Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में 22 लीटर शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हुरहिया पेट्रोल पंप के समीप एनएच 28 पर रविवार की शाम पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 22 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। धाराए युवक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सुरौली वार्ड 05 निवासी स्व. रामविलास मिश्रा के पुत्र विपिन कुमार मिश्रा के रूप में की गई है। इस संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार की शाम मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हुरहिया पेट्रोल पंप के समीप एनएच 28 पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच काले रंग की स्प्लेंडर प्रो बाइक( बीआर 33 जेडओ 635 )पर एक युवक मुसरीघरारी की ओर से पूरब दिशा में आ रहा था। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह अपनी बाइक को घुमाकर मुसरीघरारी की ओर जाने लगा। पुलिस बल के सहयोग से उक्त युवक को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उक्त युवक के बैग में रखे विभिन्न ब्रांडों की 22 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

समस्तीपुर

एनएच 322 पर गिरा पाकड़ का पेड़,यातायात बाधित 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली एनएच 322 पर तिसवारा गांव के निकट शनिवार की रात एक पाकड़ का पेड़ अकस्मात धराशाई हो गया। नतीजतन इस गांव में जहां विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई । वहीं एनएच 322 पर वाहनों का परिचालन ठप हो गया। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन चालक दूसरे मार्ग से वाहनों को निकालते देखे गए। वहीं सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। घटना के 12 घंटे बाद पुलिस ने सड़क पर गिरे पेड़ को टुकड़ों में कटवा कर यातायात चालू करवाया।

घटनाएँ, समस्तीपुर

मुसरीघरारी में डूबने से बालक की मौत 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के वार्ड 02 में शनिवार की दोपहर पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक बालक की मौत हो गई । मृतक की पहचान मो. निजामुद्दीन के पुत्र मो.रेहान (12)के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि उक्त बालक अन्य ग्रामीण बच्चों के साथ गांव स्थित एक पानी भरे गड्ढे में स्नान कर रहा था। गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग वहां जुटते,तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

समस्तीपुर

महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया विभिन्न पंचायतों का दौरा, लोगों से किया संवाद 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : बिहार राज्य स्त्री आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्र ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। क्षेत्र दौरा के क्रम में किशनपुर यूसुफ, झखड़ा ,बाजिदपुर आदि गांवों में लोगों से मिलकर हालचाल जाना। इसके बाद लोगों से संवाद किया। संवाद के दौरान लोगों ने स्त्री आयोग की अध्यक्ष से बिजली की समस्या से रूबरू कराया और कहा कि जब से बिजली प्रशासन द्वारा फ्री की गई है,तब से बिजली बहुत ही कम रहती है। वहीं स्त्रीओं ने कहा कि बिजली की स्थिति में बहुत ही जल्द सुधार हो जाने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष ने लगमा गांव जाकर जदयू नेता विजय राय के पुत्र के निधन एवं वाजिदपुर में मृतक प्रवीण झा के निधन पर शोक संवेदना जताया। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, जदयू महासचिव सह निदेशक सेंट्रल कापरेटिव राम कुमार झा, मोहन झा, रंधीर कुमार मिश्र आदि मौजूद थे।

समस्तीपुर

संगठित होकर काम करें,तभी दूर होंगी खेतिहर मजदूरों की समस्याएं

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन:प्रखंड क्षेत्र के अहमदपुर स्थित सामुदायिक पुस्तकालय भवन के सभा कक्ष में शनिवार को असंगठित खेतिहर मजदूर की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में पैरवी, नई दिल्ली के कार्यक्रम समन्वयक दीनबंधु वत्स मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारे बीड़ी एवं खेतिहर मजदूरों की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक हालत आजादी के सतहत्तर साल बाद भी दयनीय है। इन बीड़ी और खेतिहर मजदूरों के आर्थिक सामाजिक हालात में बदलाव के लिए छोटा-छोटा प्रयास शुरू किया है। इसके लिए आवश्यक है कि इन बीड़ी श्रमिकों का संगठन बनें ताकी संगठित होकर ये काम कर सकेंगे। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आये रूकसाना खातून, निखज प्रवीण, जही्दा खातून, सानिया खातून, अख्तरी, अफसाना प्रवीण, इशरत प्रवीण, गुलशन खातून नें अपनी-अपनी आपबीती सुनाई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के संयोजक रविन्द्र पासवान ने की। संचालन विभा कुमारी ने किया। इस बैठक में समाजिक कार्यकर्ता रंजीत निर्गुणी,पूर्व पंचायत समिति सदस्य अरूण कुमार गिरि, पंच संजय कुमार साह, पंचायत समिति सदस्य राम बालक राय, जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के दिनेश प्रसाद चौरसिया, किरण कुमारी, बलराम चौरसिया, ललिता कुमारी, वीणा कुमारी, संदीप कुमार, दीपक कुमार चौरसिया, आशुतोष कुमार मिश्र, प्रवीण कुमार, मुस्कान कुमारी, नेहा कुमारी, अमित कुमार राम, बबिता कुमारी, राखी कुमारी आदि मौजूद थे।

समस्तीपुर

विश्व समाज के पथ प्रदर्शक हैं गोस्वामी तुलसीदास 

तिसवारा में तुलसी जयंती समारोह  नया विचार न्यूज़ सरायरंजन:विश्व समाज के पथ प्रदर्शक हैं गोस्वामी तुलसीदास। उक्त बातें केएसआर महाविद्यालय, सरायरंजन के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अवधेश कुमार झा ने तिसवारा में आयोजित तुलसी जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहीं। प्रो .झा ने स्पष्ट किया कि श्रीराम एक जीते जागते इंसान थे, जिन्होंने समाज के हर वर्ग में सोयी हुई चेतना जगा कर,हर इंसान को, इंसान से भगवान बनना सिखाया।जब लोग श्रीराम को भगवान मान लेते हैं तो उनके महान जीवन की महानता लेने से वंचित हो जाते हैं। जब राम को लोग सच्चा देशभक्त, माता-पिता के भक्त और कुशल नेतृत्व कर्ता के रूप में देखेंगे,तभी उनके महान जीवन से उनकी महानता ले सकेंगे। गोस्वामी तुलसीदास जी ने एक इंसान को उनकी इंसानियत, गरीबों के प्रति प्रेम और भाईचारे की भावना के बल पर भगवान बनना दिखाकर सारे संसार के मानवों का मार्ग प्रशस्त किया है।प्रो.झा ने कहा कि श्रीराम का ऐसा चरित्र है,जिसे जीवन में उतार कर बन्दर और भालू जैसे हैवान भी, इंसान से बढ़कर, भगवान बनकर सारे संसार के लिए आदर्श और कल्याण कारी बने हुए हैं। अखिल हिंदुस्तानीय रामचरितमानस प्रचार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य सत्य नारायण मिश्र ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरित मानस के रूप में सनातन धर्म का सबसे बड़ा धर्म ग्रंथ देकर मानवता का कल्याण किया है। आचार्य सत्य ने रामचरितमानस एवं गोस्वामी तुलसीदास तथा प्रचार महासंघ के द्वारा चलाए जा रहे मंगल अभियान की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।अवकाश प्राप्त शिक्षक सीताराम ठाकुर ने गोस्वामी तुलसीदास जी के चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ .विनोद कुमार ठाकुर,गोपी रमण झा, कृष्ण कुमार झा, अंजनी कुमार झा,केशव कुमार ठाकुर, संजय कुमार ठाकुर,महेश ठाकुर,वासुकी ठाकुर, शिवजी झा, दीपक ठाकुर आदि ने समारोह को सम्बोधित किया। मौके पर मानस गोष्ठी सहित क्षेत्र के सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे।

समस्तीपुर

नालसा द्वारा प्रायोजित डाउन स्कीम 2025 के अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन 

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समस्तीपुर सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री समीर कुमार एवं प्रभारी सचिव श्री मनोज कुमार जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर के मार्गदर्शन में मंडल कारा समस्तीपुर के बापू सभागार में बंदियों के बीच ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन स्कीम 2025 विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा ने किया ।संचालन सहायक अधीक्षक मनोज कुमार ने किया।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा हमारे लिए हानिकारक है इससे हमें छोड़ देना चाहिए। डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल रंजू चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र की शक्ति युवा शक्ति है जो आजकल स्वयं की दृढ़ इच्छा शक्ति ह्रास के कारण लोगों के बहकावे में आकर नशे के लत में जकड़ते जा रहे हैं जिसमें न सिर्फ उनका परिवार परेशान हैं बल्कि समाज तथा देश के लिए भी चिंता का विषय है। पैनल अधिवक्ता रूप कुमारी ने करते हुए बताया कि अपने इर्द-गिर्द समुदाय को जागरूक करेंगे कि समाज एवं देश नशामुक्त बन सके।आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि डालसा के तत्वावधान में नालसा डाउन ड्रग योजना 2025 के अंतर्गत हिंदुस्तान को नशा मुक्त बनाने की सार्थक पहल को धरातल पर लाने की जवाबदेही आज के युवा शक्ति को बताया की हमें राष्ट्र निर्माण के लिए बच्चों तथा युवाओं को दृढ़संकल्पित होना होगा कि वे स्वयं को तथा समाज को नशामुक्त बनाएंगे. मौके पर पी एल भी सुमन कुमार मौजूद थे।आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन सहायक अधीक्षक मनोज कुमार ने किया।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में जनता दरबार में भूमि विवाद के मामले की हुई सुनवाई

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। प्रखंड के मुसरीघरारी थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा ने पूर्व के कुल चार मामले की सुनवाई किया । दो मामले दोनों पक्षों के सहमति से मामले का निष्पादन किया गया। वही दो मामले में राजस्व अधिकारी ने दोनों पक्षों को पूर्ण कागजात लेकर अगली तारीख में आने को कहा गया।जमीनी विवाद के मामले में कुछ लोगों के कागजात का अपूर्ण रहने एवं कुछ लोगों के अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें अगली तिथि पर आने को कहा गया ।दूसरे पक्ष के लोगों को नोटिस भेजा गया ताकि अगले तारीख में दूसरे पक्ष के लोग भी अपना कागजात प्रस्तुत करें।मौके पर राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा, मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष फैजूल अंसारी, राजस्व कर्मचारी विपिन कुमार सहित कई फरियादी उपस्थित थे।

समस्तीपुर, स्वास्थ्य

सदर अस्पताल में एक दिवसीय प्रेरणादायक कार्यशाला का किया गया आयोजन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर- सदर अस्पताल एवं पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को एक दिवसीय प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य अस्पताल कर्मचारियों में नेतृत्व कौशल, करुणा, उत्तरदायित्व, सहयोग और सम्मान की भावना को जागृत करना एवं उन्हें बेहतर कार्यसंस्कृति की ओर प्रेरित करना था।कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार चौधरी, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार, डॉ. अशुतोष, डॉ. मेराज, डॉ. शात्विक एवं डॉ. प्रज्ञा, आदित्य नाथ झा डीपीसी आदि गणमान्य चिकित्सकों की उपस्थिति में हुआ। पिरामल फाउंडेशन के कार्यक्रम निदेशक श्रीमती शाइस्ता फिरोज एवं श्री शांतनु दास ने बतौर प्रशिक्षक कार्यशाला का संचालन किया। उन्होंने रोचक गतिविधियों, अनुभव आधारित लर्निंग, केस स्टडीज और संवाद के माध्यम से कर्मचारियों के बीच सुरक्षा, विश्वास, जिम्मेदारी और आपसी सम्मान जैसे मूल्यों को व्यवहार में उतारने हेतु प्रेरित किया। इन गतिविधियों ने कर्मचारियों को आत्मचिंतन और भावनात्मक जुड़ाव के साथ सीखने का अवसर प्रदान किया।सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसी कार्यशालाएँ केवल कर्मचारियों के कार्य निष्पादन में ही नहीं, बल्कि उनके व्यक्तिगत जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाती हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व वर्ष में भी पिरामल फाउंडेशन द्वारा इसी प्रकार की कार्यशाला आयोजित की गई थी, जिसके प्रभावस्वरूप कर्मचारियों के व्यवहार और दृष्टिकोण में सराहनीय परिवर्तन देखने को मिला था। डॉ. गिरीश कुमार ने कहा कि मानव संसाधन विकास किसी भी संस्थान की सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी स्टाफ से आग्रह किया कि वे इस प्रकार के प्रशिक्षण से प्राप्त सीख को केवल सैद्धांतिक न रखकर उसे अपने व्यवहार एवं सेवाभाव में परिलक्षित करें। कार्यशाला के दौरान कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किए, भावनात्मक और व्यवहारिक स्तर पर प्रशिक्षण के प्रभाव को स्वीकार किया, और यह भी कहा कि उन्हें पहली बार ऐसा मंच मिला जहाँ उन्होंने खुलकर संवाद किया और एक-दूसरे को समझने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के पश्चात कर्मचारियों द्वारा यह विश्वास दिलाया गया कि वे अपने कार्यस्थल पर कार्यशाला में बताए गए उद्देश्यों और मूल्यों को अपनाएंगे तथा अस्पताल परिसर में सुरक्षा, विश्वास, जिम्मेदारी और सम्मान की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे अपने सहयोगियों को भी प्रेरित करेंगे ताकि अस्पताल में एक सकारात्मक, सहयोगात्मक और सेवा-केंद्रित वातावरण विकसित हो सके। इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन की ओर से उपस्थित जिला प्रतिनिधियों ने बताया कि संगठन भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशालाओं को विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में आयोजित करता रहेगा, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के साथ-साथ सेवा प्रदाताओं की आंतरिक शक्ति और नेतृत्व क्षमता का भी विकास हो सके।

शिक्षा, समस्तीपुर

प्र अ मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत बाढ़ व उससे बचाव की जानकारी दी गई

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर–   समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार आयोजित किया गया।इस अवसर पर नोडल शिक्षिका बीबी शकीला रहमान ने बाढ़ और बाढ़ से राहत के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने कहा कि सभी को अपने घर में टॉर्च,माचिस,मोमबत्ती,चुरा,चना,पानी बोतल,आवश्यक दवा,रस्सी,पॉलीथिन व अन्य जरूरी सामग्री का पैकेट रखना चाहिए ताकि जरूरत के समय जान बचाया जा सके।वहीं शिक्षक शिव शंकर प्रसाद ने बाढ़ पूर्व, बाढ़ के दौरान और बाढ़ के बाद सुरक्षित रहने के सभी उपायों को बताया।मौके पर प्र अ महिपाल,खुशबू कुमारी,विमला कुमारी,इंदिरा कुमारी,बाल संसद,इको क्लब,यूथ क्लब के सदस्यों ने भरपूर सहयोग किया।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top