Hot News

Motihari: एमएस धोनी के जन्मदिन पर लगा ब्लड डोनेशन शिविर

Motihari:रक्सौल . सोमवार को हिंदुस्तानीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन के अवसर पर नेपाल के वीरगंज में एमएस धोनी फैन क्लब वीरगंज के द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान क्लब के सदस्यों के द्वारा धोनी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर व एक-दूसरे को मूंह मीठा कराकर बधाई दी गयी. कार्यक्रम के संयोजक विक्की सर्राफ ने बताया कि हिंदुस्तानीय क्रिकेटर व पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हमलोगों के द्वारा बीते सात वर्षों से इमरजेंसी ब्लड डोनेशन कार्यक्रम का आयोजन कर रहे है. उन्होंने बताया कि ब्लड डोनेशन में कुल 20 लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. इस दौरान 20 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ. वही उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के मौके पर जरूरतमंद 25 बच्चों को भोजन भी खिलाया गया. मौके पर चंदन कुमार गुप्ता, रोहित शर्मा, रोहन तामंग, अमित प्रसाद श्रीवास्तव, भाग्य नारायण यादव, वर्मा साह, विक्की कुमार, संदीप कुमार, राजू कलवार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Motihari: एमएस धोनी के जन्मदिन पर लगा ब्लड डोनेशन शिविर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top