Hot News

Jharkhand Weather: सरायकेला-खरसावां में 250 मिमी बारिश रिकॉर्ड, ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर गुल रही बिजली

Jharkhand Weather Today: सरायकेला खरसावां, शचींद्र कुमार दाश-झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में आज सुबह से दिनभर बारिश होती रही. लगातार बारिश से आम जनजीवन पर खासा असर पड़ा. सोमवार को सरायकेला-खरसावां जिले में करीब 250.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी. रुक-रुक कर मेघ गर्जन के साथ हवाएं चलती रहीं. आसमान में अब भी काले बादल छाए हुए हैं. बारिश के कारण बाजार वीरान पड़ा रहा. लोग सुबह से ही घरों में दुबके रहे. लगातार बारिश के कारण खेतों में कृषि कार्य भी बाधित हो रहा है. लगातार बारिश के कारण कई जगह खेतों में धान के बिछड़े सड़ गए हैं.

जुलाई के पहले सप्ताह में हुई 984.6 मिमी बारिश

सरायकेला-खरसावां जिले में जुलाई के पहले सप्ताह में ही कुल 984.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी है. सात जुलाई तक सरायकेला में 163 मिमी, खरसावां में 138 मिमी, कुचाई में 125.6 मिमी, गम्हरिया में 169 मिमी, चांडिल में 75.8 मिमी, नीमडीह में 107 मिमी, ईचागढ़ में 93.2 मिमी व कुकडू में 113 मिमी बारिश दर्ज की गयी है. सरायकेला-खरसावां जिले में जुलाई माह का सामान्य औसत बारिश 253.2 मिमी है, जबकि सात जुलाई तक ही जिले में औसत 109.4 मिमी बारिश हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: Good News: ‘शिबू सोरेन की तबीयत पहले से बेहतर’ JMM विधायकों से दिल्ली में बोले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन

खरसावां के ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर गुल रही बिजली

सोमवार को दिनभर हुई बारिश के कारण खरसावां में बिजली की आंख-मिचौली जारी रही. मेन लाइन में फॉल्ट होने के कारण सुबह सात बजे से लेकर दिन के 12 बजे तक खरसावां के अधिकतर गांवों में बिजली गुल रही. बारिश के कारण बिजली मिस्त्री को भी इसे दुरुस्त करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

जलजमाव बना परेशानी का सबब

लगातार बारिश से सरायकेला-खरसावां की कई जगहों पर सड़कों पर जलजमाव देखा गया. जिला समाहरणालय के सामने जलजमाव से लोगों को परेशानी हुई. सरायकेला-खरसावां में कई जगहों पर सड़कों में बने गड्डों में जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा. कुछ स्थानों पर तो नाली का गंदा पानी सड़कों पर बहता दिखा.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: सावधान! रांची समेत 9 जिलों में अगले 3 घंटे में वज्रपात, गरज के साथ बारिश की चेतावनी

The post Jharkhand Weather: सरायकेला-खरसावां में 250 मिमी बारिश रिकॉर्ड, ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर गुल रही बिजली appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top