Hot News

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: स्मृति ईरानी का फर्स्ट लुक लीक, तुलसी विरानी की वापसी ने मचाया तहलका

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: अभिनेत्री-राजनेता स्मृति ईरानी एकता कपूर की ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के रीबूट में अपनी शानदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. यह शो जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा. इसमें 2000 के डेली सोप के ज्यादातर ओरिजिनल कलाकार नजर आएंगे. इसी बीच फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए स्मृति का पहला लुक सामने आया. शो के सेट पर तुलसी विरानी के रूप में तैयार अभिनेत्री की एक तस्वीर इंटरनेट पर छाई गई.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से स्मृति ईरानी का लुक वायरल

स्मृति ईरानी ने गोल्डन और सिल्वर रंग की कढ़ाई वाली मैजेंटा रंग की साड़ी पहनी हुई है. उनकी साड़ी का ड्रेप आपको 2000 के दशक की शुरुआत में वापस ले जाएगा. चेहरे पर मुस्कान और माथे पर चमकता सिंदूर के साथ उन्होंने लाल बिंदी, पारंपरिक मंदिर के गहने और काले मोतियों वाले मंगलसूत्र पहन रखा है.

Smriti Irani first look from Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi
Kyunki saas bhi kabhi bahu thi reboot: स्मृति ईरानी का फर्स्ट लुक लीक, तुलसी विरानी की वापसी ने मचाया तहलका 2

क्योंकि सास भी कभी बहू थी के रीबूट को लेकर क्या बोली स्मृति ईरानी

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के रीबूट के बारे में बात करते हुए, निर्माता एकता कपूर ने अपना उत्साह व्यक्त किया और कहा, “जब हमने दो दशक पहले ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ बनाया था, तो हमने कभी नहीं सोचा था कि यह हिंदुस्तान की टेलीविजन विरासत का इतना महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाएगा. इसमें तुलसी के सफर को ऐसे प्रारूप में प्रस्तुत करना है, जिसे आज के दर्शक नई आंखों से देख सकते हैं. JioHotstar पर इस पुरानी यादों से भरी यात्रा को लाने के लिए उत्साहित हैं.” क्योंकि सास भी कभी बहू थी का प्रीमियर पहली बार 2000 में हुआ था और इसका अंतिम एपिसोड 2008 में प्रसारित हुआ था. यह आज भी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टेलीविजन शो में से एक है.

यह भी पढ़ें- Panchayat Season 5 OTT Release: पंचायत 5 की रिलीज डेट अनाउंस, इस साल देगी दस्तक, नोट कर लें डेट

The post Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: स्मृति ईरानी का फर्स्ट लुक लीक, तुलसी विरानी की वापसी ने मचाया तहलका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top