Iran War : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि “ऑपरेशन मिडनाइट हैमर” के तहत ईरान के परमाणु ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया. उन्होंने यह भी कहा कि अब इन जगहों को दोबारा इस्तेमाल लायक बनाना आसान नहीं होगा. उन्हें फिर से तैयार करने में काफी लंबा समय और मेहनत लगेगी.

ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही तनातनी के बीच Truth Social पर CNN और दूसरे मीडिया संस्थानों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ये “फेक न्यूज” मीडिया हैं. इन्हें चलाने वाले जानबूझकर उनकी उपलब्धियों को छोटा दिखा रहे हैं. ट्रंप ने ऐसे मीडिया को भ्रष्ट बताते हुए कड़ी आलोचना की.
ईरान ने अमेरिका पर धमकियों के साये में बातचीत करने का लगाया आरोप
ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने कहा कि अमेरिका ईरान पर दबाव बनाकर उसे झुकाना चाहता है, लेकिन तेहरान ऐसा नहीं करेगा. उन्होंने साफ कहा कि ईरान धमकियों के बीच कोई बातचीत नहीं मानेगा. गालिबाफ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि अगर हालात बिगड़ते हैं, तो ईरान भी चुप नहीं बैठेगा. ईरान युद्ध के मैदान में अपने नए कदम और रणनीतियां दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है.
The post Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’ appeared first on Naya Vichar.

