अगर आप भी आधार से जुड़े कामों के लिए अभी तक mAadhaar ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अब नए Aadhaar App पर शिफ्ट होने का समय आ गया है. UIDAI जल्द पुराने ऐप को बंद करने जा रही है, जिसके बाद यूजर्स को नए Aadhaar App पर शिफ्ट होना होगा. हालांकि, mAadhaar ऐप का डेटा नये ऐप में ट्रांसफर नहीं होगा. यानी पुराने ऐप में जो भी आपकी डिटेल्स सेव थी, वो सीधे नए ऐप में नहीं आएगी. इसके लिए यूजर्स को नए Aadhaar App में फिर से अकाउंट सेटअप करना पड़ेगा. अच्छी बात यह है कि इस नए ऐप को सेटअप करना बेहद आसान है. कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आप अपने स्मार्टफोन में नया Aadhaar App शुरू कर सकते हैं और डिजिटल Aadhaar सेवाओं का सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.
ऐसे करें नए Aadhaar App को सेटअप
नए Aadhaar ऐप को सेटअप करना बेहद आसान है. इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में नये Aadhaar App को Play Store या App Store से डाउनलोड करें.
- ऐप इंस्टॉल होने के बाद Camera, SMS और Call Permissions को Allow करें.
- अब Begin Journey बटन पर टैप करें और फिर Continue to Register ऑप्शन चुनें.
- इसके बाद अपना Aadhaar Number दर्ज करके उसे कन्फर्म करें.
- स्क्रीन पर दिखाई देने वाले Terms and Conditions को पढ़ें और Continue बटन दबाएं.
- अब SMS Authentication के जरिए आपकी जानकारी वेरिफाई की जाएगी.
- इसके बाद ऐप Facial Recognition के लिए कहेगा. इसके लिए अपना चेहरा कैमरे के सामने दिए गए सर्कल के अंदर रखें.
- आखिर में सिक्योरिटी के लिए 6 अंकों का स्ट्रॉन्ग PIN सेट करें, जिससे फ्यूचर में ऐप में जल्दी लॉगिन किया जा सकेगा.
- सेटअप पूरा होते ही नया Aadhaar ऐप आपकी जानकारी ऑटोमैटिक तरीके से फेच कर लेगा.
नए Aadhaar App के फायदे
नया Aadhaar ऐप पुराने mAadhaar ऐप के मुकाबले कई एडवांस्ड फीचर्स के साथ आता है. इसे इस्तेमाल करने के कई फायदे हैं, जैसे-
- यूजर्स को बेहतर Identity Verification और मजबूत Data Privacy मिलती है.
- डिजिटल Aadhaar QR Code शेयर करते समय आप अपना पूरा पता जैसे डिटेल्स छिपा सकते हैं.
- एक्स्ट्रा सेफ्टी के लिए Fingerprint और Face Unlock फीचर का सपोर्ट मिलता है.
- यह ऐप Verified Digital Credentials के लिए एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन की तरह काम करता है.
- ऑफलाइन मोड में भी Aadhaar डिटेल्स एक्सेस की जा सकती हैं.
- एक ही डिवाइस में सुरक्षित तरीके से 5 फैमिली प्रोफाइल्स तक जोड़ी जा सकती हैं.
- नया Aadhaar ऐप खास तौर पर यूजर्स की प्राइवेसी और डिजिटल सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे Aadhaar से जुड़ी सेवाओं का इस्तेमाल पहले से ज्यादा सुरक्षित और आसान हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: अगर आपका आधार कार्ड खो जाए तो क्या करें? जानें पूरा रिकवरी प्रोसेस आसान स्टेप्स में
The post mAadhaar से नए Aadhaar App में शिफ्ट होना है आसान, बस फॉलो करें ये स्टेप्स appeared first on Naya Vichar.

