Hot News

ICC ने बदला वर्ल्ड कप का नियम, वनडे में सुपर-7 और T20 में एलिमिनेटर की एंट्री

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पुरुष क्रिकेट के दो टूर्नामेंट वनडे विश्व कप और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बदलाव की घोषणा की है. एडिनबर्ग में आयोजित ICC की वार्षिक कॉन्फ्रेंस के दौरान चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी (CEC) की सिफारिशों पर इन बदलावों को मंजूरी दी गई. नए प्रारूप का उद्देश्य टूर्नामेंट को अधिक प्रतिस्पर्धी, रोमांचक और दर्शकों के लिए आकर्षक बनाना है. ICC के अनुसार, नए फॉर्मेट से हर राउंड के मुकाबलों का महत्व बढ़ेगा और उभरती हुई टीमों को भी वैश्विक मंच पर अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा.

वनडे विश्व कप में लागू होगा तीन-स्तरीय फॉर्मेट

14 टीमों वाला वनडे विश्व कप अब पुराने प्रारूप से अलग दिखाई देगा. नए सिस्टम में टूर्नामेंट तीन राउंड में स्पोर्ट्सा जाएगा. सबसे पहले राउंड-1 में रैंकिंग में सबसे नीचे की तीन टीमें (12वीं, 13वीं और 14वीं) ‘सुपर सीरीज’ स्पोर्ट्सेंगी. इस चरण से केवल एक टीम अगले दौर में पहुंचेगी.

इसके बाद राउंड-2 में कुल 12 टीमें दो ग्रुप में बंटेंगी, जिनमें प्रत्येक ग्रुप में छह टीमें होंगी. दोनों ग्रुप की शीर्ष तीन-तीन टीमें और अगली सर्वश्रेष्ठ टीम मिलकर सात टीमों के नए सुपर-7 चरण में पहुंचेंगी. सुपर-7 में सभी टीमें राउंड-रॉबिन आधार पर मुकाबले स्पोर्ट्सेंगी और यहां से शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. इसके बाद फाइनल के जरिए चैंपियन का फैसला होगा.

आईसीसी ने बदले ये नियम (फोटो-सोशल मीडिया)

टी20 विश्व कप में सुपर-10 और एलिमिनेटर का नया रोमांच

टी20 विश्व कप के प्रारूप में भी बड़ा बदलाव किया गया है. 2026 संस्करण में उभरती टीमों के शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर ICC ने दूसरे चरण को आठ टीमों से बढ़ाकर 10 टीमों का कर दिया है. अब शुरुआती दौर में 20 टीमों को चार-चार टीमों के पांच ग्रुप में बांटा जाएगा. प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी, जहां सुपर-10 चरण स्पोर्ट्सा जाएगा. सुपर-10 में 10 टीमों को पांच-पांच टीमों के दो ग्रुप में विभाजित किया जाएगा. यहां से दोनों ग्रुप की शीर्ष टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगी.

एलिमिनेटर से तय होंगे बाकी सेमीफाइनलिस्ट

नए फॉर्मेट का सबसे दिलचस्प हिस्सा एलिमिनेटर होगा. सुपर-10 के दोनों ग्रुप में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें क्रॉस-ओवर एलिमिनेटर मुकाबले स्पोर्ट्सेंगी. इन मैचों के विजेता बाकी दो सेमीफाइनल स्थान हासिल करेंगे. इस बदलाव से सुपर-10 चरण के आखिरी मुकाबलों का महत्व काफी बढ़ जाएगा, क्योंकि तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के पास भी खिताब की दौड़ में बने रहने का मौका रहेगा.

2028 टी20 विश्व कप के लिए भी बना नया क्वालिफिकेशन रोडमैप

ICC बोर्ड ने 2028 टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया का भी खाका तैयार किया है. 2026 विश्व कप में सीधे क्वालिफाई नहीं करने वाली टीमें ग्लोबल क्वालिफायर में हिस्सा लेंगी.

इस चरण में क्षेत्रीय क्वालिफायर से आने वाली आठ टीमें भी शामिल होंगी. अफ्रीका, एशिया और यूरोप से दो-दो टीमें, जबकि अमेरिका और ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्षेत्र से एक-एक टीम इसमें जगह बनाएगी. ग्लोबल क्वालिफायर से प्रत्येक क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ टीम और कुल मिलाकर अगली तीन शीर्ष टीमें 2028 टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई करेंगी.

ये भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होते ही रो पड़े एम्बाप्पे, भावुक VIDEO हुआ वायरल

The post ICC ने बदला वर्ल्ड कप का नियम, वनडे में सुपर-7 और T20 में एलिमिनेटर की एंट्री appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top