Hot News

IPL 2026: प्लेऑफ की जंग से पहले राजस्थान रॉयल्स का बड़ा दांव, रवि सिंह की जगह इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

IPL 2026 के प्लेऑफ से पहले राजस्थान रॉयल्स ने एक बड़ा बदलाव किया है. राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब के बाए हाथ के स्पिनर इमानजोत चहल को टीम में शामिल किया है. इमानजोत को विकेटकीपर-बल्लेबाज रवि सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया है. रवि सिंह हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बाहर हो गए हैं.

जानकारी के अनुसार, रवि को 17 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते समय चोट लगी थी. जिसके बाद उन्हें बाकी बचे मैचों से बाहर होना पड़ा.

आईपीएल ने बयान जारी करते हुए क्या कहा?

आईपीएल ने शनिवार को एक बयान में कहा, “राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने विकेटकीपर-बल्लेबाज रवि सिंह की जगह इमानजोत चहल को टीम में शामिल किया है. रवि सिंह हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं.”

पटियाला के 21 वर्षीय ऑलराउंडर इमानजोत ने घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व किया है. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 83 रन है. बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करने वाले इस खिलाड़ी ने तीन मैचों में 11 विकेट लिए हैं. वह 30 लाख रुपये में आरआर में शामिल होंगे.

मुंबई इंडियंस से होगा लीग राउंड का आखिरी मुकाबला

आरआर रविवार दोपहर को वानखेड़े स्टेडियम में अपने लीग चरण के आखिरी मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना करेगी. इस मैच में प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी उम्मीदें बहुत कम बची हैं. अगर वे यह मैच जीत जाते हैं, तो अंकतालिका में चौथे स्थान पर रहते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में उनकी जगह पक्की हो जाएगी.

राजस्थान को हर हाल में चाहिए जीत

पंजाब किंग्स की जीत के बाद अब राजस्थान रॉयल्स के लिए प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल हो गई है. टीम को टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें कायम रखने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. ऐसे में राजस्थान की नजरें अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले पर टिकी हैं, जहां जीत हासिल कर टीम टॉप-4 में जगह बनाने की कोशिश करेगी.

यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर का तूफानी शतक, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से हराकर टॉप-4 में बनाई जगह

The post IPL 2026: प्लेऑफ की जंग से पहले राजस्थान रॉयल्स का बड़ा दांव, रवि सिंह की जगह इस खिलाड़ी की हुई एंट्री appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top