Hot News

FIFA World Cup: 7 मिनट में पलटा मैच, इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल में पहुंची अर्जेंटीना

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली. एक समय इंग्लैंड 1-0 से आगे था और फाइनल का टिकट उसके हाथ में नजर आ रहा था, लेकिन मैच के आखिरी सात मिनट में अर्जेंटीना ने दो गोल दागकर मुकाबले का रुख ही बदल दिया. लियोनेल मेसी ने दोनों गोल में अहम भूमिका निभाई और अपनी टीम को एक बार फिर विश्व कप फाइनल के दरवाजे तक पहुंचा दिया.

पहले हाफ में नहीं हुआ एक भी गोल

मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. तीसरे मिनट में एंजो फर्नांडेज के फाउल के बाद खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई. हालांकि रेफरी ने स्थिति को संभाल लिया. पहले हाफ में दोनों टीमों ने कुछ मौके बनाए, लेकिन कोई भी गोल नहीं कर सकी. इंग्लैंड ने मेसी को खुलकर स्पोर्ट्सने का मौका नहीं दिया और 45 मिनट तक मुकाबला 0-0 की बराबरी पर रहा.

गॉर्डन ने इंग्लैंड को दिलाई बढ़त

दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने आक्रामक स्पोर्ट्स दिखाया और 55वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली. मोर्गन रोजर्स के शानदार पास पर एंथनी गॉर्डन ने बेहतरीन फिनिश करते हुए गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया. इस गोल के साथ इंग्लैंड 1-0 से आगे हो गया और अर्जेंटीना पर दबाव बढ़ गया.

85वें मिनट में फर्नांडेज ने कराई वापसी

एक गोल से पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना ने लगातार हमले किए. आखिरकार 85वें मिनट में लियोनेल मेसी के पास पर एंजो फर्नांडेज ने बॉक्स के बाहर से शानदार शॉट लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया. इंग्लैंड के गोलकीपर के पास इस शॉट का कोई जवाब नहीं था और अर्जेंटीना मुकाबले में वापस लौट आया.

इंजरी टाइम में मार्टिनेज का निर्णायक वार

जब मुकाबला अतिरिक्त समय की ओर बढ़ता दिख रहा था, तभी अर्जेंटीना ने इंजरी टाइम में मैच पलट दिया. 90+2वें मिनट में मेसी ने एक और शानदार पास दिया, जिस पर लाउतारो मार्टिनेज ने गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी. मार्टिनेज ने मौका मिलते ही गेंद को गोल में पहुंचाने में कोई गलती नहीं की और इंग्लैंड के फाइनल में पहुंचने के सपने तोड़ दिए.

विश्व कप फाइनल में सातवीं बार पहुंची अर्जेंटीना

अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप के इतिहास में सातवीं बार फाइनल में जगह बनाई है. टीम ने पहली बार 1930 में उद्घाटन विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया था, जहां उसे मेजबान उरुग्वे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद 1978 में घरेलू सरजमीं पर नीदरलैंड को हराकर अर्जेंटीना पहली बार विश्व चैंपियन बनी. 1986 में डिएगो माराडोना की कप्तानी में टीम ने पश्चिम जर्मनी को हराकर दूसरा विश्व कप खिताब जीता, लेकिन 1990 के फाइनल में उसे उसी जर्मन टीम के हाथों हार झेलनी पड़ी.

24 साल बाद लियोनेल मेसी की अगुआई में अर्जेंटीना 2014 विश्व कप के फाइनल में पहुंची, जहां जर्मनी ने उसे मात दी. 2022 में कतर विश्व कप के रोमांचक फाइनल में फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराकर अर्जेंटीना ने तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की. अब 2026 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर टीम लगातार दूसरी बार और कुल सातवीं बार फाइनल में पहुंच गई है, जहां उसकी नजर चौथे विश्व कप खिताब पर होगी.

अब स्पेन से होगी खिताबी टक्कर

इस जीत के साथ गत चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल में पहुंच गई है. अब खिताबी मुकाबले में उसका सामना स्पेन से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराया था. ऐसे में फुटबॉल प्रेमियों को विश्व कप 2026 के फाइनल में दो दिग्गज टीमों के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup: स्पेन से हार के बाद फ्रांस में छाई मायूसी, मीडिया ने टीम के प्रदर्शन पर उठाए सवाल

The post FIFA World Cup: 7 मिनट में पलटा मैच, इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल में पहुंची अर्जेंटीना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top