Motorola Edge 70 Pro के साथ Motorola ने अपनी Edge सीरीज को एक बार फिर बेहतर बनाने की कोशिश की है. इस बार कंपनी ने अपने नये मॉडल एज 70 प्रो में प्रीमियम डिजाइन को बरकरार रखते हुए इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी है. साथ ही, इसमें दमदार परफॉर्मेंस दिया गया है, जिससे यह एक बढ़िया ऑप्शन बन जाता है. इसकी शुरुआती कीमत 38,999 रुपये रखी गई है. हालांकि, खूबियों के साथ इस नये मॉडल में कुछ कमियां भी हैं. ऐसे में अगर आप भी इस मॉडल को खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर यहां दिए गए रिव्यू में जानिए कि क्या यह वाकई आपका अगला स्मार्टफोन बनने लायक है.
Motorola Edge 70 Pro Review: प्रीमियम लुक और शानदार डिजाइन
Motorola Edge 70 Pro का डिजाइन इसकी सबसे बड़ी ताकत है. Pantone Tea कलर वेरिएंट Satin-luxe फिनिश के साथ काफी एलिगेंट दिखता है.
यह फोन सिर्फ 6.99mm पतला और 190 ग्राम वजन का है, जिससे इसे एक हाथ से इस्तेमाल करना आसान है. पीछे की तरफ स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल Motorola की सिग्नेचर डिजाइन लैंग्वेज को दिखाता है.
फोन IP68, IP69 और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे यह मजबूत और टिकाऊ बनता है.
Motorola Edge 70 Pro Review: डिस्प्ले
फोन में 6.8-इंच का 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है.
इस मॉडल में वाइब्रेंट कलर्स और ब्राइटनेस भी शानदार मिलेगी. HBM में 3000+ निट्स की ब्राइटनेस इसे धूप में भी आसानी से इस्तेमाल करने लायक बनाती है.
Dolby Atmos सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स भी अच्छा ऑडियो एक्सपीरियंस देंगे.
Motorola Edge 70 Pro Review: कैमरा अच्छा, लेकिन थोड़ा पीछे
फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और एक लाइट सेंसर दिया गया है.
फोटो डिटेल्ड और कलरफुल कैप्चर होंगी, लेकिन कभी-कभी कॉन्ट्रास्ट ज्यादा लग सकता है. HDR अच्छा काम करेगा, लेकिन कुछ सीन में शैडो डिटेल्स अच्छी नहीं मिल सकती है.
अल्ट्रा-वाइड कैमरा इस सेगमेंट में काफी अच्छा है. वहीं 50MP के फ्रंट कैमरे से शार्प और क्लियर सेल्फी मिलेगी.
वीडियो में Horizon Lock जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं. यानी कि वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान अगर फोन हिलता भी है, तो वीडियो की स्टेबिलिटी बनी रहेगी.
Motorola Edge 70 Pro Review: फास्ट और भरोसेमंद प्रोसेसर
MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर के साथ यह फोन दमदार परफॉर्मेंस देता है.
12GB LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के कारण ऐप लॉन्चिंग और मल्टीटास्किंग काफी स्मूद रहती है.
गेमिंग में भी यह फोन अच्छा परफॉर्म करता है. BGMI और COD Mobile जैसे गेम्स 120fps तक स्मूद चलते हैं.
Motorola Edge 70 Pro Review: सॉफ्टवेयर
फोन Android 16 पर बेस्ड Motorola के क्लीन UI के साथ आता है, जिसमें लगभग स्टॉक एंड्रॉयड का एक्सपीरियंस मिलता है.
कोई खास ब्लोटवेयर नहीं है और UI काफी स्मूद और पॉलिश्ड लगता है. कंपनी 3 साल के Android अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है.
Motorola Edge 70 Pro Review: बैटरी
Motorola Edge 70 Pro में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक दिन से ज्यादा का बैकअप देती है.
90W फास्ट चार्जिंग के साथ यह फोन लगभग 65 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है. हालांकि, इसमें वायरलेस चार्जिंग नहीं मिलती.
क्या खरीदना चाहिए?
देखा जाए, तो Motorola Edge 70 Pro बजट फ्लैगशिप मॉडल्स में एक अच्छा ऑप्शन है. स्लिम डिजाइन से लेकर अच्छा परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स इसे एक अच्छी तरह बैलेंस्ड स्मार्टफोन बनाते हैं. साथ ही मोटोरोला के फोन्स अपने लंबे बैटरी बैकअप और फास्ट चार्जिंग के लिए जाने जाते हैं. यानी की एक बार चार्ज करने के बाद नॉर्मल इस्तेमाल में दिन भर बैटरी चल सकती है.
ऐसे में अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं, जो रोजमर्रा के काम बिना परेशानी के संभाल सके और लंबे समय तक चले, तो यह आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. हालांकि, अगर आपकी प्रायोरिटी कैमरा है, तो फिर इस प्राइस सेगमेंट में और भी कई फोन्स मौजूद हैं.
यह भी पढ़ें: 9020mAh की दमदार बैटरी वाला Vivo T5 Pro कितना है वैल्यू फॉर मनी?
The post Motorola Edge 70 Pro Review: प्रीमियम डिजाइन, दमदार बैटरी, लेकिन क्या खरीदना सही? appeared first on Naya Vichar.

