Hot News

LPG Price Hike : कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 993 रुपये बढ़े, जानें घरेलू गैस सिलेंडर का हाल

LPG Price Hike : आज से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में ₹993 की बड़ी बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर सीधा असर पड़ेगा. हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी आम उपभोक्ताओं पर फिलहाल इसका असर नहीं पड़ेगा. दिल्ली में अब कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत ₹3071.50 हो गई है.

इससे पहले पिछले महीने भी तेल कंपनियों ने दाम बढ़ाए थे. तब 5 किलो वाले मिनी सिलेंडर करीब ₹51 महंगे हुए थे, जबकि 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹195 से ₹218 तक बढ़ा दिए गए थे.

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं

आम लोगों को फिलहाल राहत दी गई है. दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत अभी ₹913 ही बनी हुई है, इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. इससे पहले 7 मार्च को इसके दाम ₹60 बढ़ाए गए थे.

हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमत होती है अपडेट

बड़ी तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने की पहली तारीख को LPG के दाम अपडेट करती हैं. ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट और रुपये-डॉलर के उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखकर तय की जाती हैं.

पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

वहीं पेट्रोल और डीजल के दाम देशभर में फिलहाल स्थिर हैं. दिल्ली में पेट्रोल ₹94.72 प्रति लीटर और डीजल ₹87.62 प्रति लीटर मिल रहा है. पिछले साल मार्च में ₹2 प्रति लीटर की कटौती के बाद से ही इनके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

कच्चे तेल के दाम बढ़ चुके हैं करीब 50% तक

ताजा बढ़ोतरी की वजह वेस्ट एशिया में बढ़ता तनाव माना जा रहा है, जिससे दुनियाभर की तेल सप्लाई प्रभावित हुई है. युद्ध शुरू होने के बाद से कच्चे तेल के दाम करीब 50% तक बढ़ चुके हैं. खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से सप्लाई चेन पर बड़ा असर पड़ा है, क्योंकि ये दुनिया के सबसे अहम तेल रास्तों में से एक है.

The post LPG Price Hike : कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 993 रुपये बढ़े, जानें घरेलू गैस सिलेंडर का हाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top