Hot News

Jolly LLB 3: 100 करोड़ के क्लब में जॉली एलएलबी 3 की एंट्री, ऐसा करने वाली अक्षय कुमार की 15वीं फिल्म

Jolly LLB 3: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उनकी अरशद वारसी संग जॉली एलएलबी 3 रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी अच्छे रिव्यू दिए. यही वजह है कि मूवी ने शानदार कमाई की और वर्ल्डवाइड 5 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि हिंदुस्तान में इसकी कमाई दूसरे हफ्ते में आते ही थोड़ी सुस्त पड़ गई. कोर्ट रूम ड्रामा ने हार नहीं मानी और रिलीज के 13वें दिन फाइनली घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी 100 करोड़ के क्लब में एंटर कर गई और ऐसा करने वाली अक्षय कुमार की 15वीं फिल्म बन गई.

100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली अक्षय की 15वीं फिल्म बनी जॉली एलएलबी 3

अक्षय कुमार की कोविड 19 के बाद कई फिल्में रिलीज हुई, जिसमें कई ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया, तो कुछ फ्लॉप हो गई. केसरी चैप्टर 2, स्काई फोर्स और हाउसफुल 5 जैसी फिल्में हिट रही. जॉली एलएलबी 3, जॉली एलएलबी फ्रैंचाइज़ की तीसरी किस्त है. कोर्टरूम ड्रामा ने पहले हफ्ते में 74 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन दूसरे सप्ताह में फिल्म ने मात्र 6 दिनों में ही 26 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है, जिससे इसका कुल कलेक्शन 100.85 करोड़ रुपये हो गया. इससे यह अक्षय की 15वीं फिल्म बन गई है, जिसने 100 करोड़ क्लब में एंटर किया है.

100 करोड़ रुपये के क्लब में पहुंचने वाली अक्षय कुमार की फिल्में

  • हाउसफुल 2- 106.00 करोड़ रुपये
  • राउडी राठौर- 133.25 करोड़ रुपये
  • हॉलिडे – अ सोल्जर इज़ नेवर ऑफ ड्यूटी- 112.45 करोड़ रुपये
  • एयरलिफ्ट- 128.10 करोड़ रुपये
  • हाउसफुल 3- 109.14 करोड़ रुपये
  • रुस्तम-127.49 करोड़ रुपये
  • जॉली एलएलबी 2- 117.00 करोड़ रुपये
  • टॉयलेट – एक प्रेम कथा- 134.22 करोड़ रुपये
  • गोल्ड-104.72 करोड़ रुपये
  • 2.0 [हिंदी]-189.55 करोड़ रुपये करोड़
  • केसरी- 154.41 करोड़ रुपये
  • हाउसफुल 4- 194.60 करोड़ रुपये
  • सूर्यवंशी-196.00 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स- 131.44 करोड़ रुपये
  • जॉली एलएलबी 3- 100.85 करोड़ रुपये

जॉली एलएलबी 3 के बारे में

जॉली एलएलबी 3 का बॉक्स ऑफिस रन फिलहाल खत्म नहीं हुआ है. मूवी अभी भी कमाई करना जारी रखे हुए हैं. हालांकि अब इसे कंतारा चैप्टर 1 और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से कड़ी टक्कर मिलेगी. जॉली एलएलबी का सफर 2013 में शुरू हुआ था, जब पहले पार्ट में अरशद वारसी, बोमन ईरानी और सौरभ शुक्ला नजर आए थे. दूसरे भाग के लिए अक्षय कुमार को अन्नू कपूर और सौरभ शुक्ला के साथ लिया गया था और लेटेस्ट पार्ट के लिए अरशद, अक्षय और सौरभ के साथ शामिल हुए.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर चमकी कांतारा चैप्टर 1, ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने पहले दिन की इतनी कमाई, जानें हिट या फुस्स

The post Jolly LLB 3: 100 करोड़ के क्लब में जॉली एलएलबी 3 की एंट्री, ऐसा करने वाली अक्षय कुमार की 15वीं फिल्म appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top