Hot News

Meethi Mathri Recipe For Karwa Chauth: करवा चौथ स्पेशल घर पर बनाएं मीठी मठरी, जानें बनाने का आसान तरीका 

Meethi Mathri Recipe For Karwa Chauth: करवा चौथ का व्रत हर सुहागन स्त्रीओं के लिए बहुत खास होता है. इस दिन सरगी का विशेष महत्व है. सरगी में कई तरह के सूखे मेवे से डिश, पराठे, और खासकर मिठाई बनाई जाती हैं. लगभग हर घर में करवा चौथ में सरगी के लिए मीठी मठरी जरूर आती हैं. ऐसे में आज हम आपको इसे घर पर ही बनाने का तरीका बताएंगे, जिसे आप आसानी से रेडी कर सकते हैं. 

मीठी मठरी बनाने में क्या-क्या सामग्री लगती है? 

  • मैदा – 2 कप
  • सूजी – ¼ कप
  • चीनी – आधा छोटा कप
  • पानी – आधा कप (चीनी घोलने के लिए)
  • घी – 2 चम्मच  (मोयन के लिए)
  • तलने के लिए तेल या घी
  • इलायची पाउडर – आधा चम्मच 

मीठी मठरी कैसे बनती है?

  • करवा चौथ स्पेशल मीठी मठरी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी और चीनी डालकर गैस पर रखें. इससे आप हल्की चिपचिपी चाशनी बनाने के बाद गैस बंद कर दें. 
  • अब एक बाउल में मैदा, सूजी, इलायची पाउडर और घी डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब इसमें धीरे-धीरे चीनी की चाशनी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. 
  • तैयार हुए आटे से छोटे-छोटे गोले बनाकर मोटी पूरी के आकार की मठरी बेलें. इसके बाद इसे कांटे वाले चम्मच से हल्के छेद बना लें.
  • अब एक कढ़ाई में घी या तेल डालकर धीमी आंच पर मठरी को क्रिस्पी और भूरा रंग आने तक तलकर निकाल लें. 
  • अब तैयार है घर पर बनी करवा चौथ स्पेशल मीठी मठरी.

करवा चौथ पर कौन-कौन सी मिठाइयां बनाई जाती हैं?

करवा चौथ पर आप मीठी मठरी, सेवई या फिरनी, नारियल या मावा लड्डू, गुलाब जामुन, बालूशाही, रसमलाई या रसगुल्ला बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth Kangan Designs: शादी के बाद पहला करवा चौथ बनेगा यादगार, पहनें ये ब्यूटीफुल कंगन डिजाइन्स

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth Gift Ideas: पत्नी को करें सरप्राइज, करवा चौथ पर गिफ्ट करें ये स्पेशल चीजें

यह भी पढ़ें- How to Stay Hydrated And Energetic During Karwa Chauth Fast: करवा चौथ व्रत में दिनभर रहें एनर्जेटिक, अपनाएं ये आसान और असरदार टिप्स

The post Meethi Mathri Recipe For Karwa Chauth: करवा चौथ स्पेशल घर पर बनाएं मीठी मठरी, जानें बनाने का आसान तरीका  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top