Hot News

LSG vs RR: मेरे पास कोई जवाब नहीं, हार के बाद ऋषभ पंत ने कही ये बात

LSG vs RR: लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के कप्तान ऋषभ पंत राजस्थान के खिलाफ 40 रन की हार के बाद काफी निराश दिखे. उन्होंने माना कि टीम पिच को सही से समझ नहीं पाई. सिर्फ 160 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पूरी टीम 119 पर सिमट गई, जिसके बाद पंत के पास हार का कोई ठोस जवाब नहीं था.

अभी भी अच्छे नतीजे हासिल किए जा सकते हैं : पंत

पंत ने कहा कि उनके पास हार का कोई साफ जवाब नहीं है और बल्लेबाजी ने टीम को निराश किया. उन्होंने माना कि पूरी टीम और ग्रुप इस प्रदर्शन से दुखी है. पंत ने कहा कि जवाब बाहर नहीं, अंदर ढूंढने होंगे और बल्लेबाजी में थोड़ा समय लेकर स्पोर्ट्सना चाहिए था. उन्होंने साफ कहा कि कोई बहाना नहीं है, खुद उन्हें भी पारी को लंबा ले जाना चाहिए था और पूरी बल्लेबाजी यूनिट को जिम्मेदारी लेनी होगी. पंत ने मोहम्मद शमी की गेंदबाजी को अच्छा बताया. उन्होंने कहा कि टीम को पॉजिटिव चीजों पर ध्यान देना होगा और खुद को सुधारना होगा, क्योंकि अभी भी अच्छे नतीजे हासिल किए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें : LSG vs RR: जोफ्रा आर्चर ने तोड़ी कमर, RR ने LSG को 40 रनों से हराया

पहले से अंदाजा था कि गेंद स्विंग करेगी : रियान पराग

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा कि पिच पर गेंदबाजों को मदद मिल रही थी और उन्हें पहले से अंदाजा था कि गेंद स्विंग करेगी. उन्होंने नांद्रे बर्गर  और जोफ्रा आर्चर की लाइन-लेंथ की तारीफ की और कहा कि टीम का माहौल काफी पॉजिटिव है.

विकेट आसान नहीं था : रविंद्र जडेजा

मैच में अहम भूमिका निभाने वाले रविंद्र जडेजा ने मैच में नाबाद 43 रन बनाकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जीता और यह अवॉर्ड अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा को समर्पित किया. उन्होंने कहा कि रिवाबा ने पहले ही कहा था कि वह अच्छा स्पोर्ट्सेंगे. जडेजा ने माना कि पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी, लेकिन उन्होंने हालात के हिसाब से स्पोर्ट्सते हुए टीम के लिए अहम योगदान दिया. उन्होंने ने कहा कि विकेट आसान नहीं था क्योंकि गेंद सीम और स्विंग कर रही थी. मैं जितना लंबा स्पोर्ट्स सकूं, यही मेरी कोशिश थी.

The post LSG vs RR: मेरे पास कोई जवाब नहीं, हार के बाद ऋषभ पंत ने कही ये बात appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top