Hot News

IIT बॉम्बे से BTech, UPSC में हैट्रिक, IPS बनीं सानिया सीरवी

IPS Sania Seervi Success Story: राजस्थान के जालौर जिले की रहने वाली सानिया सीरवी की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली है. देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई और फिर तीन बार यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को क्रैक करके किया. हालांकि, उनका सफर आसान नहीं था. आइए सानिया के यूपीएससी जर्नी (IPS Sania Seervi Success Story) पर एक नजर डालते हैं.

IPS Sania Seervi Success Story: कौन हैं सानिया सीरवी?

सानिया का जन्म राजस्थान के जालौर जिले के एक साधारण परिवार में हुआ. उनकी पूरी पढ़ाई जयपुर के महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल से हुई है. बचपन से ही वह पढ़ाई में काफी तेज थीं. स्कूल के दिनों से ही उनका ध्यान पढ़ाई पर रहता था.

IIT बॉम्बे से बीटेक

स्कूलिंग खत्म होने के बाद सानिया का सेलेक्शन IIT बॉम्बे में हो गया. साल 2015 में उन्होंने बीटेक कैमिकल इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया. कॉलेज में सानिया ने कई प्रोजेक्ट पर काम किया. वो NRI यानी नोमुरा रिसर्च इंस्टीट्यूट में इंटर्नशिप भी कर चुकी हैं.

स्कूल में सानिया सीरवी

UPSC में मिली सफलता

साल 2019 में बीटेक पूरा करने के बाद सानिया का मन सिविल सर्विस में जाने का हुआ. उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी. साल 2023 की यूपीएससी परीक्षा में उन्हें रैंक 171 प्राप्त हुआ. उनका चयन IPS सर्विस के लिए हुआ.

इसके बाद साल 2024 की यूपीएससी में सानिया (Sania Seervi) को रैंक 210 मिला. इस बार उनका चयन इनकम टैक्स में IRS को पोस्ट पर हुआ. उन्होंने साल 2025 की परीक्षा भी दी. 7 मार्च 2026 को इसका फाइनल रिजल्ट जारी हुआ और सानिया ने तीसरी बार यूपीएससी में सफलता हासिल की. इस बार उन्हें रैंक 450 मिला है.

सानिया मानती हैं कि UPSC की तैयारी में सबसे जरूरी चीज है निरंतरता. सिर्फ लंबे समय तक पढ़ना ही काफी नहीं होता, बल्कि सही दिशा में पढ़ाई करना भी जरूरी होता है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली जाने की जरूरत नहीं, घर पर पढ़ाई करके UPSC में AIR 66, 22 की उम्र में बनेंगी IAS

The post IIT बॉम्बे से BTech, UPSC में हैट्रिक, IPS बनीं सानिया सीरवी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top