Hot News

Khatron Ke Khiladi 15: क्या इस बार ‘सोरिका’ की जोड़ी करेगी स्टंट? सामने आई कंटेस्टेंट्स की नई लिस्ट

Khatron Ke Khiladi 15: कलर्स रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ अपने 15वें सीजन के साथ वापस आ रहा है. इस शो में मशहूर सितारे अपने डर का सामना करते हैं और खतरनाक स्टंट करते हैं. इस बार भी शो को और ज्यादा रोमांचक बनाने की तैयारी चल रही है. लोग यह जानने के लिए बहुत बेताब हैं कि इस बार कौन-कौन से सितारे अपनी जान जोखिम में डालकर हमें एंटरटेन करेंगे. इसी बीच दो नए नाम खूब चर्चा में हैं, आइए बताते हैं आपको इनके बारे में.

क्या ‘सोरिका’ की होगी शो में एंट्री?

IWMBuzz की रिपोर्ट की मानें तो ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला X6’ से मशहूर हुए सोरब बेदी और निहारिका तिवारी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं. इन दोनों की जोड़ी को फैंस प्यार से ‘सोरिका’ कहते हैं. हाल ही में इनका एक गाना ‘शीशा’ भी आया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया.

अगर ये दोनों शो में आते हैं, तो यह देखना मजेदार होगा कि वे खतरनाक स्टंट के बीच अपनी दोस्ती और केमिस्ट्री को कैसे संभालते हैं.

इन बड़े सितारों के नाम भी हैं चर्चा में

सिर्फ सोरब और निहारिका ही नहीं, बल्कि कई और बड़े नाम भी इस शो के लिए सामने आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि ‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना, प्रणाली राठौड, और कॉमेडी किंग हर्ष गुजराल को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है. इसके अलावा सोशल मीडिया स्टार एलविश यादव और दिग्विजय राठी के नाम की भी चर्चा है.

क्यों खास है यह शो?

‘खतरों के खिलाड़ी’ हिंदुस्तान का ऐसा शो है जहां एक्शन, डर और मस्ती सब एक साथ मिलता है. यहां स्टार्स को अपनी हिम्मत दिखानी पड़ती है और उन्हें आग, पानी और ऊंचाइयों से जुड़े मुश्किल टास्क दिए जाते हैं.

सीजन 15 को लेकर अभी से ही इंटरनेट पर काफी धूम मची हुई है और फैंस बस इस बात का इंतकार कर रहे हैं कि कब कलर्स टीवी इन नामों पर पक्की मुहर लगा दे.

यह भी पढ़ें: Malayalam Horror Movies on OTT: रात के अंधेरे में न देखें ये 5 मलयालम फिल्में, वरना हर आहट से लगने लगेगा डर

The post Khatron Ke Khiladi 15: क्या इस बार ‘सोरिका’ की जोड़ी करेगी स्टंट? सामने आई कंटेस्टेंट्स की नई लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top