Hot News

Good News: ‘शिबू सोरेन की तबीयत पहले से बेहतर’ JMM विधायकों से दिल्ली में बोले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन

Good News: सरायकेला-खरसावां, शचींद्र कुमार दाश-झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के झामुमो नेताओं ने दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य (Shibu Soren Health Update) की जानकारी ली. झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों समेत नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की और दिशोम गुरु के स्वास्थ्य की जानकारी ली. सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें बताया कि शिबू सोरेन की तबीयत अब पहले से काफी बेहतर है और वे धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं.

सीएम हेमंत सोरेन से मिले ये विधायक और नेता

खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, सरायकेला जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, समाजसेवी बासंती गागराई, झामुमो नेता गणेश माहली, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, स्नेहा महतो, राजू महतो सहित कई प्रमुख नेता दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले और गुरुजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली.

ये भी पढ़ें: Shravani Mela 2025: झारखंड के बाबाधाम में नो VIP ट्रीटमेंट, 2 दिन नो शीघ्र दर्शनम, तैयारी की समीक्षा कर बोले पर्यटन मंत्री

पहले से काफी बेहतर है गुरुजी की तबीयत-हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें बताया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत अब पहले से काफी बेहतर है और वे धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं. कल्पना सोरेन के साथ सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली में हैं. वे गुरुजी की सेवा में लगे हैं. झारखंड के कई मंत्री और विधायक वहां पहुंचकर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ले चुके हैं. मंत्रियों, विधायकों और नेताओं का आना जारी है.

19 दिनों में दिल्ली में भर्ती हैं गुरुजी

गुरुजी 19 जून 2025 से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी विधायक बहू कल्पना सोरेन उन्हें रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली लेकर पहुंची थीं. इसके बाद उनकी तबीयत नासाज हो गयी थी. इस कारण उन्हें एडमिट कराया गया.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: सावधान! रांची समेत 9 जिलों में अगले 3 घंटे में वज्रपात, गरज के साथ बारिश की चेतावनी

The post Good News: ‘शिबू सोरेन की तबीयत पहले से बेहतर’ JMM विधायकों से दिल्ली में बोले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top