Honda SP 125 vs Shine: अगर आप ऐसी बाइक की तलाश में जुटे हैं जो पेट्रोल कम पिए, लेकिन जरूरत पड़ने पर हाईवे पर भी आराम से दौड़े, तो 125cc सेगमेंट आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन है. यह 110cc बाइक के मुकाबले ज्यादा दमदार परफॉर्मेंस देता है, जबकि 150cc बाइक की तरह जेब पर ज्यादा बोझ भी नहीं डालता. Honda की दो सबसे पॉपुलर 125cc बाइक्स लंबे समय से हिंदुस्तानीय ग्राहकों की पसंद बनी हुई हैं. हम बात कर रहे हैं Honda SP 125 और Honda Shine की.
हालांकि, दोनों बाइक्स एक ही सेगमेंट में आती हैं, लेकिन इनका अंदाज थोड़ा अलग है. ऐसे में अगर आप इन दोनों में से किसी एक को खरीदने का सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि आपके लिए कौन-सी बाइक ज्यादा सही होगी.
Honda SP 125 की डिटेल्स
- Honda SP 125 का डिजाइन स्पोर्टी और अग्रेसिव है. बाइक के शार्प टैंक श्राउड्स, स्टाइलिश ग्राफिक्स और स्लीक LED हेडलाइट इसे प्रीमियम और मॉडर्न लुक देते हैं. यह बाइक इम्पीरियल रेड मेटैलिक, मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक और ब्लैक जैसे रंगों में उपलब्ध है.
- इस कम्यूटर बाइक का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक है. इसमें पूरी तरह डिजिटल डिस्प्ले मिलता है. गियर पोजिशन इंडिकेटर से पता चलता है कि बाइक किस गियर में चल रही है.
- इसमें दिया गया ईको इंडिकेटर बेहतर माइलेज हासिल करने में मदद करता है. इसके अलावा रियल-टाइम फ्यूल एफिशिएंसी की डिटेल्स भी मिलती है. इससे जरूरत पड़ने पर आप अपनी राइडिंग स्टाइल में बदलाव कर ज्यादा फ्यूल बचा सकते हैं.
- यह बाइक करीब 63 kmpl तक का माइलेज देने का दावा करती है. 11 लीटर के बड़े फ्यूल टैंक की बदौलत बार-बार पेट्रोल भरवाने की टेंशन भी दूर हो जाती है. कीमत की बात करें तो Honda SP 125 की एक्स-शोरूम कीमत 88,528 रुपये से शुरू होकर 96,116 रुपये तक जाती है.
यह भी पढ़ें: फ्यूल खर्च से परेशान लोगों के लिए ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं बेहतर चॉइस, फटाफट डालें नजर
Honda Shine की डिटेल्स
- इसकी राइडिंग पोजिशन काफी रिलैक्स्ड है. हैंडलबार, फुटपेग्स और चौड़ी सिंगल सीट का कॉम्बिनेशन शहर के भारी ट्रैफिक में भी सफर को आसान बना देता है.
- 791 mm की सीट हाइट इसे लगभग हर कद के राइडर के लिए कम्फर्टेबल है, जिससे ट्रैफिक सिग्नल पर पैर आसानी से जमीन तक पहुंच जाते हैं.
- वहीं, इसका सिंपल और क्लासिक डिज़ाइन सड़क पर एक अलग ही पहचान देता है. ये Decent Blue Metallic और Rebel Red Metallic जैसे आकर्षक रंगों में आता है.
- Honda Shine का 123.94cc एयर-कूल्ड इंजन 10.63 bhp की पावर और 11 Nm का टॉर्क देता है. साथ ही इसका 5-स्पीड गियरबॉक्स गियर बदलने का एक्सपीरियंस और भी आसान बना देता है.
- यह बाइक करीब 55 kmpl तक का माइलेज देने का दावा करती है. लॉन्ग ड्राइव हो या डेली राइड, USB चार्जिंग पोर्ट आपके स्मार्टफोन को हमेशा चार्ज रखने में मदद करता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 81,502 रुपये से 86,862 रुपये के बीच है.
Honda SP 125 vs Honda Shine: किसे खरीदना सही रहेगा?
Honda SP 125 और Honda Shine में से कौन-सी बाइक आपके लिए बेहतर रहेगी, यह काफी हद तक आपके बजट और रोजाना की जरूरतों पर डिपेंड करता है. अगर आपको मॉडर्न डिजाइन, पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और थोड़ी बेहतर माइलेज वाली बाइक पसंद है, तो SP 125 आपके लिए बढ़िया ऑप्शन है. इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा जरूर है, लेकिन एडवांस फीचर्स और स्टाइलिश लुक्स इसे खास बनाते हैं.
वहीं, अगर आप सिंपल और भरोसेमंद डिजाइन, कम्फर्टेबल राइडिंग और किफायती कीमत को प्रायोरिटी देते हैं, तो Honda Shine आपके लिए बेहतर है. अच्छी बात यह है कि दोनों ही बाइक्स शानदार माइलेज देती हैं, इसलिए डेली राइड के लिए किसी भी ऑप्शन को चुनकर आपको पछताना नहीं पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: स्टाइलिश के साथ दमदार परफॉरमेंस भी, डेली कॉलेज-ऑफिस जाने के लिए बेस्ट हैं ये 5 बाइक्स
The post Honda SP 125 vs Shine: माइलेज और डेली यूज के लिए कौन-सी 125cc बाइक है बेहतर? appeared first on Naya Vichar.

