Hot News

Deoghar News : दुधिया रौशनी से जगमग रहेगा देवघर-बासुकिनाथ मार्ग

संवाददाता, देवघर : इस वर्ष देवघर-बासुकिनाथ मार्ग सोलर स्ट्रीट लाइट नहीं, बल्कि बिजली से वेपर लाइट से जगमगायेगा. देवघर-बासुकिनाथ फोरलेन निर्माण की वजह से सोलर स्ट्रीट लाइट के खंभे पहले ही हटा दिये गये हैं. सड़क का निर्माण कार्य चालू रहने की वजह से सड़क कई जगह कच्ची व डायवर्सन के रूप में है, ऐसी परिस्थिति अंधेरे में दुर्घटना की संभावना को देखते हुए देवघर-बासुकिनाथ मार्ग में इस वर्ष विशेष तौर पर अस्थायी खंभे लगाये व इसमें स्पाइरल लाइट के साथ दुधिया रोशनी से जगमगाती वेपर लाइट लगायी गयी है. वेपर लाइट में बिजली का कनेक्शन दिया गया है. हिंडोलावरण से बासुकिनाथ तक हर तीन से चार मीटर की दूरी कुल 35 किलोमीटर लाइट लगायी गयी है. इससे पूरा बासुकिनाथ मार्ग दुधिया रोशनी से जगमगा रहा है. इस लाइट से यात्री वाहनों को आवागमन में सुविधा होगी व साथ तिरंगे की स्पाइरल लाइट के साथ दुधिया रौशन से इस मार्ग की खूबसूरती भी बढ़ गयी है. इससे बासुकिनाथ पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा होगी. हालांकि देवघर शहर से हिंडोलावरण तक सोलर स्ट्रीट लाइट जल रहा है व इस खंभे में स्पाइरल लाइट लगाया गया है. हाइलाइट्स पर्यटन विभाग ने 35 किलोमीटर मार्ग में लगाया विशेष वेपर लाइट

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Deoghar News : दुधिया रौशनी से जगमग रहेगा देवघर-बासुकिनाथ मार्ग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top