आक्रोशित स्त्री पुरुषों के द्वारा बीच सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन करते हुए मुआवजा की मांग कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक रणविजय साहू ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चार लाख मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। जबकि मुखिया प्रतिनिधि अशोक कुमार दास ने वीडियो से बात कर जानकारी दी। पटना में प्रशिक्षण ले रहे बी डी ओ अरुण कुमार निराला ने मृत्यु प्रमाण पत्र के बाद 20000 की सहायता राशि देने का आश्वासन दिया। सर एग्जाम की सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष राहुल कुमार के निर्देशानुसार असी अनिल कुमार ने पहुंचकर मुआवजा का आश्वासन दिया। जन सुराज नेता धर्मनाथ शाह, पूर्व जिला पार्षद अशोक दास, डॉक्टर मनोहर प्रसाद सिंह, सरपंच पति गोपाल ठाकुर ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए आक्रोशित लोगों को समझा बूझाकर सड़क जाम हटवाया। थाना अध्यक्ष राहुल कुमार के अनुसार मौके से जप्त किए गए बाइक के नंबर के आधार पर बाइक मलिक की पहचान करने एवं लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। घटना से संपूर्ण पंचायत में शोक छा गया है।

समस्तीपुर

जाप कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव को किया स्वागत 

पाटलिपुत्र ट्रेन को पटोरी होकर फिर से चलाने की मांग नया विचार मोरवा । जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव को कार्यकर्ताओं ने चकलाल शाही में फूल माला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश महासचिव सूर्य नारायण सहनी के नेतृत्व में पप्पू यादव को स्वागत करते हुए एक ज्ञापन सौंप कर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन को पटोरी से होकर फिर से चलाने की मांग की। सूर्य नारायण सहनी ने हिंदुस्तान प्रशासन के रेल मंत्री, एवं मंडल रेल प्रबंधक के लिए आवेदन लिखकर , जाप नेता को सौंप कर , यहां की जनता की सुविधा को देखते हुए फिर से पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को चलवाने एवं पटोरी स्टेशन पर रुकवाने की मांग की । कार्यकर्ताओं ने बताया कि बरौनी से पटना जाने आने के लिए बहुत कम ट्रेन होने से यहां के स्थानीय लाखों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सुबह 9 वजे के बाद, शाम तक पैसेंजर ट्रेन बरौनी से पटना नहीं जाने, एवं समय पर ट्रेन के पटना से नहीं आने के कारण स्थानीय लोगों को राजधानी पटना जाने आने के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री राजकेश्वर पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

ताजा ख़बर, बिहार, राजनीति, समस्तीपुर

विधायक ने चलाया राजद का प्रचार अभियान 

नया विचार (प्रो अवधेश झा) मोरवा  विधायक रणविजय साहू ने प्रखंड के विभिन्न पंचायत में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर राष्ट्रीय जनता दल का प्रचार अभियान चलाया। विधायक ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में राजद की प्रशासन बनाने पर प्रदेश की सभी स्त्रीओं को माई बहिन योजना के तहत ढ़ाई हजार रुपए प्रति महीना एवं सालाना तीस हजार रुपए देकर एवं अन्य रोजगार सृजन से पूरी तरह आत्म निर्भर बनाकर हर परिवार को सुखी बनाया जायेगा। इस अवसर पर विधायक ने संपूर्ण प्रखंड के गरीबों में कंबल वितरण एवं धोती वितरण करने का भी आश्वासन दिया। सैकड़ों लोगों में माई बहन योजना का पत्रक वितरण किया गया। मौके पर प्रखंड महासचिव अजय कुमार शाह, अध्यक्ष मुन्ना कुमार यादव, मनोज कुमार राय, पंचायत समिति चंदन शाह, राजबली पोद्दार ,पूर्व अध्यक्ष दिनेश चौधरी, दिनेश यादव, स्त्री अध्यक्ष अनुपम कुमारी,रजी अहमद सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

ताजा ख़बर, बिहार, समस्तीपुर

अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में जदयू कार्यकताओं की हुई बैठक

नया विचार (राजेश झा) सरायरंजन । प्रखंड क्षेत्र के अख्तेयारपुर पंचायत में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कार्यकताओं के साथ प्रमुख समस्याओं पर विशेष चर्चा किया गया। बैठक में प्रशासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने पर विशेष जोड़ दिया गया । अख्तेयारपुर में बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता बैठक में बैठक की अध्यक्षता जलसंसाधन मंत्री के आप्त सचिव रजनीकांत चौधरी एवं युवा जदयू जिला अध्यक्ष विशाल कुमार के नेतृत्व में लगभग दो दर्जन से अधिक युवाओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण किया। इस बैठक की अध्यक्षता गनौर राय ने किया। मौके पर अजय कुमार राय , मुखिया गीता देवी , सरपंच रामलखण दास , उप सरपंच राज कुमार चौरसिया , जदयू नेत्री सह वार्ड सदस्या कृष्णा देवी , वार्ड सदस्य उमेश राम , वार्ड सदस्य सोनेलाल चौरसिया , युवा जदयू जिला सचिव अविनाश पासवान , मुखिया प्रतिनिधि दिलीप पासवान , पूर्व वार्ड सदस्य चुनचुन पासवान , संतोष गिरी , मुरलीधर झा , निखिल कर्ण आदि मौजूद थे। बैठक के अंत में नीतीश कुमार चौरसिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

समस्तीपुर

वारंटी गिरफ्तार 

नया विचार मोरवा। हलई थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने इंद्रवाड़ा से एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान अमरजीत राय के रूप में की गई है। वह पुराना वारंटी बताया गया है।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top