Hot News

Ice Benefits For Pimples: पिंपल्स से चाहिए राहत? जानिए बर्फ लगाने के फायदे 

Ice Benefits For Pimples: स्त्री हो या पुरुष चेहरे पर पिंपल्स आना एक आम बात है. लेकिन कई बार पिंपल्स हमारे चेहरे की खूबसूरती को खराब कर देते हैं, जिससे हमारा कॉन्फिडेंस भी कम हो जाता है. ऐसे में चेहरे की पिंपल्स पर बर्फ (Ice) बहुत ही आसान और असरदार घरेलू उपाय है. इसे इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है और अगर आप इसे सही तरीके से लगाए, तो इससे कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं. ऐसे में आज हम इस लेख में जानेंगे कि पिंपल्स पर बर्फ लगाने से क्या फायदे होते हैं और इसे कैसे इस्तेमाल करें, जिससे चेहरे की त्वचा साफ और हेल्दी बनी रहे. 

बर्फ कैसे लगाएं पिंपल्स पर? (How to Apply Ice On Pimples)

  • सबसे पहले चेहरे को अच्छे से धो लें, जिससे एक्स्ट्रा धूल और ऑइल हट जाए.
  • अब एक साफ कपड़े में 1-2 बर्फ के टुकड़े लपेटें और इसे पिंपल्स के जगह पर 1-2 मिनट तक धीरे-धीरे लगाएं. ध्यान रखें, इससे ज्यादा देर तक त्वचा पर न रगड़े.
  • दिन में इसका इस्तेमाल 1-2 बार कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

बर्फ लगाने के फायदे पिंपल्स के लिए 

सूजन को कम करता है

जब पिंपल्स बड़े हो जाते हैं और लाल दिखने लगते हैं, तो बर्फ लगाने से उसमें ठंडक मिलती है. इससे सूजन कम होती है और पिंपल खत्म हो सकता है. 

त्वचा को ठंडक और राहत देता है

चेहरे बर्फ पर लगाने से ठंडक मिलती है, जिससे खुजली, जलन या चुभन जैसी परेशानी नहीं होती हैं और चेहरा फ्रेश लगता है. 

चेहरे की ऑयल को कम करता है 

चेहरे पर ज्यादा ऑयल हो जाते से पिंपल्स होते हैं. ऐसे में बर्फ लगाने से स्किन के पोर्स छोटे हो जाते हैं और ऑयल कम निकलता है, जिससे पिंपल्स कम होते हैं. 

दाग-धब्बों को हल्का करता है

अगर चेहरे पर पिंपल्स के बाद दाग रह जाते हैं, तो हर रोज थोड़ी देर बर्फ लगाने से ये दाग धीरे-धीरे हल्के होने लगते हैं. 

यह भी पढ़ें: Bridal Skin Care Juice: दुल्हन बनने से 7 दिन पहले पिएं ये हेल्दी जूस, चेहरा दिखने लगेगा चांद की तरह

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.

The post Ice Benefits For Pimples: पिंपल्स से चाहिए राहत? जानिए बर्फ लगाने के फायदे  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top